Connect with us
Sunday,10-May-2026
ताज़ा खबर

खेल

लॉर्डस की बालकनी में इस उम्मीद के साथ खड़ा था कि द्रविड़ शतक बनाएंगे : गांगुली

Published

on

Ganguly

भारत के महानतम कप्तानों में गिने जाने वाले सौरव गांगुली और भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक राहुल द्रविड़ ने 20 जून 1996 को ही टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। लॉर्डस में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में गांगुली ने शतक के साथ आगाज किया था जबकि द्रविड़ पांच रन से शतक बनाने से चूक गए थे। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें द्रविड़ ने कहा, ” उस मैच में वह (गांगुली) नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए थे और मैं नंबर सात पर। इसलिए मेरे पास उनकी बल्लेबाजी को देखने का बहुत समय था। मुझे उनके लिए बहुत अच्छा लगा क्योंकि उन्होंने शतक जड़ दिया था।”

उन्होंने कहा, ” मेरे पास भी शतक पूरा करने का मौका था। इसलिए जब वह आउट हुए थे तो मुझे, जो उनसे थोड़ी प्ररेणा और साहस मिली थी, उसका मैंने इस्तेमाल किया।”

गांगुली ने उस मैच में 301 गेंदों पर 131 रन की शतकीय पारी खेली थी। इसमें उन्होंने 20 चौके लगाए थे। दूसरी तरफ द्रविड़ ने अपनी पारी में 267 गेंदों का सामना किया था, जिसमें उन्होंने छह चौके जड़े थे।

गांगुली ने उस मैच को याद करते हुए कहा, ” ईमानदारी से कहूं तो मेरा प्रदर्शन भी ठीक था। द्रविड़ जिस समय बल्लेबाजी करने आए थे, उस समय मैं 70 रन बना चुका था।”

गांगुली ने आगे कहा, ” मुझे अभी भी याद है कि मैंने प्वाइंट पर कवर ड्राइव लगाकर अपना शतक पूरा किया था और वह दूसरे छोर पर थे। मैंने 131 रन बनाए और चायकाल के एक घंटे बाद मैं आउट हो गया था। लेकिन उन्होंने अपनी पारी को जारी रखा।”

पूर्व कप्तान ने कहा, ” जब अगली सुबह वह बल्लेबाजी करने आए तो वह 95 रन बना चुके थे और मैं लॉर्डस की बालकनी में इस उम्मीद के साथ खड़ा था कि द्रविड़ शतक बनाएंगे।”

बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष गांगुली ने कहा, ” मैंने उन्हें अंडर-15 से खेलते हुए देखा है और फिर रणजी ट्रॉफी में एकसाथ खेले। मैंने उन्हें ईडन गार्डन्स में पदार्पण करते हुए देखा था और फिर लॉडर्स में पदार्पण करते हुए देखा। इसलिए मैंने उनके करियर को काफी करीब से देखा है। यह बेहद शानदार होता अगर दोनों शतक बना लेते तो।”

गांगुली ने भारत के लिए 113 टेस्ट और 311 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश : 7212 और 11363 रन बनाए हैं।

वहीं, द्रविड़ ने भारत के लिए 164 टेस्ट, 344 वनडे और एकमात्र टी 20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश : 13288, 10899 और 31 रन बनाए हैं।

खेल

आईपीएल 2026: आरआर या जीटी, जयपुर में किसके हाथ लगेगी बाजी? गुजरात का पलड़ा रहा है भारी

Published

on

आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जाना है। इस मैच के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। आरआर जहां जीत दर्ज कर टॉप-2 में पहुंचते हुए प्लेऑफ की संभावना और मजबूत कर लेगी, वहीं जीटी जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंचना चाहेगी।

राजस्थान रॉयल्स बहुत ही मजबूत और संतुलित टीम है। आरआर सीजन में 10 मैचों में 6 जीत से 12 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला हारने वाली आरआर अपने घरेलू मैदान पर जीटी के खिलाफ न सिर्फ जीत राह पर लौटना चाहेगी, बल्कि 14 अंक के साथ टॉप-2 में अपनी जगह बनाते हुए प्लेऑफ की राह मजबूत करना चाहेगी।

गुजरात टाइटंस का सीजन में सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। जब टीम से उम्मीदें कम होने लगती हैं, तो यह मजबूती से बाउंस बैक करती है। सीजन की शुरुआत लगातार 2 हार से करने वाली जीटी ने बाद के 3 मैच लगातार जीते। इसके बाद फिर लगातार 2 मैच हारी और फिर पिछला 3 मैच जीती है। आरआर के खिलाफ जीटी जीत का चौका लगाते हुए शीर्ष-4 में पहुंचना चाहेगी।

आरआर की तरह ही जीटी के भी 12 अंक हैं। जीत की स्थिति में जीटी के 14 अंक हो जाएंगे। हालांकि जीटी का रन रेट माइनस में है। इसलिए संभव है कि जीत के बाद भी टीम पांचवें स्थान पर ही रहे।

सीजन के पहले मुकाबले में जीटी को आरआर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। आरआर के लिए 211 रन के लक्ष्य को जीटी हासिल नहीं कर सकी थी और 6 रन से मैच हार गई थी। इस हार का बदला जीटी निश्चित रूप से जयपुर में आरआर से लेने की कोशिश करेगी।

दोनों ही टीमों के शीर्ष तीन बल्लेबाज मजबूत कड़ी हैं, जिस भी टीम के टॉप-3 से रन आएंगे। मैच का उनके पक्ष में जाना तय है। आरआर की टॉप-3 में वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल हैं, जबकि जीटी की टॉप-3 में कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर हैं।

दोनों टीमों के बीच अब तक 10 मैच खेले गए हैं, जिसमें 6 बार जीटी और 4 बार आरआर जीती है।

Continue Reading

खेल

यूरोपा लीग: एस्टन विला ने फाइनल में बनाई जगह

Published

on

जॉन मैकगिन और एमिलियानो बुएंडिया के शानदार प्रदर्शन की बदौलत एस्टन विला ने यूईएफए यूरोपा लीग 2026 के फाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल के दूसरे लेग में विला ने नॉटिंघम फॉरेस्ट को 4-0 से हराया और 4-1 के कुल स्कोर के साथ फाइनल में जगह बनाई। एस्टन विला का सामना 20 मई को इस्तांबुल के बेसिकटास पार्क में फ्रीबर्ग से होगा।

विला पार्क में खेले गए मुकाबले में मैच की शुरुआत में नॉटिंघम फॉरेस्ट ने ओमारी हचिंसन के जरिए दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन जल्द ही एस्टन विला ने खेल पर नियंत्रण कर लिया। पॉ टोरेस का प्रयास गोलकीपर स्टीफन ऑर्टेगा ने शानदार तरीके से बार के ऊपर भेजा, जबकि यूरी टिलेमान्स और ओली वॉटकिंस भी शुरुआती मौकों को गोल में नहीं बदल सके।

पहला गोल आखिरकार वॉटकिंस ने किया। एमिलियानो बुएंडिया ने शानदार ड्रिब्लिंग करते हुए डिफेंस को छकाया और गेंद वॉटकिंस तक पहुंचाई, जिन्होंने आसान फिनिश के साथ टीम को बढ़त दिलाई। इस गोल के बाद विला का आत्मविश्वास और बढ़ गया। दूसरे हाफ में मेजबान टीम ने और तेजी दिखाई। पॉ टोरेस की शर्ट खींचने पर विला को पेनल्टी मिली, जिसे बुएंडिया ने शानदार तरीके से गोल में बदल दिया। इसके बाद कप्तान जॉन मैकगिन ने तीन मिनट के भीतर दो बेहतरीन गोल दागकर मैच पूरी तरह खत्म कर दिया। दोनों मौकों पर उन्होंने सटीक बाएं पैर के शॉट लगाए और स्टेडियम में मौजूद प्रशंसकों को जश्न मनाने का मौका दिया।

एस्टन विला के कोच उनाई एमरी ने जीत के बाद टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “मुझे गर्व है कि हमने यह मैच जिस तरह खेला। इस्तांबुल में फाइनल खेलना बेहद खास होगा। अब हमें इस पल का आनंद लेना चाहिए, लेकिन साथ ही फाइनल और प्रतिद्वंद्वी फ्रीबर्ग का पूरा सम्मान भी करना होगा।”

इस जीत के साथ एस्टन विला अब अपनी तीसरी यूरोपीय ट्रॉफी जीतने से सिर्फ एक कदम दूर है। 1982 में यूरोपियन कप जीतने वाली विला टीम 44 साल बाद किसी बड़े यूईएफए फाइनल में पहुंची है। क्लब ने आखिरी बड़ी ट्रॉफी 1996 में जीती थी और उसके बाद से चार फाइनल गंवाए थे।

Continue Reading

खेल

आईपीएल 2026: सबसे निचले पायदान पर मौजूद एलएसजी, मजबूत आरसीबी से होगा सामना

Published

on

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 50वां मैच गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

खराब फॉर्म से जूझ रही एलएसजी प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर मौजूद है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 9 में से 7 मैच गंवाए हैं। यह टीम लगातार छह मैच हारने के बाद इस मुकाबले में उतरेगी। इस टीम को अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म होने की कगार पर होने के कारण, टीम का लक्ष्य मेहमानों के खिलाफ एक दमदार प्रदर्शन करना होगा।

दूसरी तरफ, आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचने से चंद कदम दूर है। यह टीम 9 में से 6 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायादन पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ चार विकेट से मैच हारने के बाद इस मुकाबले में उतरेगी। टीम का लक्ष्य लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर अपनी बढ़त को और मजबूत करना और प्लेऑफ में जगह बनाने के और करीब पहुंचना होगा।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के मामले में आरसीबी का पलड़ा एलएसजी पर भारी है। आरसीबी ने इस टीम के खिलाफ अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें 5 जीत दर्ज की, जबकि सुपर जायंट्स सिर्फ दो बार ही मुकाबले को अपने नाम कर सकी है।

लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इससे पहले 15 अप्रैल को आमने-सामने आए थे, जहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रजत पाटीदार की शानदार पारी की बदौलत आरसीबी ने एलएसजी को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश लायर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा।

लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम: ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्करम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीत्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्टजे, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र10 hours ago

मुंबई में अब 12 की जगह 15 जोनल डीसीपी हैं, पांच नए पुलिस स्टेशन बनने के बाद नोटिफिकेशन जारी

राष्ट्रीय समाचार10 hours ago

अंतरिक्ष एजेंसियों व तकनीकी साझेदारों से जुड़ेगी उच्च शिक्षा संस्थानों की रिसर्च

मनोरंजन12 hours ago

‘जब दुनिया समझने में देर करती है, तब मां हमारी खामोशी भी पढ़ लेती है’, अनुपम खेर समेत कई फिल्मी हस्तियों ने शेयर की फीलिंग

व्यापार13 hours ago

वैश्विक अस्थिरता और कच्चे तेल में बढ़त का असर! भारतीय शेयर में जारी यह सकती है विदेशी निवेशकों की बिकवाली : एक्सपर्ट्स

मनोरंजन13 hours ago

सोनम के लाडले ‘रुद्रलोक’ से पत्रलेखा की लाडली ‘पार्वती’ तक, जब सितारों ने बच्चों को दिए ईश्वर के नाम

अंतरराष्ट्रीय समाचार14 hours ago

यूएन प्रमुख ने यूक्रेन व रूस के बीच युद्धविराम और कैदियों के आदान-प्रदान का किया स्वागत

राजनीति14 hours ago

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने जोसेफ विजय, राज्यपाल ने दिलाई सीएम पद की शपथ

राजनीति1 day ago

तमिलनाडु में विजय का पथ आसान, 120 विधायकों के समर्थन से सीएम बनने का रास्ता साफ

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 day ago

तुर्किए के यूएन दूत ने फिलिस्तीन में इजरायल के ‘औपनिवेशीकरण उपायों’ की आलोचना की

महाराष्ट्र1 day ago

महाराष्ट्र निदा खान केस, इम्तियाज जलील नासिक में निदा से मिले? मंत्री सिरशात ने एसआईटी जांच की मांग की

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई: नागपाड़ा के गैंगस्टर कालिया के एनकाउंटर का बदला लेने के लिए मुखबिर को मारा, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, कालिया का भतीजा और साथी गिरफ्तार

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

महाराष्ट्र4 weeks ago

महाराष्ट्र पुलिस के लिए भी अब हेलमेट पहनना अनिवार्य, डीजीपी ने जारी किया आदेश

महाराष्ट्र4 weeks ago

ग्रांट रोड के बार पर छापा: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

अपराध2 weeks ago

नासिक के बाद मुंबई में यौन उत्पीड़न के मामलों में लव जिहाद और कॉर्पोरेट जिहाद करने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कॉर्पोरेट जिहाद की बात से किया इनकार

अपराध2 weeks ago

मुंबई : हाथी दांत को 3.5 करोड़ रुपए में बेचने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

राजनीति4 weeks ago

यूसीसी प्रक्रिया पर टीएस सिंह देव का सरकार से सवाल—पहले कैबिनेट में मंजूरी, फिर जनता से राय, ये कैसी उल्टी प्रोसेस?

व्यापार4 weeks ago

सोने की चमक बढ़ी, चांदी का दाम 2.55 लाख रुपए हुआ

राजनीति4 weeks ago

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के फैसले से जनता दुखी: रामकृपाल यादव

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

ईरान ने बातचीत विफल होने के लिए यूएस को ठहराया दोषी, अमेरिका पर शर्तों को बदलने का लगाया आरोप

रुझान