Connect with us
Wednesday,23-September-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

हिंदी मीडियम फेम एक्ट्रेस सबा कमर और बिलाल सईद के खिलाफ वारंट जारी

Published

on

 लाहौर में ऐतिहासिक वजीर खान मस्जिद में एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के मामले में अभिनेत्री सबा कमर और गायक बिलाल सईद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। जियो डॉट टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा अदालत के सामने पेश नहीं होने पर वारंट जारी किया गया है।

अगस्त में अकबरी गेट पुलिस ने वकील फरहत मंजूर की शिकायत पर सबा और बिलाल के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

प्राथमिकी पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 295 (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्यों का उद्देश्य किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को उसके धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करना) के तहत दर्ज किया गया है।

कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है।

ऐतिहासिक मस्जिद में कमर और सईद की एक छोटी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। वीडियो को धार्मिक हलकों से कड़ी प्रतिक्रिया मिली।

सबा ने ट्वीट्स की एक श्रृंखला में आलोचना का जवाब देते हुए कहा, यह क्लिप ‘निकाह ²श्य वाले संगीत वीडियो के लिए एक प्रस्तावना थी। इसे न तो किसी भी प्रकार के पाश्र्व संगीत के साथ शूट किया गया था और न ही इसे संगीत ट्रैक में संपादित किया गया था।’

अभिनेत्री ने साकेत चौधरी की 2017 की फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ में दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के साथ अभिनय किया था।

सईद ‘2 नंबर’, ‘आधी-आधी रात’, ’12 साल’ और ‘नो मेकअप’ जैसे नंबरों के लिए लोकप्रिय हैं।

मनोरंजन

बिग बॉस से बाहर हुए रोहिद खान, बोले-नियम तोड़ा तो पता था टिकट कटेगा

Published

on

ऑस्ट्रियाई अभिनेता और मॉडल रोहिद खान लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस -20’ से बाहर आ गए हैं। अभिनेता ने बताया कि जब उन्होंने शो के रूल्स तोड़े थे, तो उन्होंने इस बात का अंदाजा हो गया था कि वे बाहर जाने वाले हैं।

अभिनेता ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि अगर वे शो में और ज्यादा दिन रुकते, तो शायद शो के होस्ट सलमान खान और दर्शकों को और अच्छे से समझ पाते। अभिनेता रोहिद खान ने कहा, “जब मैंने नियम तोड़े और बिग बॉस को गुस्सा दिलाया, तब मुझे अंदाजा हो गया था कि मेरा टिकट कटने वाला है। इसलिए मुझे बिल्कुल भी हैरानी नहीं हुई और जब मैं बाहर आया और देखा कि सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि और भी लोग नियम तोड़ रहे थे, तो मुझे थोड़ा बुरा लगा लेकिन शायद मैं उस बारे में थोड़ा ज्यादा खुलकर बोल गया था।”

अभिनेता से आईएएनएस ने सवाल किया, “क्या आपको लगता है कि अगर आप बिग बॉस में थोड़ी और लड़ाई करते, तो आपका सफर लंबा चलता?”

इस पर उन्होंने कहा, “शो में हम फिजिकली नहीं लड़ सकते हैं, अगर ऐसा होता तो शायद लोगों को मैं अपनी बाहों में ले लेता और मैं महिलाओं की रिस्पेक्ट करता हूं, जिस वजह मैं उनसे जुबानी जंग नहीं कर सकता था। अगर मुझे कोई टॉपिक पसंद नहीं आता, तो मैं बैठकर अपनी बात समझाता क्योंकि बिग बॉस का घर ऐसा बना है कि आप कई सिचुएशन में फ्रस्ट्रेट हो जाते हैं। अगर मैं कुछ और हफ्ते घर में रहता, तो शायद मेरे गुस्से का वह हिस्सा बाहर आ जाता।”

अभिनेता रोहिद ने बताया कि शो में उन्होंने किसी को बुली नहीं किया और न ही किसी की बेइज्जती की। मैं सबके साथ इज्जत और प्यार से पेश आया और इसी वजह से मुझे बदले में इज्जत और प्यार मिला। रोहिद खान ने कहा, “शो के दौरान मुझे अमन भाई पर गुस्सा आया था। मैंने उनसे लड़ाई भी की थी और अगर वो ज्यादा कुछ करते तो शायद मैं उन पर चिल्ला भी देता।”

Continue Reading

मनोरंजन

हीरो बनने मुंबई आए थे प्रेम चोपड़ा, किस्मत ने बना दिया हिंदी सिनेमा का मशहूर विलेन

Published

on

सिनेमा की दुनिया में कदम रखने वाला लगभग हर कलाकार हीरो बनने का सपना देखता है, लेकिन किस्मत कई बार उसकी अलग पहचान तय कर देती है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा भी ऐसे ही कलाकार हैं, जिन्होंने अपने लंबे करियर में हीरो और विलेन दोनों तरह की भूमिकाएं निभाईं। हालांकि दर्शकों के बीच उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता एक खलनायक के रूप में मिली।

बहुत कम लोग जानते हैं कि प्रेम चोपड़ा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत पंजाबी फिल्मों में एक हीरो के तौर पर की थी। बाद में हिंदी सिनेमा में उन्होंने नकारात्मक किरदार निभाकर ऐसी पहचान बनाई कि उनका नाम बॉलीवुड के सबसे चर्चित खलनायकों में शामिल हो गया। अपनी दमदार अदाकारी और अलग अंदाज के कारण प्रेम चोपड़ा ने दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया और भारतीय सिनेमा में एक खास मुकाम हासिल किया।

23 सितंबर 1935 को लाहौर (अब पाकिस्तान में) में जन्मे प्रेम चोपड़ा के पिता रणबीर लाल चोपड़ा एक कंपनी में अकाउंट ऑफिसर थे और माता रूपरानी चोपड़ा गृहिणी थीं। भारत विभाजन के बाद अभिनेता का पूरा परिवार शिमला आ गया था, जहां उनका शुरुआती जीवन बीता।

प्रेम चोपड़ा ने अपनी स्कूली और कॉलेज की शिक्षा शिमला से पूरी करने के बाद हीरो बनने की चाह में मुंबई की तरफ रुख किया, हालांकि शुरुआती सफर इतना आसान नहीं था। अपना खर्च चलाने के लिए उन्होंने एक कंपनी में सर्कुलेशन विभाग में काम किया था। एक दिन प्रेम चोपड़ा लोकल ट्रेन से कहीं जा रहे थे। उस समय उनकी मुलाकात पंजाबी फिल्म के निर्माता या उनके प्रोडक्शन कंट्रोलर से हुई।

उस व्यक्ति ने प्रेम चोपड़ा के व्यक्तित्व को देखकर पूछा कि क्या वे फिल्मों में काम करना चाहेंगे। अभिनेता खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने तुरंत हां कर दिया और उस शख्स के साथ रंजीत स्टूडियो चले गए, जहां उन्हें वर्ष 1960 की सुपरहिट पंजाबी फिल्म ‘चौधरी करनैल सिंह’ में काम करने का मौका मिला।

यह फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित हुई और इसे पंजाबी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला। कुछ पंजाबी फिल्में करने के बाद जब उन्हें हिंदी फिल्में मिलीं तो जिन फिल्मों में वह हीरो बने वह ज्यादातर फ्लॉप रही।

‘शहीद’ (1965) में सुखदेव का किरदार मिला, जिसने उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे पूरी तरह खोल दिए और वे हिंदी सिनेमा के जाने-माने खलनायक बने। फिल्म ‘बॉबी’ में उनका बोला गया संवाद ‘प्रेम नाम है मेरा, प्रेम चोपड़ा’ भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे प्रसिद्ध और यादगार डायलॉग्स में गिना जाता है।

पर्दे पर खूंखार विलेन का किरदार निभाने वाले प्रेम चोपड़ा वास्तविक जीवन में बेहद शांत, सरल और विनम्र स्वभाव के इंसान हैं। एक दौर था जब लोग उन्हें पर्दे पर देखकर असल जिंदगी में भी उनसे डरने लगे थे।

Continue Reading

मनोरंजन

बॉर्डर 2 पर पुनीत इस्सर ने की कास्ट की तारीफ, बोले- पहली वाली आइकॉनिक थी

Published

on

अभिनेता पुनीत इस्सर ने 1997 की लोकप्रिय वॉर-ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर’ में सूबेदार रतन सिंह का किरदार निभाया था। अभिनेता ने बताया कि उन्हें दूसरा पार्ट पसंद आया लेकिन जो ओरिजिनल है, वो ओरिजिनल ही है।

अभिनेता पुनीत इस्सर ने आईएएनएस के साथ बातचीत में पहली बॉर्डर की स्टारकास्ट को याद किया, जिसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना और पुनीत इस्सर अहम भूमिकाओं में थे। पुनीत ने कहा, “पहली बॉर्डर जेपी दत्ता ने बनाई थी और ओरिजिनल तो ओरिजिनल ही होता है। ऐसा नहीं है कि दूसरी फिल्म अच्छी नहीं थी बल्कि वो भी अच्छी थी।”

बॉर्डर 2 के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने फिल्म देखी और उन्हें पसंद आई। उन्होंने फिल्म की कास्ट की परफॉर्मेंस की तारीफ भी की। उन्होंने कहा, “जब फिल्म बॉर्डर पहली बार पर्दे पर आई थी, उसमें शामिल सभी किरदारों सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना ने अच्छा काम किया था। हालंकि, मैंने बॉर्डर-2 भी देखी है, मुझे ये भी पसंद आई। इसमें सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी और वरुण धवन समेत सभी कलाकारों ने अच्छा काम किया है।”

पुनीत ने कहा कि ओरिजिनल बॉर्डर का सिनेमा में एक अलग ही मुकाम है और उन्होंने इसके म्यूजिक को फिल्म की सबसे बड़ी खासियतों में से एक बताया। उन्होंने कहा, “हालांकि वो फिल्म आइकॉनिक थी, उसके गाने कमाल के थे और मेरा मानना है कि फिल्म बनाना एक डायरेक्टर का माध्यम होता है और जो जेपी दत्ता ने बनाया वह बेहतरीन था।”

1997 में रिलीज हुई बॉर्डर को जे.पी. दत्ता ने डायरेक्ट किया था और यह 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित थी। इस फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, पुनीत इस्सर और सुदेश बेरी जैसे कई कलाकार थे।

तीन दशक बाद बॉर्डर 2 ने इस फ्रैंचाइज को आगे बढ़ाया, जिसमें सनी देओल ने फिल्म में वापसी की। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस सीक्वल में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम रोल में थे। यह फिल्म जनवरी 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार19 minutes ago

लिस्टिंग से पहले एनएसई आईपीओ का जीएमपी घटकर 43 रुपए, प्रीमियम लिस्टिंग की उम्मीद कमजोर

मनोरंजन32 minutes ago

बिग बॉस से बाहर हुए रोहिद खान, बोले-नियम तोड़ा तो पता था टिकट कटेगा

राष्ट्रीय समाचार39 minutes ago

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला; निफ्टी 23,400 के ऊपर

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

जयपुर के मर्सिडीज वर्कशॉप में आग, आठ लग्जरी कारें जलकर हुईं राख

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

एशियन डेवलपमेंट बैंक ने भारत की 2026 की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7 प्रतिशत किया

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

भारत के निजी क्षेत्र में सितंबर में आर्थिक गतिविधियां रहीं मजबूत, पीएमआई 56 के पार

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

तमिलनाडु: सांबा धान की खेती पर संकट, त्रिची के किसानों ने की 17 नहरों में कावेरी का पानी छोड़ने की मांग

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 hours ago

नेपाल: भारी बारिश का अलर्ट, टूरिज्म बोर्ड ने यात्रा संबंधी चेतावनी जारी की

महाराष्ट्र3 hours ago

महाराष्ट्र यूसीसी कमेटी से पूर्व जज के इस्तीफे पर जयराम रमेश बोले-‘हर राज्य का अलग यूसीसी संविधान की भावना के खिलाफ’

राजनीति3 hours ago

अखिलेश का दावा, एसआईआर पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक

महाराष्ट्र3 weeks ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

राजनीति2 weeks ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से की मुलाकात, स्थायी शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

खेल3 weeks ago

प्रीमियर लीग: फर्नांडीस की हैट्रिक, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इप्सविच को 5-2 से हराया

खेल7 days ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

जापान: 11 साल बाद जन्मदर में मामूली सुधार, इस साल छह महीने में 3.42 लाख बच्चों का जन्म

अपराध3 weeks ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

खेल3 weeks ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

भारत में एथेनॉल आपूर्ति 895 करोड़ लीटर पहुंची, अनाज-आधारित स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत: इंडस्ट्री डेटा

व्यापार3 weeks ago

सोने में बड़ी तेजी की संभावना, बुल केस में साल के अंत तक 5,600 डॉलर और चांदी 120 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है: रिपोर्ट

रुझान