Connect with us
Saturday,26-September-2026
ताज़ा खबर

खेल

युवा खिलाड़ियों के पास अकेले दम पर मैच का रुख बदलने की काबिलियत : संगकारा

Published

on

राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच कुमार संगकारा ने आईपीएल 2022 सीजन में टीम के प्रदर्शन का श्रेय खिलाड़ियों के अथक प्रयासों को दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि फ्रेंचाइजी के प्रबंधकों ने मेगा निलामी के दौरान पर्स का 90-95 प्रतिशत खर्च किया है। हमारे पास ऐसे युवा खिलाड़ी है, जो अकेले दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं। श्रीलंकाई दिग्गज ने कहा कि आईपीएल के माहौल को देखते हुए पूरा ध्यान खिलाड़ियों के अनुभव पर था।

संगकारा ने यह भी कहा कि ईडन गार्डन्स में क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटंस से मिली हार के बाद टीम के क्वालिफायर-2 में शानदार वापसी की, जिसका श्रेय सभी खिलाड़ियों को जाता है।

आरआर ने आरसीबी को 11 गेंदें शेष रहते हुए सात विकेट से हरा दिया क्योंकि संजू सैमसन की अगुवाई वाली टीम ने 18.1 ओवर में 157 रनों के मामूली लक्ष्य को हासिल कर लिया। इंग्लैंड के करिश्माई बल्लेबाज जोस बटलर ने नाबाद 106 रनों की पारी खेली, शतकीय पारी की बदौलत टीम ने जीत हासिल की। वहीं, गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और ओबेद मैककॉय ने तीन-तीन विकेट लेकर रॉयल्स को टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी बार फाइनल में पहुंचाया।

उन्होंने आगे कहा कि, “प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी की, वहीं मैककॉय ने भी टीम में अपना योगदान गेंदबाजी से दिया। हालांकि, चहल ने एक भी विकेट नहीं झटका, लेकिन उनकी उपस्थिति टीम में बल्लेबाजों पर दबाव डालने वाली रहती है। उन्होंने भी सीजन में अहम भूमिका निभाई, जिसमें उनकी एक हैट्रिक भी शामिल है।”

संगकारा ने यह भी खुलासा किया कि कैसे नीलामी से पहले उनकी टीम को खिलाड़ियों का चयन करने में मदद मिली।

संगकारा ने अंत में कहा, “हमने अपनी पहली प्लेइंग इलेवन टीम को एक साथ रखने के लिए अपने पर्स का 90-95 प्रतिशत खर्च किया। हमने अपने खिलाड़ियों पर काम करने के लिए डेटा पर कड़ी मेहनत की। हम इस समय अनुभव पर भी जोर दे रहे थे। हमारे पास ऐसे युवा खिलाड़ी है, जो अकेले दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं। हमारी पहली एकादश में अनुभवी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का एक मजबूत हिस्सा है। इसका श्रेय हमारे विश्लेषक जाइल्स लिंडसे, जुबिन बरुचा और बाकी कर्मचारियों को जाता है।”

खेल

एशियन गेम्स 2026: जोशना-सेंथिलकुमार की जोड़ी को ब्रॉन्ज मेडल से करना पड़ा संतोष, सेमीफाइनल में मिली हार

Published

on

एशियन गेम्स 2026 में भारत की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार ने स्क्वैश में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। हालांकि, भारतीय जोड़ी को सेमीफाइनल में हांगकांग, चीन की जोड़ी ली का यी और तांग मिंग होंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

एक बेहद रोमांचक और करीबी मुकाबले में भारत की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार सेमीफाइनल में 1-2 (10-11, 11-2, 10-11) से हार गई। इस हार के साथ उनका फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। तीसरे और निर्णायक गेम में भारतीय जोड़ी 10-8 से आगे थी और उसके पास मैच जीतने के तीन मौके थे। हालांकि, वे इन मौकों का फायदा नहीं उठा सके। दबाव भरे क्षणों में जोशना का एक शॉट बाहर चला गया, जिससे वे निर्णायक गेम हार गए और उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा।

यह चिनप्पा का छठा एशियन गेम्स मेडल है। इससे पहले यह अनुभवी खिलाड़ी तीन ब्रॉन्ज और दो सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं। हालांकि, उनके मेडल कलेक्शन में अभी भी इस कॉन्टिनेंटल इवेंट का गोल्ड मेडल शामिल नहीं हो पाया है। चिनप्पा और सेंथिलकुमार ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में फिलीपींस की जेमिका अरिबाडो और डेविड पेलिनो को 2-0 (11-3, 11-5) को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी और तभी भारत के लिए मेडल पक्का कर लिया था।

चिनप्पा सिंगल्स इवेंट का हिस्सा नहीं हैं, क्योंकि भारत ने सिंगल्स कैटेगरी में अनाहत सिंह और तन्वी खन्ना को उतारा है। अनाहत अपने पहले एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंचने की कोशिश में हैं। सिंगल्स सेमीफाइनल में उनका मुकाबला जापान की सातोमी वातानाबे से होना है। इससे पहले, शुक्रवार को उन्होंने क्वार्टर फाइनल में तन्वी को हराया था, जो एक ऑल-इंडियन मुकाबला था।

शनिवार को पुरुषों के सिंगल्स सेमीफाइनल में भारत के अभय सिंह का मुकाबला पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान से होगा। भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी हांगझोऊ 2023 में शानदार प्रदर्शन के बाद 2026 एशियन गेम्स में उतरे थे, जहां भारत ने स्क्वैश में पांच मेडल जीते थे – जिसमें दो गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज शामिल थे।

पुरुष स्क्वैश टीम ने गोल्ड मेडल जीता था, जबकि मिक्स्ड डबल्स में भी भारत ने पहला स्थान हासिल किया था। इसके अलावा सौरव घोषाल ने पुरुष सिंगल्स में सिल्वर मेडल जीता था, जबकि महिला टीम और मिक्स्ड टीम स्पर्धाओं में भारत को ब्रॉन्ज मेडल मिला था। अनाहत सिंह पिछली बार ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली महिला टीम और मिक्स्ड टीम का हिस्सा थीं। वहीं, जोशना चिनप्पा और तन्वी खन्ना भी महिला टीम इवेंट में भारत की ओर से खेली थीं।

Continue Reading

खेल

एशियन गेम्स 2026: जीत के साथ आयुष शेट्टी और उन्नति हुड्डा ने बनाई राउंड ऑफ 16 में जगह

Published

on

एशियन गेम्स 2026 में आयुष शेट्टी और उन्नति हुड्डा ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए बैडमिंटन सिंगल्स मुकाबलों के राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह बना ली है। दोनों खिलाड़ियों ने अलग-अलग अंदाज में जीत हासिल की और भारत की सिंगल्स स्पर्धा में मेडल की उम्मीदों को बरकरार रखा।

आयुष को जहां कजाकिस्तान के मखसुत ताजीबुल्लायेव को 21-7, 21-7 से हराने में सिर्फ 21 मिनट लगे, वहीं उन्नति को मलेशिया की वोंग लिंग चिंग से कड़ी टक्कर मिली और उन्हें 79 मिनट तक चले मुकाबले में 21-14, 20-22, 21-19 से जीत हासिल करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

आयुष के लिए दूसरे दौर का मुकाबला आसान रहा। दुनिया के 20वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी ने शुरू से ही मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा और ताजीबुल्लायेव को लय हासिल करने का कोई मौका नहीं दिया। आयुष की सीधे गेम में जीत ने यह भी सुनिश्चित किया कि दिन में बाद में होने वाले अगले मुकाबले के लिए उनकी ऊर्जा बची रहे।

आयुष शेट्टी के सामने अब कड़ी चुनौती होगी। राउंड ऑफ 16 में जगह बनाने के बाद वह शाम को प्री-क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे के अनुभवी खिलाड़ी चाउ टिएन-चेन से भिड़ेंगे। दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक तीन मुकाबले हुए हैं, जिनमें आयुष एक जीत और दो हार के साथ 1-2 से पीछे हैं।

वहीं, उन्नति को कहीं ज्यादा मुश्किल मुकाबले का सामना करना पड़ा। 25वीं रैंकिंग वाली भारतीय खिलाड़ी ने दुनिया की 38वें नंबर की खिलाड़ी वोंग के खिलाफ शुरुआत में ही बढ़त बना ली और पहला गेम 21-14 से जीत लिया। मलेशियाई खिलाड़ी ने दूसरे गेम में वापसी की और आखिरी पलों में बढ़त बनाते हुए 22-20 से जीत हासिल कर मैच को निर्णायक गेम तक खींच लिया।

निर्णायक गेम में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला और कोई भी खिलाड़ी अहम बढ़त नहीं बना सका। आखिरकार उन्नति ने 20-18 पर दो मैच प्वाइंट हासिल किए। हालांकि, वोंग ने पहला मैच प्वाइंट बचा लिया, लेकिन अगले ही रैली में उनका क्रॉस-कोर्ट शॉट बाहर चला गया, जिससे भारतीय खिलाड़ी ने मैच जीत लिया। अब उन्नति का सामना राउंड ऑफ 16 में इंडोनेशिया की दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी पुत्री कुसुमा वर्दानी से होगा। इंडोनेशियाई शटलर ने 2025 हिलो ओपन में उनके बीच हुए पिछले एकमात्र मुकाबले में जीत हासिल की थी।

Continue Reading

खेल

एशियन गेम्स: डिफेंडिंग चैंपियन सात्विक-चिराग पुरुष डबल्स के पहले ही राउंड में बाहर

Published

on

डिफेंडिंग चैंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी शुक्रवार को एशियन गेम्स 2026 में पुरुष डबल्स बैडमिंटन इवेंट के पहले ही राउंड में थाईलैंड के पीराचाई सुखफुन और पक्कापोन तीरात्सकुल से हारकर बाहर हो गए।

दुनिया की नंबर 5 भारतीय जोड़ी इचिनोमिया सिटी म्युनिसिपल जिम्नेजियम में दुनिया की नंबर 36 थाई जोड़ी से 21-12, 19-21 और 14-21 से हार गई, जिससे उनका टाइटल डिफेंस निराशाजनक तरीके से खत्म हो गया।

पिछले महीने चाइना मास्टर्स का खिताब जीतने के बाद सात्विक और चिराग काफी मोमेंटम के साथ एशियन गेम्स में उतरे थे। उन्होंने एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए चीन के ही जिटिंग और रेन शियांग्यू को 70 मिनट के फाइनल में 11-21, 21-13 और 21-17 से हराया।

सात्विक और चिराग थाई जोड़ी के खिलाफ शुरुआत में पूरे नियंत्रण में दिखे और पहला गेम 21-12 से जीत लिया। लेकिन सुखफुन और तीरात्साकुल ने धीरे-धीरे अपनी लय पकड़ ली और दूसरे गेम में भारतीयों को और मेहनत करने पर मजबूर कर दिया।

थाई जोड़ी ने 17-13 से चार पॉइंट की बढ़त बना ली थी, जिसके बाद सात्विक और चिराग ने वापसी करते हुए अंतर को 18-19 कर दिया। हालांकि, यह वापसी कमजोर रही, क्योंकि थाई जोड़ी ने निर्णायक गेम के लिए मजबूर कर दिया।

सुखफुन और तीरात्साकुल ने तीसरे गेम में भी अपना मोमेंटम बनाए रखा और जल्दी ही नियंत्रण बना लिया। सात्विक और चिराग को जवाब देने में मुश्किल हुई, जबकि थाई जोड़ी ने निर्णायक गेम में 21-14 से यादगार जीत हासिल की। यह हार सात्विक और चिराग के पुरुष टीम इवेंट में भारत के ब्रॉन्ज मेडल जीतने में अहम भूमिका निभाने के कुछ ही दिनों बाद हुई है।

चीन के खिलाफ सेमीफाइनल में, भारतीय जोड़ी ने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन लियांग वेई केंग और वांग चांग के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और चीनी जोड़ी को 21-11, 22-20 से हराया। सेमीफाइनल में हार के बाद भारत को आखिरकार ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा।

इंडिविजुअल पुरुष डबल्स का अभियान अब खत्म हो गया है। सात्विक और चिराग पिछले एडिशन में जीते गए गोल्ड मेडल को बचाने का मौका दिए बिना एशियन गेम्स से विदा लेंगे।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार18 minutes ago

यूपीएससी भर्ती 2026: जूनियर टेक्निकल ऑफिसर सहित कई पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और सैलरी

राष्ट्रीय समाचार53 minutes ago

तीन दिन की बैंक हड़ताल से पहले जरूरी काम निपटा लें ग्राहक, 28 सितंबर से कई सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

भारत का बॉन्ड बाजार मजबूत, आर्थिक बुनियाद के दम पर शेयर बाजार में फिर से लौटेगी तेजी: आरबीआई डिप्टी गवर्नर

व्यापार2 hours ago

वैश्विक चिंताओं के चलते लगातार 7वें सप्ताह फिसला बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी 0.88 प्रतिशत तक टूटा

महाराष्ट्र3 hours ago

मुंबई में गणेश विसर्जन के दौरान दो गुटों में हुआ विवाद, 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

व्यापार3 hours ago

जयशंकर की ओमान और ईरान के विदेश मंत्रियों से मुलाकात, खाड़ी संकट के हालात पर चर्चा

खेल3 hours ago

एशियन गेम्स 2026: जोशना-सेंथिलकुमार की जोड़ी को ब्रॉन्ज मेडल से करना पड़ा संतोष, सेमीफाइनल में मिली हार

खेल4 hours ago

एशियन गेम्स 2026: जीत के साथ आयुष शेट्टी और उन्नति हुड्डा ने बनाई राउंड ऑफ 16 में जगह

महाराष्ट्र4 hours ago

महाराष्ट्र के 265 तालुकों को सीएम फडणवीस ने किया सूखा घोषित, और सूखे से निपटने के कई उपायों की घोषणा

मनोरंजन4 hours ago

रामलीला के मंच पर उतरेगा सितारों का कारवां, सीता बनेंगी मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 केजिया लिज़ मेजो

महाराष्ट्र3 weeks ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

राजनीति2 weeks ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से की मुलाकात, स्थायी शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

खेल1 week ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

खेल4 weeks ago

प्रीमियर लीग: फर्नांडीस की हैट्रिक, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इप्सविच को 5-2 से हराया

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

जापान: 11 साल बाद जन्मदर में मामूली सुधार, इस साल छह महीने में 3.42 लाख बच्चों का जन्म

अपराध3 weeks ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

खेल3 weeks ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

भारत में एथेनॉल आपूर्ति 895 करोड़ लीटर पहुंची, अनाज-आधारित स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत: इंडस्ट्री डेटा

व्यापार4 weeks ago

सोने में बड़ी तेजी की संभावना, बुल केस में साल के अंत तक 5,600 डॉलर और चांदी 120 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है: रिपोर्ट

रुझान