Connect with us
Wednesday,21-October-2026
ताज़ा खबर

व्यापार

इस साल भारत में बिकेंगे 12.7 करोड़ स्मार्टफोन : रिपोर्ट

Published

on

कोविड-19 लॉकडाउन के कारण आपूर्ति और मांग दोनों प्रभावित होने के कारण इस साल भारत करीब 12.7 करोड़ स्मार्टफोन बेचेगा, जो कि साल के प्रारंभ में किए गए करीब 16.2 करोड़ यूनिट्स के बिक्री अनुमान से 21.6 प्रतिशत कम है। यह खुलासा मंगलवार को एक नई रिपोर्ट से हुआ। मार्केट रिसर्च फर्म टेकआर्क के अनुसार, साल 2019 की तुलना में बिक्री में वास्तविक गिरावट 12.5 प्रतिशत है। 2019 में 14.5 करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री हुई थी।

टेकआर्क के संस्थापक और प्रमुख विश्लेषक फैजल कावूसा ने कहा, “भारत में स्मार्टफोन उद्योग के लिए सबसे खराब अवधि खत्म हो रही है, क्योंकि उत्पादन और बिक्री दोनों की पूर्ति शुरू हो गई है। स्मार्टफोन ब्रांड ट्रैक पर बने रहने का प्रयास करेंगे, जिसका अर्थ है कि प्रयोगों पर कम ध्यान दिया जाएगा और उपभोक्ताओं के लिए प्रासंगिकता पर अधिक ध्यान दिया जाएगा।”

बिक्री के कुल 92 प्रतिशत में 5,001- 25,000 रुपये तक के सेलफोन शामिल होंगे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि एंट्री-लेवल सेगमेंट (5,000 रुपये तक) में गिरावट जारी रहेगी, जबकि प्रीमियम सेगमेंट (50,000 रुपये और उससे अधिक) कम से कम प्रभावित होंगे।

कावूसा ने कहा, “हर यूजर का लक्ष्य आसपास की अनिश्चितताओं को देखते हुए जितना संभव हो सके उतना बचत करना होगा। इस कारण अपर प्राइस सेगमेंट से लेकर लोअर प्राइस सेगमेंट की मांग में कुछ बदलाव होंगे।”

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

व्यापार

आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी का दूसरी तिमाही में मुनाफा 28.6 प्रतिशत घटकर 221 करोड़ रुपए पर आया

Published

on

आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही यानी सितंबर तिमाही के लिए 221 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) दर्ज किया है, जो पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में 28.6 प्रतिशत कम है।

स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि परिचालन से राजस्व (रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशंस) तिमाही आधार पर 4.5 प्रतिशत बढ़कर 483.81 करोड़ रुपए हो गया।

हालांकि राजस्व में वृद्धि के बावजूद बढ़ते खर्च और अन्य आय (अदर इनकम) में तेज गिरावट के कारण लाभप्रदता पर दबाव रहा।

कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 55.4 प्रतिशत रहा, जो जून तिमाही में 55.6 प्रतिशत था।

कर्मचारी खर्च तिमाही आधार पर 8.5 प्रतिशत बढ़ गया, जिससे मार्जिन प्रभावित हुआ। वहीं अन्य आय में लगभग 74 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद परिचालन लाभ (ऑपरेटिंग प्रॉफिट) में 4 प्रतिशत की मामूली वृद्धि हुई।

तिमाही औसत प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (क्यूएएयूएम) 3.3 प्रतिशत बढ़कर 4.42 लाख करोड़ रुपए हो गईं। हालांकि यह वृद्धि उद्योग की 5 प्रतिशत की औसत वृद्धि से कम रही।

इस दौरान, कंपनी की म्यूचुअल फंड उद्योग में बाजार हिस्सेदारी भी घटती रही। सितंबर के अंत तक इसकी बाजार हिस्सेदारी तिमाही आधार पर 10 बेसिस प्वाइंट घटकर 5.7 प्रतिशत रह गई।

इक्विटी एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) में 5.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन इक्विटी बाजार हिस्सेदारी में 5 बेसिस प्वाइंट की और गिरावट आई और यह 3.9 प्रतिशत पर आ गई।

कुल म्यूचुअल फंड परिसंपत्तियों में इक्विटी एसेट्स की हिस्सेदारी बढ़कर 47.4 प्रतिशत हो गई, जो पिछली तिमाही के मुकाबले 90 बेसिस प्वाइंट अधिक है।

तिमाही के दौरान कंपनी के लिए एक सकारात्मक संकेत सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) पंजीकरण में मजबूत वृद्धि रही। नए एसआईपी पंजीकरण बढ़कर 7.05 लाख हो गए, जबकि पिछली तिमाही में यह आंकड़ा 5.47 लाख था। इससे खुदरा निवेशकों की मजबूत भागीदारी का संकेत मिलता है।

हालांकि एसआईपी योगदान अभी भी वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में दर्ज किए गए उच्चतम स्तर से नीचे बना हुआ है।

नतीजों की घोषणा के बाद शेयर शुरुआती गिरावट से उबरता दिखा। कारोबार के दौरान शेयर में लगभग 7 प्रतिशत तक की गिरावट आई थी, लेकिन बाद में इसमें सुधार देखने को मिला।

दोपहर के कारोबार में आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी का शेयर लगभग 1.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ 943.4 रुपए प्रति शेयर पर कारोबार करता नजर आया।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय समाचार

गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने जापान में की बैठकें, होंडा के विस्तार से 4,000 नई नौकरियों की संभावना

Published

on

गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी 2027 में होने वाले वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट से पहले जापान के दौरे पर हैं। हर्ष संघवी ने बुधवार को जापान के विदेश मामलों के राज्यमंत्री नाकासोने यासुताका, होंडा की टीम और इवाते प्रान्त के गवर्नर से मुलाकात की।

हर्ष संघवी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “टोक्यो में होंडा की टीम के साथ गुजरात में उनके विस्तार की योजनाओं पर चर्चा हुई। इससे 2027 के अंत या 2028 की शुरुआत तक 4,000 नए रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है। यह गुजरात के औद्योगिक इकोसिस्टम को मजबूत करने और भारत-जापान आर्थिक साझेदारी को और गहरा करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात लगातार वैश्विक निवेश आकर्षित कर रहा है और उन्हें अपने लोगों के लिए सार्थक अवसरों में बदल रहा है।”

एक अन्य पोस्ट में संघवी ने कहा, “जापान की अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्रालय (एमईटीआई) के व्यापार नीति ब्यूरो के महानिदेशक तनाका काजुशिगे के साथ भारत-जापान आर्थिक सहयोग को मजबूत करने और मिलकर काम करने के नए रास्ते तलाशने पर सार्थक चर्चा हुई। ‘वाइब्रेंट गुजरात’ के माध्यम से गुजरात वैश्विक उद्योग जगत के दिग्गजों के साथ संबंध मजबूत कर रहा है, रणनीतिक साझेदारियां बना रहा है और निवेश, नवाचार तथा सतत विकास के लिए नए अवसर पैदा कर रहा है।”

उपमुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट के माध्यम से बताया कि भारत-जापान सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए जापान के इवाते प्रान्त के गवर्नर ताकुया तासो के साथ एक सार्थक बातचीत हुई। ‘वाइब्रेंट गुजरात’ के माध्यम से हम महत्वपूर्ण साझेदारियां बनाने, आर्थिक संबंधों को गहरा करने और निवेश, नवाचार तथा सतत विकास के लिए नए अवसर खोलने की उम्मीद करते हैं।”

जापान के विदेश मामलों के राज्यमंत्री नाकासोने यासुताका ने गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी के साथ एक बैठक की। राज्यमंत्री नाकासोने ने कहा कि जापान और भारत अपनी “विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी” के तहत कई क्षेत्रों में सहयोग को गहरा कर रहे हैं। उन्होंने गुजरात के साथ आर्थिक सहयोग (जिसमें सेमीकंडक्टर क्षेत्र भी शामिल है) को और मजबूत करने की इच्छा जताई, जहां पहले से ही कई जापानी कंपनियों की मौजूदगी है और आगे भी मिलकर काम करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि वे क्षेत्रीय साझेदारियों और आदान-प्रदान को बढ़ावा देना चाहते हैं क्योंकि अगले साल जापान और भारत के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। इसके जवाब में उप मुख्यमंत्री संघवी ने कहा कि वे जापान और गुजरात के बीच सहयोग को और अधिक गहरा करना चाहते हैं।

Continue Reading

व्यापार

खुशखबरी: एक्जिम बैंक ने बीडीओ पोस्ट के लिए बढ़ाई आवेदन की तारीख, अब 25 अक्टूबर तक मौका

Published

on

एक्जिम बैंक ने संविदा के आधार पर बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर्स (बीडीओ) के कुल 12 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

एक्जिम बैंक की ओर से बीडीओ पोस्ट के लिए जारी 12 रिक्तियों में सामान्य के 7, ओबीसी (एनसीएल) के 3, एससी का 1 और ईडब्ल्यूएस का 1 पद शामिल है। वहीं, तैनाती के स्थान के आधार पर जारी रिक्तियों में अहमदाबाद में 1, बेंगलुरु में 1, चंडीगढ़ में 1, चेन्नई में 1, हैदराबाद में 1, इंदौर में 1, कोलकाता में 1, लखनऊ में 1, मुंबई में 2, नई दिल्ली में 1 और पुणे में 1 पद शामिल है।

इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक तय की गई थी, जिसे आगे बढ़ाकर अब 25 अक्टूबर तक कर दिया गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार बीडीओ पद पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने से चूक गए थे, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे तय नई अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें।

अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मार्केटिंग/फाइनेंस में पोस्ट-ग्रेजुएशन (कम से कम 2 वर्ष का फुल-टाइम कोर्स) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास बैंकों, वित्तीय संस्थानों या अपर लेयर एनबीएफसी में कॉर्पोरेट लोन सिंडिकेशन, कॉर्पोरेट क्रेडिट, आदि के लिए प्रोडक्ट्स और सर्विसेज की मार्केटिंग के क्षेत्र में क्वालिफिकेशन के बाद कम से कम 2 वर्ष का अनुभव जरूरी है। वहीं, फाइनेंस या मार्केटिंग में स्पेशलाइजेशन वाले एमबीए को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदकों की अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 31 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन की जांच, शॉर्ट लिस्टिंग और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सीटीसी 14.68 लाख रुपए प्रति वर्ष होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एक्जिम बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां संबंधित पदों के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक ही पीडीएफ फाइल में स्कैन कर अधिसूचना में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर तय नई अंतिम तिथि तक या उससे पहले मेल कर दें।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि एक्जिम बैंक की ओर से यह नियुक्ति अनुबंध की अवधि शुरू में तीन वर्ष की होगी, जिसे बैंक की मर्जी से आगे दो और वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकेगा।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

दिल्ली हवाई अड्डे पर पंजाब सीएम पर कस्टम कार्रवाई, 3 घंटे इंतजार के बाद लगा जुर्माना

मनोरंजन5 hours ago

‘बिग बॉस 20’ के सफर पर बोले अमन गांधी, कहा- मैं खुद को सही तरीके से व्यक्त नहीं कर पाया

राष्ट्रीय समाचार5 hours ago

हजरतगंज हत्याकांड: तीन आरोपियों की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर, एसटीएफ लखनऊ रवाना

राजनीति5 hours ago

अशुतोष रांका और सौरव दास मामले में सुनवाई पूरी, एसईएम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

अपराध6 hours ago

जम्मू में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 804 ग्राम हेरोइन और 1.114 किलो अफीम बरामद

अपराध6 hours ago

मुंबई: गरबा खेलने जाने से नाराज पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

व्यापार6 hours ago

आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी का दूसरी तिमाही में मुनाफा 28.6 प्रतिशत घटकर 221 करोड़ रुपए पर आया

अंतरराष्ट्रीय समाचार6 hours ago

पाकिस्तान: पंजाब में हाईवे पर यात्री बस पलटने से 10 की मौत, 44 घायल

मनोरंजन7 hours ago

दलेर मेहंदी के साथ हुए बर्ताव पर भड़के राजपाल यादव, बोले-‘कला को खरीदा नहीं जा सकता’

अंतरराष्ट्रीय समाचार7 hours ago

गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने जापान में की बैठकें, होंडा के विस्तार से 4,000 नई नौकरियों की संभावना

अपराध2 weeks ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

बॉलीवुड3 weeks ago

टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला

राजनीति2 weeks ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

खेल3 weeks ago

‘आपकी जीत बेहतरीन प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क की भावना का सबूत,’ गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मु ने टीम इंडिया को सराहा

व्यापार3 weeks ago

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

राजनीति3 weeks ago

अखिलेश यादव का चुनावी ऐलान : सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन बहाल, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा

मनोरंजन2 weeks ago

‘तुम झूठे हो गौतम गुलाटी’, प्रियंका चाहर चौधरी से भिड़े गौतम, ‘राइज एंड फॉल 2’ में छिड़ी तीखी जंग

मनोरंजन3 weeks ago

बर्थडे बॉय रणबीर कपूर पर बॉलीवुड ने बरसाया प्यार, मां नीतू और रवि दुबे ने भी दी बधाई

मनोरंजन2 weeks ago

कनिका-लव की लड़ाई में कूदी आम्रपाली, गुल्लू से हुई बहस

रुझान