Connect with us
Monday,27-April-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

भाजपा का गांधी जयंती तक सभी बूथों पर चलेगा अभियान

Published

on

BJP-Logo

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर से लेकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक प्रदेश भर के सभी बूथ स्तरों पर मनाएगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन के विचारों और रीति नीति से अवगत कराया जाएगा। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर सभी बूथों पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके साथ ही कार्यकर्ता संपर्क संवाद मजबूत करके आत्मनिर्भर के संकल्प को लोंगों तक पहुंचाएंगें।

इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह राजधानी लखनऊ में सरोजनीनगर क्षेत्र के बूथ पर, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशाम्बी व डॉ. दिनेश शर्मा लखनऊ महानगर में हिस्सा लेंगे। पार्टी के सभी पदाधिकारी, सांसद, विधायक, निगमों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कार्यकर्ता को कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने को कहा गया है।

उन्होंने बताया कि 26 से लेकर 28 सितंबर तक जिलों में वेबिनार के माध्यम से प़ं दीनदयाल के जीवन दर्शन और उनकी नीति से लोगों को अवगत कराया जाएगा। इसके बाद 2 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आत्मनिर्भर भारत के पैकेज के तहत विभिन्न योजनाओं से सम्बंधित अलग-अलग श्रेणी के 8 वेबिनार आयोजित कर उनके बारे में समझाया जाएगा। 2 अक्टूबर को कार्यकर्ता राष्ट्रपिता को श्रद्घाजंलि देंगे।

महाराष्ट्र

मुंबई में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Published

on

मुंबई, 27 अप्रैल: (कमर अंसारी) मुंबई में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध फूड पॉइजनिंग के कारण मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है।

मृतकों में 40 वर्षीय पति, 35 वर्षीय पत्नी और उनकी दो बेटियां (16 वर्ष और 13 वर्ष) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे इस परिवार ने अपने पांच अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर भोजन किया था। कुल 9 लोग इस डिनर में शामिल थे। भोजन के बाद अन्य रिश्तेदार अपने-अपने घर चले गए और उन्हें किसी प्रकार की तबीयत खराब होने की शिकायत नहीं हुई।

बताया जा रहा है कि देर रात करीब 1:00 से 1:30 बजे के बीच परिवार के चारों सदस्यों ने घर पर तरबूज खाया। इसके बाद 26 अप्रैल की सुबह करीब 5:30 से 6:00 बजे के बीच सभी को उल्टी और दस्त की गंभीर शिकायत शुरू हो गई।

परिवार को पहले नजदीकी डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां से उन्हें आगे इलाज के लिए सर जे. जे. अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान सबसे छोटी बेटी की सुबह करीब 10:15 बजे मौत हो गई, जबकि अन्य तीनों ने भी उसी दिन दम तोड़ दिया। पिता की मौत रात करीब 10:30 बजे हुई।

सभी मृतकों का पोस्टमॉर्टम किया गया है, लेकिन मौत का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। अंतिम रिपोर्ट हिस्टोपैथोलॉजी जांच के बाद ही सामने आएगी।

इस मामले में जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मृत्यु (एडी) का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटा है कि फूड पॉइजनिंग का कारण क्या था—रात का भोजन, तरबूज या कोई अन्य खाद्य पदार्थ। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतने की अपील की है।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय समाचार

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए से देश में निवेश बढ़ेगा, अधिक श्रम उपयोग वाले सेक्टर्स को होगा फायदा

Published

on

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) पर सोमवार को साइन होंगे। न्यूजीलैंड की सरकार इसे एक पीढ़ी में एक बार आने वाला मौका बता रही है। वहीं, भारत को भी इस समझौते से काफी फायदा होगा। इससे देश में निवेश बढ़ेगा, साथ ही अधिक श्रम उपयोग वाले सेक्टर्स के लिए ज्यादा मौके पैदा होंगे।

एफटीए के तहत न्यूजीलैंड ने अपनी 95 प्रतिशत टैरिफ लाइनों पर भारतीय निर्यात के लिए शुल्क में कमी की है। इससे न्यूजीलैंड में भारतीय उत्पादों के लिए बड़े स्तर पर ड्यूटी-फ्री एक्सेस का रास्ता खुला है।

इस एफटीए के लागू होने के बाद भारत से अधिक श्रम उपयोग वाले सेक्टर्स जैसे टेक्सटाइल, प्लास्टिक, लेदर और इंजीनियरिंग के उत्पाद जीरो ड्यूटी पर न्यूजीलैंड में प्रवेश कर पाएंगे, जिन पर फिलहाल औसत 2.3 प्रतिशत टैरिफ है।

इस समझौते के तहत न्यूजीलैंड ने भारत में अगले 15 वर्षों में 20 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश करने का ऐलान किया है।

एफटीए से भारतीय पेशेवरों के लिए भी उच्च वेतन वाले रोजगार के अवसर खुलेंगे। समझौते के तहत कौशल युक्त भारतीय पेशेवरों को न्यूजीलैंड अस्थायी रोजगार वीजा देगा, जिसके तहत पेशेवर न्यूजीलैंड में तीन साल तक रहकर कार्य कर सकेंगे। हालांकि, यह कोटा 5,000 वीजा का निर्धारित किया गया है।

इससे आईटी, एजुकेशन, फाइनेंशियल सर्विसेज, पर्यटन, कंस्ट्रक्शन और अन्य बिजनेस सर्विसेज से जुड़े पेशेवरों को फायदा होगा।

इस एफटीए में आपसी हितों का ध्यान रखा गया है। इस वजह से इससे न्यूजीलैंड के निर्यातकों को भी फायदा होगा।

भारत ने न्यूजीलैंड को अपनी करीब 70 प्रतिशत टैरिफ लाइनों पर छूट प्रदान की है, जिसमें से 54.11 प्रतिशत टैरिफ लाइनों पर छूट इस समझौते के लागू होने के पहले दिन से ही शुरू हो जाएगी। इसमें भेड़ों का मांस, ऊन, कोयला और वानिकी से जुड़े उत्पाद शामिल हैं।

भारत ने न्यूजीलैंड के सेब, किवीफ्रूट, शहद और अन्य उत्पादों को टैरिफ छूट में रखा है। हालांकि, इसके लिए कोटा और न्यूनतम आयात कीमत (एमआईपी) को निर्धारित किया गया है। साथ ही, इस समझौते के तहत कई समुद्री उत्पादों जैसे मसल्स और सैल्मन पर लगने वाला शुल्क सात साल की अवधि में समाप्त कर दिया जाएगा।

भारत सरकार ने किसानों और एमएसएमई के हितों का ध्यान रखते हुए डेयरी, पशु उत्पाद, सब्जियों और चीनी जैसे उत्पादों को इस एफटीए से बहार रखा है।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय समाचार

व्हाइट हाउस के डिनर प्रोग्राम में गोलीबारी से ‘चिंतित’ नहीं थे ट्रंप, एजेंसियों की तुरंत कार्रवाई की प्रशंसा

Published

on

trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन डिनर के दौरान गोलीबारी के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जब ये घटना हुई, वे चिंतित नहीं थे। हालांकि, उन्होंने माना कि फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप काफी घबरा गई थीं।

राष्ट्रपति ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा, “मुझे कोई चिंता नहीं थी। मैं जिंदगी को समझता हूं। हम एक पागल दुनिया में रहते हैं।” उन्होंने बताया कि जब सुरक्षाकर्मी उन्हें बाहर ले जा रहे थे, तब उनकी प्रतिक्रिया क्या थी।

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने पहले स्थिति को समझने की कोशिश की, फिर सीक्रेट सर्विस के निर्देशों का पालन किया। उन्होंने कहा, “मैं देखना चाहता था कि क्या हो रहा है। सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि कृपया नीचे झुक जाएं, फर्श पर लेट जाएं। तो मैं नीचे लेट गया। फर्स्ट लेडी भी जमीन पर लेट गईं।”

फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “जो कुछ हुआ, उसे लेकर वह बहुत परेशान लग रही थीं। ऐसी स्थिति होने पर कौन परेशान नहीं होगा? उन्होंने स्थिति को बहुत अच्छे से संभाला। उन्हें पता था कि क्या हो रहा है।”

इस दौरान, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एजेंसियों की तुरंत कार्रवाई की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि कितनी तेजी से संदिग्ध को काबू कर लिया गया। उन्होंने कहा, “वह (हमलावर) बहुत शातिर था, लेकिन उन्होंने (सुरक्षाकर्मियों) तुरंत उसे काबू कर लिया।”

राष्ट्रपति ने संदिग्ध युवक की ओर से सुरक्षा घेरा तोड़ने पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “ये लोग बेवकूफ नहीं हैं और वे चीजों को तुरंत समझ लेते हैं। वैसे हमलावर काफी अनाड़ी भी था, तभी तो वह पकड़ा गया।”

घटना के बावजूद, ट्रंप ने कहा कि वे चाहते थे कि कार्यक्रम जारी रहे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसे जल्द ही दोबारा आयोजित किया जाएगा।

बता दें कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन डिनर में एक 31 साल के संदिग्ध में गोलीबारी की। वह सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए होटल में दाखिल हुआ था। इस डिनर में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अलावा फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति और वरिष्ठ अधिकारियों समेत 2,500 से अधिक मेहमान इकट्ठा हुए थे। गोलीबारी के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने संदिग्ध को पकड़ लिया। फिलहाल, जांच एजेंसियां 31 वर्षीय संदिग्ध से पूछताछ कर रही हैं।

Continue Reading
Advertisement
खेल26 minutes ago

अंक तालिका में केकेआर ने लगाई दो पायदान की छलांग, 10वें नंबर पर खिसकी एलएसजी

महाराष्ट्र1 hour ago

मुंबई में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए से देश में निवेश बढ़ेगा, अधिक श्रम उपयोग वाले सेक्टर्स को होगा फायदा

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 hours ago

व्हाइट हाउस के डिनर प्रोग्राम में गोलीबारी से ‘चिंतित’ नहीं थे ट्रंप, एजेंसियों की तुरंत कार्रवाई की प्रशंसा

राजनीति3 hours ago

‘एक आदमी गलत हो सकता है, लेकिन सात लोग नहीं’, राघव चड्ढा ने ‘आप’ छोड़ने की बताई वजह

अंतरराष्ट्रीय समाचार22 hours ago

नई नेपाल सरकार ने चीन के साथ हुए इन्फ्रास्ट्रक्चर समझौतों की जांच शुरू की

राष्ट्रीय समाचार1 day ago

रायगढ़ में 6 पुलिसकर्मी निलंबित; एसपी आंचल दलाल की कार्रवाई से मचा हड़कंप

व्यापार1 day ago

मार्केट आउटलुक : फेड, कच्चा तेल, ईरान-अमेरिका वार्ता और आर्थिक आंकड़े अगले हफ्ते निर्धारित करेंगे शेयर बाजार की चाल

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 day ago

ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग मामले में नया खुलासा, ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने के इरादे से आया था बंदूकधारी

खेल1 day ago

आईपीएल 2026: एलएसजी से हिसाब चुकता करने उतरेगी केकेआर, ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

महाराष्ट्र2 days ago

मुंबई: नागपाड़ा के गैंगस्टर कालिया के एनकाउंटर का बदला लेने के लिए मुखबिर को मारा, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, कालिया का भतीजा और साथी गिरफ्तार

महाराष्ट्र2 weeks ago

महाराष्ट्र पुलिस के लिए भी अब हेलमेट पहनना अनिवार्य, डीजीपी ने जारी किया आदेश

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई: मालेगांव विस्फोट मामले में गिरफ्तारी के बाद 2008 में पुरोहित के करियर की प्रगति लगभग रुक गई थी।

महाराष्ट्र2 weeks ago

ग्रांट रोड के बार पर छापा: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई : जय श्री राम विवाद में 5 गिरफ्तार, आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, तनावपूर्ण स्थिति में शांति बनी हुई है।

व्यापार3 weeks ago

ईरान के ऊपर अमेरिकी जेट विमान मार गिराए गए; बचाव कार्य जारी

अपराध4 weeks ago

मुंबई में डिलीवरी वाहन से 27 गैस सिलेंडर चोरी, जांच जारी

राष्ट्रीय3 weeks ago

एचपीसीएल का सख्त एक्शन: सरकार की सख्ती के बीच एलपीजी से संबंधित अनियमितताओं के चलते 10 डिस्ट्रीब्यूटर को किया सस्पेंड

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई: ओबीसी नेता शब्बीर अंसारी ने छोटा सोनापुर कब्रिस्तान की जगह खाली करवाई, मौलाना मोइन मियां ने शोक सभा में दावा किया! छगन भुजबल ने कहा कि यह मुस्लिम पिछड़े वर्ग के लिए बहुत बड़ा नुकसान है

मुंबई प्रेस एक्सक्लूसिव न्यूज3 weeks ago

मुंबई: कुर्ला से अपने बेटे की गिरफ्तारी पर हम्माद सिद्दीकी के पिता ने गुहार लगाई, “मेरा बेटा बेकसूर है, एजेंसियों को उस पर रहम करना चाहिए।”

रुझान