मनोरंजन
माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक के पिता बिल गेट्स सीनियर का निधन
माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापकबिल गेट्स के पिता विलियम एच. गेट्स द्वितीय का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे एक वकील और परोपकारी व्यक्ति थे। परिवार ने मंगलवार को घोषणा की कि वॉशिंगटन राज्य के समुद्र तट पर बने उनके घर में अल्जाइमर रोग के कारण उनकी मृत्यु हो गई।
बिल गेट्स ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “मेरे पिता की बुद्धिमत्ता, उदारता, सहानुभूति और विनम्रता का दुनिया भर के लोगों पर बहुत प्रभाव था। मैं जैसे-जैसे बड़ा होता गया, मैं अपने जीवन में किए गए लगभग हर काम पर अपने पिता के प्रभाव की सराहना करने लगा। माइक्रोसॉफ्ट के शुरूआती वर्षों में मैंने उनसे अहम कानूनी परामर्श लिया था।”
उन्होंने कहा कि बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन अब उनके पिता के बिना वैसा नहीं रहेगा जैसा पहले था।
उन्होंने आगे कहा, “इस फाउंडेशन की नींव के मूल्यों को उन्हीं ने आकार दिया था। वह अच्छे सहयोगी, विवेकपूर्ण और सीखने को लेकर गंभीर व्यक्ति थे। बिल गेट्स के बेटे होने का अनुभव अविश्वसनीय है। लोग मेरे पिताजी से पूछते थे कि क्या वह असली बिल गेट्स हैं। मैं उन्हें हर दिन याद करूंगा।”
मनोरंजन
बिग बॉस में ‘टुनटुन’ पर मचा बवाल, लव गिल के कमेंट पर आम्रपाली दुबे बोलीं-मुझे ऐसी उम्मीद नहीं थी

लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और लव गिल के बीच बहस देखने को मिली। एपिसोड में कंटेस्टेंट लव गिल ने आम्रपाली दुबे को प्यार से ‘टुनटुन’ कह दिया था, जिसके बाद अभिनेत्री को एहसास हुआ कि लव ने उनकी बॉडी शेमिंग की है।
हालिया एपिसोड में भले ही लव गिल ने आम्रपाली को प्यार से ‘टुनटुन’ कहा था, लेकिन उनकी यह बात आम्रपाली के दिल को लग गई थी। बाद में आम्रपाली दुबे ने लव गिल के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें लव से ऐसी उम्मीद नहीं थी, हालांकि लव ने भी अपनी गलती मानने के बजाय आम्रपाली पर गुस्सा जाहिर कर दिया।
उन्होंने आम्रपाली से कहा कि वह उन्हें ताना न मारे और उन्हें अपना करीबी न समझे, जिसे सुनकर आम्रपाली काफी दुखी हो गईं। आम्रपाली ने कहा कि अगर लव मान लेती कि उसकी बात से उन्हें दुख पहुंचा है और आगे से उन्हें ‘टुनटुन’ नहीं कहेगी तो उन्हें अच्छा लगता।
बाद में लव, आसिफ और घर के दूसरे सदस्यों से कहती नजर आईं कि आम्रपाली ने उसकी बात का बुरा मान लिया है, जबकि उसका इरादा उन्हें दुख पहुंचाने का नहीं था। आम्रपाली ने ये बात सुन ली और लव से इस पर बात की। उन्होंने फिर कहा कि ‘टुनटुन’ वाली बात उन्हें बॉडी शेमिंग लगी और उन्हें लव से ऐसी उम्मीद नहीं थी।
आम्रपाली ने लव से कहा कि वह चाहती हैं कि वह समझे कि उस बात का उन पर क्या असर हुआ। बातचीत के दौरान लव गिल ने कहा कि उसे नहीं पता था कि किसी व्यक्ति के लिए ‘टुनटुन’ का क्या मतलब होता है। आम्रपाली ने जवाब दिया कि यह बात साफ थी और हर कोई जानता है कि ‘टुनटुन’ नाम किससे जुड़ा है।
‘टुनटुन’ जानी-मानी भारतीय एक्ट्रेस और प्लेबैक सिंगर उमा देवी खत्री का पॉपुलर स्क्रीन नेम था। हिंदी सिनेमा में अपने कॉमिक और कैरेक्टर रोल के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस टुनटुन नाम से पॉपुलर हुईं। वह अपनी हेल्दी बॉडी टाइप के लिए भी मशहूर थीं।
मनोरंजन
आईफोन की भीड़ देख सोनू सूद ने कसा तंज, कहा- असली अपग्रेड फोन का नहीं समाज का करो

भारत में दिखावे के चक्कर ज्यादा खर्च करने का चलन नया नहीं है। शुक्रवार को भी एक नजारा दिखा, जब ‘आईफोन 16 प्रो सीरीज’ के फोन खरीदने के लिए सुबह से ही एप्पल स्टोर के बाहर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसे देखते हुए अभिनेता सोनू सूद ने लोगों को नसीहत दी है।
उन्होंने कहा कि महंगे फोन से झूठी शान दिखाने और कर्जदार बनने से बेहतर है कि लोग अपनी गाढ़ी कमाई और ऊर्जा को समाज की भलाई में लगाएं।
अभिनेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें एप्पल स्टोर के बाहर ग्राहकों की भारी भीड़ दिख रही है। अभिनेता ने अपनी इस पोस्ट के जरिए लोगों को केवल स्मार्टफोन के दिखावे और कर्ज के जाल में फंसने के बजाय सामाजिक सुधार और दूसरों की मदद करने पर ध्यान केंद्रित करने की सीख दी है। उन्होंने लिखा, “नया फोन, नई ईएमआई, वही पुराने बिल! शायद यह समय सिर्फ अपने फोन को अपग्रेड करने का नहीं, बल्कि समाज में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कतार (लाइनों) में खड़े होने का है। असली अपग्रेड एक बेहतर समाज का निर्माण है।”
बता दें कि एप्पल के नए आईफोन 18 प्रो सीरीज की बिक्री शुक्रवार सुबह 8 बजे से भारत में शुरू हो गई है। दिल्ली, नोएडा, मुंबई, बेंगलुरु और अन्य बड़े शहरों में एप्पल स्टोर और आधिकारिक दुकानों के बाहर लोग सुबह से लंबी कतारों में खड़े नजर आए।
भारत में इसके बेस मॉडल की कीमत 1,64,900 रुपए से शुरू है। आईफोन 18 प्रो को लेकर पूरे देश में खुमार इस कदर है कि कई लोगों ने पहले से ही ऑनलाइन प्री-बुकिंग करा रखी थी।
गौरतलब है कि अभिनेता विक्की कौशल भी मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (केबीसी) स्थित आधिकारिक एप्पल स्टोर पहुंचे, जहां उन्होंने नए आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स की भारत में बिक्री शुरू होने पर अपना नया फोन अनबॉक्स किया।
विक्की कौशल ने नया आईफोन 18 प्रो मैक्स लिया, उसके फीचर्स को परखा और सेल्फी लेते हुए पैपराजी को पोज दिए।
मनोरंजन
आईफा अवॉर्ड्स 2027 को होस्ट करेंगे करण जौहर-वरुण धवन, डिजिटल अवॉर्ड्स में पंकज त्रिपाठी-अली फजल संभालेंगे मंच

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स (आईफा अवॉर्ड्स 2027) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स 2027 की कमान अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अली फजल संभालेंगे जबकि मुख्य आईफा अवॉर्ड्स 2027 को करण जौहर और वरुण धवन होस्ट करते नजर आएंगे। इसके अलावा सलमान खान, शाहिद कपूर, करीना कपूर खान और जान्हवी कपूर अपनी शानदार परफॉर्मेंस से अवॉर्ड नाइट में चार चांद लगाएंगे।
आईफा अवॉर्ड्स 2027 का आयोजन 22 और 23 जनवरी को अबू धाबी के यास आइलैंड स्थित एतिहाद एरिना में किया जाएगा। दो दिनों तक चलने वाले इस समारोह में इंडियन सिनेमा के कई बड़े सितारे एक ही मंच पर नजर आएंगे। दुनियाभर से इंडियन फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शक भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बनेंगे। अवॉर्ड्स के साथ म्यूजिक, डांस और स्टार्स की परफॉर्मेंस समारोह को खास बनाने वाली है।
इस बार बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की परफॉर्मेंस भी आईफा 2027 का बड़ा आकर्षण होगी। इस पर सलमान ने कहा, ”आईफा और मेरा रिश्ता बहुत पुराना है और जब भी आईफा मुझे बुलाता है, तो मेरे के लिए यह एक खास एहसास होता है। यह मेरे लिए सिर्फ एक अवॉर्ड शो नहीं है बल्कि यह फिल्मों और उन दर्शकों का सेलिब्रेशन है, जिन्होंने कलाकारों को इतना प्यार दिया है। मैं पिछले कई सालों से आईफा का हिस्सा रहा हूं और यहां परफॉर्म भी कर चुका हूं। हालांकि अबू धाबी लौटना मेरे लिए हमेशा कुछ अलग महसूस होता है क्योंकि इस शहर से मेरी कई खास यादें जुड़ी हुई हैं।”
सलमान ने यास आइलैंड को आईफा का खूबसूरत घर बताते हुए कहा, ”यहां के दर्शकों की एनर्जी स्टेज पर कदम रखते ही महसूस होती है। इतने सालों में आईफा के साथ कई यादगार चीजें बनाने के बाद मैं एक बार फिर यहां लौटने, परफॉर्म करने, मस्ती करने और सभी के साथ इंडियन सिनेमा को सेलिब्रेट करने के लिए उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि आईफा 2027 भी एक बड़ा सेलिब्रेशन होगा और मैं इसका हिस्सा बनकर खुश हूं।”
वहीं आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स 2027 की होस्टिंग पंकज त्रिपाठी और अली फजल करेंगे। पंकज त्रिपाठी के लिए यह मौका इसलिए भी खास है क्योंकि वह पहली बार आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स के मंच पर होस्ट की भूमिका में दिखाई देंगे।
पंकज त्रिपाठी ने अपने होस्टिंग डेब्यू को लेकर कहा, ”एक एक्टर की जिंदगी में कुछ ऐसे मौके आते हैं, जिनमें थोड़ी घबराहट के साथ बहुत ज्यादा एक्साइटमेंट भी होती है। मेरे लिए पहली बार आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स होस्ट करना ऐसा ही अनुभव है। मैंने अपने करियर का काफी समय कैमरे के सामने किरदार निभाते हुए बिताया है, इसलिए आईफा के मंच पर बिल्कुल अलग भूमिका में जाना मेरे लिए उत्साह भरा अनुभव है।”
पंकज ने कहा, ”यह मेरा पहला अवॉर्ड शो होस्टिंग एक्सपीरियंस होगा। डिजिटल दुनिया ने कहानियों के बनने, लोगों तक पहुंचने और उनके पसंद किए जाने के तरीके को काफी बदल दिया है। ऐसे में आईफा का डिजिटल स्टोरीटेलिंग और नई पीढ़ी के कलाकारों व क्रिएटर्स को पहचान देना मेरे लिए काफी मायने रखता है।”
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
