खेल
इटली लीग : जुवेंतस ने सेम्पडोरिया को 3-0 से हराया
टली के क्लब जुवेंतस ने सेरी-ए में सेम्पडोरिया को 3-0 से हराकर लीग में अपनी पहली जीत दर्ज की। पिछले महीने ही जुवेंतस के मुख्य कोच बने आंद्रे पिर्लो की टीम के साथ यह पहली जीत है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अपने लगातार 10वें खिताब की तलाश में लगी हुई जुवेंतस की सेरी-ए लीग में पिछले पांच मैचों में यह पहली जीत है।
विजेता टीम के लिए अपना पदार्पण मैच खेल रहे डेजन कुलसेवस्की ने 13वें, लिओनाडरे बोनुकी ने 78वें और स्टार फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 88वें मिनट में गोल किए।
सीजन के इस पहले मैच में कुछ सीमित संख्या में दर्शक भी मौजूद थे क्योंकि इटली की सरकार ने अधिकतम 1000 दर्शकों को स्टेडियम में मैच देखने की अनुमति दी है।
इटली के दिग्गज मिडफील्डर और जुवेंतस के कोच आंद्रे पिर्लो को इससे पहले सीनियर स्तर पर कोचिंग करने का अनुभव नहीं था। उन्होंने पिछले महीने ही माउरिजियो सारी का स्थान लिया था, जिन्हें चैम्पियंस लीग में हार के बाद कोच पद से हटा दिया गया था।
खेल
14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। डब्ल्यूपीएल का पांचवें सीजन की शुरुआत 14 जनवरी से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 7 फरवरी को खेला जाएगा।
डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 28 अक्टूबर, 2026 को कोच्चि में होगी। खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 28 सितंबर रखी गई है। इससे पहले सभी पांच टीमों को मौजूदा स्क्वॉड में से रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी होगी। डब्ल्यूपीएल 2027 का ऑक्शन कोच्चि के ग्रैंड हयात होटल में होगा।
डब्ल्यूपीएल 2026 में स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब को अपने नाम किया था। टीम ने फाइनल मुकाबले में दिलली कैपिटल्स को हराकर दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। इस लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के रूप में पांच फ्रेंचाइजी हिस्सा लेती हैं।
रिटेंशन विंडो खास तौर पर अहम होगी क्योंकि फ्रेंचाइजी नीलामी से पहले अपनी टीमों का आकलन करेंगी। पांचों टीमों को बैटिंग, बॉलिंग और ऑलराउंड विकल्पों में संतुलित कॉम्बिनेशन बनाना होगा, इसलिए सितंबर में लिए गए फैसले कोच्चि में एक महीने बाद उनकी रणनीति तय करेंगे। डब्ल्यूपीएल के पिछले कुछ सीजन शानदार रहे हैं, जहां सिर्फ अनुभवी और विदेशी खिलाड़ियों ने ही अपनी छाप नहीं छोड़ी है, बल्कि भारत की युवा प्लेयर्स ने भी दमदार प्रदर्शन से खूब सुर्खियां बटोरी हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा ने अपनी गेंदबाजी से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। उन्होंने 10 मुकाबलों में कुल 17 विकेट निकाले थे और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम किरदार निभाया था। डब्ल्यूपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बूते उन्हें भारतीय टीम में भी शामिल किया गया और वह विमेंस एशिया कप 2026 में भी छाप छोड़ने में सफल रहीं। श्री चरणी ने भी अपनी घूमती गेंदों से खूब वाहवाही लूटी थी। ऐसे में डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए होने वाली नीलामी में अनुभवी प्लेयर्स के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों पर हर फ्रेंचाइजी की निगाहें होंगी।
खेल
शुरुआती जीत से हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है, हम खिताब का बचाव कर सकते हैं: आर्सेनल डिफेंडर बेन व्हाइट

आर्सेनल के डिफेंडर बेन व्हाइट का मानना है कि मौजूदा प्रीमियर लीग चैंपियन को 2026-27 सीजन की अपनी शानदार शुरुआत से काफी आत्मविश्वास मिला है और अपने खिताब के बचाव की ताकत मिली है।
आर्सेनल ने अपने शुरुआती चारों प्रीमियर लीग मैच जीते हैं, जिसमें चेल्सी पर 2-1 की जीत भी शामिल है। टीम टेबल में टॉप पर हैं। उन्होंने अपने यूईएफए चैंपियंस लीग कैंपेन की भी जीत से शुरुआत की है, जिसमें मार्टिन ओडेगार्ड के गोल से नेपोली को घर से बाहर 1-0 से हराया।
व्हाइट, जिन्होंने सभी चार लीग गेम शुरू किए हैं और एक असिस्ट भी दिया है, ने पिछले सीजन के प्रीमियर लीग टाइटल तक आर्सेनल के सफर पर बात की और कहा कि यह सफलता वर्षों की कोशिश का नतीजा है।
व्हाइट ने जियो हॉटस्टार से बातचीत में कहा, “पिछला सीजन बहुत शानदार था। मैं इसका हिस्सा बनकर बहुत खुशकिस्मत महसूस करता हूं। पिछले पांच सालों में हमने जो भी कड़ी मेहनत की, उसका नतीजा आखिरकार मिला। रास्ते में मुश्किल समय भी आए, ऐसे पल भी आए जब चीजें हमारे हिसाब से नहीं हुईं, लेकिन हमने एक-दूसरे पर भरोसा बनाए रखा और आगे बढ़ते रहे।”
उन्होंने आगे कहा, “यही इस सफलता को इतना खास बनाता है। यह सिर्फ एक सीजन के बारे में नहीं है। यह उस सफर के बारे में है जिस पर हम एक ग्रुप के तौर पर साथ-साथ रहे हैं। अब हम इसे और आगे बढ़ाना चाहते हैं और जीतते रहना चाहते हैं।”
व्हाइट ने कहा, “सीजन के पहले चार गेम जीतने से, जिसमें चेल्सी पर जीत भी शामिल है, हमें बहुत कॉन्फिडेंस मिला है। ड्रेसिंग रूम में माहौल अच्छा है, और हर कोई एक-दूसरे को आगे बढ़ा रहा है। हम जानते हैं कि यह एक लंबा सीजन है। हम बहक नहीं सकते। यह इस लेवल को बनाए रखने, मोमेंटम बनाए रखने और क्रेंदित रहने के बारे में है। आगे मुश्किल पल आएंगे, और हमें उनके लिए तैयार रहना होगा। अगर हम कड़ी मेहनत करते रहेंगे और एक साथ रहेंगे, तो हम लगातार प्रीमियर लीग जीत सकते हैं।”
व्हाइट ने क्लब और एमिरेट्स स्टेडियम में एक मजबूत माहौल बनाने का श्रेय मैनेजर मिकेल आर्टेटा को भी दिया और कहा कि फैंस का सपोर्ट खिलाड़ियों के लिए ऊर्जा का एक बड़ा सोर्स बन गया है।
उन्होंने कहा, “बॉस ने हमारे होम ग्राउंड पर ऊर्जावान माहौल बनाने के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने इसे बिल्कुल सही किया है क्योंकि अब यह लीग में सबसे अच्छे में से एक है। फैंस ने वह सब कुछ मान लिया है जो वह बना रहे हैं।”
व्हाइट ने कहा, “मैच के दिनों में, एमिरेट्स स्टेडियम पहली सीटी बजने से ही शोरगुल से भरा होता है। वह एनर्जी हमें पिच पर आगे बढ़ाती है। यह हमारे लिए एक बहुत बड़ा फायदा है, और इसे संभव बनाने का बहुत सारा श्रेय मैनेजर को जाता है। स्क्वॉड में जगह के लिए कॉम्पिटिशन से ट्रेनिंग का स्तर भी बेहतर हुआ है।
उन्होंने कहा, “आप हर गेम खेलना चाहते हैं। आप जितना हो सके पिच पर रहना चाहते हैं। लेकिन इस स्क्वॉड में इतनी क्वालिटी है कि आपको मैनेजर के फैसले मानने पड़ते हैं। यह इस बारे में है कि जब भी आपका मौका आए तो तैयार रहें और जब आप नहीं खेल रहे हों तो अपने टीममेट्स को सपोर्ट करें। हम सभी ट्रेनिंग में एक-दूसरे को पुश करते हैं, और इससे पूरा ग्रुप मजबूत होता है।”
खेल
बार्सिलोना में अभी सुधार की गुंजाइश, हम अभी चैंपियंस लीग जीतने के सबसे बड़े दावेदार नहीं: रोड्री

बार्सिलोना फुटबॉल क्लब के मिडफील्डर रोड्री का मानना है कि टीम ने सीजन की अच्छी शुरुआत की है, लेकिन अभी उन्हें यूईएफए चैंपियंस लीग जीतने का सबसे बड़ा दावेदार नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि ला लीगा चैंपियन बार्सिलोना को यूरोप में बड़ी सफलता हासिल करने के लिए अपने खेल के कुछ पहलुओं में और सुधार करने की जरूरत है।
हंसी फ्लिक की कोचिंग में बार्सिलोना ने सीजन की शानदार शुरुआत की है। टीम ने अपने पिछले पांच मैचों में सभी प्रतियोगिताओं को मिलाकर 21 गोल किए हैं और सिर्फ चार गोल खाए हैं। इसके अलावा बार्सिलोना ने चैंपियंस लीग में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। फिलहाल बार्सिलोना लीग चरण की अंक तालिका में मौजूदा चैंपियन पीएसजी और बायर्न म्यूनिख के बाद तीसरे स्थान पर है।
हालांकि रोड्री का मानना है कि बार्सिलोना ने अच्छी शुरुआत की है, लेकिन टीम को अभी कई क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है। उनका कहना है कि अगर बार्सिलोना को चैंपियंस लीग जीतने का सबसे बड़ा दावेदार बनना है, तो उसे अपने प्रदर्शन में और निरंतरता तथा मजबूती दिखानी होगी।
उन्होंने ‘मुंडो डेपोर्टिवो’ से कहा, “चैंपियंस लीग जीतना संभव है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि हम इस समय सबसे बड़े दावेदार हैं।” हाल ही में मैनचेस्टर सिटी से बार्सिलोना पहुंचे स्पेनिश मिडफील्डर रोड्री का मानना है कि टीम में काफी क्षमता है, लेकिन अभी सुधार की गुंजाइश मौजूद है। रोड्री ने कहा कि चैंपियंस लीग का खिताब जीतना बार्सिलोना के लिए बहुत अहम होगा, क्योंकि क्लब फिर से यूरोपीय फुटबॉल के शीर्ष पर पहुंचना चाहता है।
उन्होंने कहा, “मैं इसे साफतौर पर एक संभावित खिताब के तौर पर देखता हूं और अगर आप इसे ऐसे कह सकते हैं, तो यह हमारे लिए खुद को स्थापित करने और यूरोप को यह दिखाने का बाकी कदम है कि हम किस टीम को प्रतिनिधित्व करते हैं। इस नजरिए से मुझे नहीं लगता कि हम खिताब जीतने के प्रबल दावदेरा हैं, क्योंकि हमें यह समझना होगा कि हम कहां से आए हैं और यह समझना होगा कि चैंपियन बनने के लिए क्या करना पड़ता है और इस टीम को चैंपियन बनने के लिए अभी भी कई चीजों को ठीक करने की जरूरत है।”
बार्सिलोना ने आखिरी बार 2015 में चैंपियंस लीग जीती थी, जब उसने बर्लिन में खेले गए फाइनल में जुवेंटस को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद यूरोप में टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और उसे कई निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा।बार्सिलोना 2020/21 सीजन में प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16) में पेरिस सेंट-जर्मेन से हारकर बाहर हो गया था। इसके बाद 2021/22 और 2022/23 सीजन में टीम लगातार दो बार ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ सकी। हालांकि 2023/24 में बार्सिलोना ने वापसी करते हुए क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया।
इसके बाद 2024/25 में टीम सेमीफाइनल में पहुंची, लेकिन वहां इंटर मिलान के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में कुल सात गोल वाले एग्रीगेट स्कोर के बाद हार का सामना करना पड़ा। बार्सिलोना का 2025/26 चैंपियंस लीग अभियान क्वार्टर फाइनल में खत्म हो गया था, जब एटलेटिको मैड्रिड ने उसे कुल 3-2 के एग्रीगेट स्कोर से हराकर बाहर कर दिया। इस निराशाजनक हार के बाद टीम एक बार फिर यूरोप में बड़ी सफलता की तलाश में है।
रोड्री का मानना है कि उनके जैसे अनुभवी खिलाड़ी और टीम के अन्य सीनियर खिलाड़ियों का अनुभव बार्सिलोना के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। उनका कहना है कि टीम के पास प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और अब लक्ष्य उन छोटी-छोटी कमियों को दूर करना है, जो उन्हें चैंपियंस लीग जीतने से रोक रही हैं।
रोड्री ने कहा, “मेरे जैसे खिलाड़ियों को इसी मकसद से खरीदा गया था। मुझे लगता है कि चैंपियंस लीग जरूरी नहीं कि बेस्ट टीम के लिए हो, बल्कि यह पलों का टूर्नामेंट है। चैंपियंस लीग में आपको नॉकआउट के पलों को कंट्रोल करना होता है। रेड कार्ड, पेनल्टी, गोल खाना। ये वो चीजें हैं जो तय करती हैं कि आप क्वालीफाई करते हैं या नहीं। आखिर, जीतने से पहले, आपको हारना होगा, और आपको सीखना होगा।”
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
