मनोरंजन
फिल्म ‘सूफीयम सुजातयुम’ का ट्रेलर जारी
अमेजॅन प्राइम वीडियो ने आज बहुप्रतीक्षित मलयालम फिल्म, ‘सूफीयम सुजातयुम’ का ट्रेलर जारी कर दिया है। फिल्म विशेष रूप से इस प्लेटफॉर्म पर अपना वैश्विक प्रीमियर कर रही है और ऐसा करने वाली यह पांच भाषाओं में सात भारतीय फिल्मों में से चौथी है। नारानीपुझा शनावास द्वारा निर्देशित, ‘सूफीयम सुजातयुम’ का निर्माण विजय बाबू ने फ्राइडे फिल्म हाउस के अपने बैनर तले किया है। इसे तीन जुलाई को, भारत में प्राइम सदस्य और दुनिया भर के 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में मलयालम में यह बहुप्रतीक्षित फिल्म देख सकते हैं।
निर्माता विजय बाबू ने कहा, “हमारा प्रयास कुछ ऐसा बनाना है जो अपना एक गहरा प्रभाव पीछे छोड़ दे और ‘सूफीयम सुजातयुम’ उसी तर्ज पर बनाई गई फिल्म है। फिल्म का विषय वह है जिसे ज्यादा देखा नहीं गया है। कहानी चुलबुली और जटिल है, फिर भी एक सरल, सार्वभौमिक सत्य को रेखांकित करती है कि प्रेम कोई तर्कसंगतता या सीमा नहीं जानता है। इन भूमिकाओं के लिए अदिति राव हैदरी और जयसूर्या से अधिक सटीक विकल्प नहीं हो सकते थे, क्योंकि दोनों को अपने हर किरदार के साथ न्याय करने के लिए जाना जाता है। म्यूजिक के जरिए फिल्म में प्यार की महत्वपूर्ण भावना को एक उपयुक्त ट्रिब्यूट दिया गया है। अमेजॅन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली फिल्म के साथ हमें खुशी है कि यह फिल्म एक वैश्विक दर्शकों तक पहुंचने में सफल रहेगी, जो उन्हें मलयालम सिनेमा का फिर से आनंद लेने का मौका देगी।”
अदिति राव हैदरी ने कहा है, “सूफीयम सुजातयुम मेरे लिए एक विशेष फिल्म है। मैं भाग्यशाली रही हूं कि मुझे पूरे भारत में कुछ अविश्वसनीय लोगों के साथ काम करने का मौका मिला है और यह एक मलयालम फिल्म की अग्रणी महिला के रूप में मेरे डेब्यू को चिन्हित करती है। फिल्म एक मासूम प्रेम कहानी है, जहां प्रेम पक्षपात और भेदभाव से बेपरवाह है। मैं सचमुच दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही हूं। मुझे उम्मीद है कि वे सूफी और सुजाता की दुनिया में गुम हो जाएंगे जैसे मैंने किया और मुझे उम्मीद है कि हर कोई किरदारों और कहानी से अपना विशेष रिश्ता जोड़ पाएगा।”
जयसूर्या ने कहा, “मलयालम फिल्म उद्योग अच्छी कहानियां पेश करने के लिए जानी जाती है, जो मलयालम फिल्म उद्योग के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक है। सूफीयम सुजातयुम ने भी इस परंपरा को बनाए रखा है जिसमें एक अधूरी प्रेम-कहानी के साथ एक सुंदर लड़की की कहानी को दर्शाया गया है। मैं अदिति के पति की भूमिका निभा रहा हूं।”
फिल्म को सिनेमैटोग्राफर अनु मोठेदथ ने शूट किया है और दीपू जोसेफ ने एडिट किया है। फिल्म में आनंदमय संगीत प्रतिभाशाली एम. जयचंद्रन द्वारा रचित है और हरि नारायण द्वारा लिखित इन गानों को सुदीप पलानाड ने अपनी आवाज दी है। फिल्म के कार्यकारी निर्मात विनय बाबू हैं।
‘सूफियम सुजातयुम’ 3 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर मलयालम में विश्व स्तर पर प्रीमियर की जाएगी।
मनोरंजन
‘गैंगस्टर’ के बाद लगातार नीचे जा रहा था करियर, ‘फैशन’ ने बदल दी कंगना रनौत की किस्मत

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत आज इंडस्ट्री की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जिन्हें दर्शक आज भी याद करते हैं। इन्हीं में से एक था फिल्म ‘फैशन’ में शोनाली गुजराल का किरदार। इस फिल्म में कंगना ने एक ऐसी सफल मॉडल की भूमिका निभाई थी, जिसकी जिंदगी नशे की लत की वजह से बर्बाद हो जाती है। उनके इस अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने खूब सराहा था। इन दिनों उनका एक इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर के ‘द अनुपम खेर शो- कुछ भी हो सकता है’ में कंगना ने अपने करियर के मुश्किल दौर को याद किया। उन्होंने कहा, ”’गैंगस्टर’ और ‘वो लम्हे’ जैसी फिल्मों के बाद भी मेरा करियर वैसी रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा था, जैसी मैंने उम्मीद की थी। मुझे लगने लगा था कि मेरा करियर धीरे-धीरे नीचे जा रहा है और मुझे खुद को साबित करने के लिए एक बड़े मौके की जरूरत है।”
कंगना ने कहा, ”मेरे लिए ‘फैशन’ फिल्म एक बड़ा मौका था, लेकिन मुझे डर था कि अगर इस फिल्म में मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, तो मेरे लिए आगे का रास्ता और मुश्किल हो सकता है। मैंने अपने किरदार की तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ी और पूरी मेहनत के साथ खुद को इस भूमिका में ढालने की कोशिश की।”
कंगना ने बताया, ”मैं घर में भी ऊंची हील्स पहनकर चलने की प्रैक्टिस करती थीं ताकि एक मॉडल की चाल-ढाल को अच्छी तरह समझ सकूं। इसके अलावा, मैंने सिगरेट पीने की एक्टिंग की प्रैक्टिस की, नशे से जुड़ी जानकारी जुटाई और उन लोगों से भी मुलाकात की जो कोकीन की लत का शिकार रह चुके थे।”
कंगना ने कहा, ”मेरे मन में लगातार यह बात चल रही थी कि यह मेरे करियर का आखिरी बड़ा मौका हो सकता है। यही सोच मुझे लगातार मेहनत करने के लिए प्रेरित करती रही। मैंने पूरी लगन और ईमानदारी के साथ इस किरदार को निभाया और उसका नतीजा भी मुझे शानदार मिला।”
बता दें कि फिल्म रिलीज होने के बाद कंगना के अभिनय की हर तरफ चर्चा होने लगी। दर्शकों से लेकर फिल्म समीक्षकों तक, सभी ने उनके काम की तारीफ की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का सम्मान भी मिला था।
इस फिल्म में उनके साथ मुख्य किरदार में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी थीं। प्रियंका के अभिनय को भी काफी सराहना मिली और उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।
मनोरंजन
‘370 रुपए की बिरयानी’ पर विवाद के बाद कॉमेडियन प्रणित मोरे ने मांगी माफी, लोगों से की ये गुजारिश

“370 रुपए की बिरयानी” वाले वायरल वीडियो को लेकर हो रही ऑनलाइन आलोचना के बीच स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने शनिवार को माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस आलोचना का सामना करना ही था। उन्होंने लोगों से एक और मौका देने की गुजारिश की।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में मोरे ने कहा, “मैं आप सभी से इस बारे में बात करना चाहता था, लेकिन मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। आपने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा क्राउड-वर्क वीडियो देखा होगा और इसकी वजह से मुझे काफी नफरत का सामना करना पड़ रहा है।”
कॉमेडियन ने माना कि परफॉर्मेंस के दौरान जब गलत बातें कही गईं, तो उन्होंने दखल न देकर गलती की।
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मैं इस नफरत का हकदार हूं। क्राउड वर्क सेशन के दौरान उस आदमी ने कई अपमानजनक बातें कहीं। सब हंस रहे थे और मैं भी बहक गया। यह मेरी समझ की कमी थी। मेरा मानना है कि यह मेरी सबसे बड़ी गलती थी। मैं उस समय स्टैंड ले सकता था, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया।”
प्रणित मोरे ने माना कि उनकी प्रतिक्रिया ने उन टिप्पणियों को एक मंच दिया और स्थिति को और बिगड़ने दिया। उन्होंने आगे कहा, “मैंने उन कमेंट्स को एक मंच दिया और उसके बाद मामला बढ़ता चला गया। जिन लोगों को इससे दुख पहुंचा है, मैं उनसे माफी मांगना चाहता हूं। जो भी कानूनी कार्रवाई चल रही है, उसमें मैं अधिकारियों का पूरा सहयोग कर रहा हूं। मैं आप सभी से एक मौका देने की गुजारिश करता हूं। मैं एक बेहतर इंसान बनूंगा। यह मेरे लिए भी सीखने का अनुभव रहा है। मैं खुद पर और अपने कंटेंट पर काम कर रहा हूं और आप इसे मेरे भविष्य के काम में देखेंगे।”
गुरुग्राम में एक स्टैंड अप कॉमेडी शो के दौरान की गई कथित टिप्पणियों को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने गुरुवार को मोरे और वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा को तलब किया। आयोग ने कहा कि इन टिप्पणियों से ऐसा लगा जैसे किसी महिला के साथ यौन जबरदस्ती और बिना सहमति के किए गए व्यवहार को सही ठहराया जा रहा हो।
यह विवाद तब शुरू हुआ, जब जांगड़ा ने शो के दौरान एक ‘डेट’ का किस्सा सुनाया, जिसमें उन्होंने चिकन बिरयानी की एक प्लेट पर 370 रुपए खर्च किए थे। उनके बताए किस्से के अनुसार, जब महिला ने बाद में उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा, तो उन्होंने खर्च किए गए पैसों के बदले यौन संबंध बनाने की मांग की। परफॉर्मेंस के दौरान मोरे को उस टिप्पणी पर हंसते हुए देखा गया था। बढ़ते विरोध के बीच गुरुग्राम की एक कंपनी ने भी जांगड़ा को नौकरी से हटा दिया।
मनोरंजन
12 शॉर्ट फिल्मों और 2 स्टिल शूट के बाद अमिताभ बच्चन बोले-काम तो काम है

महानायक अमिताभ बच्चन ने एक ही दिन में 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग पूरी की, दो स्टिल फोटोशूट किए और इसके बाद अपने प्रशंसकों के लिए ब्लॉग भी लिखा। यह जानकारी उन्होंने स्वयं दी।
अमिताभ अपने फैंस को प्यार से अपना एक्सटेंडेड फैमिली (ईएफ) कहते हैं। अभिनेता ने अपने ब्लॉग में लिखा कि काम ही काम है और लोगों से जुड़े रहने की प्रक्रिया कभी रुकनी नहीं चाहिए।
बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा, “काम तो काम है … काम तो काम है … काम तो काम है… !!! आज 12 शॉर्ट फिल्में शूट कीं, 2 स्टिल शूट किए और अब आप लोगों के लिए काम कर रहा हूं। बिना किसी देरी के जुड़े रहने का यह सिलसिला ही आज का काम है। बाकी सब तो चलता रहेगा। यह नहीं रुकना चाहिए।”
ब्लॉगिंग के शौकीन अमिताभ ने आगे लिखा कि काम के दिन से पहले पूरी तैयारी के साथ पढ़ाई और अभ्यास करना चाहिए तथा परिस्थितियां कैसी भी हों, कभी समझौता नहीं करना चाहिए।
उन्होंने लिखा, “पूरी लगन से अध्ययन करना चाहिए। काम वाले दिन से पहले पूरी तैयारी करनी चाहिए और परिस्थितियों या हालात से कभी समझौता नहीं करना चाहिए चाहे एयर कंडीशंड पायजामा ही क्यों न पहन रखा हो।”
अमिताभ बच्चन इन दिनों निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस पौराणिक साइंस-फिक्शन फिल्म में प्रभास, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी भी अहम भूमिकाओं में हैं।
फिल्म का पहला भाग वर्ष 2898 एडी एक डिस्टोपियन भविष्य पर आधारित था, जिसमें काशी शहर की पृष्ठभूमि में एक समूह एसयूएम-80 के अजन्मे बच्चे की रक्षा करने के मिशन पर निकलता है, जिसे भगवान विष्णु के अंतिम अवतार ‘कल्कि’ के रूप में माना जाता है।
अमिताभ बच्चन आखिरी बार निर्देशक टी.जे. ज्ञानवेल की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘वेट्टैयन’ में नजर आए थे। इस फिल्म में रजनीकांत, फहाद फासिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, रितिका सिंह, दुशारा विजयन, रोहिणी, राव रमेश, अभिरामी और रमेश थिलक भी प्रमुख भूमिकाओं में थे।
फिल्म की कहानी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक मुठभेड़ के दौरान गलती से एक निर्दोष व्यक्ति को गोली मार देता है। इसके बाद वह एक शिक्षक की हत्या की जांच में जुट जाता है।
-
दुर्घटना9 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
महाराष्ट्र12 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
