अंतरराष्ट्रीय
टी20 विश्व कप : रोहित और राहुल ने जड़े अर्धशतक, अफगानिस्तान को दिया 211 रनों का लक्ष्य
रोहित शर्मा (74) की धुआंधार पारी की बदौलत आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 में बुधवार को यहां शेख जायद स्टेडियम में खेले जा रहे अहम मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 211 रनों का लक्ष्य दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। टीम के सलामी जोड़ी रोहित और केएल राहुल के बीच 89 गेंदों में 140 रनों की शानदार साझेदारी की। अफगानिस्तान की ओर से करीम जनत और गुलाबदीन नायब को एक-एक विकेट मिला।
इससे पहले, बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत जबरदस्त रही और उन्होंने अपने पावर प्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 53 रन बनाए। इस दौरान, रोहित और राहुल ने धुआंधार तरीके से टीम के लिए रन जोड़े। इस बीच, भारत ने 10 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए 85 रन बनाए। अफगानिस्तान के गेंदबाजों की पिटाई करते हुए रोहित ने 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही टीम का स्कोर 11 ओवरों में 100 के पार पहुंच गया। वहीं, राहुल ने भी तेज गति से रन बनाते हुए 35 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
इस बीच, 15वें ओवर में रोहित ने आठ चौके और तीन छक्कों की मदद से 47 गेंदों में 74 रन बनाकर आउट हो गए। जल्द ही राहुल भी छह चौके और दो छक्कों की मदद से 48 गेंदों में 69 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। तीसरे और चौथे स्थान पर आए ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए बड़े-बड़े शॉर्ट लगाए, जिससे टीम का स्कोर 18 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 175 रन के पार पहुंच गया।
इसी के साथ पंत ने तीन चौके और एक छक्के की मदद से 13 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाए। वहीं, आखिरी के ओवरों में पांड्या ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए चार चौके और दो छक्कों की मदद से 13 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए। दोनों ने मिलकर 21 गेंदों में 63 रनों की साझेदारी की। जिससे भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 210 रन पर पहुंच सका।
अंतरराष्ट्रीय
दो दिवसीय दौरे पर इजरायल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, पीएम नेतन्याहू ने बाहें फैलाकर किया ‘अपने मित्र’ का स्वागत

तेल अवीव, 25 फरवरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर इजरायल पहुंच गए हैं। बेन गुरियन हवाई अड्डे पर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ उनका स्वागत किया। भारत के प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। पीएम की बीते 9 साल में दूसरी इजरायल यात्रा है। इससे पहले वे जुलाई 2017 में यहां आए थे। पीएम नेतन्याहू ने एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करती वीडियो क्लिप साझा की।
पीएम नेतन्याहू ने एक्स पर लिखा- स्वागत है मेरे मित्र पीएम नरेंद्र मोदी। इस क्लिप में बेंजामिन नेतन्याहू अपनी पत्नी सारा के साथ भारत के प्रधानमंत्री का बाहें फैलाकर स्वागत करते देखे जा सकते हैं।
इजरायली पीएम के आधिकारिक एक्स पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को ऐतिहासिक बताया गया है। एक के बाद एक किए गए पोस्ट में पीएम मोदी का शेड्यूल बताया गया है।
उनकी बीते 9 साल में दूसरी इजरायल यात्रा है। इससे पहले वे जुलाई 2017 में यहां आए थे। प्रधानमंत्री मोदी के तय शेड्यूल के अनुसार वे नेसेट को भी संबोधित करेंगे। ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। इसके अलावा वे भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी में भी शामिल होंगे।
तय कार्यक्रमानुसार नेसेट (इजरायली संसद) में एक आधिकारिक अभिनंदन समारोह में पीएम मोदी का स्वागत किया जाएगा।
शाम को प्रधानमंत्री मोदी के लिए किंग डेविड होटल में ऑफिशियल डिनर का आयोजन किया गया है।
गुरुवार सुबह, पीएम मोदी और नेतन्याहू ‘याद वाशेम होलोकॉस्ट मेमोरियल सेंटर’ जाएंगे। आमतौर पर इजरायल आने वाले राष्ट्राध्यक्ष यहां जाते हैं। इसके बाद दोनों किंग डेविड होटल में एक बड़ी बैठक करेंगे, जिसके बाद दोनों के समक्ष (हस्ताक्षर किए गए) “पहले से तैयार समझौते” का आदान-प्रदान किया जाएगा और इसके बाद मीडिया के सामने संयुक्त बयान जारी किया जाएगा।
पीएम मोदी के गुरुवार को दोपहर 2 बजे इजरायल से स्वदेश रवाना होने की उम्मीद है।
पीएम मोदी के इस दौरे पर भारत और इजरायल के हथियारों से जुड़ी डील पर बातचीत की संभावना है। इनमें ड्रोन और एंटी बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम शामिल हैं। इससे पहले नेतन्याहू ने रविवार को कहा था कि वे अपने प्रिय मित्र के इजरायल आने का इंतजार कर रहे हैं।
इजराइली अखबार, द यरूशलम पोस्ट ने पीएम मोदी के स्वागत में एक खास फ्रंट पेज छापा। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ हिंदी में लिखा ‘नमस्ते’ नजर आ रहा है। वहीं उसके बगल में हिब्रू भाषा में भी ‘शालोम’ लिखा है, जिसका मतलब हेलो या नमस्ते है। इसका एक और अर्थ शांति भी होता है।
अंतरराष्ट्रीय
प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने को इजरायल तैयार: राष्ट्रपति हर्जोग

यरूशलम, 25 फरवरी : इजरायल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय दौरे पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि उनका देश उनका स्वागत करने को उत्सुक है।
एक्स पोस्ट में, हर्जोग ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इजरायल और यहां के देशवासी आपका स्वागत करने को काफी उत्सुक हैं।”
उनका यह बयान एक्स पर पीएम मोदी के जाने से पहले के बयान के जवाब में आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अपने इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ अपनी मुलाकातों को लेकर काफी उत्सुक हैं, जिसका मकसद अलग-अलग सेक्टर में सहयोग को और मजबूत करना और क्षेत्रीय और ग्लोबल मुद्दों पर चर्चा करना है।
2017 के दौरे के बाद यह पीएम मोदी की दूसरी इजरायल यात्रा है, जिसने रक्षा, कृषि और जल प्रबंधन के क्षेत्र में नए रास्ते खोले थे।
अपने प्रस्थान वक्तव्य में, पीएम मोदी ने कहा, “मेरे दोस्त प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बुलावे पर मैं 25-26 फरवरी को इजरायल की राजकीय यात्रा पर जा रहा हूं। भारत और इजरायल के बीच एक मजबूत और कई तरह की स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप है, जिसमें हाल के सालों में जबरदस्त ग्रोथ और तेजी देखी गई है।”
उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ अपनी बातचीत का इंतजार कर रहा हूं, जिसका मकसद विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवाचार, कृषि, जल प्रबंधन, तकनीक, रक्षा और सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश के ही लोगों के बीच संबंधों समेत अलग-अलग क्षेत्रों में हमारे सहयोग को और मजबूत करना है। हम आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।”
प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायली राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे और इजरायली संसद ‘नेसेट’ को भी संबोधित करेंगे। एक एक्स पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि बुधवार शाम मैं इजरायली संसद, नेसेट को संबोधित करूंगा। यह हमारे बीच मौजूद मजबूत संसदीय और लोकतांत्रिक संबंधों को श्रद्धांजलि है।
अंतरराष्ट्रीय
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को ‘नष्ट’ करने का दावा किया

TRUMP
वाशिंगटन, 25 फरवरी : अमेरिका को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को ‘नष्ट’ करने का डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है। उन्होंने घोषणा की कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने ‘ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम को नष्ट कर दिया है।’ इसके साथ ही उन्होंने आठ युद्धों को समाप्त करने का दावा किया।
ट्रंप ने ‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ नाम के अपने इस ‘असाधारण अभियान’ का जिक्र करते हुए कांग्रेस को बताया कि अमेरिकी सेना ने ‘ईरान की धरती पर हमले के जरिए ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि दशकों से अमेरिका की नीति रही है कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति न दी जाए। उन्होंने आगे कहा कि मेरी प्राथमिकता इस समस्या को कूटनीति के माध्यम से हल करना है, लेकिन एक बात निश्चित है; मैं दुनिया के सबसे बड़े आतंकवादी प्रायोजक को कभी भी परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दूंगा।
ट्रंप ने इस अभियान को व्यापक राष्ट्रीय सुरक्षा सिद्धांत का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि इसे ‘शक्ति के बल पर शांति’ कहा जाता है,’ और साथ ही यह भी कहा कि अमेरिका इस वर्ष अकेले अमेरिकी सशस्त्र बलों में रिकॉर्ड एक ट्रिलियन डॉलर का निवेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि नाटो देशों ने ‘सैन्य रक्षा के लिए जीडीपी का 5 प्रतिशत भुगतान करने पर सहमति जताई है, जो पहले 2 प्रतिशत था, जिसे हर कोई असंभव मानता था।
लैटिन अमेरिका की ओर रुख करते हुए, ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सेनाओं ने ‘दुश्मन को पूरी तरह से परास्त कर दिया है, गैरकानूनी तानाशाह निकोलस मादुरो के शासन का अंत कर दिया है और उसे अमेरिकी न्याय के कटघरे में खड़ा कर दिया है।’ उन्होंने कहा कि वाशिंगटन ‘दोनों देशों के लिए असाधारण आर्थिक लाभ सुनिश्चित करने के लिए नई राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के साथ मिलकर काम कर रहा है।
राष्ट्रपति ने मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त नीति पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि मैंने इन कार्टेल को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया है और अवैध फेंटानिल को सामूहिक विनाश का हथियार घोषित किया है। उन्होंने आगे कहा कि एक नए सैन्य अभियान ने ‘पानी और समुद्र के रास्ते इसकी आवक को लगभग पूरी तरह से रोक दिया है।’
अपने भाषण के दौरान ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि अपने पहले 10 महीनों में, मैंने 8 युद्ध समाप्त किए। जिनमें कंबोडिया और थाईलैंड, पाकिस्तान और भारत, कोसोवो और सर्बिया, इजरायल और ईरान शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम नौवें युद्ध, रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे नरसंहार, को समाप्त करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध3 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र8 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
न्याय1 year agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
-
अपराध4 years agoबिल्डर पे लापरवाही का आरोप, सात दिनों के अंदर बिल्डिंग खाली करने का आदेश, दारुल फैज बिल्डिंग के टेंट आ सकते हैं सड़कों पे
-
अपराध3 years agoपिता की मौत के सदमे से छोटे बेटे को पड़ा दिल का दौरा
-
राष्ट्रीय समाचार1 year agoनासिक: पुराना कसारा घाट 24 से 28 फरवरी तक डामरीकरण कार्य के लिए बंद रहेगा
