Connect with us
Monday,06-April-2026
ताज़ा खबर

अंतरराष्ट्रीय

दुनिया का पहला फ्लोटिंग एप्पल स्टोर सिंगापुर में खुला

Published

on

Apple-store

आईफोन बनाने वाली मशहूर टेक कम्पनी एप्पल ने गुरुवार को सिंगापुर में एप्पल मरीना बै स्टैंड्स नाम से अपने पहले फ्लोटिंग रिटेल स्टोर का उद्घाटन किया, जो दुनिया का पहला फ्लोटिंग रिटेल मोबाइल स्टोर है। एप्पल के मुताबिक यह स्टोर एक डोम (गुम्बज) की तरह दिखता है और पानी पर तैरता रहता है। इसे गुरुवार को आम लोगों के लिए खोल दिया गया। कम्पनी ने कहा है कि मरीना बे सिंगापुर के सबसे आइकोनिक लोकेशंस में से एक है और यह स्टोर उसकी प्रसिद्धि में चार चांद लगाने के साथ-साथ एप्पल पसंद करने वाले लोगों को भी नया अनुभव प्रदान करेगा।

एप्पल के सीईओ टिम कुक ने कहा, “हम अपने इस शानदार एप्पल स्टोर का एप्पल परिवार में स्वागत करते हैं। आप इस स्टोर से सिंगापुर का अवलोकन भी कर सकते हैं। यह शानदार अनुभव देने वाला स्टोर है।”

पूरी तरह शीशे से बने इस स्टोर का स्टक्चर सेल्फ सपोर्टेड है। इसमें ग्लास के 114 पीसेज का उपयोग हुआ है और स्ट्रक्चरल कनेक्शन के लिए इसमें सिर्फ 10 नैरो वर्टिकल मुलियंस का उपयोग हुआ है।

इस स्टोर का डिजाइन रोम के पैंथियॉन से प्रेरित है। इस स्टोर में उपयोग में लाए गए ग्लास का इंटीरियर कस्टम बैफल्स से युक्त है और ग्लास के हर टुकड़े को इस तरह लगाया गया है कि इनके जरिए नाइटटाइम लाइटिंग इफेक्ट मिल सके।

इस स्टोर में 150 कर्मचारी हैं, जो कि दुनिया भर की 23 भाषाओं में माहिर हैं। इस स्टोर में एप्पल से जुड़ा हर प्राडक्ट रखा गया है और साथ ही साथ पर्सनल टेक्नीकल सपोर्ट भी दिया जाएगा।

व्यापार

वैश्विक अस्थिरता के बीच भी मजबूत रहेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, जीडीपी ग्रोथ वित्त वर्ष 27 में 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान

Published

on

GDP

नई दिल्ली, 6 अप्रैल : वैश्विक अस्थिरता के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था में मजबूती बनी रहेगी और वित्त वर्ष 27 में जीडीपी ग्रोथ 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह जानकारी सोमवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

केयरएज रेटिंग्स की रिपोर्ट में बताया गया कि पश्चिम एशिया में तनाव से कुछ चुनौतियां पैदा हो सकती हैं, लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था का आधार लगातार मजबूत है और ग्रोथ को सपोर्ट कर रहा है।

विश्लेषण में कहा गया कि पश्चिम एशिया संघर्ष का भारत पर प्रभाव मुख्य रूप से कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के रूप में महसूस किया जाएगा, जो मुद्रास्फीति, राजकोषीय संतुलन और बाह्य खातों को प्रभावित करता है।

बेस केस सिनेरियो में लगभग 90 डॉलर प्रति बैरल की औसत कच्चे तेल की कीमतों को मानते हुए, विकास दर पहले के 7.2 प्रतिशत के अनुमानों से थोड़ी कम हो सकती है।

रिपोर्ट में कहा गया कि चालू वित्त वर्ष में महंगाई दर नियंत्रण में रह सकती है और खुदरा महंगाई दर 4.5 प्रतिशत से 4.7 प्रतिशत के बीच में रहने की उम्मीद है।

रिपोर्ट के मुताबिक, केयरएज यह मानकर चला जा रहा है कि सरकार वैश्विक तेल की बढ़ती कीमतों का घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ने वाला प्रभाव सीमित रखेगी।

हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में लगातार वृद्धि से समय के साथ महंगाई का दबाव कुछ हद तक बढ़ सकता है।

राजकोषीय मोर्चे पर, पेट्रोलियम उत्पादों पर संभावित उत्पाद शुल्क कटौती, अधिक सब्सिडी आवश्यकताओं और कर राजस्व में मामूली कमी के कारण सरकार को वित्तीय बोझ में मामूली वृद्धि का सामना करना पड़ सकता है।

इस प्रभाव का अनुमान सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के लगभग 0.5 प्रतिशत के आसपास है, जो भारत के सार्वजनिक वित्त के व्यापक संदर्भ में प्रबंधनीय है।

महंगाई और राजकोषीय गतिशीलता के कारण सरकारी बॉन्ड यील्ड में भी मामूली वृद्धि होने की उम्मीद है।

बेस केस सिनेरियो में, वित्त वर्ष 2027 में सरकारी प्रतिभूतियों पर यील्ड औसतन 6.8 प्रतिशत और 6.9 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि तेल आयात बिलों में वृद्धि, निर्यात और प्रेषण पर कुछ दबाव के साथ, चालू खाता घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के लगभग 2.1 प्रतिशत तक बढ़ सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय रुपया प्रति डॉलर औसतन 92 और 93 के बीच रहने का अनुमान है।

Continue Reading

व्यापार

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, फार्मा स्टॉक्स में बिकवाली

Published

on

मुंबई, 6 अप्रैल : भारतीय शेयर बाजार सोमवार के सत्र में लाल निशान में खुला। सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 241 अंक या 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,078.49 और निफ्टी 84.70 अंक या 0.37 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,628.40 पर था।

शुरुआती कारोबार में बिकवाली का नेतृत्व फार्मा स्टॉक्स कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी फार्मा करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ टॉप लूजर था। इसके अलावा, निफ्टी ऑयलएंडगैस, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी मीडिया, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी इंडिया डिफेंस और निफ्टी इन्फ्रा लाल निशान में थे।

दूसरी तरफ निफ्टी आईटी, निफ्टी मेटल और निफ्टी पीएसयू बैंक हरे निशान में थे।

सेंसेक्स पैक में ट्रेंट, टाइटन, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टीसीएस, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, आईटीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप गेनर्स थे। कोटक महिंद्रा बैंक, इंडिगो, सन फार्मा, इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व और एमएंडएम लूजर्स थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप भी लाल निशान में थे। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 302.60 अंक या 0.59 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 53,384 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 96.20 अंक या 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,549 पर था।

बाजार में कमजोरी की वजह ईरान-अमेरिका और इजरायल में लगातार तनाव को माना जा रहा है, जिसका पूरे वैश्विक बाजारों पर असर देखा जा रहा है।

एशियाई बाजारों में टोक्यो और सोल हरे निशान में थे, जबकि जकार्ता के बाजार लाल निशान में थे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को लाल निशान में बंद थे।

कच्चे तेल में भी मिलाजुला कारोबार हो रहा है। खबर लिखे जाने तक ब्रेंट क्रूड 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 109.70 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.42 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 111.07 डॉलर प्रति बैरल पर था।

सोने और चांदी में गिरावट बनी हुई है। सोना 0.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,668 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.23 डॉलर प्रति औंस पर थी।

Continue Reading

व्यापार

मार्केट आउटलुक: आरबीआई मौद्रिक नीति, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की चाल से तय होगा शेयर बाजार का रुझान

Published

on

SHARE MARKET

मुंबई, 5 अप्रैल : भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होगा। आरबीआई मौद्रिक नीति, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की चाल से शेयर बाजार की दिशा तय होगी।

ब्याज दरों की समीक्षा के लिए भारतीय रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति समिति (आरबीआई-एमपीसी) की बैठक 6-8 अप्रैल के बीच प्रस्तावित है। यह बैठक ऐसे समय पर हो रही है जब वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम उच्चतम स्तर पर बने हुए हैं, जिससे महंगाई को लेकर दुनियाभर में चिंताएं बढ़ रही हैं।

अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध भी शेयर बाजार के लिए अगले हफ्ते एक अहम फैक्टर होगा, क्योंकि युद्ध का प्रभाव अब दुनिया की आपूर्ति श्रृंख्लाओं पर दिखाई देने लगा है। ऐसे में इस युद्ध से जुड़े अपटेड आने वाले हफ्ते में शेयर बाजार के लिए अहम होंगे।

मौजूदा समय में कच्चा तेल 109 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। बीते एक महीने में इसमें 34 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में आने वाले हफ्ते में कच्चे तेल की चाल पर निवेशकों की निगाहें बनी रहेंगी।

बीते हफ्ते शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 1,953.90 अंक या 2.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,319.55 और निफ्टी 593.35 अंक या 2.55 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,713 पर बंद हुआ। यह लगातार छठवां हफ्ता था, जब शेयर बाजार में गिरावट देखी गई।

सूचकांकों में निफ्टी पीएसयू बैंक (5.21 प्रतिशत), निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (4.06 प्रतिशत), निफ्टी हेल्थकेयर (4.04 प्रतिशत), निफ्टी ऑटो (3.87 प्रतिशत), निफ्टी फार्मा (3.84 प्रतिशत), निफ्टी प्राइवेट बैंक (3.27 प्रतिशत), निफ्टी इन्फ्रा (2.90 प्रतिशत) और निफ्टी रियल्टी (2.89 प्रतिशत) की कमजोरी के साथ टॉप लूजर्स थे।

इस दौरान केवल निफ्टी आईटी (2.60 प्रतिशत) और निफ्टी मेटल (1.01 प्रतिशत) ही हरे निशान में बंद हुए।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप भी लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 246.05 अंक या 1.55 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 15,650.50 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,654 अंक या 2.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 53,677.05 पर बंद हुआ।

Continue Reading
Advertisement
व्यापार3 minutes ago

वैश्विक अस्थिरता के बीच भी मजबूत रहेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, जीडीपी ग्रोथ वित्त वर्ष 27 में 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान

अंतरराष्ट्रीय9 minutes ago

आईआरजीसी के खुफिया प्रमुख मेजर जनरल खदेमी की मौत

राजनीति1 hour ago

बारामती उपचुनाव से पहले कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे की इस शर्त से बढ़ी सियासी हलचल

अंतरराष्ट्रीय2 hours ago

ईरान को लेकर ट्रंप की धमकियों का पूरे अमेरिका में हो रहा है विरोध

अंतरराष्ट्रीय2 hours ago

ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

अंतरराष्ट्रीय3 hours ago

ईरान में दुर्घटनाग्रस्त विमान के पायलट को बचाने के अमेरिकी अभियान में शामिल था उच्च जोखिम

राष्ट्रीय3 hours ago

अमित शाह और राहुल गांधी आज चुनाव प्रचार के लिए पहुंचेंगे चेन्नई

राष्ट्रीय4 hours ago

‘पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश’, भाजपा के स्थापना दिवस पर अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

अंतरराष्ट्रीय4 hours ago

ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा

अंतरराष्ट्रीय5 hours ago

एयू की चेतावनी : मध्य-पूर्व का संघर्ष अफ्रीकी अर्थव्यवस्थाओं के लिए ‘गंभीर खतरा’

महाराष्ट्र1 week ago

लॉकडाउन लागू नहीं होगा… तेल की कीमतें भी नहीं बढ़ेंगी, अफवाह फैलाने वालों पर क्रिमिनल केस दर्ज होंगे: देवेंद्र फडणवीस

अपराध3 weeks ago

मुंबई सेंट्रल के रेलवे अस्पताल में महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

अंतरराष्ट्रीय1 week ago

व्हाइट हाउस ने ईरान संकट पर पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत की सराहना की

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने फोन पर की बात, मध्य पूर्व संघर्ष को कम करने पर जोर

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई के लोगों को महायोति का बड़ा तोहफा… अब 500 स्क्वायर फीट तक के घरों पर कोई टैक्स नहीं, महानगरपालिका ने यह सीमा बढ़ाकर 700 स्क्वायर फीट कर दी है।

राष्ट्रीय4 weeks ago

मुंबई में गैस संकट से 20 फीसदी होटल-रेस्टोरेंट बंद, पेट्रोलियम मंत्री से आपूर्ति सुचारू रखने की मांग

अपराध1 week ago

मुंबई में डिलीवरी वाहन से 27 गैस सिलेंडर चोरी, जांच जारी

महाराष्ट्र2 weeks ago

अबू आसिम आज़मी ने महाराष्ट्र में हेट स्पीच से जुड़े अपराधों की घटनाओं पर चिंता जताई, विधानसभा में सख्त कार्रवाई की मांग की

अपराध2 weeks ago

मुंबई में अभिनेत्री निमिषा नायर की कैब का पीछा करने वाले दो युवक हिरासत में, पुलिस ने नोटिस देकर छोड़ा

राजनीति3 weeks ago

ममता बनर्जी पर भाजपा का हमला, ‘मुख्यमंत्री टेंशन में, इसलिए करती हैं गलत बयानबाजी’

रुझान