राजनीति
कोरोना की तीसरी लहर के लिए अभी से सचेत रहने को योगी ने लिखा प्रधानों को पत्र
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनियुक्त ग्राम प्रधानों को पत्र लिखकर कोरोना की तीसरी लहर के लिए अभी से सचेत रहने को कहा है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री का यह पत्र प्रदेश के सभी ग्राम प्रधानों को व्यक्तिगत रुप से भेजा जा रहा है
मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री के निर्देशन में कोविड-19 जांच और उपचार की व्यवस्थाओं को बढ़ाकर महामारी को काबू करने में कामयाबी हासिल की है। इस काम में ग्राम पंचायतों में गठित निगरानी समितियों की भी अहम भूमिका रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी ग्राम प्रधानों को पत्र लिखकर उनको बधाई दी है। इसके साथ ही पत्र में योगी आदित्यनाथ ने ग्राम प्रधानों से प्रधानमंत्री मोदी के ‘मेरा गांव कोरोना मुक्त’ के ध्येय को साकार करने के लिए अभियानों में अपना योगदान देने का आग्रह भी किया है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी प्रधानों को पत्र लिखकर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की पहली तथा दूसरी लहर के दौरान ग्राम सभाओं के उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया है। इसके साथ ही इन सभी को तीसरी लहर की आशंका के चलते विशेष सावधानी बरतने का निर्देश भी दिया है।
उन्होंने लिखा कि सभी से अपनी-अपनी ग्राम सभा में कोरोना टीकाकरण अभियान को तेजी के साथ चलाने का निर्देश दिया है। उन्होंने गांव में सभी लोगों को नि:शुल्क कोरोना टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया है। इसके अलावा हर लक्षण युक्त बच्चों को मेडिसिन किट उपलब्ध कराने को कहा है। इसके साथ ही जापानी इंसेफेलाइटिस, एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम और अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए गांवों में विशेष सफाई, स्वच्छता और फागिंग अभियान चलाएं। साथ ही शुद्ध पेयजल की जरूरत के बारे में लोगों को जागरूक करें।
आदित्यनाथ ने सभी प्रधानों तथा ग्राम पंचायत सदस्यों से पौधरोपण अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर गांव में वृहद पौधरोपण बेहद जरूरी है। इससे गांवों में हरियाली बढ़ने के साथ ही वातावरण भी काफी स्वच्छ होगा और लोग स्वस्थ रहेंगे।
राजनीति
राज्यसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक, गुरुवार तक मिले संशोधन प्रस्ताव स्वीकृत

राज्यसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 को गुरुवार को पेश किया जाएगा। सदन की कार्यवाही के दौरान सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सदन को बताया कि लोकसभा से पारित इस विधेयक पर राज्यसभा में विचार और पारित कराने के लिए कार्य संचालन नियमों के नियम 123 के तहत छूट प्रदान की गई है। इसके अनुरूप अनुपूरक कार्यसूची भी जारी की गई है। ऐसे में गुरुवार दोपहर तक मिले संशोधन प्रस्ताव स्वीकृत किए गए हैं।
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह राज्यसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 प्रस्तुत करेंगे। संशोधन विधेयक के तहत त्वरित जांच, विशेष फास्ट-ट्रैक अदालतों के जरिए से त्वरित सुनवाई, अपीलों का समयबद्ध निपटारा व कठोर दंड प्रावधानों की व्यवस्था की गई है।
गौरतलब है कि हाल के वर्षों में प्रश्न-पत्र लीक होने व परीक्षा से जुड़ी संगठित गड़बड़ियों के मद्देनजर, ये प्रस्तावित संशोधन लाए गए हैं। ये संशोधन अधिक जवाबदेही तय करते हैं व ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्ती से रोक लगाने व लोक परीक्षाओं की शुचिता सुनिश्चित करेंगे। इस विधेयक में अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने वालों के लिए पहले से अधिक सजा का प्रस्ताव है। इसके तहत कम 5 वर्ष की जेल, जिसे 10 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है, करने का प्रस्ताव है।
इसके साथ ही, अधिकतम जुर्माना भी 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 50 लाख रुपए करने का प्रस्ताव है। राज्यसभा के सभापति ने कहा कि लोकसभा से पारित विधेयक की प्रति मंगलवार अपराह्न लगभग 3 बजकर 30 मिनट पर राज्यसभा सदस्यों के पोर्टल पर इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से उपलब्ध करा दी गई थी। चूंकि सदस्यों के पास विधेयक का अध्ययन करने और संशोधन प्रस्ताव तैयार करने के लिए अपेक्षाकृत कम समय उपलब्ध था, इसलिए इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि जो सदस्य इस विधेयक में संशोधन प्रस्ताव देना चाहते हैं, उन्हें गुरुवार दोपहर तक अपने संशोधन सचिवालय को सौंपने का अवसर दिया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह समय इसलिए निर्धारित किया गया, ताकि सचिवालय सभी संशोधन प्रस्तावों की जांच कर उनकी सूची तैयार कर सके और उसे समय रहते सदस्यों के बीच प्रसारित किया जा सके।
इस घोषणा के साथ, राज्यसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा और उसे पारित कराने की संसदीय प्रक्रिया आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त हो गया।
महाराष्ट्र
मुंबई: पुलिस ने करोड़ों रुपये की एपीके फाइल बनाने वाले जालसाज को किया गिरफ्तार, आरोपी के पास से पर्सनल बैंक डिटेल्स और डेटा भी बरामद हुआ

मुंबई: मुंबई महानगर गैस के नाम पर शिकायतकर्ता से धोखाधड़ी करने और एपीके फाइल तैयार करके जनता से ठगी करने वाले आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई में महानगर गैस लिमिटेड के नाम से डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायतकर्ता को एक नकली एपीके फाइल भेजी गई थी और उसका मोबाइल हैक करके बैंक खाते से 70,500 रुपये उड़ा लिए गए थे। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया और उसकी तलाश शुरू की गई। जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो उसका पता पश्चिम बंगाल में चला और उसे यहां से गिरफ्तार कर लिया गया। 26 साल का आरोपी झारखंड का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके कब्जे से 10 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 7 सिम कार्ड, 4 डेबिट क्रेडिट कार्ड, 963 एपीके फाइलें और 37,200 बैंक खातों का डेटा भी बरामद किया है। आरोपी ने तैयार की गई 91 एपीके फाइलें दूसरे आरोपियों को भी दी हैं। इस 91 एपीके फाइल के ज़रिए देश में 2993 और मुंबई और महाराष्ट्र में 512 पोर्टल पर शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिसमें करीब 63 करोड़ 71 लाख 82 हज़ार रुपये की ठगी की गई है। आरोपी बहुत चालाक है, इसलिए वह एपीके फाइलें तैयार करने में एक्सपर्ट था। यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, डीसीपी रग्सुधा ने कहा कि पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया आरोपी बैंक एपीके फाइलों के ज़रिए बैंक अकाउंट भी हैक करता था। इसके साथ ही, वह टेक्निकली भी अच्छा था। डीसीपी ने नागरिकों से अपील की है कि वे कोई भी अनजान फाइल न खोलें क्योंकि ऐसे ग्रुप इसी तरह से लोगों को ठगते हैं।
राष्ट्रीय समाचार
भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला। सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 729 अंक या 0.95 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,495 और निफ्टी 202 अंक या 0.84 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,187 पर था।
शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी का नेतृत्व आईटी स्टॉक्स कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी आईटी एक प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ टॉप गेनर था। निफ्टी मेटल, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी फार्मा हरे निशान में था। निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी पीएसई लाल निशान में थे।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 236 अंक या 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,598 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 105 अंक या 0.55 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,185 पर था।
सेंसेक्स पैक में एलएंडटी, इन्फोसिस, एचयूएल, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, इटरनल, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक,टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फिनसर्व गेनर्स थे। इंडिगो, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, टाइटन, ट्रेंट और बीईएल लूजर्स थे।
ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। टोक्यो, शंघाई, सोल और जकार्ता लाल निशान में थे। केवल हांगकांग का बाजार ही हरे निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स में एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई।
जानकारों ने कहा कि निफ्टी में सही कीमत वाले शेयरों की मदद से, मार्केट का मौजूदा सीमित दायरे वाला ट्रेंड ऊपर की ओर टूट सकता है। इसमें समय लग सकता है। हालांकि, विदेशी निवेशकों की ओर से बड़े पैमाने पर खरीदारी के लिए कच्चे तेल की कीमतों के ट्रेंड और मॉनसून की प्रगति के बारे में साफ जानकारी की जरूरत है। दक्षिण कोरिया में चिप शेयरों में आई भारी गिरावट भारत के लिए फायदेमंद है।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 755.33 करोड़ रुपए का निवेश इक्विटी में किया, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,664.16 करोड़ रुपए का निवेश भारतीय इक्विटी बाजार में किया।
-
दुर्घटना11 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
