Connect with us
Thursday,11-June-2026
ताज़ा खबर

खेल

एफए कप फाइनल में खिलाड़ियों को घुटने टेककर बैठने की अनुमति

Published

on

Football

 फुटबाल एसोसिएशन (एफए) अगले महीने होने वाले एफए कप के फाइनल में खिलाड़ियों को घुटने टेककर बैठने की अनुमति देगा। खिलाड़ी घुटने टेककर ब्लैक लाइव्स मैटर का समर्थन करेंगे और नस्लवाद का विरोध करेंगे। मई में अमेरिका के मिनोपोलिस शहर में पुलिस हिरासत में मारे गए अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद पूरी दुनिया में ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ का समर्थन किया जा रहा है। इंग्लिश प्रीमियर लीग मैच के दौरान भी खिलाड़ी घुटने टेककर नस्लवाद का विरोध कर रहे हैं।

स्काई स्पोटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, एफए का मानना है कि अगर खिलाड़ियों ने घुटने टेककर नस्लवाद कर विरोध करने का फैसला किया है तो यह समय उनके साथ खड़े होने का समय है और वे एक अगस्त को विम्बले स्टेडियम में फाइनल के दौरान खिलाड़ियों को ऐसा करने की इजाजत देंगे।

एफए कप चैंपियनशिप में इस समय चार टीमें मुकाबले में है। 18 जुलाई को पहले सेमीफाइनल में मैनचेस्टर युनाइटेड का सामना चेल्सी से और 19 जुलाई को मैनचेस्टर सिटी का सामना आर्सेनल से होगा।

इसके अलावा, इस वर्ष के एफए कप फाइनल को ‘हेड्स अप एफए कप फाइनल’ का नाम दिया गया है क्योंकि प्रिंस विलियम्स का मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में संदेशों का प्रसार करना जारी है।

स्काई स्पोटर्स ने विलियम्स के हवाले से कहा, ” हम वास्तव में सभी के लिए अच्छे, सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए फाइनल का उपयोग करने जा रहे हैं। मुझे लगता है कि लोगों के मानसिक स्वास्थ्य के संदर्भ में, न केवल फुटबॉल में, बल्कि समाज में भी इससे बहुत कुछ होने वाला है। उम्मीद है कि एफए कप एक धुरी हो सकता है जो कि लोगों को आकर्षित कर सकता है।”

खेल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली पारी भूल जाओ’, फाइनल से पहले सचिन ने जेमिमा को दी थी सलाह

Published

on

नई दिल्ली, 10 जून: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की धाकड़ बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा है कि महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने उनके कोच से वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल से पहले एक खास संदेश देने को कहा था।

जेमिमा ने कहा है कि सचिन तेंदुलकर ने उनके कोच से कहा था कि मैं वनडे विश्व कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली शतकीय पारी भूल जाऊं और फाइनल में शून्य से शुरुआत करूं।

रोड्रिग्स ने जियोस्टार पर कहा, “सचिन सर ने मेरे कोच प्रशांत शेट्टी को फोन किया। उन्होंने कोच से कहा कि वे मुझे बताएं कि वे समझते हैं कि पिछले कुछ दिन मेरे लिए बहुत अहम रहे हैं—सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी पारी खेलना और उन्हें हराने की खुशी। लेकिन उन्होंने मुझे याद दिलाया कि काम अभी खत्म नहीं हुआ है। हमें अभी फाइनल जीतना है।”

जेमिमा ने आगे कहा, “तेंदुलकर ने कहा कि उस पारी को भूलने की कोशिश करो और जीरो से शुरुआत करो। उस संदेश ने मुझे अपना मन फिर से तैयार करने में बहुत मदद की। मुझे समझ आया कि आपने पहले क्या किया है, उससे अगला मैच नहीं जीता जाता। आपको हर मैच को एक नई शुरुआत की तरह देखना चाहिए। एक महान खिलाड़ी की उस सलाह ने फाइनल से पहले मुझे बहुत स्पष्टता दी।”

वनडे विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के दिए 339 रन के लक्ष्य को भारत ने 48.3 ओवर में 5 विकेट पर 341 रन बनाकर हासिल किया था। भारत की तरफ से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं जेमिमा रोड्रिग्स 134 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 127 रन बनाकर नाबाद रही थीं। जेमिमा की इस पारी की वजह से ही भारतीय टीम फाइनल में जगह बना पाई थी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए फाइनल में जेमिमा ने 24 रन बनाए थे।

Continue Reading

खेल

5 बल्लेबाज, जिन्होंने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाए

Published

on

नई दिल्ली, 10 जून: विमेंस टी20 वर्ल्ड के 9 सीजन में अब तक कई बल्लेबाजों ने अपनी चमक बिखेरी है। आइए, उन 5 महिला खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन अपने नाम किए।

बेथ मूनी: ऑस्ट्रेलिया की यह दिग्गज खिलाड़ी लिस्ट में शीर्ष पर हैं, जिन्होंने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2020 में 64.75 की औसत के साथ कुल 259 रन बनाए थे। इस दौरान मूनी ने 3 अर्धशतकीय पारियां खेलीं। उनके बल्ले से 2 छक्के और 30 चौके निकले। बांग्लादेश के खिलाफ मूनी ने 58 गेंदों में 81 रन की पारी भी खेली थी।

मेग लैनिंग: इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का नाम है। मेग लैनिंग ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2014 में कुल 6 मैच खेले, जिसमें 42.83 की औसत के साथ 257 रन बनाए। इस दौरान लेनिंग ने एक शतक और 1 अर्धशतक लगाया।

स्टेफनी टेलर: वेस्टइंडीज की इस दिग्गज बल्लेबाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2016 के 6 मुकाबलों में 41 की औसत के साथ 246 रन बनाए। इस दौरान स्टेफनी ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध फाइनल मैच के दौरान 57 गेंदों में 59 रन की पारी खेलकर वेस्टइंडीज को चैंपियन बनाया था।

एलिसा हीली: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप 2020 के 6 मुकाबलों में 39.33 की औसत के साथ 236 रन बनाए थे। इस दौरान 3 अर्धशतक लगाए। हीली उस सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाजों में बेथ मूनी के बाद दूसरे स्थान पर थीं।

लॉरा वोल्वार्ड्ट: साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं, जिन्होंने 6 मुकाबलों में 46 की औसत के साथ 230 रन बनाए। इस दौरान वोल्वार्ड्ट के बल्ले से 3 अर्धशतक भी निकले। इस संस्करण में लॉरा ने बांग्लादेश के खिलाफ 56 गेंदों में 66 रन खेली थी। ताजमिन ब्रित्ज के साथ 117 रन की अटूट साझेदारी करते हुए उस मुकाबले को 10 विकेट से जीता। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध फाइनल में 48 गेंदों में 61 रन की पारी खेली, लेकिन टीम 19 रन से खिताब चूक गई

Continue Reading

अपराध

कर्नाटक: ब्लैकमेल कर व्यापारी से 2.77 करोड़ रुपए वसूलने के आरोप में यूथ कांग्रेस नेता और उसका साथी गिरफ्तार

Published

on

मंगलुरु, 9 जून: कर्नाटक के मंगलुरु में जबरन वसूली का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने एक प्रमुख व्यापारी को ब्लैकमेल करने और लगभग दो साल में 2.77 करोड़ रुपए वसूलने के आरोप में यूथ कांग्रेस के एक पदाधिकारी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान मंगलुरु यूथ कांग्रेस के महासचिव निजाम और जितेश के तौर पर हुई है। आरोप है कि जितेश ने पहले व्यापारी को अपने जाल में फंसाया और बाद में उसकी अश्लील तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल करके उसे ब्लैकमेल किया। पुलिस ने बताया कि जितेश ने शुरू में 35 लाख की मांग की और वीडियो को पीड़ित की पत्नी को दिखाने की धमकी दी। अपनी बदनामी के डर से व्यापारी ने चेक के जरिए यह रकम दे दी।

जब पैसों की मांग जारी रही तो व्यापारी ने मदद के लिए निजाम से संपर्क किया, हालांकि पुलिस का आरोप है कि निजाम ने मदद करने के बजाय जितेश का साथ दिया और जबरन वसूली के इस रैकेट में शामिल हो गया।

इसके बाद दोनों ने आत्महत्या की एक झूठी कहानी रची। निजाम ने मई 2024 में व्यापारी को बताया कि जितेश ने आत्महत्या कर ली है और सुसाइड नोट में पीड़ित का नाम लिखा है। कहानी को सच साबित करने के लिए आरोपियों ने जितेश की मौत और अंतिम संस्कार की तस्वीरें दिखाईं और व्यापारी को आपराधिक मामले में फंसाने की धमकी दी।

गिरफ्तारी और सामाजिक बदनामी के डर से व्यापारी पैसे देता रहा। पुलिस ने बताया कि 2024 से 2026 के बीच पीड़ित से कुल 2.77 करोड़ रुपए वसूले गए। यह धोखाधड़ी तब सामने आई जब जून 2026 में व्यापारी ने जितेश को मंगलुरु में जिंदा देखा। जिस व्यक्ति को वह मरा हुआ समझ रहा था, उसे जिंदा देखकर वह हैरान रह गया और उसने उरवा पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने निजाम और जितेश दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की और जानकारी के लिए आगे की जांच चल रही है। इस बीच गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर मंगलुरु और पूरे कर्नाटक के कई राजनीतिक नेताओं के साथ निजाम की तस्वीरें वायरल हो गई हैं।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र17 hours ago

मुंबई : मुलुंड में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की बड़ी कार्रवाई, बिना लेबल वाला खाना ज़ब्त, स्टॉक ज़ब्त, दुकानें बंद

अंतरराष्ट्रीय समाचार17 hours ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष पर रूस फिक्रमंद, दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील

फिल्मी खबरे17 hours ago

‘ आयुष्मान खुराना ने फैमिली संग नेपाल की वादियों का उठाया लुत्फ, पत्नी ताहिरा ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

खेल17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली पारी भूल जाओ’, फाइनल से पहले सचिन ने जेमिमा को दी थी सलाह

खेल17 hours ago

5 बल्लेबाज, जिन्होंने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाए

अंतरराष्ट्रीय समाचार17 hours ago

ईरान पर और बड़े हमलों की चेतावनी, ट्रंप बोले-‘बातचीत में देरी की कीमत चुकानी होगी’

महाराष्ट्र18 hours ago

मुंबई: खुली ज़मीन पर बने अवैध होटलों के खिलाफ बीएमसी की कार्रवाई के बाद अंधेरी सर्विस रोड पर अतिक्रमण हटाया गया

राजनीति18 hours ago

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करना महिला सशक्तीकरण के दावों के विपरीत : संजय राउत

अपराध23 hours ago

सिरसा में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, लड़की के भाई और उसके साथी ने दिया वारदात को अंजाम

राजनीति24 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धि लोकतंत्र की शक्ति का प्रमाण : नीतीश कुमार

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 days ago

पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल में देश में क्या-क्या बदल गया, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गिनाईं उपलब्धियां

राजनीति1 week ago

मालवीय नगर अग्निकांड: पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा

अंतरराष्ट्रीय2 days ago

फिसीपींस में भूकंप के बाद 37 हुई मृतकों की संख्या, 20 हजार लोग हुए विस्थापित

राजनीति2 days ago

कर्नाटक: देवेगौड़ा के राज्यसभा नामांकन मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया मगरमच्छ के आंसू बहाने का आरोप

अपराध2 weeks ago

अग्रीपारा के हाई-प्रोफाइल घर में बड़े पैमाने पर एमडी ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, आरोपियों की जांच, कथित बांग्लादेशी पर भी शक, 51 करोड़ रुपये की एमडी जब्त

अंतरराष्ट्रीय3 days ago

मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: ईरान के समर्थन में उतरा इराकी ‘कताइब हिज्‍बुल्लाह’, अमेरिका को चेताया

महाराष्ट्र1 week ago

भाजपा सरकार मुसलमानों और विपक्ष को निशाना बना रही है, कानून से सज़ा देने के बजाय बुलडोज़र और एनकाउंटर चला रही है: अबू आसिम आज़मी

अंतरराष्ट्रीय1 week ago

अंतहीन प्रक्र‍िया की ओर बढ़ रहा ईरान-अमेरिका समझौता, दोनों देश नई शर्तों के साथ कर रहे संशोधन की तैयारी

अंतरराष्ट्रीय7 days ago

ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट

व्यापार1 week ago

सोने की चमक बढ़ी, चांदी फिर से 2.65 लाख रुपए के पार

रुझान