Connect with us
Saturday,26-September-2026
ताज़ा खबर

खेल

डिविलियर्स को टी-20 विश्व कप टीम में देखना पसंद करता : डी कॉक

Published

on

de-Kock

दक्षिण अफ्रीका की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान क्विटंन डी कॉक ने बताया कि खिलाड़ी अब्राहम डिविलियर्स को टी-20 विश्व कप टीम में चाहते थे और इसलिए उन्हें टीम में शामिल करने पर जोर दिया जा रहा था। टी-20 विश्व कप इसी साल आस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच होना था जो कोरोनावायरस के कारण स्थगित कर दिया गया है।

डिविलियर्स ने 2018 में क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वह अपने देश के लिए 114 टेस्ट मैच और 228 वनडे मैचों के अलावा 78 टी-20 मैच भी खेले थे।

डी कॉक ने स्टार स्पोर्टस के शो पर कहा, “वह निश्चित तौर पर लाइन में थे। अगर वह फिट होते तो मैं डिविलियर्स को टीम में देखना पसंद करता। मुझे लगता है कि कोई भी टीम डिविलियर्स को अपने साथ रखना पसंद करेगी। हम उनके लिए जोर लगा रहे थे, लेकिन अब देखते हैं कि टी-20 विश्व कप कब होता है।”

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद डिविलियर्स अलग-अलग देशों की टी-20 लीगों में खेल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में 3टीसी कप में 24 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली थी। हालिया दौर में उनके अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं।

खेल

जोश इंगलिस की उंगली में फ्रैक्चर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर

Published

on

ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंगलिस की दाहिनी तर्जनी में फ्रैक्चर हो गया है, जिसके चलते वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ शेष वनडे सीरीज से बाहर हो गए। अब जोश इंगलिस अगले महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज से पहले फिट होना चाहेंगे।

31 वर्षीय इंगलिस गुरुवार को डरबन में वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में विकेटकीपिंग के दौरान चोटिए हुए थे। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया को 67 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। चोट के बावजूद, इंगलिस छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन सिर्फ तीन रन ही बना सके।

‘क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया’ ने शनिवार को एक बयान में कहा, “वेस्ट ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी स्कैन के लिए घर लौटेंगे और तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता आगे की जांच और सुधार पर निर्भर करेगी।”

इंगलिस की चोट के कारण एलेक्स कैरी को रविवार को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स में होने वाले दूसरे वनडे में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी वापस मिल सकती है। हालांकि, दोनों खिलाड़ी हालिया व्हाइट-बॉल टीम में एक साथ खेले हैं, लेकिन इंगलिस विकेटकीपिंग कर रहे थे और कैरी एक स्पेशलिस्ट फील्डर के तौर पर खेल रहे थे।

इस झटके के कारण टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के सामने एक रणनीतिक समस्या खड़ी हो गई है। इंगलिस रेड-बॉल टीम में मुख्य बैकअप बल्लेबाज और दूसरे विकेटकीपर हैं। 2025 की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में शतक लगाने के बाद वे मिडिल-ऑर्डर स्पेशलिस्ट के तौर पर पांच टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

अगर इंगलिस समय पर ठीक होकर दौरे पर वापस नहीं लौट पाते हैं, तो चयनकर्ताओं को शायद किसी दूसरे खिलाड़ी को बुलाना पड़ सकता है, ताकि तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में कैरी अकेले विकेटकीपर न रहें। हालांकि, जोहान्सबर्ग और पॉचेफस्ट्रूम में होने वाले आखिरी दो वनडे मैचों के लिए किसी तत्काल रिप्लेसमेंट को नहीं बुलाया जाएगा।

Continue Reading

खेल

टीम से बाहर रहने पर मैंने बहुत मेहनत की, मुझे साबित करना था कि मैं सबसे अच्छी खिलाड़ी हूं: शेफाली वर्मा

Published

on

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। टीम को चैंपियन बनाने में शेफाली वर्मा ने अहम किरदार निभाया। शेफाली ने कहा कि वनडे विश्व कप जीतने के बाद से महिला क्रिकेट काफी आगे बढ़ा है। उन्होंने अपने उस मुश्किल समय को भी याद किया, जब वह टीम से बाहर चल रही थीं।

शेफाली ने जेएसडब्ल्यू द्वारा आयोजित की गई मीडिया राउंडटेबल में ‘आईएएनएस’ से बात करते हुए कहा, “मुझे याद है जब हमने वनडे विश्व कप की ट्रॉफी जीती थी तो हमने उसे उठाया था। उसके बाद से भारतीय महिला क्रिकेट काफी आगे बढ़ा है। बीच में कई मुश्किलें भी आईं। हम कोशिश करेंगे कि आगे ऐसी मुश्किलें न आएं और देश का नाम रोशन करें।”

एशियन गेम्स को लेकर बात करते हुए शेफाली ने कहा, “एशियन गेम्स की बात करें तो जब हम जापान गए थे, तो हमने सोचा भी नहीं था कि वहां की सुविधाएं इतनी अच्छी होंगी। हालांकि, जापान ने जिस तरह से हमारा साथ दिया और हमें मैदान से जुड़ी सुविधाएं दीं, उसके लिए उनकी जितनी तारीफ की जाए कम है। भारतीय महिला क्रिकेट को लेकर गंभीरता देखना हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। यह हमारे देश और हमारी टीम के लिए अच्छा करने की प्रेरणा भी देता है। इसी कारण मुझे लगता है कि यह तारीफ और प्रेरणा का पल है।”

शेफाली वर्मा ने उस समय को भी याद किया, जब वह भारतीय टीम से बाहर चल रही थीं। उन्होंने कहा, “जब मुझे टीम से बाहर किया गया, तो वह मेरे क्रिकेट करियर का सबसे दुखद पल था। वह समय मेरे लिए बहुत मुश्किल था। टीम से बाहर रहने के दौरान मैंने कितनी मेहनत की, यह सिर्फ मुझे ही पता है। सबसे अच्छी बात यह रही कि मैंने सब कुछ स्वीकार कर लिया। हां, मैं टीम में नहीं हूं, लेकिन मुझे कड़ी मेहनत करनी है और इस समय का सही इस्तेमाल करना है। मुझे यह साबित करना था कि मैं सबसे अच्छी हूं। मैं अपने देश और अपनी टीम के लिए सबसे अच्छी हूं।”

भारतीय सलामी बल्लेबाज ने आगे कहा, “इसी कारण मैंने इसके लिए बहुत मेहनत की। मैंने अपनी मानसिक सेहत, स्किल्स और फिटनेस पर काम किया। मुझे खुशी है कि उस समय मैंने सही फैसले लिए और खुद पर काम किया। मैंने खुद को किसी भी बुरी घटना या बातों का सामना नहीं करने दिया। मुझे लगता है कि आखिर में परिवार ही हमारे लिए सब कुछ है। जिस तरह से उन्होंने उस समय मेरा साथ दिया, उसके लिए उनका शुक्रिया। फिर जब हमने वनडे वर्ल्ड कप जीता, तो खुशी के आंसू आ गए।”

शेफाली ने कहा कि टीम के मेडल या ट्रॉफी जीतने पर वह भावुक हो जाती हैं। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हम जो भी ट्रॉफी और मेडल जीतते हैं, तो मेरी आंखों के सामने मेरी सारी मेहनत सामने आ जाती है। मैं अपनी टीम के लिए बहुत अच्छा काम कर रही हूं। मैं अपनी टीम के लिए कड़ी मेहनत कर रही हूं और अपना पसीना बहाकर देश के लिए अपना सब कुछ दे रही हूं। मुझे लगता है कि एक खिलाड़ी के तौर पर इससे ज्यादा तारीफ वाला पल और कोई नहीं हो सकता।”

Continue Reading

खेल

हार्दिक पांड्या हुए नई इंजरी का शिकार, ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ नहीं खेलेंगे वनडे सीरीज

Published

on

लंबे समय से चोट के चलते भारतीय टीम से बाहर चल रहे स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ 6 अक्टूबर से होने वाली वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। हार्दिक अब नई इंजरी की चपेट में आ गए हैं।

‘क्रिकबज’ की खबर के अनुसार, हार्दिक का न्यूजीलैंड में होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में खेल पाना भी मुश्किल नजर आ रहा है। हार्दिक को ‘शिन’ (पिंडली या पैर के निचले हिस्से की हड्डी में दर्द और सूजन) इंजरी हुई है। हार्दिक को खेल से दूर रहते हुए मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा है। रिहैबिलिटेशन (ठीक होने की प्रकिया) के दौरान उन्हें बार-बार चोटों का सामना करना पड़ा है। इस साल जून में उनके अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने की उम्मीद थी, लेकिन बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रहने के दौरान क्वाड्रिसेप्स में खिंचाव के कारण वह बाहर हो गए थे।

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज के लिए भी उनका चयन फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर था, हालांकि पहले वनडे मैच से दो हफ्ते से भी कम समय पहले हार्दिक की मैच खेलने की तैयारी एक बार फिर बुरी तरह पटरी से उतर गई है। हार्दिक ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच मार्च में अहमदाबाद में वर्ल्ड कप फाइनल में खेला था। उनका आखिरी वनडे मैच मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल था। उन्होंने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14 में से 10 मैचों में हिस्सा लिया था, लेकिन उसके बाद से कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है।

हार्दिक को लगातार होती एक के बाद एक इंजरी ने भारतीय टीम की परेशानी भी बढ़ा दी है। अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप 2027 के लिए हार्दिक को भारतीय टीम का अहम खिलाड़ी माना जा रहा है। हार्दिक का रिकॉर्ड खासतौर पर आईसीसी टूर्नामेंट्स में कमाल का रहा है। टी20 विश्व कप 2026 में भी हार्दिक ने 9 मुकाबलों में 160 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 217 रन बनाए थे। वहीं, गेंदबाजी में भी अहम विकेट चटकाए थे।

Continue Reading
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय समाचार13 minutes ago

‘ईरान के खिलाफ युद्ध में भागीदारी के ल‍िए यूरोप की जवाबदेही तय होनी चाह‍िए’, नाटो महासचिव के बयान पर बाघेई

खेल21 minutes ago

जोश इंगलिस की उंगली में फ्रैक्चर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर

राष्ट्रीय समाचार38 minutes ago

रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका: स्टेशन मास्टर सहित 1,465 पदों पर आवेदन शुरू, 15 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

मनोरंजन1 hour ago

‘ये सबसे घटिया डिस था’, मनोज तिवारी की बेटी की सलमान ने लगाई क्लास

खेल2 hours ago

टीम से बाहर रहने पर मैंने बहुत मेहनत की, मुझे साबित करना था कि मैं सबसे अच्छी खिलाड़ी हूं: शेफाली वर्मा

मनोरंजन2 hours ago

‘आप मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं’, नानी के नाम एक्टर राघव जुयाल का भावुक पोस्ट

व्यापार3 hours ago

एसबीआई में 207 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, 5 अक्टूबर तक करें अप्लाई

महोत्सव3 hours ago

गणेश प्रतिमा हटाए जाने को लेकर भाजपा ने कर्नाटक सरकार की आलोचना की

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ की तैयारियों के लिए दिल्ली सरकार ने बनाईं तीन समितियां, मंत्रियों-विधायकों को मिली जिम्मेदारी

खेल3 hours ago

हार्दिक पांड्या हुए नई इंजरी का शिकार, ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ नहीं खेलेंगे वनडे सीरीज

महाराष्ट्र3 weeks ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

राजनीति2 weeks ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से की मुलाकात, स्थायी शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

खेल1 week ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

खेल4 weeks ago

प्रीमियर लीग: फर्नांडीस की हैट्रिक, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इप्सविच को 5-2 से हराया

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

जापान: 11 साल बाद जन्मदर में मामूली सुधार, इस साल छह महीने में 3.42 लाख बच्चों का जन्म

अपराध3 weeks ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

खेल3 weeks ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

भारत में एथेनॉल आपूर्ति 895 करोड़ लीटर पहुंची, अनाज-आधारित स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत: इंडस्ट्री डेटा

व्यापार4 weeks ago

सोने में बड़ी तेजी की संभावना, बुल केस में साल के अंत तक 5,600 डॉलर और चांदी 120 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है: रिपोर्ट

रुझान