Connect with us
Monday,29-June-2026
ताज़ा खबर

खेल

कोहली और स्मिथ, सभी प्रारुपों में सर्वश्रेष्ठ : वार्नर

Published

on

David-warner

आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर का मानना है कि आगामी टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली और हमवतन स्टीवन स्मिथ के बीच मुकाबला देखना काफी दिलचस्प होगा। भारत को इस साल के आखिर में आस्ट्रेलिया का दौरा करना है, जहां उसे चार मैचों में की टेस्ट सीरीज खेलनी है। भारत ने पिछली बार जब आस्ट्रेलिया का दौरा किया था तो उसने 2-1 से सीरीज जीती थी, जोकि आस्ट्रेलिया में उसकी पहली सीरीज जीत थी।

वार्नर ने इंडिया टूडे से कहा, “कोहली और स्मिथ के बीच तुलना में, वे दोनों स्पष्ट रूप से तीनों प्रारूपों में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। आगामी सीरीज में उनके बीच एक शानदार मुकाबला होने वाला है।”

उन्होंने कहा, “हमारे लिए, यह आस्ट्रेलिया बनाम भारत है। हम इसे व्यक्तिगत मुकाबले के रूप में नहीं देखते हैं। अगर यह व्यक्तिगत है तो फिर यह गेंदबाज बनाम बल्लेबाज है। अंत में हमें अच्छा करना है। आस्ट्रेलिया में गेंदबाजी करने के लिए हमें अपनी लाइन और लेंथ के बारे में पता है। उम्मीद है कि गेंद और बल्ले के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिलेगा।”

स्मिथ ने हाल में कहा था कि पिछले कुछ महीनों में कोहली ने काफी सुधार किया है।

उन्होंने कहा था, ” मैंने उनसे (विराट) मैदान के बाहर बातचीत की है और हाल के दिनों में कुछ संदेशों के माध्यम से यह जानने की कोशिश की है कि भारत में चीजें कैसे चल रही है। वह एक शानदार इंसान है और हम दोनों मैदान पर कड़ी मेहनत करते हैं और यह खेल का एक हिस्सा है।”

उन्होंने कहा था, “वह एक शानदार इंसान है और उन्होंने जिस तरीके से भारतीय टीम का नेतृत्व किया है, वह अद्भुत है।”

खेल

फीफा वर्ल्ड कप: डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह

Published

on

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप के मुकाबले में डीआर कांगो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराया। डीआर कांगो ने विश्व कप में 52 साल बाद पहली जीत दर्ज की है।

उज्बेकिस्तान को हराने के साथ ही डीआर कांगो ने पहली बार नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह भी पक्की कर ली है। डीआर कांगो के लिए इस मुकाबले में योएन विसा ने दो गोल दागे, जबकि फिस्टन मेयेले ने एक गोल किया। इस हार के साथ ही उज्बेकिस्तान ग्रुप में सबसे निचले पायदान पर रहने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।

मैच की शुरुआत उज्बेकिस्तान ने आक्रामक अंदाज में की। अटलांटा स्टेडियम में खेल के सिर्फ 20 सेकंड के अंदर ही उन्होंने एक मौका बनाया, लेकिन शुरुआती बढ़त ऑफसाइड के कारण रद्द हो गई। हालांकि, मैच के 10वें मिनट में एल्डोर शोमुरोदोव ने शानदार गोल करके उज्बेकिस्तान को 1-0 की बढ़त दिला दी। उन्होंने टाइट एंगल से बेहतरीन फिनिश किया।

इसके बाद डीआर कांगो ने मैच में वापसी करने का प्रयास किया। नाथनेल म्बुकू का एक अच्छा शॉट गोल में बदल सकता था, लेकिन उसे फाउल के कारण उसे मान्य नहीं माना गया। पहले हाफ में इसके बाद कोई और गोल नहीं हो सका और उज्बेकिस्तान की 1-0 की बढ़त कायम रही। दूसरे हाफ में उज्बेकिस्तान ने एक बार फिर बढ़त बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन शोमुरोदोव का दूसरा प्रयास गोल पोस्ट से बाहर चला गया। इसके बाद डीआर कांगो ने धीरे-धीरे मैच पर पकड़ बनानी शुरू की।

68वें मिनट में डीआर कांगो को पेनल्टी मिली, जिसे योएन विसा ने शानदार तरीके से गोल में तब्दील करते हुए स्कोर 1-1 कर दिया। मैच के 78वें मिनट में डीआर कांगो ने बढ़त हासिल कर ली। मेस्चैक एलिया के शॉट के बाद फिस्टन मेयेले ने मौके का फायदा उठाते हुए गेंद को गोल पोस्ट में डाल दिया। यह गोल टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हुआ।

इंजरी टाइम में योएन विसा ने बॉक्स के पास से एक शानदार गोल किया। यह उनका दूसरा गोल था। इस गोल की मदद से डीआर कांगो ने मैच को अपने नाम कर लिया और ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहते हुए नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालिफाई किया। अब राउंड ऑफ 32 में डीआर कांगो का मुकाबला 1 जुलाई को अटलांटा में इंग्लैंड की टीम से होगा।

Continue Reading

खेल

फीफा वर्ल्ड कप: अर्जेंटीना ने जॉर्डन को 3-1 से हराया, मेसी के नाम जुड़ी एक और बड़ी उपलब्धि

Published

on

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अपने ग्रुप स्टेज का अंत जीत के साथ किया। डलास स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अर्जेंटीना ने जॉर्डन को 3-1 से हराया। अर्जेंटीना ने ग्रुप स्टेज में अजेय रहते हुए नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह बनाई है।

मेसी को इस मुकाबले के लिए शुरुआती एकादश में शामिल नहीं किया गया। उन्हें सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतारा गया। हेड कोच लियोनेल स्कालोनी ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ खेली टीम में कुल 9 बदलाव किए। हालांकि, दूसरे हाफ में मैदान पर उतरे मेसी एक बार फिर छाप छोड़ने में सफल रहे।

अर्जेंटीना ने शुरुआत से ही गेंद पर कब्जा बनाए रखा और लगातार जॉर्डन के डिफेंस पर दबाव बनाया। पांचवें मिनट में जियोवानी लो सेल्सो ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन उनका प्रयास ऑफसाइड होने के कारण अमान्य करार दिया गया। हालांकि, 19वें मिनट में लो सेल्सो ने शानदार बाएं पैर के शॉट से गोल कर अर्जेंटीना को 1-0 की बढ़त दिला दी।

इसके बाद अर्जेंटीना ने आक्रमण जारी रखा। पेनल्टी एरिया में मार्कोस सेनेसी के साथ फाउल होने पर टीम को पेनल्टी मिली। स्ट्राइकर लाउतारो मार्टिनेज ने पेनल्टी के रूप में हाथ आए मौके को भुनाने में कोई गलती नहीं की और शानदार गोल दागते हुए अर्जेंटीना की बढ़त को 2-0 कर दिया। दूसरे हाफ की शुरुआत में जॉर्डन ने वापसी की कोशिश की। दाईं ओर से बने एक शानदार मूव पर अल-तमारी ने बेहतरीन गोल करते हुए अंतर को कम करने का प्रयास किया। इस गोल के साथ ही स्कोर 2-1 हो गया।

हालांकि, अर्जेंटीना ने मैच में अपनी पकड़ लगातार बनाए रखी और जॉर्डन को हावी होने का कोई मौका नहीं दिया। मैच के 80वें मिनट में मैदान पर उतरे मेसी ने आते के साथ ही अपना जादू बिखेरा और फ्री किक पर दमदार गोल किया। मेसी के इस गोल ने अर्जेंटीना की जीत पर मुहर लगा दी। मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपना छठा गोल दागा। इसके साथ ही वह लगातार सात वर्ल्ड कप मैचों में जीत दर्ज करने वाले पहले खिलाड़ी भी बने। विश्व कप में अब मेसी के कुल गोलों की संख्या 19 हो गई है।

Continue Reading

खेल

फीफा वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड को 5-1 से रौंदकर बेल्जियम ने हासिल किया नॉकआउट स्टेज का टिकट

Published

on

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप जी मुकाबले में बेल्जियम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को एकतरफा अंदाज में 5-1 से हराया। बीसी प्लेस स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ ही बेल्जियम ने राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह बना ली है।

बेल्जियम के हाथों मिली हार के साथ ही न्यूजीलैंड का अगले राउंड में पहुंचने का सपना टूट गया है। बेल्जियम की इस जीत के नायक लिएंड्रो ट्रॉसार्ड रहे, जिन्होंने मैच में दो गोल दागे। ग्रुप जी में बेल्जियम और मिस्र दोनों पांच-पांच प्वाइंट्स के साथ बराबर पर रहे, लेकिन गोल के अंतर के आधार पर बेल्जियम ने ग्रुप में पहले स्थान हासिल किया।

बेल्जियम और मिस्र दोनों पांच-पांच पॉइंट्स पर बराबर रहे, लेकिन गोल अंतर के आधार पर बेल्जियम ग्रुप में टॉप पर रहा। ईरान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलने के साथ ही मिस्र ने भी अगले राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है। ईरान 3 प्वाइंट के साथ तीसरे स्थान पर रहा, जबकि न्यूजीलैंड 3 मुकाबलों में एक प्वाइंट ही अर्जित कर सका।

मैच की शुरुआत से ही बेल्जियम ने गेंद पर कब्जा बनाए रखा और लगातार न्यूजीलैंड के गोल पर हमले किए। 11वें मिनट में लिएंड्रो ट्रॉसार्ड गोल करने के करीब पहुंचे, लेकिन उनका शॉट गोल पोस्ट से टकरा गया। कुछ देर बाद बेल्जियम को पेनल्टी भी मिली, लेकिन वीएआर (वीडियो असिस्टेंट रेफरी) जांच के बाद फैसला बदल दिया गया, क्योंकि रेफरी ने माना कि न्यूजीलैंड के खिलाड़ी का हाथ स्वाभाविक स्थिति में था।

बेल्जियम ने 28वें मिनट में 1-0 की बढ़त हासिल की। केविन डी ब्रूने के शानदार क्रॉस पर ट्रॉसार्ड ने बेहतरीन फिनिश करते हुए पहला गोल दागा। दूसरे हाफ की शुरुआत में ही ट्रॉसार्ड ने अपना दूसरा गोल किया। मुकाबले के 49वें मिनट में उन्होंने डी ब्रूने के एक और शानदार पास को नियंत्रित किया और नजदीक से गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाकर स्कोर 2-0 कर दिया।

न्यूजीलैंड ने वापसी की कोशिश की, लेकिन बेल्जियम के गोलकीपर थिबो कोर्टोइस ने शानदार बचाव कर टीम की बढ़त कायम रखी। इसके बाद डी ब्रूने ने मैच के 66वें मिनट में बेल्जियम की बढ़त को 3-0 कर दिया। इस गोल के साथ 34 वर्षीय डी ब्रूने फीफा वर्ल्ड कप में बेल्जियम के लिए गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बने।

84वें मिनट में न्यूजीलैंड की ओर से एकमात्र गोल एलिजा जस्ट ने किया। हालांकि, इसके ठीक एक मिनट बाद रोमेलु लुकाकू ने बेहतरीन हेडर से बेल्जियम की ओर से चौथा गोल करते हुए टीम की जीत पक्की कर दी। स्टॉपेज टाइम में एलेक्सिस सालेमेकर्स ने बेल्जियम के लिए पांचवां गोल किया और टीम की धमाकेदार जीत पर मुहर लगा दी।

Continue Reading
Advertisement
मनोरंजन6 hours ago

बेटी की परवरिश में कभी समाज की नहीं सुनी, दिल से लिए हर फैसले : कुणाल खेमू

महाराष्ट्र6 hours ago

वोटर लिस्ट के स्पेशल रिविज़न के तहत, पोलिंग स्टेशन लेवल ऑफिसर (बीएलओएस) 30 जून और 29 जुलाई, 2026 के बीच घर-घर जाकर सर्वे करेंगे।

राष्ट्रीय समाचार7 hours ago

ब्रिटेन की संसद में पहुंचने वाले पहले भारतीय थे दादाभाई नैरोजी, लड़कियों के लिए खोला था स्कूल

महाराष्ट्र8 hours ago

सपा नेता अबू आसिम ने मुहर्रम जुलूस के दौरान ज़हरीली गोली से जानलेवा घटना की जांच की मांग की है और बिगड़ती कानून-व्यवस्था व अशांति पर चिंता जताई है।

महाराष्ट्र8 hours ago

भिवंडी : विधायक रईस शेख ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार को पत्र लिखकर कहा है कि मुसलमानों के विकास के लिए सर्वे ज़रूरी है।

अंतरराष्ट्रीय समाचार9 hours ago

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से लाल हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 372 अंक फिसला

महाराष्ट्र9 hours ago

शादी के नाम पर सिया ने केतन अग्रवाल से 1 करोड़ रुपए लेकर प्रेमी चेतन को दिए थे, एक और खुलासा

राष्ट्रीय समाचार9 hours ago

एल नीनो की चुनौतियों का डटकर सामना करें किसान: चंद्रबाबू नायडू

राष्ट्रीय समाचार11 hours ago

नीट पेपर लीक मामला: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 10 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ाई

महाराष्ट्र13 hours ago

मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, फार्मा स्टॉक्स में खरीदारी

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल में देश में क्या-क्या बदल गया, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गिनाईं उपलब्धियां

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

फिसीपींस में भूकंप के बाद 37 हुई मृतकों की संख्या, 20 हजार लोग हुए विस्थापित

राजनीति4 weeks ago

मालवीय नगर अग्निकांड: पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा

व्यापार3 weeks ago

स्पेसएक्स के आईपीओ से एलन मस्क की संपत्ति 970 अरब डॉलर के पार पहुंची, दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने के करीब

राजनीति3 weeks ago

कर्नाटक: देवेगौड़ा के राज्यसभा नामांकन मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया मगरमच्छ के आंसू बहाने का आरोप

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

फिलीपींस के विनाशकारी भूकंप में अब तक 47 की मौत, सैकड़ों घायल

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: ईरान के समर्थन में उतरा इराकी ‘कताइब हिज्‍बुल्लाह’, अमेरिका को चेताया

महाराष्ट्र4 weeks ago

भाजपा सरकार मुसलमानों और विपक्ष को निशाना बना रही है, कानून से सज़ा देने के बजाय बुलडोज़र और एनकाउंटर चला रही है: अबू आसिम आज़मी

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

अंतहीन प्रक्र‍िया की ओर बढ़ रहा ईरान-अमेरिका समझौता, दोनों देश नई शर्तों के साथ कर रहे संशोधन की तैयारी

खेल3 weeks ago

फीफा वर्ल्ड कप: भारत में मेक्सिको बनाम साउथ अफ्रीका मैच कब और कहां देखें? जानें सभी जानकारी

रुझान