Connect with us
Wednesday,08-July-2026
ताज़ा खबर

अंतरराष्ट्रीय

भारत ने आज ही के दिन धोनी की कप्तानी में जीता था पहला टी20 विश्व कप

Published

on

Dhoni

टीम इंडिया ने आज ही के दिन यानि 24 सितंबर 2007 को महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर पहला टी20 विश्व कप जीता था। पाकिस्तान को जोहान्सबर्ग के वांडर्स स्टेडियम में मैच जीतने के लिए अंतिम चार गेंदों पर छह रन बनाने थे। अपनी जिंदगी का सबसे कीमती ओवर डाल रहे जोगिदर शर्मा वह अंतिम ओवर फेंक रहे थे, जिसमें पहली दो गेंदों पर वह सात रन दे चुके थे।

पाकिस्तान के लिए उस समय मिस्बाह उल हक अपने साथी बल्लेबाज मोहम्मद आसिफ के साथ क्रीज पर डटे हुए थे। टीम के बाकी खिलाड़ी मिस्बाह के विनिंग शॉट लगाने का इंतजार कर रहे थे ताकि वह जश्न मनाने के लिए मैदान के बीचों बीच आएं।

लेकिन इस दौरान जोंगिंदर शर्मा ने धोनी के साथ लंबी बातचीत की। इसके बाद उन्होंने आफ स्टंप के बाहर की तरफ एक धीमी गेंद डाली। मिस्बाह ने इस गेंद को शॉर्ट फाइन लेग के ऊपर से छह रन के लिए निकालना चाहा, लेकिन गेंद सीधी हवा में चली गई और उसके नीचे खड़े श्रीसंत ने इस कैच को लपकने में कोई गलती नहीं की। श्रीसंत के इस कैच ने भारत को विश्व विजेता बना दिया।

13 साल बाद आज भी विश्व कप ट्रॉफी उठाते हुए धोनी और उनके टीम साथियों की तस्वीर देश के क्रिकेट प्रशंसकों की यादों के बीच ताजा है।

भारत की उस जीत का हिस्सा रहे इरफान पठान ने उस दिन को याद करते हुए ट्विटर पर लिखा, “ये खास दिन मुझे मेरे अंतिम सांस तक याद रहेगा। इसने भारतीय क्रिकेट की सोच को पूरी तरह से बदल दिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान पूरी टीम की प्रयास सराहनीय थी।”

टी20 विश्व कप शुरू होने से पहले तक कोई भारत को खिताब का दावेदार नहीं मान रहा था। लेकिन धोनी की युवा मेन इन ब्लू ब्रिगेड ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड जैसी टीमों को हराने के बाद सेमीफाइन में प्रवेश किया, जहां उसने खिताब की प्रबल दावेदार आस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल में भारत ने गौतम गंभीर के 75 रनों की बदौलत पांच विकेट पर 157 रन का स्कोर बनाया।

भारत से मिले 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने पहले ही ओवर में मोहम्मद हफीज का विकेट और फिर जल्द ही कामरान अकमल का विकेट गंवा दिया।

पाकिस्तान की अब सारी उम्मीदें शोएब मलिक और शाहिद अफरीदी पर टिकी हुई थी, लेकिन इनके आउट होने के बाद मिस्बाह ने एक महत्वपूर्ण पारी खेली। लेकिन पाकिस्तान की टीम लक्ष्य से पांच रन पीछे रहे गई और भारत पहला टी20 विश्व कप जीतने में सफल रहा।

अंतरराष्ट्रीय

ईरान के पेट्रोकेमिकल प्लांट को इजरायली हमले से नुकसान, नेतन्याहू ने बुलाई सुरक्षा कैबिनेट बैठक

Published

on

तेल अवीव/तेहरान, 8 जून: लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमले के जवाब में ईरान ने रविवार रात से इजरायल के कई इलाकों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। जवाबी कार्रवाई में ईरान के खुजेस्तान प्रांत के माहशहर स्थित कारून पेट्रोकेमिकल कंपनी को निशाना बनाया। ईरानी मीडिया के अनुसार, इससे प्लांट को काफी नुकसान पहुंचा है। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा कैबिनेट की बैठक बुलाई।

फार्स समाचार एजेंसी ने खुजेस्तान प्रांत के एक सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि हमले में संयंत्र का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। अधिकारी के पास नुकसान और हताहतों का पूरा ब्योरा उपलब्ध नहीं था।

ईरानी शहर माहशहर प्रमुख पेट्रोकेमिकल और औद्योगिक केंद्रों में गिना जाता है। यहां मौजूद ऊर्जा और रासायनिक उद्योग देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

वहीं, इजरायली सेना ने पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स पर हमले की पुष्टि की है। सैन्य बयान में कहा गया कि इजरायली वायुसेना ने परिसर के कई लक्ष्यों को निशाना बनाया। सेना ने संक्षिप्त बयान में कहा कि अभियान से जुड़ी विस्तृत जानकारी बाद में जारी की जाएगी। फिलहाल हमले के दायरे और उसके प्रभाव को लेकर अधिक विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है।

इस तरह 7 जून को ईरान-इजरायल के अप्रैल में हुए सीजफायर के 2 महीने बाद ही दोबारा सैन्य अभियान शुरू कर दिया गया। ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) ने कहा कि यह कार्रवाई लेबनान में हिजबुल्लाह पर इजरायली हमलों के जवाब में की गई है। हमलों के बाद इजरायल का एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव हो गया।

इसके जवाब में कुछ घंटों बाद इजरायल ने ईरान में जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। आईडीएफ के अनुसार उसने पश्चिमी और मध्य ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

ईरानी समाचार एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, तेहरान, तबरीज और इस्फहान में कई धमाके हुए। आईआरजीसी ने दावा किया कि इजराइल ने हमलों में एयर-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया।

ईरान का दावा है कि उसने इजरायल के नेवातिम और तेल नोफ एयर बेस पर हमला किया। आईआरजीसी ने एक बयान में कहा, “यह ऑपरेशन इजरायली शासन के ईरान में तीन अलग-अलग जगहों पर कई रडार साइटों पर किए मिसाइल हमले के जवाब में किया गया था।”

आईडीएफ का कहना है कि उसने सोमवार सुबह ईरान की ओर से छोड़ी गई मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया।

वर्तमान हालात के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को सुरक्षा कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई। यह बैठक भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे होनी तय की गई।

इजरायली मीडिया के अनुसार, बैठक में केवल चुनिंदा वरिष्ठ मंत्री और सुरक्षा मामलों से जुड़े शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में ईरान के हमलों, इजरायल की जवाबी कार्रवाई और आगे की सैन्य रणनीति पर चर्चा की संभावना जताई गई।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर अनिश्चितता से कच्चे तेल में तेजी जारी, ब्रेंट क्रूड 103 डॉलर प्रति बैरल के पार

Published

on

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल में तेजी जारी है और गुरुवार को कीमतें फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई है।

इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट का जून फ्यूचर्स का कॉन्ट्रैक्ट सुबह के कारोबार में 103.35 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से लगभग 4 प्रतिशत अधिक था। वहीं, न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड का जून फ्यूचर्स का कॉन्ट्रैक्ट 1.62 प्रतिशत बढ़कर 94.47 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी की वजह हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर अनिश्चितता को माना जा रहा है।

हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरानी नेताओं द्वारा “यूनिफाइड प्रस्ताव” दिए जाने तक युद्धविराम को बढ़ा दिया, लेकिन उन्होंने ईरान पर लगी नौसैनिक नाकाबंदी नहीं हटाई।

अमेरिका की सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया पर कहा, “ईरान के खिलाफ अमेरिकी नाकाबंदी के तहत अमेरिकी सेना ने 31 जहाजों को वापस मुड़ने या बंदरगाह पर लौटने का निर्देश दिया है।”

वहीं, ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने कहा कि मौजूदा हालात में होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा नहीं खोला जाएगा।

उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर से होर्मुज स्ट्रेट को ब्लॉक कर दिया गया है। यह सीजफायर का उल्लंघन है। इससे ईरानी बंदरगाहों को निशाना बनाया जा रहा है। आगे कहा कि पूर्ण सीजफायर तभी संभव है, जब अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट के ब्लॉक को समाप्त कर देता है।

विश्लेषकों का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट 50 दिनों से अधिक समय से बंद है, जिससे वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति का लगभग पांचवां हिस्सा बाधित हो गया है। कीमतों में लगातार वृद्धि से भारत के आयात बिल पर असर पड़ सकता है और इसकी अर्थव्यवस्था पर दबाव आ सकता है।

सरकार का कहना है कि देश भर में खुदरा ईंधन आउटलेट सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

चीनी राज्य परिषद ने ‘भीतरी मंगोलिया पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्र के लिए समग्र योजना’ की जारी

Published

on

बीजिंग, 10 अप्रैल : चीनी राज्य परिषद द्वारा जारी ‘चीन (भीतरी मंगोलिया) पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्र के लिए समग्र योजना’ 9 अप्रैल को सार्वजनिक की गई। इसके साथ ही चीन में पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्रों की कुल संख्या 23 हो गई है।

समग्र योजना भीतरी मंगोलिया पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्र को सुधारों में अधिक स्वायत्तता प्रदान करती है, जिससे इसे प्रायोगिक परियोजनाएं संचालित करने और व्यापक क्षेत्रों में गहन स्तर पर मौलिक, एकीकृत और विशिष्ट अन्वेषण करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

इसमें 19 सुधार और नवाचार उपायों की रूपरेखा दी गई है, जिनमें सीमा व्यापार में नवाचार और विकास, अंतरराष्ट्रीय रसद सेवाओं को मजबूत करना, वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियों के रूपांतरण और अनुप्रयोग की दक्षता में सुधार करना और विभिन्न क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय आदान-प्रदान का विस्तार करना शामिल है।

Continue Reading
Advertisement
व्यापार15 minutes ago

मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली

अंतरराष्ट्रीय समाचार26 minutes ago

ईरान का दावा, ‘अमेरिका के 85 सैन्य ठिकानों पर की जवाबी कार्रवाई’

राष्ट्रीय समाचार40 minutes ago

भारत और कोस्टा रिका आर्थिक संबंध मजबूत करेंगे, द्विपक्षीय व्यापार बढ़कर 391 मिलियन डॉलर हुआ

महाराष्ट्र16 hours ago

मुंबई में बारिश से पेड़ गिरने की घटनाओं में बढ़ोतरी, पेड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं : म्युनिसिपल कमिश्नर।

महाराष्ट्र18 hours ago

महाराष्ट्र: सुप्रिया सुले ने एनसीपी (एसपी) के महायुति में शामिल होने की अफवाहों को किया खारिज

महाराष्ट्र18 hours ago

मुंबई : छह दिनों की भारी बारिश के कारण झीलों में पानी का स्तर बढ़ गया हैं, तेज़ हवाओं से एक हज़ार से ज़्यादा पेड़ उखड़ गए हैं।

महाराष्ट्र20 hours ago

मानखुर्द-शिवाजी नगर त्रासदी,दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, जिम्मेदार वार्ड अधिकारियों को सस्पेंड किया जाए: अबू आसिम।

व्यापार20 hours ago

लगातार चार सत्रों की तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजार में मुनाफावसूली, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद

राष्ट्रीय समाचार21 hours ago

ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से अधिक गारंटी जारी, 1.55 लाख करोड़ रुपए का ऋण हुआ स्वीकृत: सरकार

खेल21 hours ago

फीफा वर्ल्ड कप 2026: मिकेल मेरिनो के आखिरी समय में गोल से पुर्तगाल का टूटा सपना, क्वार्टर-फाइनल में पहुंचा स्पेन

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल में देश में क्या-क्या बदल गया, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गिनाईं उपलब्धियां

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

फिसीपींस में भूकंप के बाद 37 हुई मृतकों की संख्या, 20 हजार लोग हुए विस्थापित

व्यापार4 weeks ago

स्पेसएक्स के आईपीओ से एलन मस्क की संपत्ति 970 अरब डॉलर के पार पहुंची, दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने के करीब

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

फिलीपींस के विनाशकारी भूकंप में अब तक 47 की मौत, सैकड़ों घायल

राजनीति4 weeks ago

कर्नाटक: देवेगौड़ा के राज्यसभा नामांकन मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया मगरमच्छ के आंसू बहाने का आरोप

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: ईरान के समर्थन में उतरा इराकी ‘कताइब हिज्‍बुल्लाह’, अमेरिका को चेताया

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई प्रेस की रिपोर्ट के बाद सूरताल डांस बार पर क्राइम ब्रांच की छापेमारी; आठ महिलाएं हिरासत में

खेल4 weeks ago

फीफा वर्ल्ड कप: भारत में मेक्सिको बनाम साउथ अफ्रीका मैच कब और कहां देखें? जानें सभी जानकारी

अपराध4 weeks ago

सिरसा में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, लड़की के भाई और उसके साथी ने दिया वारदात को अंजाम

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई-गुड़गांव मोबाइल चोरी गैंग का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद, 7 पुलिस ने रहस्य सुलझाने का दावा किया

रुझान