Connect with us
Wednesday,28-October-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

संदीप कपूर की फिल्म ‘भोंसले’ सोनी लिव पर होगी रिलीज

Published

on

Manoj-Bajpayee

हाल ही में फिल्म ‘भोंसले’ के निर्माताओं ने ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर फिल्म के देशव्यापी रिलीज की घोषणा की। फिल्म 26 जून को सोनी लिव ऐप पर रिलीज होगी। ‘भोंसले’ एक उम्रदराज मराठी सब-इंस्पेक्टर की फिल्म है, जो अभी-अभी अपनी इच्छा के विरुद्ध सेवानिवृत्त हुए हैं। भोंसले कानून एवं आम आदमी की रक्षा करने वाला दुर्लभ किस्म का पुलिसवाला है, जिसके पास नियम पुस्तिका की तुलना में मानव की अनुकूल स्थिति कहीं अधिक महत्वपूर्ण है और यही उसकी सबसे बड़ी ताकत है जो कि उसे अंदर से मजबूत बनाती है।

फिल्म में मनोज बाजपेयी ने सब-इंस्पेक्टर भोंसले की मुख्य भूमिका अदा की है, जबकि उनके साथ संतोष जुवेकर, इप्शिता चक्रवर्ती सिंह और विराट वैभव सहायक भूमिकाओं में हैं। फिल्म देवाशीष मखीजा द्वारा निर्देशित, जबकि शबाना रजा बाजपेयी, संदीप कपूर, पीयूष सिंह, सौरभ गुप्ता और अभयानंद सिंह द्वारा निर्मित है।

इसके पहले लुक को साल 2018 कांस फिल्म फेस्टिवल में लॉन्च किया गया था और उसके बाद फिल्म को उसी साल ‘मामी’ फिल्म फेस्टिवल, साल 2019 में धर्मशाला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया, इसके अलावा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल रॉटरडैम, बेंगलुरु इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सिंगापुर दक्षिण एशियाई फिल्म समारोह जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में इसे प्रदर्शित किया जा चुका है।

फिल्म ने एशियाई फिल्म महोत्सव बार्सिलोना में सर्वश्रेष्ठ पटकथा और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार भी जीता है।

निर्माता संदीप कपूर ने फिल्म के विषय और इसकी रिलीज के बारे में बताया, “जब मैंने ‘भोंसले’ को बनाने का फैसला किया तो इसकी कहानी ने वास्तव में मेरे दिल को छू लिया था। पहले हम इसे अप्रैल 2020 तक सिनेमाघरों में रिलीज करने जा रहे थे, लेकिन लॉकडाउन की स्थिति के कारण हम इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जारी कर रहे हैं क्योंकि हर फिल्म का अपना एक समय होता है और इसकी रिलीज को ज्यादा वक्त तक लंबित नहीं रख सकते हैं।”

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत के घर में रहने के लिए हिम्मत की जरूरत नहीं: अदा शर्मा

Published

on

अभिनेत्री अदा शर्मा फिल्मों के साथ-साथ अपने अलग अंदाज और बेबाक बातों के लिए भी जानी जाती हैं। जहां फिल्मी सितारों की जिंदगी को अक्सर महंगे घरों, शानदार फर्नीचर और लग्जरी लाइफस्टाइल से जोड़कर देखा जाता है, वहीं अदा का रहन-सहन इससे काफी अलग है। वह मुंबई के उस अपार्टमेंट में रहती हैं, जहां कभी दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत रहा करते थे। अदा के घर में बेड, सोफा और डाइनिंग टेबल जैसे फर्नीचर नहीं होने की बात भी सामने आई है।

अब अभिनेत्री अदा शर्मा ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि उनके लिए इस तरह रहना किसी हिम्मत का काम नहीं, बल्कि अपनी पसंद और सुकून से जुड़ा फैसला है।

आईएएनएस द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में अदा ने कहा, ”इसमें हिम्मत जैसी कोई बात नहीं है। मैं उस घर में किराए पर रहती हूं और मेरी जानकारी के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत भी वहां किराए पर ही रहते थे। मैं खुद को एक अच्छी इंसान मानती हूं और सुशांत भी बहुत अच्छे इंसान थे। ऐसे में एक अच्छे घर में रहने के लिए हिम्मत की जरूरत होने का सवाल ही नहीं उठता।”

अदा ने कहा, ”हर इंसान की पसंद और आराम का तरीका अलग होता है। कुछ लोगों को सोने के लिए मुलायम गद्दा पसंद होता है, जबकि कुछ लोग कड़क गद्दे पर सोना पसंद करते हैं, ताकि सुबह उठने पर उन्हें अच्छा महसूस हो। वहीं, कई लोगों ने बिना गद्दे के सोने का ट्राई ही नहीं किया होता। मुझे जमीन पर सोने से ही सुकून की नींद आती है। मेरी मां को भी इसी तरह रहना पसंद है।”

बता दें कि अदा के घर में बेड, सोफा और डाइनिंग टेबल जैसे बेसिक फर्नीचर भी नहीं हैं। इसका खुलासा उन्होंने खुद किया था। वह अपने इस फैसले को मजाकिया अंदाज में समझा चुकी हैं कि जब जमीन पर सोकर भी अच्छी नींद ली जा सकती है तो बेड की जरूरत क्यों? अदा का कहना है कि जमीन पर सोने से पूरा फर्श इस्तेमाल किया जा सकता है, जो किसी बड़े बेड से भी ज्यादा जगह देता है।

उन्होंने कहा, ”मैं और मेरी मां घर के गार्डन में सब्जियां उगाते हैं और उन्हें ही खाते हैं। मेरे लिए घर सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि वह जगह है जहां मैं अपनी तरह से रह सकती हूं और सुकून महसूस करती हूं।”

अदा ने कहा, ”शूटिंग के कारण मैं करीब दो महीने बाद घर लौटी हूं। इतने लंबे समय तक घर से दूर रहने के दौरान मैंने अपने घर को काफी मिस किया। घर लौटने के बाद मैंने चैन की नींद ली और मेरे लिए यह अनुभव जादुई था। घर ऐसा होना चाहिए, जिसे आप दूर रहने पर याद करें।”

Continue Reading

मनोरंजन

कपिल शर्मा के शो में फैमिली संग पहुंचे शाहिद कपूर, ईशान के साथ ‘जिंगाट’ पर किया डांस

Published

on

कॉमेडी और वैरायटी टॉक शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के विशेष एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अपने भाई ईशान खट्टर और पत्नी मीरा राजपूत के साथ नजर आएंगे। शो के दौरान अभिनेता ने भाई ईशान को लेकर एक मजेदार किस्सा शेयर किया।

नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का प्रोमो शेयर किया, जिसकी शुरुआत में शाहिद, उनकी पत्नी मीरा राजपूत और ईशान शो में एंट्री करते दिखते हैं। इसके बाद दोनों भाई ‘जिंगाट’ गाने पर डांस भी करते हैं।

शाहिद ने पत्नी मीरा राजपूत के साथ 2016 की फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ का किस्सा शेयर किया। शाहिद ने कहा, “जब उड़ता पंजाब की शूटिंग पूरी हो गई थी, तो एडिटिंग रूम में बुलाकर फिल्म दिखाई गई थी। फिल्म की शुरुआत में तो मीरा मेरे बगल में बैठी थी, लेकिन जब फिल्म खत्म हुई, तो वो सोफे के दूसरी तरफ बैठी थी।”

इस पर शो के होस्ट कपिल शर्मा ने मजाक में कहा, “शुक्र है, कबीर सिंह देखने नहीं गईं, अगर वो देखकर शादी की होती तो वो भाग जातीं।”

शाहिद ने ईशान के बचपन का किस्सा याद करते हुए कहा, “जब ईशान छोटा था, तो मैं इसके डायपर बदलता था और अब बुढ़ापे में ईशान कह रहा है कि वो मेरे बदलेगा।”

अर्चना पूरन सिंह ने शाहिद से पूछा, “क्या आप बच्चों को बहुत ज्यादा छूट देने वाले पिता हैं?” इस पर उनकी पत्नी मीरा ने कहा, “वो बहुत लाड-प्यार करते हैं, लेकिन गलत तरीके से नहीं।”

शाहिद ने फिर कहा, “वो बाइक तेज चलाता है, लेकिन बहुत सेफ तरीके से चलाता है। वो बच्चों को बिगाड़ता है, लेकिन बुरे तरीके से नहीं।”

कॉमेडी और वैरायटी टॉक शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ कपिल शर्मा के पुराने टीवी शो (‘द कपिल शर्मा शो’ और ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’) की तर्ज पर ही एक हंसी-मजाक से भरपूर टॉक शो है। इसमें फिल्म जगत, खेल और अन्य क्षेत्रों के जाने-माने सेलिब्रिटी मेहमानों के रूप में शामिल होते हैं।

Continue Reading

मनोरंजन

रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- ‘प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है’

Published

on

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। आलिया भट्ट के साथ उनकी शादी और दोनों की बेटी राहा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अब रणबीर ने अपनी शादी और रिश्तों को लेकर कुछ ऐसी बातें साझा की हैं, जो उनके लिए काफी मायने रखती हैं।

उन्होंने बताया कि किसी भी रिश्ते की असली नींव दोस्ती होती है। प्यार जहां दो लोगों को करीब लाता है, वहीं विश्वास रिश्ते को मजबूत बनाता है और सम्मान उसे लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है। रणबीर ने ये बातें दिवाली के खास एपिसोड में लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में कही।

शो के दौरान रणबीर ने रिश्तों की अहमियत पर बात करते हुए कहा, ”हमारे रिश्ते की जो नींव है, जो जड़ है, वह दोस्ती है। मैं हमेशा से यह मानता हूं कि प्रेम एक रिश्ते को जोड़ता है, विश्वास एक रिश्ते को मजबूत बनाता है और सम्मान एक रिश्ते को कायम रखता है। मेरे हिसाब से ये किसी भी रिश्ते की अहम नींव हैं।”

बता दें कि आलिया के साथ उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन-शिवा’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 14 अप्रैल 2022 को शादी कर ली।

‘कौन बनेगा करोड़पति’ में रणबीर ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि बेटी राहा के जन्म के बाद से उनके घर में सुबह की शुरुआत एक खास अंदाज में होती है। इस दिनचर्या का संबंध दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज में गाई गई ‘हनुमान चालीसा’ से है।

रणबीर ने अमिताभ बच्चन से बातचीत के दौरान कहा, ”जब से मेरी बेटी राहा पैदा हुई है, ऐसा कोई दिन नहीं गुजरा है जब हमने सुबह की शुरुआत आपकी गाई हुई हनुमान चालीसा से नहीं की हो।”

रणबीर की यह बात सुनकर अमिताभ बच्चन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, ”वाह, क्या बात है!”

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 6 नवंबर 2022 को बेटी राहा के माता-पिता बने थे। दोनों अक्सर अपनी बेटी से जुड़े खास पलों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हालांकि, वे राहा को मीडिया से दूर रखने की कोशिश भी करते रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं। दो पार्ट में बनने वाली इस फिल्म में वह भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में दिखाई देंगे।

Continue Reading
Advertisement
राजनीति8 hours ago

जम्मू-कश्मीर में साइबर हमलों से निपटने की तैयारी, सरकार ने सभी विभागों को सुरक्षा मजबूत करने का दिया आदेश

राजनीति8 hours ago

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर सीएम शर्मा का पलटवार, बोले- हार पर आत्ममंथन करे कांग्रेस

महाराष्ट्र8 hours ago

मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों और कर्मचारियों को दिवाली 2026 के लिए 33,000 रुपये का बोनस मिलेगा

मनोरंजन9 hours ago

सुशांत सिंह राजपूत के घर में रहने के लिए हिम्मत की जरूरत नहीं: अदा शर्मा

राजनीति9 hours ago

यूपी चुनाव 2027: कानपुर नगर की इन विधानसभा सीटों पर 2022 में ऐसे रहे थे समीकरण

राष्ट्रीय समाचार9 hours ago

आरक्षित श्रेणियों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली भर्ती, सीनियर मैनेजर सहित 11 पदों पर आवेदन शुरू, जानें कौन पात्र

व्यापार10 hours ago

पीयूष गोयल ने यूएई का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार मिलने पर कैप्टन स्मित मच्छार को दी बधाई

राष्ट्रीय समाचार10 hours ago

केदारनाथ धाम में बीकेटीसी कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी, मांगों को लेकर मंदिर के सामने निकाली रैली

मनोरंजन10 hours ago

कपिल शर्मा के शो में फैमिली संग पहुंचे शाहिद कपूर, ईशान के साथ ‘जिंगाट’ पर किया डांस

व्यापार10 hours ago

अदाणी एंटरप्राइजेज का दूसरी तिमाही में दमदार प्रदर्शन, राजस्व 74 प्रतिशत बढ़कर 38,023 करोड़ रुपए पहुंचा

बॉलीवुड4 weeks ago

टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला

अपराध3 weeks ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

राजनीति3 weeks ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

खेल4 weeks ago

‘आपकी जीत बेहतरीन प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क की भावना का सबूत,’ गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मु ने टीम इंडिया को सराहा

मनोरंजन3 weeks ago

‘तुम झूठे हो गौतम गुलाटी’, प्रियंका चाहर चौधरी से भिड़े गौतम, ‘राइज एंड फॉल 2’ में छिड़ी तीखी जंग

व्यापार4 weeks ago

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

मनोरंजन3 weeks ago

कनिका-लव की लड़ाई में कूदी आम्रपाली, गुल्लू से हुई बहस

राजनीति3 weeks ago

जंतर-मंतर जा रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत इंडिया ब्लॉक के नेता हिरासत में लिए गए

खेल3 weeks ago

‘कोई नाराजगी नहीं, टीम के दरवाजे उनके लिए खुले हैं’, रोनाल्डो संग विवाद को लेकर बोले कोच जॉर्ज जीसस

रुझान