Connect with us
Tuesday,16-June-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

भारत-पाक मैच के दौरान उर्वशी रौतेला का मोबाइल हुआ गुम, सोशल मीडिया पर मांगी मदद

Published

on

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, जो ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ के लिए जानी जाती हैं और अब से पहले तेलुगू फिल्म ‘एजेंट’ में नजर आई थीं, ने हाल ही में हाई-वोल्टेज भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान अपना मोबाइल फोन खो दिया। आईसीसी विश्‍व कप मैच शनिवार को अहमदाबाद में आयोजित किया गया था।

अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा किया कि उन्‍होंने स्टेडियम में अपना “24 कैरेट असली सोने का आईफोन” खो दिया है।

मैच शनिवार को समाप्त हुआ और टीम इंडिया ने अपने पड़ोसी मुल्‍क को आसानी से हरा दिया, लेकिन अभिनेत्री ने मैच के कई घंटे परेशानी में बिताए। उन्‍होंने रविवार को दोपहर 1 बजे पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई।

रविवार दोपहर को उन्‍होंने एक्स पर एक ट्वीट कर नेटिज़न्स से मदद मांगी। उन्होंने अपने खोए हुए फोन की शिकायत के बारे में आधिकारिक दस्तावेज की एक तस्वीर भी संलग्न की।

दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में बताते हुए उन्होंने एक्स पर लिखा, “अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मेरा 24 कैरेट असली सोने का आईफोन खो गया! अगर किसी को यह मिलता है, तो कृपया मदद करें। मुझसे जल्द से जल्द संपर्क करें। #LostPhone #AhmedadaStadium #HelpNeeded #indvspak

@modistadium@अहमदाबादपुलिस

किसी ऐसे व्यक्ति को टैग करें जो मदद कर सके।”

बहुत सारे नेटिज़न्स ने टिप्पणियां कीं और ट्वीट के नीचे असंख्य प्रतिक्रियाएं दीं। जबकि कुछ ने अभिनेत्री का मज़ाक उड़ाया। हालांकि ज्‍यादातर लोगों ने अभिनेत्री का समर्थन किया।

मनोरंजन

‘कावाला’ गाने में अपने काम से खुश नहीं तमन्ना भाटिया, बोलीं- ‘मैं इससे बेहतर कर सकती थी’

Published

on

मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ के हिट गाने ‘कावाला’ से देशभर में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। इस गाने में उनके डांस और अंदाज की खूब तारीफ हुई थी, लेकिन अभिनेत्री का मानना है कि वह इसमें और बेहतर प्रदर्शन कर सकती थीं। हाल ही में उन्होंने इस बारे में बात की और बताया कि उस समय उनके मन में क्या चल रहा था।

दरअसल, निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान अपने यूट्यूब व्लॉग के लिए तमन्ना भाटिया के घर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने तमन्ना के करियर, उनके लोकप्रिय गानों और अभिनय के सफर को लेकर बातचीत की। बातचीत के दौरान जब ‘कावाला’ गाने का जिक्र आया, तो तमन्ना ने कहा कि वह अपने प्रदर्शन से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थीं। उन्होंने कहा, ”जब इस गाने की शूटिंग पूरी हुई, तब मुझे महसूस हुआ कि मैं इससे बेहतर कर सकती थी।”

तमन्ना की बात सुनकर फराह खान ने भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, ”तमन्ना का स्वभाव ही ऐसा है कि वह हमेशा अपने काम को बेहतर बनाने की कोशिश करती हैं।”

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ”तमन्ना उन लोगों में से हैं, जिन्हें हर बार लगता है कि वह और अच्छा कर सकती थीं।”

इस पर तमन्ना ने भी सहमति जताई और बताया कि वह अपने हर प्रोजेक्ट के लिए पूरी मेहनत करती हैं। उन्होंने कहा, ”मैं ट्रेंड डांसर नहीं हूं, इसलिए किसी भी गाने के लिए मुझे पहले ज्यादा रिहर्सल करनी पड़ती है।”

इसी बातचीत में तमन्ना ने अपने दूसरे चर्चित गाने ‘आज की रात’ का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया, ”इस गाने के लिए मैंने करीब 15 दिन रिहर्सल की थी। मैं चाहती थी कि गाने के हर स्टेप और हर एक्सप्रेशन को अच्छी तरह समझकर परफॉर्म करूं। मुझे तैयारी के लिए समय देना पसंद है, इससे मैं बेहतर परफॉर्म कर पाती हूं।”

बता दें कि ‘कावाला’ गाने का म्यूजिक संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया था। इसके बोल अरुणराजा कामराज ने लिखे थे, जबकि इसे मशहूर गायिका शिल्पा राव ने गाया था।

वहीं, ‘स्त्री 2’ फिल्म के सुपरहिट गाने ‘आज की रात’ का म्यूजिक सचिन-जिगर ने कंपोज किया था। इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे थे और इसमें मधुबंती बागची और दिव्या कुमार ने अपनी आवाज दी थी।

Continue Reading

मनोरंजन

राजकुमार हिरानी के साथ काम करना सौभाग्य की बात है : अरशद वारसी

Published

on

बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी और फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी की जोड़ी ने मिलकर कई हिट फिल्में दी हैं। अब एक बार फिर दोनों एक नए प्रोजेक्ट के जरिए साथ नजर आने वाले हैं। राजकुमार हिरानी डेब्यू सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ के जरिए ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। इसमें अरशद वारसी अहम भूमिका में हैं। इस बीच, उन्होंने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में सीरीज में काम करने को लेकर अपने अनुभव साझा किए।

आईएएनएस से बात करते हुए अरशद वारसी ने कहा, ”हर कलाकार की इच्छा होती है कि उसे राजकुमार हिरानी जैसे निर्देशक के साथ काम करने का मौका मिले। उनकी फिल्मों और कहानियों की अपनी अलग पहचान है, इसलिए उनके साथ काम करना किसी उपलब्धि से कम नहीं माना जाता। मेरा सौभाग्य है कि मुझे अब तक दो बार हिरानी के साथ काम करने का मौका मिला और अब मैं तीसरी बार भी उनके साथ काम कर रहा हूं। यह मेरे लिए खुशी और गर्व की बात है कि हिरानी लगातार मुझ पर भरोसा जताते रहे हैं।”

अरशद ने कहा, ”राजकुमार हिरानी ने मुझे हर बार अलग तरह के किरदार निभाने का मौका दिया है। एक अभिनेता के लिए सबसे बड़ी खुशी यही होती है कि उसे एक जैसे किरदारों तक सीमित न रखा जाए। वह हमेशा कुछ नया और चुनौतीपूर्ण करने के लिए प्रेरित करते हैं। मुझे अब तक उनके हर नए प्रोजेक्ट में अपनी अभिनय क्षमता का नया पक्ष दिखाने का अवसर मिलता रहा है। मुझे ऐसे किरदार निभाने में बेहद मजा आता है और मैं आगे भी हिरानी के साथ कई और प्रोजेक्ट्स पर काम करना चाहता हूं।”

अरशद वारसी ने आगे कहा, “राजकुमार हिरानी ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने मेरे करियर के अहम पड़ावों पर मेरा साथ दिया। जब मेरे करियर को नई दिशा की जरूरत थी, तब उन्होंने मुझे कई शानदार अवसर दिए और कई मौकों पर मेरा समर्थन भी किया।”

सीरीज की बात करें तो, इसका निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है। वहीं राजकुमार हिरानी ने सीरीज को क्रिएट और प्रोड्यूस किया है। इसमें अरशद वारसी के अलावा, वीर हिरानी, विक्रांत मैसी, बोमन ईरानी और मोना सिंह भी नजर आएंगे।

‘प्रीतम एंड पेड्रो’ 3 जुलाई से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

Continue Reading

मनोरंजन

‘अलायंस’ से रियलिटी शो होस्टिंग में डेब्यू करेंगे कुणाल खेमू, 26 जून से होगी स्ट्रीमिंग

Published

on

बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू जल्द ही रियलिटी शो होस्ट के रूप में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। वह नई सीरीज़ “अलायंस” को होस्ट करेंगे, जो 26 जून से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

अलायंस’, जॉन डी मोल द्वारा निर्मित और वैश्विक स्तर पर प्रशंसित टाल्पा स्टूडियोज के डच फॉर्मेट का पहला अंतरराष्ट्रीय रूपांतरण है। इस हिंदी रियलिटी शो को बनिजे एशिया ने प्रोड्यूस किया है।

इस रियलिटी शो में 16 प्रतियोगी शुरुआत में तो सहयोगी के रूप में प्रवेश करेंगे, लेकिन अंतिम पुरस्कार (विजेता ट्रॉफी) की इस होड़ में बदलती वफादारी, आपसी छल और रणनीतिक दांव-पेच हर गठबंधन की कड़ी परीक्षा लेंगे।

बनिजे एशिया के फाउंडर और ग्रुप सीईओ दीपक धर ने एक बयान में कहा, “शो का नाम देखते हुए, यह कहना सही होगा कि हम इस प्रोजेक्ट के लिए प्राइम वीडियो के साथ जुड़कर बहुत उत्साहित हैं। इस फॉर्मेट की जिस बात ने हमें आकर्षित किया, वह थी इसका विशाल पैमाना। इसके गेम्स बड़े और सिनेमैटिक हैं और ऐसे हैं, जो हमने पहले कभी नहीं किए।”

उनके मुताबिक, “सिर्फ़ दिखावे से कोई फ़ॉर्मेट शानदार नहीं बनता। ‘अलायंस’ को जो चीज़ खास बनाती है, वह है रणनीति और परफॉर्मेंस के बीच लगातार चलने वाला तालमेल। इसमें कंटेस्टेंट्स को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से चुनौती दी जाती है और हर चुनौती नए मौके और नई मुश्किलें लेकर आती है। यह फ़ास्ट, अनप्रेडिक्टेबल और बहुत ही डायनामिक है।”

प्राइम वीडियो इंडिया के ओरिजिनल्स के डायरेक्टर और हेड निखिल मधोक ने कहा, “हम देश भर के दर्शकों के लिए ‘अलायंस’ लाने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। भारत के लिए अपनी तरह के इस पहले फॉर्मेट में ‘अलायंस’ में स्ट्रैटेजी, बदलती वफ़ादारी और लगातार बदलते गेमप्ले का मेल होगा। यह एक ऐसा शानदार अनुभव देगा जो शुरू से आखिर तक हर दिन दर्शकों को बांधे रखेगा।”

उनके मुताबिक, “…‘द ट्रेटर्स इंडिया’ और काजोल व ट्विंकल के साथ ‘टू मच’ जैसे हमारे अनस्क्रिप्टेड शो को जो सफलता मिली है, वह अलग और हटकर रियलिटी कंटेंट की बढ़ती मांग को दिखाती है।”

एक्टर की बात करें तो, वह प्रीति जिंटा के साथ अपनी आने वाली फ़िल्म “वाइब” की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। यह हाई-स्टेक्स एक्शन-कॉमेडी फ़िल्म “वाइब” 18 सितंबर को रिलीज होगी।

ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले कुणाल खेमू और चिराग निहलानी द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म “वाइब” दो ऐसे पक्के दोस्तों की कहानी है, जिनकी आम जिंदगी अचानक एक ऐसे रोमांचक और जबरदस्त एडवेंचर में बदल जाती है, जो उनकी जान बचाने की हिम्मत और दोस्ती की परीक्षा लेता है।

Continue Reading
Advertisement
मनोरंजन1 hour ago

‘कावाला’ गाने में अपने काम से खुश नहीं तमन्ना भाटिया, बोलीं- ‘मैं इससे बेहतर कर सकती थी’

खेल2 hours ago

ईरान के कोच ने फीफा, अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- हमें तुरंत जाने के लिए कहा गया

अपराध4 hours ago

मुंबई : अंधेरी में 60 लाख रुपये से ज़्यादा कीमत के गहने चोरी का ड्रामा करने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र4 hours ago

मुंबई : मानसून से पहले बीएमसी की हेल्पलाइन ‘माई बीएमसी मार्ग सिस्टम’ शुरू, गड्ढे भरने पर खास ध्यान

खेल4 hours ago

फीफा विश्व कप 2026: स्पेन और केप वर्डे का मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा, 40 साल के गोलकीपर वोजिन्हा मैच के हीरो रहे

राजनीति4 hours ago

चुनाव से पहले हिंसा भड़काने के मामले में सीआईडी ने अभिषेक बनर्जी से की पूछताछ

मनोरंजन5 hours ago

राजकुमार हिरानी के साथ काम करना सौभाग्य की बात है : अरशद वारसी

मनोरंजन5 hours ago

‘अलायंस’ से रियलिटी शो होस्टिंग में डेब्यू करेंगे कुणाल खेमू, 26 जून से होगी स्ट्रीमिंग

राष्ट्रीय समाचार5 hours ago

भारत में 5जी सब्सक्राइबर्स की संख्या 2031 तक 1.1 अरब पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

अपराध5 hours ago

पुणे में दो करोड़ रुपए के गबन मामले में आरोपी नासिक में गिरफ्तार

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 week ago

पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल में देश में क्या-क्या बदल गया, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गिनाईं उपलब्धियां

अंतरराष्ट्रीय1 week ago

फिसीपींस में भूकंप के बाद 37 हुई मृतकों की संख्या, 20 हजार लोग हुए विस्थापित

राजनीति2 weeks ago

मालवीय नगर अग्निकांड: पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा

व्यापार4 days ago

स्पेसएक्स के आईपीओ से एलन मस्क की संपत्ति 970 अरब डॉलर के पार पहुंची, दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने के करीब

राजनीति1 week ago

कर्नाटक: देवेगौड़ा के राज्यसभा नामांकन मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया मगरमच्छ के आंसू बहाने का आरोप

अंतरराष्ट्रीय समाचार5 days ago

फिलीपींस के विनाशकारी भूकंप में अब तक 47 की मौत, सैकड़ों घायल

अंतरराष्ट्रीय1 week ago

मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: ईरान के समर्थन में उतरा इराकी ‘कताइब हिज्‍बुल्लाह’, अमेरिका को चेताया

अपराध3 weeks ago

अग्रीपारा के हाई-प्रोफाइल घर में बड़े पैमाने पर एमडी ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, आरोपियों की जांच, कथित बांग्लादेशी पर भी शक, 51 करोड़ रुपये की एमडी जब्त

महाराष्ट्र2 weeks ago

भाजपा सरकार मुसलमानों और विपक्ष को निशाना बना रही है, कानून से सज़ा देने के बजाय बुलडोज़र और एनकाउंटर चला रही है: अबू आसिम आज़मी

अंतरराष्ट्रीय2 weeks ago

अंतहीन प्रक्र‍िया की ओर बढ़ रहा ईरान-अमेरिका समझौता, दोनों देश नई शर्तों के साथ कर रहे संशोधन की तैयारी

रुझान