Connect with us
Thursday,19-March-2026
ताज़ा खबर

बॉलीवुड

यामी ने ‘आर्टिकल 370’ पर विरोधियों को गलत साबित करने के लिए दर्शकों को दिया धन्यवाद

Published

on

मुंबई, 26 फरवरी। ‘आर्टिकल 370’ ने अपने शुरुआती वीकेंड में 34.71 करोड़ रुपये की कमाई की, जो हाल के हफ्तों में किसी भी अन्य फिल्म से ज्यादा है।

यामी गौतम ने खुलासा किया कि जब फिल्म बन रही थी, तो उन्हें बताया गया था कि यह नहीं चलेगी, क्योंकि यह ज्यादा टेक्निकल है और राजनीतिक शब्दजाल से भरी हुई है।

यामी ने एक्स के जरिए उन दर्शकों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने ऐसे लोगों को गलत साबित किया, जिन्होंने सोचा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं होगी।

उन्होंने लिखा, “जब हम ‘आर्टिकल 370’ बना रहे थे तो कई लोगों ने हमसे कहा कि यह फिल्म दर्शकों के बीच नहीं चलेगी। लेकिन, हम साहस के साथ आगे बढ़े क्योंकि हम जानते थे कि विरोध करने वाले हमारे दर्शकों को कम आंक रहे थे।”

यामी ने आगे कहा, “उन्हें बिल्कुल गलत साबित करने के लिए आप सभी को धन्यवाद। हमारी छोटी सी फिल्म को बड़े दिल से इतना प्यार देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हम आप सभी के हमेशा आभारी रहेंगे। धन्यवाद।”

आदित्य सुहास जंभाले द्वारा निर्देशित और आदित्य धर द्वारा निर्मित ‘आर्टिकल 370’ में यामी एक खुफिया अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं। यह जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक रूप से तनावपूर्ण स्थिति की कहानी बताती है, जिसके चलते राज्य के ‘स्पेशल स्टेटस’ की गारंटी देने वाले संवैधानिक प्रावधान, ‘अनुच्छेद 370’ को रद्द कर दिया गया।

बॉलीवुड

सिनेमाघरों में गूंज रही है ‘धुरंधर-2’ की दहाड़, अल्लू अर्जुन बोले- रणवीर सिंह पर गर्व है

Published

on

मुंबई, 19 मार्च : निर्देशक आदित्य धर की स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर : द रिवेंज’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और पहले दिन से ही दर्शकों व सितारों के बीच खूब चर्चा में है। रिलीज होते ही फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म देखने के बाद मनोरंजन जगत के कई सितारे आदित्य धर के काम के कायल हो गए हैं। सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, मुकेश छाबरा और मधुर भंडारकर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए आदित्यधर के काम और फिल्म की कहानी की जमकर सराहना की।

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म के लंबा नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा, “मैंने धुरंधर-2 देखी। फिल्म देशभक्ति और स्टाइल का शानदार मिश्रण है। यह हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी। कई सीन ऐसे हैं जहां तालियां बजने लायक हैं।

अभिनेता ने पूरी टीम को बधाई देते हुए लिखा, “माधवन गारु और सभी कलाकारों ने शानदार अभिनय किया। तकनीकी रूप से भी फिल्म बेहतरीन है। हमारे देश में रणवीर सिंह जैसे प्रतिभाशाली व बहुमुखी अभिनेता होने पर बहुत गर्व है। आदित्य धर ने फिल्म को कमाल बना दिया। यह एक भारतीय कहानी है, लेकिन इंटरनेशनल स्टाइल में। जय हिंद!

निर्देशक मधुर भंडारकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा नोट शेयर किया। उन्होंने फिल्म की कहानी और कलाकारों के काम की जमकर सराहना की। उन्होंने लिखा, “बुधवार रात मैंने 3 घंटे 49 मिनट की फिल्म ‘धुरंधर 2’ देखी और अभी तक दिमाग में वही रहा है। यह एक शानदार उदाहरण है कि किसी बड़े और महत्वपूर्ण सीक्वल को कैसे बनाया जाता है। निर्देशक का विजन हर सीन में झलकता है। फिल्म की स्पीड इतनी तेज है कि सांस लेने का मौका नहीं मिलता। पूरी कास्ट अच्छी है लेकिन रणवीर सिंह का रोल सबसे अलग है। उनकी एक्टिंग इतनी जबरदस्त है कि शब्द कम पड़ जाते हैं। वे किरदार में पूरी तरह ढल जाते हैं। उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए। स्पाई यूनिवर्स की दोनों धुरंधर फिल्मों ने भारतीय सिनेमा में नई पहचान बनाई हैं, जिसे आने वाले समय में दुनिया भर में याद किया जाएगा और सीखा जाएगा। यह एक बहुत बड़ी और यादगार फिल्म है। पूरी टीम को इस शानदार काम के लिए बधाई।”

कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा ने आदित्य धर के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो शेयर कर लिखा, “आज सुबह 2:30 बजे तक भी आदित्य काम कर रहे थे। इतनी मेहनत और लगन कम देखने को मिलती है। यह बहुत प्रेरणादायक है। मैं ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा क्योंकि मैं यह फिल्म दो बार देख चुका हूं… लेकिन यकीन मानिए, यह सब कुछ बदलने वाला है। हर रिकॉर्ड और हर उम्मीद को पीछे छोड़ देगा। यह इंसान सच में जीनियस है। मैं बस बहुत खुश, आभारी और गर्व महसूस कर रहा हूं…उन पर बहुत गर्व है।”

Continue Reading

बॉलीवुड

धुरंधर 2 ट्रेलर: ‘किंग’ बनकर लौटे रणवीर सिंह, एक्शन और बदले की आग ने मचाया धमाल

Published

on

नई दिल्ली, 7 मार्च : फिल्म इंडस्ट्री के पावरहाउस स्टार रणवीर सिंह एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार हैं। उनकी मोस्टअवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (धुरंधर 2) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसने फैंस में जबरदस्त हलचल मचा दी है। फिल्म के धांसू ट्रेलर में बवाल ही बवाल देखने को मिला है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर में रणवीर सिंह अपने किरदार में पहले से कहीं ज्यादा खूंखार और ताकतवर नजर आ रहे हैं। वे ल्यारी के ‘किंग’ बनकर दुश्मनों से बदला लेते दिख रहे हैं। ट्रेलर में रहमान डकैत (अक्षय खन्ना के किरदार) की भी एक छोटी सी झलक है। फिल्म के पहले भाग में रहमान डकैत की मौत हो चुकी है। अब उसकी विरासत से जुड़े बवाल को लेकर सस्पेंस बढ़ा है।

यही नहीं करीब 3 मिनट 25 सेकंड के ट्रेलर में हिंट मिलता है कि रहमान डकैत के निधन के बाद पाकिस्तान में बवाल मच गया है। ट्रेलर में दिखाए गए इंटेंस एक्शन सीन और डायलॉग्स जैसे “हौसला – ईंधन – बदला” ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। यह स्पष्ट करता है कि यह कहानी पहले भाग से ज्यादा पर्सनल और खतरनाक है।

ट्रेलर में संजय दत्त (असलम चौधरी), अर्जुन रामपाल (मेजर इकबाल) और अन्य कलाकारों के दमदार अभिनय से कहानी में गहराई आती दिख रही है। आर माधवन जैसे सितारों की मौजूदगी ने भी इसे और मजबूत बनाया है।

निर्देशक आदित्य धर ने शानदार एक्शन सीक्वेंस दिए हैं, जिसमें बड़े पैमाने पर फाइट्स, ग्लोब-ट्रॉटिंग मिशन और पर्सनल रिवेंज का मिश्रण है। बैकग्राउंड म्यूजिक पावरफुल है जो उत्साह बढ़ाता है।

पहली फिल्म ‘धुरंधर’ ने भारत के साथ विदेशों में भी कमाल की कमाई की थी, खासकर नॉर्थ अमेरिका, कनाडा, यूके और ऑस्ट्रेलिया में। अब ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इससे भी बड़ा धमाल मचाएगी।

फिल्म जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है। आदित्य धर ने इसे लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है। यह हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में 19 मार्च को रिलीज होगी।

Continue Reading

बॉलीवुड

7 मार्च को रिलीज होगा ‘धुरंधर-2’ का ट्रेलर, रिलीज डेट के साथ सामने आया नया पोस्टर

Published

on

मुंबई, 6 मार्च : साल 2026 की सबसे धमाकेदार फिल्म ‘धुरंधर-2’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म का ट्रेलर कल, यानी 7 मार्च, को रिलीज के लिए तैयार है, और इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने दी है।

रणवीर ने यह भी बताया है कि फिल्म का ट्रेलर किस समय रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर रिलीज के एलान के साथ फैंस का एक्साइटमेंट लेवल भी बढ़ चुका है और अब ट्रेलर के रिलीज का इंतजार बड़ी उत्सुकता के साथ हो रहा है।

रणवीर सिंह ने 5 नए पोस्टर्स रिलीज के साथ फिल्म के ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी है। पोस्टर में अभिनेता लंबे बालों के साथ हाथ में बंदूक लिए खूंखार अवतार में दिख रहे हैं। उन्होंने पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा, “तैयार हो जाइए, ट्रेलर कल, 7 मार्च को सुबह 11:01 बजे रिलीज़ होगा। ‘धुरंधर- द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।”

पोस्ट से साफ है कि फिल्म पहले पार्ट की तरह पैन-इंडिया लेवल पर रिलीज होने वाली है। कहा जा रहा है कि इस बार फिल्म में हमजा अली (रणवीर सिंह) और मेकर इकबाल (अर्जुन रामपाल) के बीच भयंकर जंग देखने को मिलेगी। फिल्म के पहले पार्ट में रहमान डकैत की मौत हो चुकी है, लेकिन उसकी झलक दर्शकों को दूसरे पार्ट में भी देखने को मिलेगी, क्योंकि पहले भाग से कनेक्ट करके ही फिल्म को आगे बढ़ाया जाएगा।

वहीं, 19 मार्च को ‘धुरंधर-2’ अकेले की बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। पहले फिल्म का सामना यश की बहुप्रतिक्षित फिल्म टॉक्सिक से होना था, लेकिन मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया है। अब यश की टॉक्सिक 4 जून को रिलीज हो रही है। माना जा रहा है कि फिल्म की रिलीज को टालने का फैसला मेकर्स ने ईरान और इजरायल के बीच हो रहे तनाव को देखते हुए लिया है।

कहा जा रहा है कि बड़े बजट में बनी फिल्म को पैन इंडिया रिलीज होना है और तनाव की वजह से सिनेमा के वैश्विक बाजार पर बड़ा असर देखने को मिल रहा है।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय15 minutes ago

एसबीआई फ्रॉड मामले में अनिल अंबानी से पूछताछ करेगी सीबीआई

राष्ट्रीय21 minutes ago

इंदौर अग्निकांड: बिहार के 6 लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया शोक, पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा

अंतरराष्ट्रीय33 minutes ago

यूएई ने हबशान गैस प्लांट पर ईरान के हमले की कड़ी निंदा की, कुछ समय के लिए रोका गया ऑपरेशन

अंतरराष्ट्रीय43 minutes ago

कतर में हमले से भड़के ट्रंप ने ईरान को दी तबाह करने की चेतावनी, बोले-हिचकिचाऊंगा नहीं

बॉलीवुड50 minutes ago

सिनेमाघरों में गूंज रही है ‘धुरंधर-2’ की दहाड़, अल्लू अर्जुन बोले- रणवीर सिंह पर गर्व है

व्यापार1 hour ago

मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने से भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 2 प्रतिशत से अधिक गिरकर खुला

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 hour ago

कतर ने रास लफ्फान पर हमले के बाद ईरानी राजनयिकों को ‘पर्सोना नॉन ग्राटा’ किया घोषित

व्यापार20 hours ago

लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 633 अंक उछला

महाराष्ट्र21 hours ago

कुर्ला: हिंदू समुदाय और रेहड़ी-पटरी वालों के बीच झड़प, बीएमसी कार्रवाई के दौरान मारपीट से माहौल बिगड़ा, दो संदिग्ध हिरासत में, पुलिस अलर्ट

महाराष्ट्र21 hours ago

पुणे लैब लेक: मुस्लिम युवक के खिलाफ हिंसा, हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, अबू आसिम आजमी ने दोषियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंब्रा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नदीम खान उर्फ ​​बाबा खान के घर पर फायरिंग, पुलिस टीम पर भी हमला, मुंब्रा में अलर्ट… नदीम ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई साइबर फ्रॉड: 55 बैंक अकाउंट से फ्रॉड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, संदिग्ध इक्विपमेंट, बैंक बुक और दूसरे डॉक्यूमेंट्स जब्त

व्यापार2 weeks ago

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 300 अंक गिरा, आईटी शेयरों में बढ़त

व्यापार3 weeks ago

भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद, डिफेंस स्टॉक्स उछले

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई: पुर्तगाली लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, सनसनीखेज घटना से मुंबई शर्मसार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

व्यापार3 weeks ago

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 350 अंक फिसला, आईटी शेयरों में बढ़त

व्यापार3 weeks ago

ईरान में चल रहे ‘बड़े सैन्य अभियानों’ के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व जाने वाली सभी उड़ानें कीं निलंबित

अपराध4 weeks ago

सेंट्रल एंड वेस्टर्न रेलवे (आरपीएफ) ने रेलवे डिब्बों और परिसरों में अवैध प्रचार सामग्री चिपकाने के आरोप में ‘बंगाली बाबा’ को गिरफ्तार किया।

खेल4 weeks ago

टी20 विश्व कप: ग्रुप स्टेज में इन चार छोटी टीमों का प्रदर्शन रहा दमदार, जिम्बाब्वे ने किया सबसे ज्यादा प्रभावित

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को ‘नष्ट’ करने का दावा किया

रुझान