मनोरंजन
ताहिरा ने अपने परिवार में ‘पीनट’ का किया स्वागत
Want no child marriages in India: Tahira Kashyap.
फिल्मकार-लेखिका ताहिरा कश्यप ने बताया कि उन्होंने अपने परिवार में एक नए सदस्य ‘पीनट’ का स्वागत किया है, जो एक पालतू डॉगी है। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह एक पूडल पपी के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। परिवार में हर कोई पीनट पर अपना प्यार दिखा रहा है।
ताहिरा ने लिखा, “हमारे परिवार का नया सदस्य। यह एक लड़की है और नाम पीनट है। हम सभी को इस पर प्यार आ रहा है। मेरे हेयर एक्सटेंशन की ही तरह पीनट की भी एक कहानी है।”
ताहिरा ने आगे लिखा, “जिस इंसान ने पीनट को पाने में हमारी मदद की है, उन्होंने हमें बताया कि लोग पहले लड़के को उठा ले जाते हैं और इसलिए पीनट का भाई चाहे कितना ही प्यारा क्यों न हो, मैं पीनट को अपना सेकेंड च्वॉइस नहीं बनाना चाहती थी। आप लोग भी इनका स्वागत करें।”
मनोरंजन
ट्विंकल खन्ना को पैकिंग करता देख उदास हुआ पालतू डॉग मिस्टर जीव्स, मोजा चुराकर भागा

अभिनेत्री से लेखिका बनीं ट्विंकल खन्ना ने अपने पालतू डॉग मिस्टर जीव्स के साथ अपने प्यारे रिश्ते की एक मजेदार झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। ट्विंकल ने बताया कि जैसे ही वह ट्रिप के लिए अपना सामान पैक करने लगीं, उनके पालतू डॉग को समझ आ गया कि वह कहीं जाने वाली हैं। इसके बाद मिस्टर जीव्स का चेहरा उतर गया और वह अपनी नाराजगी अलग ही अंदाज में जाहिर करने लगा।
ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर मिस्टर जीव्स के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा की। पहली तस्वीर में वह सोफे पर अपने डॉग के साथ बैठी नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह उसे प्यार से अपनी गोद में उठाए हुए हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने अपने पालतू डॉग की मजेदार हरकत के बारे में बताया और पूछा कि क्या दूसरे पालतू जानवर भी अपने मालिक के कहीं जाने पर इसी तरह नाराज होते हैं।
ट्विंकल ने लिखा, ”जैसे ही मिस्टर जीव्स ने मुझे पैकिंग करते देखा, वह उदास हो गया। उसकी पूंछ नीचे झुक गई और आंखों में भी उदासी नजर आने लगी। मेरा भी घर से जाने का मन नहीं करता, भले ही वह सिर्फ एक दिन के लिए ही क्यों न हो।”
उन्होंने लिखा, ”डॉग्स की भावनाओं को समझना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि उनकी आंखें नेचुरली थोड़ी झुकी हुई होती हैं और उनके पास पूंछ की जगह सिर्फ टेलबोन (रीढ़ की आखिरी हड्डी) है।”
ट्विंकल ने पोस्ट में आगे बताया, ”मिस्टर जीव्स ने मुझे परेशान करने का अपना तरीका खोजा था। वह मेरे ऊपर उछलने लगा और अचानक मेरा एक मोजा चुरा लिया। इसके बाद वह मोजा लेकर भाग गया और मैं उसे पकड़ भी नहीं पाईं।”
ट्विंकल ने मजाक में लिखा, ”तो अगर आप मुझे बिना मोजे के देखें, तो समझिए यह कोई फैशन स्टाइल नहीं है। यह मिस्टर जीव्स की वजह से है।”
इसके साथ ही उन्होंने अपने फॉलोअर्स से पूछा कि क्या उनके पालतू जानवर भी उनके घर से बाहर जाने पर उन्हें इसी तरह ‘सजा’ देते हैं।
मनोरंजन
रसिका दुग्गल ने शेयर किया मेलबर्न का अनुभव, कहा- रेखा के साथ ‘उमराव जान’ देखना रहा यादगार

अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने भारतीय फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 में ‘बेस्ट एक्ट्रेस (सीरीज)’ का पुरस्कार जीतकर नया कीर्तिमान हासिल किया है। शनिवार को अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी मेलबर्न जर्नी के बारे में बताया।
अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने इंस्टाग्राम पर मेलबर्न फिल्म फेस्टिव की कुछ झलकियां शेयर कीं। इसमें उनके साथ अभिनेत्री रेखा, रानी मुखर्जी और अभिनेता विजय शामिल हैं। इसके साथ ही स्टेज पर पुरस्कार लेते हुए भी तस्वीर नजर आ रही है।
अभिनेत्री ने अपनी इस पोस्ट के जरिए फिल्म फेस्टिवल में यादगार पलों के बारे में बताया। साथ ही, क्लासिक उमराव जान देखने के अनुभव को याद किया और रानी मुखर्जी के बारे में एक इमोशनल किस्सा शेयर किया।
लिखा, “लंबी फ्लाइट्स, एक के बाद एक इवेंट्स जल्दी-जल्दी में किया गया मेकअप, मेरा कैमरा खुद कहता है कि अपना लेंस साफ करो और हेडफोन कभी मिलता ही नहीं। इन सबके बावजूद मुझे हैरान होती है कि मैं हमेशा आईएफएफएम से इंसपायर्ड होकर लौटती हूं। मुझे एहसास होता है कि पागलपन भरी जिंदगी वाकई में जीने लायक है।
अभिनेत्री ने आगे फिल्म प्रोड्यूसर मिटू भौमिक लांगे और स्टाइलिश नताशा समेत पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया। साथ ही, बताया कि अभिनेत्री रेखा कि फिल्म उमराव का असर आज भी बरकरार है। उन्होंने लिखा, “रेखा जी और ऐसी ऑडियंस के साथ फिल्म उमराव जान देखना, जो फिल्म के डायलॉग पूरे कर रही थी और गानों के साथ गा रही थी। एक फिल्म का 45 साल बाद भी ऐसा असर हो सकता है।
अभिनेत्री ने आगे रानी मुखर्जी की कहानी के बारे में बताते हुए लिखा, “रानी मुखर्जी को स्कूल के एक नाटक में शकुंतला के रोल के लिए कास्ट न होने की एक खूबसूरत कहानी सुनाते हुए सुनना – जिससे मैं पूरी तरह से जुड़ पाई। पता चला हम सबकी एक शकुंतला वाली कहानी है और जाहिर है, दिल्ली क्राइम सीरीज के लिए अवॉर्ड जीतना भी मेरे लिए खास था।”
मनोरंजन
भाभी करीना कपूर के सपोर्ट में आई सबा पटौदी, लोगों को पर्सनल लाइफ में दखल न देने की हिदायत दी

सेलेब्स को अक्सर अपने लुक्स, बयान और कई वजहों से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, जिनके सपोर्ट में अक्सर उनके घरवाले आगे आते हैं। शनिवार को ऐसा ही हुआ, जब करीना कपूर को सपोर्ट करने के लिए उनकी ननद सबा पटौदी सामने आईं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर अभिनेत्री करीना कपूर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिससे लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि अभिनेत्री तीसरे बच्चे की उम्मीद से हैं।
सबा पटौदी ने इंस्टाग्राम के जरिए अफवाहों पर विराम लगाया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अभिनेत्री की वही तस्वीर पोस्ट कर कहा कि कुछ बातें प्राइवेट ही होनी चाहिए। साथ ही, उन्होंने लोगों को किसी की पर्सनल लाइफ के बारे में अंदाजा लगाने से बचने की अपील की।
सबा पटौदी ने लिखा, “एक बेकार एंगल और खराब हेयर-डे हो सकता है। लोग कैसे इतनी बड़ी बात सोच लेते हैं। वो एयरपोर्ट से एकदम स्टाइलिश और स्लिम लुक में निकली थी और अब जिम से। बस इतनी-सी बात है।”
उन्होंने आगे बताया कि वह अपनी बहन सोहा अली खान को दूसरे बच्चे के लिए मना रही हैं, लेकिन बात नहीं बन रही है। सबा पटौदी ने लिखा, “मैं अपनी बहन को दूसरे बच्चे के लिए मना रही हूं… काश ये सच होता। वह ये बात कहने के लिए मुझे मार ही डालेगी!”
सबा ने लोगों से दूसरों की निजी जिंदगी में दखल न देने की अपील भी की और लिखा, “जियो और जीने दो। कुछ चीजें प्राइवेट ही रहने दीजिए। अंदाजा लगाने की जरूरत नहीं है। प्यार और सम्मान के साथ।”
बता दें कि करीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें करीना जिम से निकलकर अपनी कार की ओर जाती दिख रही थीं, तभी उनकी टीम का एक मेंबर पपराजी से बचाने के लिए उनके सामने छाता लगा देता है। इसी वीडियो के बाद लोगों ने बेबी बंप की चर्चा शुरू कर दी।
बता दें, करीना और सैफ अली खान ने अक्टूबर 2012 में शादी की थी। उनके दो बेटे हैं – तैमूर अली खान, जिसका जन्म 2016 में हुआ था और जहांगीर अली खान, जिसे प्यार से जेह कहा जाता है, जिसका जन्म 2021 में हुआ था।
-
दुर्घटना12 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
