Connect with us
Sunday,13-September-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

यूपी के राजनीतिक दल समय पर चाहते हैं चुनाव

Published

on

Election

उत्तर प्रदेश के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) से राज्य में 2022 के विधानसभा चुनावों में देरी नहीं करने का आग्रह किया है जबकि राज्य में कोरोना के नए ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा, चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और अनूप चंद्र पांडेय और चुनाव आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार देर शाम तक लखनऊ में राष्ट्रीय और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए चुनाव आयोग लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे पर है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जे.पी.एस. राठौर ने किया। नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रतिनिधिमंडल, मेवालाल गौतम के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रतिनिधिमंडल, ओंकार नाथ सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल और अनिल दुबे के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक दल आरएलडी के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से चुनाव कराने का आग्रह किया।

इस बैठक के बाद, सपा की राज्य यूनिट के अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा, “सपा ने चुनाव आयोग से आग्रह किया कि वह कोरोना के मामलों में वृद्धि को देखते हुए कड़े नियमों के साथ विधानसभा चुनाव कराएं। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही चुनाव आयोग को विधानसभा चुनाव पर संदेह दूर करना चाहिए।”

भाजपा की राज्य यूनिट के उपाध्यक्ष राठौर ने कहा कि विधानसभा चुनाव तय कार्यक्रम के अनुसार होने चाहिए, लेकिन अंतिम फैसला चुनाव आयोग को करना है।

भाजपा ने चुनाव आयोग से कहा कि संभावित तीसरी लहर को देखते हुए मतदान केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्था की जानी चाहिए।

इस बीच, कांग्रेस ने चुनाव से पहले अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) को पद से हटाने की मांग की।

कांग्रेस ने ओंकार नाथ सिंह, वीरेंद्र मदन और मोहम्मद अनस खान द्वारा हस्ताक्षरित ईसीआई को एक पत्र में कहा, “एसीएस होम अवनीश कुमार अवस्थी चुनाव प्रबंधन का हिस्सा नहीं होंगे, उनका तबादला आदर्श आचार संहिता से पहले किया जाए। यह पब्लिक डोमेन में है कि एक सरकारी अधिकारी होने के बावजूद, वह केंद्रीय मंत्रियों के ट्वीट्स को रीट्वीट करते हैं। वह पीएम के कार्यक्रमों और सरकारी योजनाओं को रीट्वीट कर उनकी तारीफ करते रहते हैं।”

रालोद के राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे ने कहा, “ईसीआई को 80 साल से ऊपर के मतदाताओं की एक सूची देनी चाहिए।”

सपा ने दावा किया है कि राज्य में 40 लाख ऐसे मतदाता हैं जिनकी उम्र 80 साल से अधिक है।

बसपा ने आदर्श आचार संहिता को सख्ती से लागू करने की मांग की।

राष्ट्रीय समाचार

आंध्र प्रदेश: भारी बारिश और बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

Published

on

आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात से ही कम दबाव वाले क्षेत्र के असर से राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है।

अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पलनाडू जिले के नरसरावपेट में तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई। इस दौरान पेटलुरिवरिपालेम और लक्ष्मीपुरम गांवों में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान नागाम्मा (63) और मेकाला वेंकयम्मा (60) के तौर पर हुई है। माना जा रहा है कि दोनों की मौत कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा पड़ने) से हुई।

पूर्वी गोदावरी, विशाखापत्तनम और गजुवाका इलाकों में जोरदार बारिश हुई। निदादावोलु में बस स्टैंड पानी से भर जाने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) के अनुसार, विदर्भ और मध्य प्रदेश क्षेत्रों के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने रविवार सुबह एक बुलेटिन में कहा कि इसके अगले 24 घंटों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है और इससे राज्य के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

उत्तरी आंध्र तट पर 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। एलुरु, एनटीआर, कृष्णा, नंद्याल और कुरनूल जिलों के कुछ इलाकों में बिजली कड़कने के साथ बारिश होने की संभावना है।

एपीएसडीएमए के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन ने लोगों को सलाह दी है कि वे बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं चलने के दौरान पेड़ों या होर्डिंग्स के नीचे न खड़े हों। उन्होंने लोगों से यह भी कहा कि वे उफान पर बह रही नदियों या नहरों को पार करने की कोशिश न करें। राज्य की गृह मंत्री वंगलापुडी अनीता ने बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए लोगों और अधिकारियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

उन्होंने कहा कि लोगों को उफान पर बह रही नदियों या नहरों को पार करने से बचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से जोखिम वाले इलाकों में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने को भी कहा।

गृह मंत्री ने पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में मौजूद रहने का निर्देश दिया। राज्य में इस साल बारिश में लगभग 60 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी का जोर है और कई जगहों पर दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। आंध्र प्रदेश जल संसाधन सूचना और प्रबंधन प्रणाली (एपीडब्ल्यूआरआईएमएस) के अनुसार, 1 जनवरी से 9 सितंबर के बीच राज्य में 578.58 एमएम की सामान्य बारिश के मुकाबले 236.51 एमएम बारिश हुई, जो 59.12 प्रतिशत कम है।

Continue Reading

महाराष्ट्र

मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नालासोपारा-दादर-कुर्ला में जलभराव, येलो अलर्ट जारी

Published

on

मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई इलाकों में जलभराव के कारण आने-जाने वाले नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।

शनिवार रात से जारी तेज बारिश के चलते नालासोपारा रेलवे स्टेशन के पूर्व दिशा में जलभराव की स्थिति बन गई है। इसके बावजूद यात्री पानी के बीच से गुजरकर अपने गंतव्य की ओर जाने को मजबूर हैं। स्टेशन परिसर में भी यात्रियों की भीड़ देखी जा रही है।

वहीं, बीती रात से वसई-विरार शहर में तेज बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश के चलते नालासोपारा शहर के सेंटर पार्क, तुलिंज ब्रिज समेत कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। इससे सुबह के समय वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसी तरह, दादर इलाके में भी तेज बारिश जारी है, जिससे आने-जाने वाले नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, लगातार बारिश के कारण कुर्ला स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर पानी भर चुका है।

बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार के लिए मुंबई, ठाणे और पालघर में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान, हल्की से मध्यम बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है।

मौसम विभाग ने बताया, “आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, जिसमें बिजली कड़कने और 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ जगहों पर एक-दो बार तेज बारिश भी हो सकती है।”

रविवार के मौसम को लेकर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने भी पोस्ट किया। बीएमसी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।”

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय समाचार

इंडोनेशिया में 243 यात्रियों को लेकर न‍िकला ‘वर्गो ट्रांसपोर्ट-8’ जहाज जावा सागर में लापता, तलाश में न‍िकली रेस्‍क्‍यू टीम

Published

on

इंडोनेशिया के जावा सागर में रविवार को ‘वर्गो ट्रांसपोर्ट-8’ नामक एक जहाज लापता हो गया। 243 लोगों को लेकर यह जहाज शनिवार सुबह सुराबाया से रवाना हुआ था, लेकिन यात्रा के दौरान अचानक इसका संपर्क टूट गया। इंडोनेशिया की खोज और बचाव एजेंसी (बसारनास) ने जहाज की तलाश में सर्च एंड रेस्क्यू (एसएआर) टीम भेजी है।

इंडोनेशिया की सरकारी और राष्ट्रीय समाचार एजेंसी अंतरा की र‍िपोर्ट के अनुसार, ‘वर्गो ट्रांसपोर्ट-8’ जहाज सुराबाया से बांजारमासिन जा रहा था। इस यात्रा के दौरान जावा सागर में जहाज का संपर्क अचानक टूट गया। जहाज अभी लापता है। जहाज में करीब 243 सवार हैं।

बांजारमासिन क्लास-ए सर्च एंड रेस्क्यू ऑफिस के प्रमुख और एसएआर मिशन कोऑर्डिनेटर आई पुतु सुदायाना ने रविवार सुबह बांजारमासिन, दक्षिण कालिमंतान में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जहाज का संपर्क लगभग सुबह 02:00 डब्‍ल्‍यूआईटीए बजे टूट गया। इससे पहले यात्रा के दौरान जहाज को खराब मौसम का सामना करना पड़ा था।

अंतरा की र‍िपोर्ट के अनुसार, उन्होंने बताया क‍ि जहाज की आखिरी लोकेशन बांजारमासिन के बसिरिह एसएआर जेट्टी से लगभग 80 समुद्री मील दूर मिली थी।

बांजारमासिन क्लास-ए सर्च एंड रेस्क्यू कार्यालय को जहाज के संपर्क टूटने की सूचना सुबह 04:10 डब्‍ल्‍यूआईटीए बजे मिली। यह सूचना पीटी वर्गो के जनरल मैनेजर योएल रिही ने दी थी।

जानकारी के अनुसार, जहाज शनिवार को सुराबाया से 10:13 जीएमटी पर रवाना हुआ था, जिसके बाद यात्रा के दौरान उसका संपर्क टूट गया।

तरा की र‍िपोर्ट के अनुसार, पुतु ने बताया कि ‘वर्गो ट्रांसपोर्ट-8’ जहाज के संपर्क टूटने की सूचना मिलने के बाद रेस्‍क्‍यू टीम को उसकी आखिरी लोकेशन वाली जगह पर भेज दिया है। हम इस अभ‍ियान में ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों और संसाधनों को लगा रहे हैं। जहाज में बड़ी संख्या में यात्री और चालक दल के सदस्य सवार हैं। उनकी सुरक्षा ही अभियान की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

बांजारमासिन एसएआर कार्यालय अन्य सभी संबंधित एजेंसियों और संस्थाओं के साथ भी लगातार समन्वय कर रहा है, ताकि खोज अभियान को तेज किया जा सके और जहाज के सभी यात्रियों तथा चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार7 minutes ago

आंध्र प्रदेश: भारी बारिश और बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

महाराष्ट्र40 minutes ago

मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नालासोपारा-दादर-कुर्ला में जलभराव, येलो अलर्ट जारी

अंतरराष्ट्रीय समाचार59 minutes ago

इंडोनेशिया में 243 यात्रियों को लेकर न‍िकला ‘वर्गो ट्रांसपोर्ट-8’ जहाज जावा सागर में लापता, तलाश में न‍िकली रेस्‍क्‍यू टीम

व्यापार1 hour ago

मध्य पूर्व में तनाव असर! एफपीआई ने सितंबर में अब तक 14,474 करोड़ रुपए की बिकवाली की

राजनीति1 hour ago

नंदीग्राम से फिर चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी, उपचुनाव से पहले टीएमसी के ‘असली’ हक पर चुनाव आयोग में जंग

राजनीति18 hours ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से की मुलाकात, स्थायी शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

राष्ट्रीय समाचार20 hours ago

भारत में एथेनॉल आपूर्ति 895 करोड़ लीटर पहुंची, अनाज-आधारित स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत: इंडस्ट्री डेटा

अपराध20 hours ago

मुंबई में “एमडी” और “एमडीएमए प्लस” ड्रग्स की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

व्यापार21 hours ago

सेबी ने डेरिवेटिव्स सेटलमेंट और सीएएस फ्रेमवर्क में बदलाव का दिया प्रस्ताव

मनोरंजन23 hours ago

बिग बॉस 20 में काजी तौकीर ने की अरिजीत सिंह की तारीफ, बोले-वो बंदा मेरी जान है

महाराष्ट्र2 weeks ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

खेल2 weeks ago

प्रीमियर लीग: फर्नांडीस की हैट्रिक, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इप्सविच को 5-2 से हराया

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

जापान: 11 साल बाद जन्मदर में मामूली सुधार, इस साल छह महीने में 3.42 लाख बच्चों का जन्म

अपराध1 week ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

खेल1 week ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

राष्ट्रीय समाचार1 week ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

सरकारी योजनाओं के दम पर भारतीय विनिर्माण क्षेत्र की रफ्तार मजबूत, 10.88 प्रतिशत सीएजीआर से बढ़ रहा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर

खेल3 weeks ago

दूसरा टेस्ट: बल्लेबाजी के दौरान पंत की कलाई पर लगी चोट, छोड़ना पड़ा मैदान

राजनीति3 weeks ago

तमिलनाडु: दो दिन अवकाश के बाद फिर शुरू होगी विधानसभा की कार्यवाही, छह विभागों के अनुदान पर होगी चर्चा

व्यापार2 weeks ago

सोने में बड़ी तेजी की संभावना, बुल केस में साल के अंत तक 5,600 डॉलर और चांदी 120 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है: रिपोर्ट

रुझान