मनोरंजन
मेरी स्पीड, दक्षता मुझे 40 का महसूस कराती हैं: आशा भोसले
दिग्गज गायिका आशा भोसले 88 वर्ष की हैं, लेकिन उनका कहना है कि वह खुद को 40 का महसूस करती हैं। पाश्र्व गायिका कहती हैं कि वह अपनी उम्र से करीब आधी महसूस इसलिए करती हैं, क्योंकि, वह गति और दक्षता में भरोसा करती हैं। गायिका ने कहा, “मुझे लगता है कि यह मेरी गति और दक्षता है। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहती हूं और इसे तेजी के साथ करना चाहती हूं। उदाहरण के लिए मैं वास्तव में तेजी से खाना बनाती हूं। अन्य लोग रसोई से बाहर निकल जाते हैं (हंसते हुए), क्योंकि वे मेरी गति के साथ मेल नहीं खा पाते हैं। वैसे मजाक छोड़ दें, तो मैं अपने संगीत के प्रति ईमानदारी का सम्मान करती हूं। ईमानदारी मेरा एक अभिन्न अंग है। इसने मुझे पीड़ा भी पहुंचाई है, लेकिन मेरे 87 वर्षों में मैं हमेशा से ईमानदार रही हूं कि मुझे काम और जीवन, दोनों में क्या करना है।”
इस साल अपने जन्मदिन के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, “मैंने अपना 87वां साल पूरा कर लिया है और अपने 88वें पड़ाव में आ गई हूं, लेकिन मुझे अब भी मैं 40 की लगती हूं! मुझे आशा है कि मेरी तरह आप सब भी जीवन के बारे में सकारात्मक महसूस करेंगे।”
इस साल उनका जन्मदिन महामारी के कारण करीबी परिवार के साथ मना। इसपर उन्होंने कहा, “इस कोविड-19 स्थिति के मद्देनजर मैंने हेयरस्टाइलिस्ट, मेकअप आर्टिस्ट और डिजाइनर के तौर पर खुद का वीडियो शूट किया है। मैंने इसका लुत्फ उठाया है। मैंने बहुत से व्यंजन बनाए हैं। मैंने अपना जन्मदिन अपने पोते जनाई और रंजाई और अपने बेटे आनंद और बहू अनुजा के साथ बिताया। मुझे यह बहुत पसंद आया।”
उन्होंने आगे कहा, “परिवार से घिरा होना अच्छा लगता है। आम तौर पर हर कोई अपने जीवन में व्यस्त रहता है। लेकिन अब, हम सब एक साथ हैं। जनाई ने मेरा पसंदीदा खाना ऑर्डर किया। हर पल ईश्वर की ओर से मिला उपहार है। मैं बहुत आभारी हूं। मैं आने वाले सालों के लिए भी स्वस्थ्य बने रहना चाहती हूं।”
मनोरंजन
चेन्नई इवेंट में लीना पॉलोज ने नोरा फतेही को गिफ्ट की ‘कार’, सुकेश से भी फोन पर बात, कोर्ट में एक्ट्रेस ने सुनाया पूरा किस्सा

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही का नाम लंबे समय से सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए की कथित ठगी और वसूली के मामले में चर्चा में रहा है। इस मामले में अब दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में उनका बयान दर्ज किया गया। शुक्रवार को कोर्ट के सामने पेश हुईं नोरा ने दिसंबर 2020 में चेन्नई में हुए एक इवेंट का पूरा किस्सा सुनाया।
नोरा ने कोर्ट को बताया कि वह दिसंबर 2020 में अपनी पूरी टीम के साथ फ्लाइट से चेन्नई पहुंची थीं। वहां एक इवेंट होना था, जिसकी पूरी व्यवस्था एक्सीड एंटरटेनमेंट के कर्मचारियों ने संभाली थी। इवेंट के लिए तैयार होने के दौरान उनकी टीम ने उन्हें बताया कि सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना उनसे और उनके परिवार से मिलना चाहती हैं। इसके बाद लीना पॉलोज दो वीडियोग्राफर और कुछ अन्य लोगों के साथ उनके कमरे में पहुंचीं। वह अपने साथ कुछ गिफ्ट भी लेकर आई थीं।
अभिनेत्री ने बताया कि मुलाकात के दौरान लीना ने अपना परिचय देते हुए बताया कि वह नेल आर्टिस्ट्री सैलून की मालकिन हैं। बातचीत के बीच लीना ने कहा कि उनके पति उन्हें ‘हेलो’ कहना चाहते हैं और चेन्नई आने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। इसके बाद लीना ने अपने पति को फोन लगाया और स्पीकर पर बात कराई।
नोरा ने बताया कि फोन पर सुकेश ने उनसे कहा कि वह और उनका परिवार उनके बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने इवेंट में आने के लिए उनका धन्यवाद किया और भविष्य में भी उनके साथ और इवेंट करने की इच्छा जताई। इसी बातचीत के दौरान लीना ने नोरा को एक कार गिफ्ट करने की बात कही। फोन पर मौजूद सुकेश ने भी उनसे अनुरोध किया कि वह इस कार को गिफ्ट के तौर पर स्वीकार कर लें।
नोरा ने बयान में बताया कि यह बातचीत खत्म होने के बाद वह अपनी टीम के साथ इवेंट के लिए निकल गईं। वहां वह चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुईं और डांस कॉम्पिटिशन को जज किया।
अभिनेत्री ने कोर्ट को बताया कि इवेंट के दौरान उन्हें कुछ लिफाफे दिए गए थे। उनसे कहा गया था कि वह ये लिफाफे दिव्यांग बच्चों के माता-पिता को सौंप दें। इस तरह नोरा ने कोर्ट के सामने चेन्नई इवेंट में मौजूदगी से लेकर लीना और सुकेश के साथ हुई बातचीत तक की जानकारी दी।
कोर्ट में नोरा का बयान अभी पूरा नहीं हुआ है। उनका आगे का बयान 30 नवंबर को दर्ज किया जाएगा। इस दिन मामले में अगली सुनवाई होगी।
मनोरंजन
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री भाग्यश्री बोरसे इन दिनों आगामी फिल्म ‘ऑपरेशन गंगा’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने बताया है कि वो एक कवयित्री भी हैं।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर कर लिखा, “तो, अब राज खोलने का समय आ गया है। वो सीक्रेट जो मैं आप लोगों से छिपा रही थी। मुझे लगता है, अब इसे बता देने का समय आ गया है?”
उन्होंने आगे लिखा, “मेरे जीवन का एक छोटा-सा हिस्सा, जिसे मैं हमेशा अपने लिए लिखती हूं, वो है मेरी कविता। हां, मैं कविता लिखती हूं और अपने दोस्तों के बीच गर्व से खुद को कवयित्री कहती हूं। यह मेरे जीवन का वो हिस्सा है, जिसे मैंने जिंदगी के मुश्किल समय में खुद ही खोजा, जहां लिखने से मुझे सुकून मिलता था, ज्यादा समझ आती थी और जिंदगी की खूबसूरती नजर आती थी।”
एक्ट्रेस ने पोस्ट में यह भी बताया कि उन्होंने इसे पहले कभी क्यों नहीं बताया। उन्होंने लिखा, “अब आप कहेंगे, क्यों नहीं शेयर करतीं? शायद करुंगी, शायद नहीं। बस इतना है कि मेरी जिंदगी की हर चीज यहां तारीफ या आलोचना के लिए सामने है और ये बिल्कुल ठीक है क्योंकि इससे मुझे आगे बढ़ने में मदद मिलती है, लेकिन कविता? मैं इसे लिखते हुए बस बहना चाहती हूं। दुनिया को भूलकर अपने दिल की सुनना चाहती हूं। शायद यही वो हिस्सा है, जो मुझे याद दिलाता है कि मैं कौन हूं।”
अपनी पोस्ट को खत्म करते हुए उन्होंने लिखा, “तो शायद, किसी दिन, ये कवयित्री अपना एक हिस्सा दुनिया के सामने रखेगी। शायद किसी दिन, मैं आपको वो शब्द पढ़ने दूंगी, जो मैंने कभी जोर से कहे नहीं। तब तक, ये छोटी सी कवयित्री आपसे एक वादा मांगती है, खुद के साथ और दूसरों के साथ भी दयालु और नरम रहें, क्योंकि जिंदगी ही सच बने रहने के बारे में है।”
अभिनेत्री भाग्यश्री बोरसे जल्द ही फिल्म ‘ऑपरेशन गंगा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले फिल्ममेकर विष्णु मोहन ने डायरेक्ट किया है, जो ब्लॉकबस्टर ‘मेप्पाडियन’ को डायरेक्ट करने के लिए जाने जाते हैं।
‘ऑपरेशन गंगा’ एक सरवाइवल थ्रिलर ड्रामा होगी, जिसमें मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल के अलावा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल, भाग्यश्री बोरसे, पार्थिबन और आदिल हुसैन भी होंगे। फिल्म की शूटिंग इस समय जॉर्जिया में चल रही है और यह मोहनलाल के करियर की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक मानी जा रही है।
मनोरंजन
बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने महल छोड़कर चुनी फिल्मों की दुनिया

फिल्म दुनिया में अपनी पहचान बनाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है, लेकिन जब कोई शाही परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद अभिनय की राह चुनता है, तो उनकी कहानी और भी ज्यादा दिलचस्प हो जाती है। अभिनेत्री राइमा सेन भी शाही परिवार से आती हैं, जिनका नाता राजघराने से रहा है। शाही परिवार से पली-बढ़ी राइमा ने ग्लैमर की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने का फैसला किया।
7 नवंबर 1979 को मुंबई में जन्मी अभिनेत्री राइमा सेन शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता भरत देव वर्मा त्रिपुरा के शाही परिवार के सदस्य हैं। उनकी दादी, इला देवी, कूच बिहार की राजकुमारी थीं और उनकी छोटी बहन गायत्री देवी जयपुर की महारानी थीं। वहीं, अभिनेत्री की मां मुनमुन सेन जानी-मानी अभिनेत्री हैं और उनकी नानी सुचित्रा सेन बंगाली सिनेमा की महान नायिका (महानायिका) मानी जाती थीं।
घर में नानी और मां के अभिनय से जुड़े होने के कारण उन्हें अभिनय की दुनिया विरासत में मिली। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1999 में आई फिल्म ‘गॉडमदर’ से की थी, जिसमें उनके काम को काफी सराहा गया। इसके बाद वे फिल्म ‘दमन’ में नजर आईं।
बंगाली सिनेमा में रितुपर्णो घोष की फिल्म ‘चोखेर बाली’ में ऐश्वर्या राय के साथ उनके काम की बहुत सराहना हुई थी। इसके अलावा वह प्रमुख बंगाली फिल्मों ‘बैशे श्राबोन’, ‘नौका डूबी’, ‘हृद मझारे’ और ‘माछ मिष्टी एंड मोर’ में नजर आई थीं।
उन्होंने साल 2005 में विद्या बालन के साथ फिल्म ‘परिणीता’ में काम किया, जिससे उन्हें हिंदी सिनेमा में भी बड़ी पहचान मिली। इस फिल्म में उन्होंने सैफ अली खान और विद्या बालन के साथ काम किया था। साल 2011 में अभिनेत्री ‘बैशे श्राबोन’ में नजर आई थीं। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ-साथ राइमा सेन के काम की भी सराहना हुई थी।
उन्होंने ‘द जापानी वाइफ’, ‘हनीमून ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड’, ‘द वैक्सीन वॉर’ और ‘मिस्ट्री चेज़’ जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी काम किया है। उनकी प्रमुख वेब सीरीज में ‘हैलो!’, ‘द लास्ट ऑवर’ और ‘माई’ शामिल हैं।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र2 years agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र2 years agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
बॉलीवुड1 month agoटीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
राजनीति2 years agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल2 years agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
