राजनीति
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी तंत्र लगभग समाप्त हो गया है : अमित शाह
नई दिल्ली, 9 अक्टूबर : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली में जम्मू और कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे सुरक्षा बलों को क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को खतरा पहुंचाने के किसी भी प्रयास को नाकाम करने की पूरी स्वतंत्रता है।
गृह मंत्री ने कहा कि सर्दियों में आतंकवादी बर्फबारी का फायदा उठाकर घुसपैठ नहीं कर सके, इसके लिए सुरक्षाबल को हर तरह से तैयार रहना होगा।
बैठक में जम्मू और कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव, निदेशक, आसूचना ब्यूरो, थल सेनाध्यक्ष, जम्मू और कश्मीर के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के महानिदेशक तथा भारत सरकार, सेना और जम्मू-कश्मीर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकवाद-मुक्त जम्मू-कश्मीर के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों के ठोस प्रयासों से जम्मू-कश्मीर में देश के दुश्मनों द्वारा पोषित आतंकवादी तंत्र लगभग समाप्त हो गया है।
उन्होंने कहा कि हमारे सुरक्षा बलों को क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को खतरा पहुंचाने के किसी भी प्रयास को नाकाम करने की पूरी स्वतंत्रता है।
बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की, जिसके परिणामस्वरूप जम्मू और कश्मीर के सुरक्षा परिदृश्य को मजबूत करने में मदद मिली है।
गृह मंत्री ने जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद के खात्मे के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सतर्क रहते हुए समन्वित तरीके से काम करने की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि सर्दियां आ रही हैं, आतंकवादी बर्फबारी का फायदा उठाकर घुसपैठ ना कर पाएं, इसके लिए हमारे सुरक्षा बल हर तरह से तैयार रहें।
राष्ट्रीय समाचार
भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बुधवार को सपाट हुई। इस दौरान सेंसेक्स 29.08 अंक 0.04 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,229.76 पर और निफ्टी 28.30 अंक या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,795.80 पर था।
शुरुआती कारोबार में सूचकांकों में निफ्टी आईटी और निफ्टी फार्मा टॉप गेनर थे। इसके साथ निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी पीएसई हरे निशान में थे। निफ्टी ऑटो, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी मेटल, निफ्टी मीडिया और निफ्टी इन्फ्रा लाल निशान में थे।
मिडकैप और स्मॉलकैप में भी मिलाजुला कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 60.90 अंक या 0.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ 62,138.65 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 3 अंक की मामूली तेजी के साथ 18,823 पर था।
सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, इन्फोसिस, अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड,बीईएल, सन फार्मा, टीसीएस, एलएंडटी, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स और एमएंडएम गेनर्स थे। भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, एनटीपीसी, टाइटन, बजाज फिनसर्व और एचयूएल लूजर्स थे।
एक्सिस डायरेक्ट के रिसर्च प्रमुख, राजेश पलविया ने कहा कि एआई वैल्यूएशन को लेकर चिंताओं और फेडरल रिजर्व के सख्त रुख की उम्मीदों के बीच सेमीकंडक्टर शेयरों में कमजोरी के कारण वॉल स्ट्रीट में पिछले सत्र में भारी गिरावट देखी गई, जिससे बाजार में सेंटीमेंट नकारात्मक बना हुआ है।
उन्होंने आगे कहा कि जब तक निफ्टी 23,950 के नीचे रहेगा, यही सेंटीमेंट बना रहेगा।
ज्यादातर वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई और जकार्ता लाल निशान में थे, जबकि हांगकांग,सोल और बैंकॉक हरे निशान में थे। टेक शेयरों में बिकवाली के कारण अमेरिकी शेयर बाजार भी मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.09 प्रतिशत और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक में 2.21 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखी गई।
दूसरी तरफ कच्चे तेल में लगातार कमजोरी देखी जा रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 72.35 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 0.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.04 डॉलर प्रति बैरल पर था।
राष्ट्रीय समाचार
अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बुधवार को कहा कि वित्त वर्ष 26 समूह के लिए अनुशासित वृद्धि और मजबूत क्रियान्वयन वाला एक और वर्ष साबित हुआ है और इस दौरान हमारा कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय सालाना आधार पर 7.4 प्रतिशत बढ़कर 2.92 लाख करोड़ रुपए हो गई है।
अदाणी ग्रुप की 34वीं सालाना आम बैठक (एजीएम) 2026 में शेयरहोल्डर्स को संबोधित करते हुए गौतम अदाणी ने कहा कि वे अब उन चुनिंदा ग्लोबल कंपनियों में से एक हैं जो भविष्य के हिसाब से सिर्फ प्रतिक्रिया नहीं दे रही हैं, बल्कि उसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।
अरबपति कारोबारी ने कहा,”अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में हमारी ट्रांसमिशन ऑर्डर बुक बढ़कर 72,000 करोड़ रुपए हो गई है। हमने कई बड़े प्रोजेक्ट हासिल किए हैं, जिनमें खावड़ा साउथ ओलपाड एचवीडीसी लाइन भी शामिल है। इससे एचवीडीसी क्षमता साबित करने वाली भारत की एकमात्र प्राइवेट सेक्टर कंपनी के तौर पर हमारी स्थिति और मजबूत हुई है।”
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन ने बताया, “अदाणी पावर में हम भारत का अब तक का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर पावर कैपेक्स प्रोग्राम लागू कर रहे हैं, जिसकी लागत 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक है। हमारा लक्ष्य अगले पांच सालों में 45 गीगावाट की क्षमता हासिल करना है। हमें भूटान सरकार की ड्रुक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन के साथ पार्टनरशिप करने पर गर्व है। इस पार्टनरशिप के तहत, अदाणी ग्रुप और डीजीपीसी मिलकर भूटान में 5,000 मेगावाट के हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स विकसित करेंगे।”
अदाणी एटॉमिक एनर्जी के जरिए न्यूक्लियर एनर्जी के क्षेत्र में समूह का प्रवेश, भारत के लंबे समय के ऊर्जा भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक और भरोसेमंद कदम है।
गौतम अदाणी ने कहा, “जमीन की पहचान और 2035 तक 10 गीगावाट क्षमता के लक्ष्य के साथ, हम क्लीन और चौबीसों घंटे मिलने वाली बिजली की बढ़ती राष्ट्रीय मांग को पूरा करने के लिए खुद को समय रहते तैयार कर रहे हैं।”
गौतम अदाणी ने कहा, “अदाणी टोटल गैस में हमने तेजी लाते हुए 11 लाख से ज्यादा घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन देने का अहम पड़ाव पार कर लिया है। मौजूदा भू-राजनीतिक हालात को देखते हुए, हम आसानी से उपलब्ध गैस की भारत में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपने पीएनजी प्रोजेक्ट्स को और बढ़ा रहे हैं। कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स की बात करें तो, अदाणी पोर्ट्स ने वित्त वर्ष 2025-26 में 500 मिलियन टन से ज्यादा कार्गो को हैंडल किया, जिससे देश के लिए एक बेजोड़ बेंचमार्क सेट हुआ और 2030 तक एक अरब टन तक पहुंचने का साफ रास्ता बना।”
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन ने बताया कि पोर्ट्स, एसईजेड, लॉजिस्टिक्स एसेट्स और बढ़ती समुद्री सेवाओं का इंटीग्रेटेड नेटवर्क “हमें एक खास स्थिति में लाता है, जिससे हम मार्केट शेयर बढ़ाते हुए भारत के व्यापार की लागत और जटिलता को कम कर सकते हैं।”
गौतम अदाणी ने अपने भाषण में कहा, “मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि दुनिया के समुद्री रूट पर सबसे अहम बंदरगाहों में से एक, विझिनजम ने एक मिलियन टीईयू का आंकड़ा पार करके पहले ही साल में रिकॉर्ड बनाया है। यह किसी भी भारतीय बंदरगाह द्वारा हासिल की गई अब तक की सबसे तेज रफ्तार है और ग्लोबल ट्रांसशिपमेंट मैप पर भारत के आने का एक मजबूत संकेत है।”
एयरपोर्ट के क्षेत्र में, ग्रुप ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और गुवाहाटी एयरपोर्ट पर नई इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग को खोलकर दो अहम उपलब्धियां हासिल कीं; इन दोनों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।
गौतम अदाणी ने कहा, “इस साल की शुरुआत में, ये दोनों एयरपोर्ट दुनिया के सात सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट की लिस्ट में शामिल हुए। दिसंबर 2025 में नवी मुंबई में कामकाज शुरू होना भारत के एविएशन सेक्टर के लिए गर्व का पल था, क्योंकि 90 मिलियन यात्रियों की क्षमता वाला यह एयरपोर्ट दुनिया के रिकॉर्ड समय यानी चार साल से कुछ ज्यादा समय में बनकर तैयार हुआ।”
डिजिटल और इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में, ग्रुप का डेटा सेंटर बिजनेस 2030 तक 3 गीगावाट का प्लेटफॉर्म बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन ने कहा, “विशाखापत्तनम में गूगल के साथ गीगावाट-स्केल डेटा सेंटर के लिए हुआ एमओयू भविष्य में डिजिटल मांग के पैमाने और गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, उबर और फ्लिपकार्ट जैसी ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनियों के हम पर भरोसे, दोनों को दिखाता है।”
गौतम अदाणी ने आगे कहा, “अदाणी सीमेंट में, हमने चेनाब रेलवे ब्रिज से लेकर नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अहमदाबाद में उमिया धाम फाउंडेशन जैसे अहम राष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में योगदान दिया है। पिछले साल, हमारे सीमेंट प्लेटफॉर्म का काफी विस्तार हुआ और कुल क्षमता बढ़कर 110 एमएमटीपीए हो गई।”
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन ने आगे कहा कि डिफेंस और एयरोस्पेस के क्षेत्र में “हमारा लक्ष्य और भी बड़ा हो गया है”।
गौतम अदाणी ने कहा, “लियोनार्डो और एम्ब्रेयर के साथ हमारी पार्टनरशिप भारत में इंटीग्रेटेड हेलीकॉप्टर और रीजनल एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम की नींव रखने में मदद कर रही है। हम एक ऐसा नेशनल एयरोस्पेस प्लेटफॉर्म बना रहे हैं जिसमें मैन्युफैक्चरिंग, एमआरओ, सर्विस और पायलट ट्रेनिंग शामिल हैं।”
अंतरराष्ट्रीय समाचार
दक्षिण कोरिया: जन्म दर में उछाल, सात साल का टूटा रिकॉर्ड

दक्षिण कोरिया में जन्मदर बढ़ी है। अप्रैल माह में पिछले वर्ष की तुलना में 18 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो पिछले सात वर्षों में सबसे अधिक है। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई।
दक्षिण कोरिया के डेटा एवं सांख्यिकी मंत्रालय के अनुसार, अप्रैल में कुल 24,521 बच्चों का जन्म हुआ, जबकि एक साल पहले इसी महीने यह संख्या 20,787 थी। यह आंकड़ा अप्रैल महीने के लिए 2019 के बाद सबसे अधिक है, जब 26,104 बच्चों का जन्म हुआ था।
जनवरी से अप्रैल की अवधि के दौरान कुल 99,534 शिशु जन्मे, जो पिछले साल की तुलना में 15.5 प्रतिशत अधिक हैं, और यह भी सात वर्षों में सबसे ऊंचा स्तर है।
अप्रैल और जनवरी-अप्रैल दोनों अवधियों में जन्म दर में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है।
योनहाप न्यूज एजेंसी के अनुसार, देश की कुल प्रजनन दर (एक महिला के जीवनकाल में औसतन होने वाले बच्चों की संख्या) अप्रैल में पिछले साल की तुलना में 0.13 बढ़कर 0.93 हो गई है।
जुलाई 2024 से नवजात शिशुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस वृद्धि का कारण विवाह दर का बढ़ना और बच्चे पैदा करने के प्रति सकारात्मक सोच है।
हालांकि, यह दर अभी भी जनसंख्या को स्थिर बनाए रखने के लिए आवश्यक 2.1 बच्चों प्रति महिला के स्तर से काफी कम है।
अप्रैल में विवाह दर पिछले वर्ष की तुलना में 9 प्रतिशत बढ़ा और कुल 20,622 शादियां हुईं, जो अप्रैल 2016 के बाद सबसे अधिक है, जब 22,844 विवाह हुए थे।
वहीं, तलाक के मामलों में भी 7.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और इनकी संख्या 7,829 तक पहुंच गई।
आंकड़ों के अनुसार, मृत्यु दर में 1.3 प्रतिशत की गिरावट आई है और अप्रैल में कुल 28,405 मौतें दर्ज की गईं, जिसके चलते जनसंख्या में प्राकृतिक रूप से 3,884 की कमी आई है।
-
दुर्घटना10 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
महाराष्ट्र12 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
