Connect with us
Thursday,30-July-2026
ताज़ा खबर

खेल

जिदान इस ला लीगा खिताब के वास्तुकार : रियल मेड्रिड अध्यक्ष

Published

on

Real-Madrid

स्पेनिश लीग ला लीगा का खिताब जीतने के बाद रियल मेड्रिड के अध्यक्ष फ्लोरेंटिनो पेरेज ने अपने खिलाड़ियों और कोच जेनेदिन जिदान की तारीफ की है। रियल मेड्रिड ने अपने घर में विलारियल को 2-1 से हराकर 2019-20 सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया। मेड्रिड के दोनों गोल करीम बेंजेमा ने किए और सीजन रहते हुए भी टीम को खिताब दिलाने में मदद की।

पेरेज ने स्पेनिश टीवी मूवीस्टार से कहा, “वास्तव में हम इस खिताब को जीतना चाहते थे और हमने ऐसा कर दिया है। उन सभी ने शानदार प्रदर्शन किया, विशेष रूप से करीम बेंजेमा, थिबाउट कटरेइस और कासेमिरो ने जबकि सर्जियो रामोस एक कप्तान से बढ़कर हैं।”

उन्होंने कहा, “उन सभी ने एक बेहतरीन टीम भावना बनाई जबकि जिदान इस खिताबी जीत के वास्तुकार हैं, क्योंकि उन्होंने खिलाड़ियों के साथ अद्भुत काम किया। हम बहुत खुश हैं।”

इससे पहले, जिदान ने कहा कि फिलहाल वह खुद को दुनिया के सबसे खुश इंसान महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “यह बहुत बड़ा है। यह एक निरंतर लड़ाई है। 38 मैच हैं और केवल अंत में आप आज की तरह कुछ शानदार हासिल कर सकते हैं। सबसे पहले मैं खिलाड़ियों का बहुत आभारी हूं क्योंकि वे बाहर मैदान पर लड़ रहे हैं।”

उन्होंने कहा, ” मेरी अपनी जिम्मेदारी है और मैं टीम के साथ हूं, लेकिन यह टीम का प्रयास है। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और अविश्वसनीय रूप से भावनात्मक है। स्पेनिश लीग जीतना बहुत कठिन है, वास्तव में बहुत कठिन है।”

जिदान के कोच रहते रियल मेड्रिड का दूसरा खिताब है। उनके कोचिंग में टीम ने इससे पहले 2017 में यह खिताब अपने नाम किया था।

जिदान ने कहा, ” यह अद्भुत है। हम जिस चीज से गुजरे हैं वह आसान नहीं है। यह एक बहुत ही कठिन ला लीगा सीजन रहा है। लेकिन अंत में, हमारे विश्वास और कड़ी मेहनत को धन्यवाद। हमें विश्वास था और खिलाड़ी इस संबंध में पहले हैं क्योंकि वे ही हैं जो पिच पर बाहर जाते हैं। मैं उनके लिए खुश हूं।”

खेल

‘यह मेरा आखिरी सीजन हो सकता है’, मैनुअल नुएर ने आगामी सीजन के बाद रिटायरमेंट का संकेत दिया

Published

on

मैनुअल नुएर ने संकेत दिया है कि आगामी सीजन उनके शानदार करियर का आखिरी सीजन हो सकता है। बायर्न म्यूनिख के अनुभवी गोलकीपर और कप्तान प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप के लिए टेगर्नसी में टीम के साथ लौट आए हैं, जहां उन्होंने अपने भविष्य को लेकर यह संकेत दिया।

जर्मनी के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद 40 वर्षीय नुएर कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ बायर्न के ट्रेनिंग कैंप में फिर से शामिल हुए। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि खेलना जारी रखने का फैसला करने से पहले उन्होंने रिटायरमेंट के बारे में गंभीरता से सोचा था।

उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है कि मैं इस सीजन के बाद रिटायर हो जाऊंगा। खेलते समय मैं यह नहीं सोचता कि यह मेरा आखिरी सीजन हो सकता है।”

नुएर ने बताया कि वह इस गर्मी में अपना करियर खत्म करने के करीब थे, लेकिन क्लब के माहौल की वजह से उन्होंने खेलना जारी रखने का फैसला किया। ‘सिन्हुआ’ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा, “ज्यादातर मामलों में (85 प्रतिशत) मैं रिटायर हो गया होता, लेकिन इस टीम, स्टाफ और कोचिंग ग्रुप के साथ मजा आता है। हमारे पास हमेशा हर टाइटल के लिए मुकाबला करने का मौका होता है।”

नुएर ने स्वीकार किया है कि जर्मनी के वर्ल्ड कप से बाहर होने की निराशा को स्वीकार करना मुश्किल था, लेकिन उन्होंने कहा कि उनका ध्यान अब बायर्न के नए सीजन पर है। उन्होंने कहा, “हम सभी को और ज्यादा की उम्मीद थी। अब हमारे नए लक्ष्य हैं और हम क्लब के साथ बहुत कुछ हासिल करना चाहते हैं।”

बायर्न के कप्तान ने कहा कि टीम के मुख्य खिलाड़ियों को बनाए रखने और नए खिलाड़ियों को शामिल करके क्वालिटी बढ़ाने के बाद क्लब आत्मविश्वास के साथ नए सीजन में उतर रहा है। उन्होंने कहा, “हम बहुत खुश हैं। हमने टीम के मुख्य खिलाड़ियों को एक साथ बनाए रखा है। नए खिलाड़ी और गुणवत्ता लाते हैं और हमें और भी मजबूत बनाएंगे।”

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि टीम की महत्वाकांक्षाएं पिछले सीजन की उपलब्धियों को दोहराने से कहीं आगे हैं। नुएर ने कहा, “हम सभी को हराना चाहते हैं। पूरी टीम प्रोत्साहित है। हम पिछले सीजन से भी ज्यादा हासिल करना चाहते हैं।”

नुएर ने कहा कि बायर्न का गोलकीपिंग ग्रुप, जिसमें जोनास अर्बिग और स्वेन उलरिच शामिल हैं, एक साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा। उन्होंने कहा, “हम एक-दूसरे का समर्थन करते हैं और एक-दूसरे को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। हमारा काम हमेशा टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन देना है।”

Continue Reading

खेल

दूसरे मैच में जीत के साथ भारत टी20 में फिर बना नंबर वन, खत्म हुई इंग्लैंड की बादशाहत

Published

on

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 रनों की बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम आईसीसी रैंकिंग में एक बार फिर दुनिया की नंबर एक टीम बन गई है। भारत ने इंग्लैंड की बादशाहत को खत्म कर दिया है।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के अनुसार, दूसरे टी20 में मिली जीत के साथ ही टी20 में नंबर एक का ताज फिर से भारतीय टीम ने हासिल कर लिया है। इंग्लैंड अब दूसरे स्थान पर खिसक गया है। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 0-4 से टी20 सीरीज हारने के बाद नंबर एक की कुर्सी गंवानी पड़ी थी। हरारे के मैदान पर खेले गए दूसरे टी20 में भारतीय टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 219 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए।

हालांकि, भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अभिषेक शर्मा महज 8 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, वैभव सूर्यवंशी 9 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाने के बाद आउट हुए। 29 के स्कोर पर 2 विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम की पारी को ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने संभाला। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 66 रनों की अहम साझेदारी निभाई। अय्यर ने 20 गेंदों में 25 रन बनाए। ईशान बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने महज 44 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 81 रन बनाए।

वहीं, तिलक वर्मा ने भी आतिशी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 29 गेंदों में 60 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में तिलक ने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। रिंकू सिंह ने 12 रनों का योगदान दिया। हालांकि, इसके जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 129 रन बनाकर ऑलआउट हुई। मेजबान टीम की तरफ से ब्रायन बेनेट ने सर्वाधिक 32 रन बनाए, तो तदीवानाशे मारुमनी ने 24 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से गेंदबाजी में अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 रन देकर 3 विकेट झटके। यश ठाकुर ने 30 रन देकर 2 विकेट निकाले, जबकि प्रिंस यादव ने 10 रन देकर 2 विकेट झटके। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

Continue Reading

खेल

जुर्गेन क्लॉप जर्मनी फुटबॉल टीम के कोच बने, 2030 तक होगा कार्यकाल

Published

on

जुर्गेन क्लॉप को जर्मन राष्ट्रीय पुरुष फुटबॉल टीम का नया हेड कोच बनाया गया है। क्लॉप ने शुक्रवार को चार साल के अनुंबध पर हस्ताक्षर किया। उनका कार्यकाल 2030 तक होगा। 59 साल के क्लॉप यूईएफए यूरो 2028 और फीफा विश्व कप 2030 में जर्मन टीम का नेतृत्व करेंगे। जर्मन फुटबॉल फेडरेशन ने इसकी पुष्टि की।

जुर्गेन क्लॉप जर्मनी के हेड कोच के रूप में जूलियन नैगल्समैन की जगह लेंगे। नैगल्समैन ने फीफा विश्व कप 2026 में 15 अगस्त को पैराग्वे के खिलाफ जर्मनी की हार और टीम के विश्व कप से बाहर होने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

फेडरेशन ने द्वारा साझा किए गए एक बयान में क्लॉप ने कहा, “राष्ट्रीय टीम हम जर्मन लोगों को किसी और चीज की तरह एकजुट कर सकती है। यही बात इस काम को मेरे लिए इतना खास बनाती है। मैं जर्मन फुटबॉल में इस खास काम का इंतजार कर रहा हूं। हम विनम्रता और धैर्य के साथ मिलकर काम करेंगे। हमें एक ऐसी टीम बनानी है, जो एक-दूसरे के लिए लड़े, फुटबॉल का आनंद ले, और जिसके पीछे हमारे देश के लोग पूरे विश्वास के साथ एकजुट हो सकें।”

पीटर क्राविएट्ज, पेपिजन लिजेंडर्स, और स्वेन बेंडर जर्मन फुटबॉल एसोसिएशन में सहायक कोच के तौर पर क्लॉप के साथ जुड़ेंगे। क्राविएट्ज और लिजेंडर्स क्लॉप के लंबे समय से साथी हैं। उन्होंने 2019 में लिवरपूल में उनके साथ यूईएफए चैंपियंस लीग और 2020 में इंग्लिश प्रीमियर लीग का खिताब जीता था। 43 साल के डचमैन लिजेंडर्स हाल ही में मैनचेस्टर सिटी में पेप गार्डियोला के सहायक कोच थे। 54 साल के क्राविएट्ज ने मेंज और डॉर्टमुंड में क्लॉप के साथ काम किया है। स्वेन बेंडर (37) डॉर्टमुंड में सहायक कोच और अन्टरहाचिंग में हेड कोच के तौर पर काम करने के बाद वापस आए हैं।

जर्मन फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष न्यूएनडॉर्फ ने कहा, “जूलियन नेगल्समैन के इस्तीफे के बाद, जुर्गन क्लॉप टीम के कोच के पद के लिए हमारी पक्की पसंद थे। इसीलिए हमने लगातार उनका पीछा किया। मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इस सहयोग का रास्ता बनाया। मैं ओलिवर मिंट्जलाफ को रचनात्मक बातचीत और उनके सहयोगात्मक रवैये के लिए, साथ ही अकी वात्जके को उनके जबरदस्त सहयोग के लिए भी धन्यवाद देना चाहता हूं।”

जर्मनी टीम के साथ क्लॉप का पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 24 सितंबर को एम्स्टर्डम में नीदरलैंड्स के खिलाफ होगा।

Continue Reading
Advertisement
मनोरंजन49 minutes ago

सलमान खान की एक सलाह और पूरी तरह बदल गई कियारा आडवाणी की जिंदगी

महाराष्ट्र1 hour ago

मुंबई नगर निगम के स्कूलों के 2,000 छात्रों ने ड्रग्स के इस्तेमाल के खिलाफ शपथ ली

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 hours ago

कुवैत में चीनी कंपनी पर ईरान का हमला, एक की मौत

महाराष्ट्र4 hours ago

मुंबई शहर और उपनगरों में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल चोरों के गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, 11 मोटरसाइकिलें बरामद

राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स में 120 डिजाइन ट्रेनी/मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता से सैलरी तक सब कुछ

राष्ट्रीय समाचार5 hours ago

सोने में सीमित दायरे में कारोबार, चांदी में 0.40 प्रतिशत की गिरावट

अपराध7 hours ago

बंगाल पुलिस की छापेमारी में 28 करोड़ रुपये और 15 किलो सोना जब्त, तुलु मंडल का रिश्तेदार गिरफ्तार

महाराष्ट्र7 hours ago

महाराष्ट्र: कोयना बांध से शाम 5 बजे पानी छोड़ा जाएगा, जलगांव के गिरना डैम का भी जलस्तर बढ़ा

महाराष्ट्र8 hours ago

पेपर लीक और घोटालों की वजह से शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है : शिवसेना (यूबीटी)

राष्ट्रीय समाचार8 hours ago

तमिलनाडु में अस्पतालों के लिए सिंगल-विंडो क्लीयरेंस सिस्टम शुरू करने की तैयारी

खेल3 weeks ago

मिकेल मेरिनो ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में यह कारनामा करने वाले बने विश्व के पहले खिलाड़ी

अपराध2 days ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

मनोरंजन2 weeks ago

रणदीप हुड्डा की बेटी न्योमिका की पहली चावल रस्म, परिवार के साथ मनाया खास जश्न

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

सोना इस हफ्ते 6 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.3 लाख के पार

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में गिरी इमारत के बाद बचाव जारी, 9 लोगों को बाहर निकाला गया

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

अपराध4 weeks ago

मुंबई: ईओडब्ल्यू ने 30 करोड़ के शेयर बाज़ार निवेश घोटाले में कार्रवाई की, आरोपी गिरफ़्तार, 1 करोड़ बरामद।

महाराष्ट्र4 weeks ago

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे अस्पताल में भर्ती, अत्यधिक थकान के बाद बिगड़ी तबीयत, हालत स्थिर

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

ई20 पेट्रोल विवाद: उपभोक्ता के पक्ष में देश का पहला फैसला, रायपुर कोर्ट ने कंपनी को वाहन बदलने का दिया आदेश

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 डांस बारों के लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित

रुझान