Connect with us
Thursday,02-April-2026
ताज़ा खबर

अंतरराष्ट्रीय

सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, 1 फीसदी उछला निफ्टी

Published

on

Stock-Market

घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को तेजी का रुझान बना हुआ था। आरंभिक कारोबार के दौरान प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में 400 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 37,800 के ऊपर कारोबार चल रहा था जबकि निफ्टी करीब 125 अंकों की बढ़त के साथ 11,175 पर बना हुआ था। भारतीय बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई और आरंभिक कारोबार के दौरान दोनों प्रमुख संवेदी सूचकांकों में एक फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई।

पूर्वान्ह 10.42 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 422.19 अंकों यानी 1.13 फीसदी की तेजी के साथ 37,810.85 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी बीते सत्र से 124.75 अंकों यानी 1.13 फीसदी की तेजी के साथ 11,175 पर बना हुआ था।

इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 367.59 अंकों की तेजी के साथ 37,756.25 पर खुला और 37,837.34 तक उछला जबकि शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स का निचला स्तर 37,544.05 रहा।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सत्र से 90.60 अंकों की बढ़त के साथ 11,140.85 पर खुला और 11,186.15 तक उछला जबकि आरंभिक कारोबार के दौरान निफ्टी का निचला स्तर 11,050.25 रहा।

व्यापार

ट्रंप की ईरान संबंधी चेतावनी से कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट, सोना 3.6 प्रतिशत फिसला तो चांदी 7 प्रतिशत से ज्यादा गिरी

Published

on

GOLD

मुंबई, 2 अप्रैल : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पश्चिम एशिया को लेकर दिए गए बयान के बाद गुरुवार को कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। दिन के कारोबार में सोने-चांदी की कीमतें 7 प्रतिशत तक गिर गईं, जिससे युद्धविराम की उम्मीद कर रहे बुलियन निवेशकों को बड़ा झटका लगा।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के वायदा भाव (5 जून) में 3.60 प्रतिशत से ज्यादा यानी करीब 6,000 रुपए गिरकर 1,47,100 रुपए प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच गया। हालांकि खबर लिखे जाने तक (दोपहर करीब 11.52 बजे) सोना 3.68 प्रतिशत यानी 5,659 रुपए गिरकर 1,48,049 रुपए पर ट्रेड करता नजर आया।

वहीं, चांदी का वायदा भाव (5 मई) में और ज्यादा गिरावट देखने को मिली और इसकी कीमत 7 प्रतिशत से ज्यादा यानी 17,200 रुपए से ज्यादा टूटकर 2,24,500 रुपए प्रति किलो के इंट्राडे लो तक पहुंच गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक यह 7.10 प्रतिशत या 17,280 रुपए की गिरावट के साथ 2,26,221 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने-चांदी की कीमतों में कमजोरी रही। स्पॉट गोल्ड 2.26 प्रतिशत गिरकर 4,650.30 डॉलर तक पहुंच गया, जबकि स्पॉट सिल्वर 4.7 प्रतिशत गिरकर 71.50 डॉलर पर आ गया।

वहीं, कॉमेक्स पर गोल्ड 2.73 प्रतिशत गिरकर 4,813 डॉलर पर ट्रेड करता दिखा, जबकि सिल्वर करीब 6 प्रतिशत टूटकर 71 डॉलर तक आ गया।

विश्लेषकों का कहना है कि दोनों कीमती धातुओं की कीमतों का रुझान फिलहाल कमजोर बना हुआ है। पश्चिम एशिया में तनाव के बावजूद सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन) के रूप में इनकी मांग को सीमित समर्थन ही मिल रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार, निकट भविष्य में बाजार का रुख सतर्क बना रहेगा, क्योंकि मैक्रोइकॉनॉमिक अनिश्चितता और भू-राजनीतिक घटनाक्रम कीमतों को प्रभावित करते रहेंगे।

बता दें कि हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर अपने एक बयान में कहा कि एक महीने से चल रहा संघर्ष खत्म होने के करीब है, लेकिन उन्होंने चेतावनी भी दी कि अमेरिका अगले 2 से 3 हफ्तों में ईरान पर ‘अत्यंत कठोर’ हमला कर सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि सैन्य अभियान अपने लक्ष्य के करीब पहुंच रहा है और मध्य पूर्व के तेल पर निर्भर देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य में बनी संकट की स्थिति को संभालने में सहयोग करने की अपील की।

इस बीच, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रही। ब्रेंट क्रूड 5.24 प्रतिशत बढ़कर 106.47 डॉलर प्रति बैरल और यूएस डब्ल्यूटीआई क्रूड 4.5 प्रतिशत चढ़कर 104.64 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Continue Reading

व्यापार

अमेरिका-ईरान युद्ध के तेज होने के संकेतों के बीच गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी 2 प्रतिशत फिसले

Published

on

share market

मुंबई, 2 अप्रैल : पिछले कारोबारी दिन (बुधवार) की शानदार तेजी के बाद पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के तेज होने के संकेतों के बीच गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में खुला। और शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी, दोनों में 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 872.27 अंक या 1.19 प्रतिशत गिरकर 72,262.05 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 296 अंक या 1.31 प्रतिशत गिरकर 22,383.40 पर खुला। बैंक निफ्टी इंडेक्स 823 अंक या 1.60 प्रतिशत गिरकर 50,625.65 पर खुला।

खबर लिखे जाने तक (सुबह 9:29 बजे के करीब) सेंसेक्स 1.90 प्रतिशत यानी 1388.11 अंक गिरकर 71,746.21 पर ट्रेड कर रहा था, तो वहीं निफ्टी50 1.94 प्रतिशत या 439.40 अंक गिरकर 22,240 पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान निफ्टी के सभी इंडेक्स लाल रंग में कारोबार करते नजर आए।

व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 2.77 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 2.82 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

वहीं, सेक्टरवार देखें तो सभी क्षेत्रीय सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई, जिनमें निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी फार्मा, निफ्टी ऑटो, निफ्टी मेटल्स, निफ्टी प्राइवेट बैंक और अन्य सूचकांक 2 प्रतिशत से अधिक गिर गए, जबकि निफ्टी एफएमसीजी में 1.46 प्रतिशत और निफ्टी आईटी में सबसे कम 0.38 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

इस दौरान निफ्टी50 के सभी शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आए, जिसमें सन फार्मा, इंडिगो, इटरनल, एलएंडटी, एशियन पेंट्स, श्रीराम फाइनेंस, मैक्सहेल्थ, एसबीआई और एमएंडएम के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

गौरतलब है कि शेयर बाजार में यह गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा कि अमेरिका अगले दो से तीन हफ्तों में ईरान पर कड़ा प्रहार करेगा, जिससे मध्य पूर्व में जल्द युद्धविराम की उम्मीदों पर पानी फिर गया। उन्होंने यह भी कहा कि तेहरान के साथ बातचीत जारी है और युद्ध शायद ज्यादा समय तक नहीं चलेगा। इन विरोधाभासी बयानों से व्यापारियों में और भी घबराहट फैल गई।

ट्रंप के भाषण के बाद कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया, ब्रेंट क्रूड की कीमत 4 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 105 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट की कीमत 3 प्रतिशत बढ़कर 103 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर हो गई।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि कच्चे तेल की गतिविधियों, एफआईआई की गतिविधियों और पश्चिम एशिया में आगे के घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रखते हुए, बाजारों में अस्थिरता और घटनाओं के आधार पर बदलाव होने की संभावना है।

Continue Reading

व्यापार

नए वित्त वर्ष के साथ शेयर बाजार ने की शानदार वापसी; सेंसेक्स 1,186 अंक बढ़ा

Published

on

मुंबई, 1 अप्रैल : नए वित्त वर्ष 27 के साथ भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को शानदार वापसी की। दिन के अंत में सेंसेक्स 1,186.77 अंक या 1.65 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 73,134.32 और निफ्टी 348 अंक या 1.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,679.40 पर बंद हुआ।

बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी गई। निफ्टी इंडिया डिफेंस 5.32 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 3.70 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया 3.69 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 2.46 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 2.13 प्रतिशत, निफ्टी आईटी 2.09 प्रतिशत, निफ्टी कंजप्शन 2.04 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो 1.97 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।

सूचकांकों में केवल निफ्टी फार्मा 0.99 प्रतिशत और निफ्टी हेल्थकेयर 1.02 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए।

लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में जोरदार तेजी देखने को मिली। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 506 अंक या 3.33 प्रतिशत की मजबूती के साथ 15,709.80 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,169.15 अंक या 2.22 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 53,819.15 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार की तेजी के चलते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का मार्केटकैप 10 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 422 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पहले 412 लाख करोड़ रुपए था।

सेंसेक्स पैक में 30 में 25 शेयर हरे निशान में बंद हुए।

ट्रेंट, इंटरग्लोब एविएशन, अदाणी पोर्ट्स, बीईएल, एसबीआई, इंटरनल, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, टाइटन, एशियन पेंट्स, एमएंडएम,बजाज फाइनेंस, टीसीएस, इन्फोसिस, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व और आईटीसी गेनर्स थे। एनटीपीसी, सन फार्मा, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट और भारती एयरटेल लूजर्स थे।

एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि भारतीय शेयर बाजारों ने नए वित्तीय वर्ष की सकारात्मक शुरुआत की। इसकी वजह मध्य पूर्व संघर्ष में संभावित कमी और ऊर्जा आपूर्ति में व्यवधान कम होने की उम्मीदें थीं।

उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के बयान , जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका अगले दो से तीन हफ्तों के भीतर ईरान से “समझौते के साथ या बिना” पीछे हट सकता है। इसने बाजारों में जोश भरने का काम किया।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय16 minutes ago

कर्मयोगी साधना सप्ताह में नरेंद्र मोदी ने बताई भविष्य की दिशा, बोले-तकनीक और एआई से बदलेगा प्रशासन

व्यापार45 minutes ago

ट्रंप की ईरान संबंधी चेतावनी से कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट, सोना 3.6 प्रतिशत फिसला तो चांदी 7 प्रतिशत से ज्यादा गिरी

अंतरराष्ट्रीय1 hour ago

ईरान में अमेरिका के सैनिक तैनात होंगे या नहीं, ट्रंप की चुप्पी से मीडिया परेशान

राष्ट्रीय1 hour ago

मुख्यमंत्री छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलती रहेगी जेड प्लस सुरक्षा, बिहार गृह विभाग ने जारी किया आदेश

अंतरराष्ट्रीय2 hours ago

ट्रंप ने ईरान के खिलाफ कार्रवाई बच्चों के भविष्य में निवेश जैसी, हमले तेज करने की दी चेतावनी

अंतरराष्ट्रीय2 hours ago

अगर कोई समझौता नहीं हुआ तो ईरान को वापस पाषाण युग में भेज देंगे, ट्रंप की खुली चेतावनी

अंतरराष्ट्रीय3 hours ago

ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिका को लिखा खुला पत्र, कहा-अमेरिकी जनता से कोई दुश्मनी नहीं

अंतरराष्ट्रीय3 hours ago

नासा ने ऐतिहासिक आर्टेमिस-II मानवयुक्त चंद्र मिशन का किया शुभारंभ

व्यापार3 hours ago

अमेरिका-ईरान युद्ध के तेज होने के संकेतों के बीच गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी 2 प्रतिशत फिसले

राजनीति19 hours ago

प्रियंका गांधी ने असम में ‘डबल-इंजन’ सरकार पर कसा तंज, ‘दोहरी गुलामी’ वाला मॉडल बताया

महाराष्ट्र6 days ago

लॉकडाउन लागू नहीं होगा… तेल की कीमतें भी नहीं बढ़ेंगी, अफवाह फैलाने वालों पर क्रिमिनल केस दर्ज होंगे: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंब्रा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नदीम खान उर्फ ​​बाबा खान के घर पर फायरिंग, पुलिस टीम पर भी हमला, मुंब्रा में अलर्ट… नदीम ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

व्यापार4 weeks ago

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 300 अंक गिरा, आईटी शेयरों में बढ़त

अपराध3 weeks ago

मुंबई सेंट्रल के रेलवे अस्पताल में महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई के लोगों को महायोति का बड़ा तोहफा… अब 500 स्क्वायर फीट तक के घरों पर कोई टैक्स नहीं, महानगरपालिका ने यह सीमा बढ़ाकर 700 स्क्वायर फीट कर दी है।

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने फोन पर की बात, मध्य पूर्व संघर्ष को कम करने पर जोर

राष्ट्रीय3 weeks ago

मुंबई में गैस संकट से 20 फीसदी होटल-रेस्टोरेंट बंद, पेट्रोलियम मंत्री से आपूर्ति सुचारू रखने की मांग

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

इजरायल की चेतावनी, ‘विदेशों में रहने वाले यहूदियों पर हमले का खतरा बढ़ा’, सतर्क रहने की सलाह

महाराष्ट्र1 week ago

अबू आसिम आज़मी ने महाराष्ट्र में हेट स्पीच से जुड़े अपराधों की घटनाओं पर चिंता जताई, विधानसभा में सख्त कार्रवाई की मांग की

अंतरराष्ट्रीय5 days ago

व्हाइट हाउस ने ईरान संकट पर पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत की सराहना की

रुझान