Connect with us
Saturday,07-November-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

मैं चाहता हूं कि मेरे दर्शक मेरे साथ बड़े हों, मेरा टेस्ट शेयर करें : सिद्धान्त

Published

on

Siddhant-Chaturvedi

अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ‘गली बॉय’ में रैपर एमसी शेर का किरदार निभाकर मशहूर हुए और ‘धूप’ में बतौर सिंगर डेब्यू करके सफल हुए। सिद्धांत चतुर्वेदी का कहना है कि उनका लक्ष्य खुद को एक स्थापित गायक के रूप में स्थापित करना नहीं था, बल्कि लॉकडाउन के दौरान लोगों में खुशी और आशा की भावना लाना था।

सिद्धांत का ट्रैक 4 जून को आया और वर्तमान में यूट्यूब पर इसे 2.6 लाख से अधिक व्यू मिल चुके हैं।

उन्होंने कहा, “मेरा लक्ष्य खुद को एक स्थापित गायक के रूप में प्रदर्शित करना नहीं था। संगीत को लेकर मेरी जो पसंद या टेस्ट है या एक पर्सनालिटी के तौर पर मेरा जो टेस्ट है, जिन फिल्मों को मैंने चुना है या जो करियर ग्राफ मैंने चुना है। मैं चाहता हूं कि दर्शक मुझे एक व्यक्ति के रूप में समझें और मेरे टेस्ट को समझें, पसंद करें।”

सिद्धांत ने आईएएनएस को बताया, “मैं चाहता हूं कि मेरे दर्शक मेरे साथ बड़े हों और मेरे टेस्ट को साझा करें। सब कुछ प्रेरणादायक होना चाहिए और वह उनके जीवन में योगदान देने वाला होना चाहिए।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि वह अपने काम से दूसरे लोगों के जीवन में बदलाव लाना चाहते हैं।

उन्होंने आगे कहा, “यही कारण है कि मैं यहां हूं और इसलिए नहीं कि मैं प्रसिद्ध होना चाहता हूं। उन चीजों में मुझे दिलचस्पी नहीं है। मुझे वास्तव में यह पसंद है कि अगर लोग मेरे गाने को सुनते हैं और खुश और उम्मीद भरा महसूस कर रहे हैं।”

सिद्धांत ने खुद ही ये गाने लिखे और गाए हैं। संगीत डीएवगीक ने कंपोज और प्रोडयूस किया गया था, जिससे वह ‘बंटी और बबली 2’ के लिए एक ऑडियो सेशन के दौरान मिले थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन

‘मातृभूमि’ पर विवाद के बीच सलमान खान बोले, स्क्रिप्ट बदलने के सरकारी दबाव की खबरें झूठी

Published

on

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि भारत सरकार उन पर अपनी आने वाली वॉर ड्रामा फिल्म मातृभूमि की स्क्रिप्ट बदलने के लिए दबाव डाल रही है।

शुक्रवार को सलमान ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में फिल्म के अपने सह-कलाकारों के साथ एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

उन्होंने मीडिया से कहा कि यह बात कि हम चीन के खिलाफ जा रहे हैं या हमारी सरकार ने हम पर स्क्रिप्ट बदलने और उसे फिर से लिखने का दबाव डाला है यह सब बकवास है। इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। हमने सैनिकों, उनके परिवारों और वे किन हालात से गुजरते हैं दोनों तरफ के सैनिकों के अनुभवों पर एक फिल्म बनाई है। इसलिए, इसमें कोई नकारात्मक ताकतें शामिल नहीं हैं।

उन्होंने कहा, “ये सिर्फ परिस्थितियां हैं। परिस्थितियां नकारात्मक हैं, लेकिन ऐसे समय में इन सैनिकों के लिए उनका देश सबसे पहले आता है। वे एक-दूसरे को पसंद करते हैं, लेकिन जब ऐसी स्थिति आती है तो राष्ट्र सर्वोपरि हो जाता है और दोनों पक्ष इस मुद्दे का समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं।”

इस फिल्म का शीर्षक पहले ‘गलवान’ था। यह 15 जून 2020 को भारत और चीन के बीच हुए ‘गलवान गतिरोध’ पर आधारित है। यह घटना भारत में कोविड-19 महामारी की पहली लहर के दौरान हुई थी। पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिक आपस में भिड़ गए थे। यह लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर चल रहे एक बड़े सीमा विवाद का हिस्सा था। जब दोनों पक्षों ने विवादित इलाकों में गश्त करने की कोशिश की तो यह टकराव हिंसक हो गया।

इस झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए, जबकि चीन को भी नुकसान उठाना पड़ा। चार दशकों से भी अधिक समय में यह भारत और चीन के बीच सबसे घातक टकराव था। इससे तनाव काफी बढ़ गया, जिसके बाद दोनों देशों ने अपनी सेना की तैनाती बढ़ा दी और आगे के संघर्ष को टालने के लिए राजनयिक बातचीत शुरू की। फिलहाल भारत और चीन ने अपने संबंधों को सुधार लिया है और कूटनीति के तहत कई रास्ते खोले हैं।

Continue Reading

मनोरंजन

‘ये मेरा फाइनल एक्ट है’- लाइव स्ट्रीम में काश्वी का इमोशनल बयान, स्काउट ओपी से ब्रेकअप की अटकलें तेज

Published

on

रियलिटी शो ‘बिग बॉस-20’ कंटेस्टेंट स्काउट ओपी (तन्मय सिंह) गर्लफ्रेंड और गेमिंग क्रिएटर काश्वी हिरानंदानी के हालिया लाइव स्ट्रीम ने ब्रेकअप की नई अटकलों को हवा दे दी है।

काशवी हीरानंदानी ने अपनी लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान बात करते हुए अपने पांच साल के रिश्ते की बात की, जिसे सुनकर उनके फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि दोनों का रिश्ता किसी मुश्किल मोड़ पर जा पहुंचा है। लाइव स्ट्रीम के दौरान काश्वी एक सपोर्टर्स से बात करते हुए जेन जी कोड़ भाषा में कहती है, “5 साल ही तो थे औरों ने तो…आपको पता है, आपको पता होगा।”

इसके बाद उन्होंने फैंस से अपील की कि वे रियलिटी शो को स्काउट की पर्सनल लाइफ से अलग रखें और उनके सपोर्टर्स से कहा कि वे अटकलों में उलझने के बजाय उन्हें देखते रहें और सपोर्ट करते रहें।

लाइवस्ट्रीम के आखिर में काश्वी कहती हैं कि उनके लिए यह फाइनल एक्ट है। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्काउट को अपना पूरा समर्थन देने का जो वादा किया है, वो बिग बॉस के सफर तक साथ देंगी। उन्होंने इशारा किया कि वो इस बारे में सार्वजनिक तौर पर और ज्यादा कुछ नहीं बताएंगी।

हालांकि, काश्वी के बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट के बाद ब्रेकअप की अटकलें तेज हो गई हैं लेकिन अभी तक दोनों की ओर से अंतिम मुहर नहीं लगी है। दरअसल, बिग बॉस के घर में स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियां व बॉन्डिंग इस विवाद की मुख्य वजह बताई जा रही है। काशवी और स्काउट की मां दोनों ने ही उन्हें लव गिल से दूर रहने की सलाह दी थी।

बता दें कि काश्वी और स्काउटओपी करीब पांच साल से साथ हैं। बिग बॉस 20 में लव गिल के साथ स्काउट की बढ़ती नजदीकियों के बाद उनका रिश्ता काफी चर्चा में आ गया। स्काउट और लव ने कहा है कि उनका रिश्ता भाई-बहन जैसा है लेकिन उनकी बार-बार की बातचीत और फिजिकल क्लोजनेस घर के अंदर और व्यूअर्स के बीच चर्चा का विषय बन गई।

काश्वी ने आखिरकार स्काउट का सामना किया और वीकेंड का वार के दौरान लव के साथ उनकी बाउंड्री को लेकर सवाल उठाए। इस टकराव के बाद काश्वी को भी लव के बारे में अपनी कुछ टिप्पणियों के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा। बाद में उन्होंने माफी मांगी और साफ किया कि उनका इरादा किसी दूसरी महिला की तरफ नफरत फैलाना नहीं बल्कि स्काउट को उसके कामों के लिए जवाबदेह ठहराना था।

वीकेंड का वार में काश्वी के आने के बाद स्काउट काफी परेशान नजर आए, जब उन्होंने अपने एक्शन को लेकर उन्हें फटकार लगाई और आखिरकार उन्होंने लव से दूरी बनाने का फैसला किया। हालांकि, दो दिन के अंदर ही उन्होंने काजी से बात करने के बाद फिर से लव गिल से बात करना शुरू कर दिया, जिसमें दोनों ने मसाज सेशन रोकने का फैसला किया लेकिन बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई।

काश्वी की चेतावनी और बार-बार उनकी इक्वेशन पर सवाल उठाने के बावजूद, स्काउट और लव एक-दूसरे को गले लगाना, हाथ पकड़ना और क्लोज मोमेंट शेयर करना जारी रखे हुए हैं जबकि इसे वे भाई-बहन जैसा रिश्ता बता रहे हैं।

Continue Reading

मनोरंजन

‘सबसे पहले मेरा दाखिला कॉन्वेंट स्कूल में हुआ था’, अमिताभ बच्चन ने शेयर किया स्टेज का पहला अनुभव

Published

on

मेगास्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों पॉपुलर क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में गेस्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं। शो के दौरान अभिनेता ने प्रयागराज (इलाहाबाद) में अपने शुरुआती स्कूल के दिनों को याद किया और स्टेज पर परफॉर्म करने का पहला अनुभव शेयर किया।

शो के स्पेशल एपिसोड में अभिनेता ने बताया कि उनका पहला एडमिशन प्रयागराज के एक कॉन्वेंट स्कूल में हुआ था, जहां उनका दाखिला किंडरगार्टन में हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि कैसे उन्हें छोटी उम्र में ही स्टेज पर परफॉर्म करने का मौका मिला था। मेगास्टार ने बताया, “सबसे पहले हमारा दाखिला प्रयागराज (इलाहाबाद) के एक कॉन्वेंट स्कूल किंडरगार्टन में हुआ था। वहां हमें स्टेज पर उतारा जाता था। तब से ही हम खेल रहे हैं।”

अपना पहला स्टेज रोल याद करते हुए दिग्गज एक्टर ने बताया कि उन्हें मुर्गी के बच्चे का रोल मिला था और उन्हें छोटी चिड़िया की तरह हाथ हिलाने को कहा गया था। वहीं, आगे अभिनेता ने बताया कि किंडरगार्टन के बाद उन्होंने बॉयज स्कूल में एडमिशन लिया था, जहां उन्होंने नाटकों में हिस्सा लेना जारी रखा और बाद में दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज में दाखिला लिया।

उन्होंने कहा, “स्कूल के बाद हम दिल्ली यूनिवर्सिटी आए। आपने देखा कि किरोड़ीमल कॉलेज में फ्रैंक ठाकुर दास जो थे, वो एक तो शिक्षक थे, साथ में वो नाटक वगैरह, ड्रामा सिखाते थे और बहुत अच्छा अनुभव रहा।”

मेगास्टार ने किरोड़ीमल कॉलेज के पूर्व छात्रों की एक हालिया पहल के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, किरोड़ीमल कॉलेज में मेरे साथ पढ़े हम सभी छात्रों ने मिलकर कॉलेज का स्टेज ठीक करवाया है।

शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की मेजबानी मुख्य रूप से दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन कर रहे हैं। केवल तीसरे सीजन में उनकी जगह अभिनेता शाहरुख खान ने मेजबानी की थी। यह ब्रिटिश शो ‘हू वॉन्ट टू बी बिलिनियर?’ का आधिकारिक हिंदी संस्करण है।

Continue Reading
Advertisement
मनोरंजन5 minutes ago

‘मातृभूमि’ पर विवाद के बीच सलमान खान बोले, स्क्रिप्ट बदलने के सरकारी दबाव की खबरें झूठी

मनोरंजन11 minutes ago

‘ये मेरा फाइनल एक्ट है’- लाइव स्ट्रीम में काश्वी का इमोशनल बयान, स्काउट ओपी से ब्रेकअप की अटकलें तेज

मनोरंजन17 minutes ago

‘सबसे पहले मेरा दाखिला कॉन्वेंट स्कूल में हुआ था’, अमिताभ बच्चन ने शेयर किया स्टेज का पहला अनुभव

राष्ट्रीय समाचार35 minutes ago

दिवाली पर कारोबार में उछाल, दिल्ली का व्यापार 80,000 करोड़ रुपए तक पहुंचने की उम्मीद: सीटीआई

महाराष्ट्र39 minutes ago

महाराष्ट्र एटीएस की बड़ी कार्रवाई, ठाणे के ठाकुर्ली से 10 लाख के इनामी नक्सली को किया गिरफ्तार

व्यापार17 hours ago

टेस्ला टेक्सास स्थित गीगाफैक्ट्री में साइबरट्रक का उत्पादन कम करेगी ताकि साइबरकैब का उत्पादन बढ़ाया जा सके: एलन मस्क

व्यापार17 hours ago

ईसीएमएस के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, 7,500 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश

अंतरराष्ट्रीय समाचार17 hours ago

होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजर रहे दो तेल टैंकरों में आग, नियमों के उल्लंघन पर बारूदी सुरंगों से टकराए

अपराध17 hours ago

झारखंड की मुखर आदिवासी नेत्री निशा भगत ने फेसबुक लाइव के दौरान लगाई फांसी, इलाज के दौरान मौत

मनोरंजन18 hours ago

चेन्नई इवेंट में लीना पॉलोज ने नोरा फतेही को गिफ्ट की ‘कार’, सुकेश से भी फोन पर बात, कोर्ट में एक्ट्रेस ने सुनाया पूरा किस्सा

अपराध4 weeks ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

मनोरंजन4 weeks ago

कनिका-लव की लड़ाई में कूदी आम्रपाली, गुल्लू से हुई बहस

राजनीति4 weeks ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

महाराष्ट्र3 weeks ago

टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना पर सियासत तेज, विपक्ष ने महाराष्ट्र सरकार और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

फिल्मी खबरे3 weeks ago

“समुदाय से माफी मांगें, वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें”: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई की सलमान खान को चेतावनी।

फिल्मी खबरे3 weeks ago

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना पर अमाल मलिक की प्रतिक्रिया, बोले, ‘आखिर मुंबई में यह सब क्या हो रहा है?’

व्यापार4 weeks ago

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स में 412 अंकों की बढ़त; निफ्टी में 0.58 प्रतिशत की तेजी

फिल्मी खबरे3 weeks ago

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड निशाने पर, बिश्नोई गैंग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू, तीन शूटर गिरफ्तार।

फिल्मी खबरे4 weeks ago

‘वेलकम’ के डायरेक्टर अनीस बज़्मी ने नाना पाटेकर के निधन के बाद प्राइवेसी की अपील की, कहा- ‘बात करने की हालत में नहीं हूं’

रुझान