Connect with us
Sunday,15-March-2026
ताज़ा खबर

अंतरराष्ट्रीय

टी20 विश्व कप : विराट ‘आतिबाजी’ से भारत ने पाकिस्तान को हराकर मनाई ‘दीवाली’

Published

on

विराट कोहली (82 नाबाद) और हार्दिक पांड्या (40) की 78 गेंदों में 113 रनों की शानदार साझेदारी की बदौलत यहां मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को टी20 विश्व कप के सुपर 12 ग्रुप मैच में भारत ने पाकिस्तान को आखिरी गेंद तक खिंचे मैच में 4 विकेट से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरूआत की। इसके साथ ही उन्होंने पिछले वल्र्ड कप में मिली हार का बदला भी ले लिया। पाकिस्तान के 159 रन के जवाब में भारत ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 160 रन बनाकर लक्ष्य का सफल पीछा किया।

पाकिस्तान की ओर से हारिस राउफ और मोहम्मद नवाज ने दो-दो विकेट लिए, जबकि नसीम शाह ने एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत बेहद खराब रही, क्योंकि उन्होंने 6.1 ओवर में 31 रन पर ही चार महत्वपूर्ण विकेट खो दिए। इस दौरान, केएल राहुल (4), कप्तान रोहित शर्मा (4), सूर्यकुमार यादव (15) और अक्षर पटेल (0) चलते बने। चार विकेट जल्दी गिरने के बाद भारत गहरे संकट में दिखाई दे रहा था। लेकिन विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने पारी को संभाला।

इस बीच, दोनों ने कुछ अच्छे शॉट खेले, जिससे भारत का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। हालांकि पाकिस्तानी गेंदबाजों ने दबाव बनाकर रखा। आखिरी के 18 गेंदों में 48 रन चाहिए थे। शाहीन की गेंद पर चौका मारकर कोहली ने 43 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत को 18वें ओवर में 16 रन मिले, जिससे वे लक्ष्य के और ज्यादा करीब आ गए।

19वां ओवर डालने आए राउफ की गेंदों पर कोहली ने दो छक्के समेत 15 रन बटोरे। भारत को 6 गेंदों में 16 रनों की जरूरत थी। आखिरी ओवर डालने आए मोहम्मद नवाज की पहली गेंद पर हार्दिक (40) कैच आउट हो गए। इसके साथ ही उनके और कोहली के बीच 78 गेंदों में 113 रनों की साझेदारी का अंत हो गया। सातवें नंबर पर आए दिनेश कार्तिक (1) भी चलते बने। इसके बाद कोहली ने रोमाचंक मोड़ पर छक्का मारकर भारत को जीत के करीब ले आया, जिसके बाद आर अश्विन ने बल्ले से विनिंग शॉट आया।

पाकिस्तान के 159 रन के जवाब में भारतीय टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 160 रन बनाए। इस तरह से भारत ने पाकिस्तान को चार विकेट से हराकर टी20 विश्व कप की शानदार शुरूआत की।विराट ने 53 गेंदों पर मैच विजयी नाबाद 82 रन में छह चौके और चार छक्के लगाए जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कोहली को कंधे पर उठा लिया। हार्दिक ने उनके सिर को चूमा। मैदान पर चक दे इंडिया गूंज रहा है। झूम उठे हैं दर्शक। ऐसा मैच पहले कभी नहीं देखा गया। क्या शानदार मैच था, जहां हर गेंद एक अलग-अलग कहानी लेकर आ रही थी। हालांकि हर कहानी में एक ऐसा किरदार था, जो हमेशा कॉमन था और वह हैं विराट कोहली। इस व्यक्ति ने भारत को उस परिस्थिति से जीत दिलाई जहां से हर उम्मीदें दम तोड़ने लगी थी। अंतिम आठ गेंद में 28 रनों की कहानी अदभुत है, जिसे काफी दिनों तक याद रखा जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय

ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अपने और ओबामा के शासन में की गई कार्रवाई पर शेयर किए मीम्स

Published

on

वॉशिंगटन, 14 मार्च : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपने बयानों की वजह से वह अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं, ट्रूथ सोशल पर वह अपने विचारों के साथ-साथ मीम्स, कार्टून और अलग-अलग तरह के पोस्टर भी साझा करते रहते हैं। ताजा मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति ने पूर्व प्रेसिडेंट बराक ओबामा के साथ खुद की एक फोटो साझा की है।

ट्रंप ने इस मीम वाले पोस्टर में पूर्व राष्ट्रपति ओबामा के कार्यकाल के दौरान ईरान के साथ बर्ताव की तुलना अपने कार्यकाल के दौरान की कार्रवाई से की है। ओबामा के साथ ईरानी शासन और पैसों वाली फोटो पर लिखा है कि ओबामा कैसे ईरान के साथ बातचीत कर रहे हैं, वहीं नीचे एक दूसरी तस्वीर है, जिसमें ट्रंप खुद नजर आ रहे हैं और उनके साथ बैकग्राउंड में कुछ मिसाइलें हैं। इस पर लिखा है कि ट्रंप मिसाइल के जरिए ईरान से डील करते हैं।

बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में यह दूसरी बार है जब ईरान के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की गई है। इससे पहले जून 2025 में अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर यूरेनियम का संवर्धन रोकने के लिए हमले किए थे। इस हमले में ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों को निशाना बनाया गया। वहीं, ईरान के कई न्यूक्लियर वैज्ञानिक भी मारे गए।

अमेरिका और इजरायल का कहना है कि ईरान को इस तरह से तबाह करना है कि वह फिर से परमाणु हथियार बनाने के लिए ताकत ना जुटा सके। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका ने ईरान के खार्ग आइलैंड पर “हर सैन्य टारगेट को पूरी तरह से खत्म कर दिया है,” जो एक जरूरी क्रूड एक्सपोर्ट हब है।

इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी धमकी दी है कि अगर ईरान होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों को जाने से रोकता रहा तो वह आइलैंड के ऑयल इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला करेगा।

ट्रंप द्वारा ट्रूथ सोशल पर पोस्ट किए गए वीडियो में आइलैंड पर हमले दिखाए गए, जिनमें एयरपोर्ट की सुविधाओं पर हमले भी शामिल थे। सरकारी मीडिया ने तेहरान के खतम अल-अनबिया सैन्य कमांड हेडक्वार्टर का हवाला देते हुए बताया कि स्ट्राइक के बाद, ईरान ने कहा कि उसके एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर कोई भी हमला उन तेल कंपनियों के क्षेत्रीय इंफ्रास्ट्रक्चर पर जवाबी हमले करेगा, जिनके पास अमेरिकी शेयर हैं या जो अमेरिका के साथ सहयोग करती हैं।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

एलपीजी लेकर होर्मुज से सुरक्षित निकला भारतीय जहाज शिवालिक

Published

on

नई दिल्ली, 14 मार्च : अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष के 15वें दिन भारत के लिए अच्छी खबर आई। भारत का एलपीजी (रसोई गैस) ले जाने वाला जहाज शिवालिक शुक्रवार रात होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित पार कर गया। जहाजों के आवागमन पर नजर रखने वाली ट्रैकिंग साइट ‘मरीनट्रैफिक’ के मुताबिक, यह जहाज 7 मार्च को कतर से अमेरिका के लिए रवाना हुआ था।

जंग के बीच भारत का एलपीजी ले जाने वाला जहाज शिवालिक शुक्रवार रात होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित पार कर गया।

यह जहाज भारत की सरकारी कंपनी शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया का है और इसमें करीब 50,000 टन से ज्यादा एलपीजी ले जाने की क्षमता है। इसी वजह से इस जहाज का सुरक्षित निकलना भारत के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

फिलहाल भारत में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं है, लेकिन वैश्विक हालात को देखते हुए लोग घबराहट में एलपीजी सिलेंडर बुक कर रहे हैं। शुक्रवार को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि गलत सूचनाओं के कारण लोग घबराकर बुकिंग और जमाखोरी करने लगे हैं। घरेलू एलपीजी डिलीवरी का औसत चक्र लगभग ढाई दिन का है। डायवर्जन को रोकने के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) सिस्टम लागू किया गया है।

इस सिस्टम के तहत ग्राहकों को सिलेंडर प्राप्त करने के लिए डिलीवरी करने वाले को एक कोड देना होगा। अस्थायी उपाय के रूप में, एलपीजी बुकिंग के बीच न्यूनतम अंतराल 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है।

वहीं स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने फारस की खाड़ी में स्थित खार्ग द्वीप पर मौजूद ईरान के सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि जरूरत पड़ी तो इस इलाके के ऑयल इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी निशाना बनाया जा सकता है। ईरान के करीब 80 से 90 फीसदी कच्चे तेल का निर्यात इसी द्वीप से होता है।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

हमले से ईरान को पहुंची ‘चोट’, हमें मिली बड़ी कामयाबी : ट्रंप

Published

on

TRUMP

वॉशिंगटन, 14 मार्च : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान “बहुत अच्छी तरह” आगे बढ़ रहे हैं। और अमेरिकी बलों ने बड़े पैमाने पर हमले करते हुए “बहुत बड़ी कामयाबियां” हासिल की हैं, क्योंकि मध्य-पूर्व में संघर्ष तेज होता जा रहा है।

वॉशिंगटन के जॉइंट बेस एंड्रयूज में पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में ट्रंप ने कहा कि सैन्य अभियान सफल रहा है और इससे ईरान की क्षमताओं को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

ट्रंप ने कहा, “ईरान की स्थिति बहुत अच्छी है। आज बहुत बड़े हमले हुए हैं, बहुत बड़ी जीत मिली है, जैसा कि आपने सैन्य स्तर पर सुना होगा। मुझे लगता है कि सब कुछ बहुत अच्छी तरह नियंत्रण में है।”

राष्ट्रपति ने कहा कि यह अभियान उस परमाणु खतरे को खत्म करने के लिए चलाया जा रहा है, जिसे उनके मुताबिक ईरान से पैदा हो रहा था।

उन्होंने कहा, “हमें मध्य-पूर्व और पूरी दुनिया में मौजूद परमाणु खतरे को खत्म करना था और हम इसे खत्म करके रहेंगे।”

ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि लड़ाई के दौरान ईरानी सेना को काफी कमजोर कर दिया गया है।

उन्होंने कहा, “मेरे लिए इसका मतलब बहुत साफ है कि हम ऐसी प्रभुत्व वाली स्थिति में हैं, जैसी पहले कभी नहीं देखी गई।”

बिना शर्त आत्मसमर्पण की संभावना पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “उनकी नौसेना खत्म हो चुकी है, उनकी वायुसेना खत्म हो चुकी है, उनकी ज्यादातर सेना खत्म हो चुकी है। उनका बड़ा खतरा हर तरह से खत्म हो गया है।”

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु रक्षा और रडार प्रणालियों को बड़े पैमाने पर निष्क्रिय कर दिया गया है।

उन्होंने कहा, “उनके पास रडार नहीं है, ज्यादातर मामलों में उनके पास एंटी-एयरक्राफ्ट हथियार नहीं हैं। लगभग सब कुछ खत्म हो चुका है और आप यह देखेंगे।”

संघर्ष कितने समय तक चलेगा, इस सवाल पर ट्रंप ने कोई निश्चित समयसीमा देने से इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि अभियान उम्मीद से कहीं तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा, “मैं आपको समय नहीं बता सकता। मेरे मन में एक अंदाजा है, लेकिन उसे बताने से क्या फायदा? यह उतने समय तक चलेगा जितना जरूरी होगा। लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि हम तय समय से काफी आगे हैं।”

ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि इस संघर्ष का असर वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर पड़ सकता है, लेकिन उनका मानना है कि हालात सामान्य होते ही कीमतों में गिरावट आएगी।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि जैसे ही यह सब खत्म होगा, पेट्रोल की कीमतें तेजी से गिरेंगी। ऊर्जा से जुड़ी हर चीज की कीमतों में बड़ी कमी देखने को मिलेगी।”

ट्रंप ने यह भी पुष्टि की कि उन्होंने इस मुद्दे पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बातचीत की है।

उन्होंने कहा, “हां, मैंने उनसे बात की है। हम इस मुद्दे पर और कुछ अन्य विषयों पर भी चर्चा कर रहे हैं।”

उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इस मामले में इजरायल के नेतृत्व से भी बातचीत हुई है, हालांकि उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिका और इजरायल के रणनीतिक लक्ष्य कुछ हद तक अलग हो सकते हैं। यहां उनका इशारा इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ओर था।

ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि उनका नजरिया थोड़ा अलग हो सकता है, क्योंकि वे एक अलग देश हैं।”

फिर भी उन्होंने अमेरिकी सैन्य बल की प्रशंसा करते हुए कहा, “वह आपको बताएंगे कि संयुक्त राज्य अमेरिका जैसी ताकत दुनिया में कभी नहीं रही।”

ये बयान ऐसे समय आए हैं जब खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है और वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर भी चिंता बढ़ रही है, जिसके जरिए दुनिया के लगभग पांचवें हिस्से का तेल गुजरता है।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र20 minutes ago

मुंबई: एस आई आर को लेकर मुस्लिम ही नहीं हिंदू भी परेशान हैं, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार और चुनाव आयोग की आलोचना की

चुनाव37 minutes ago

चुनाव आयोग का पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! मतदान 23 और 29 अप्रैल को, वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

अपराध1 hour ago

मुंबई : एयर इंडिया के 4,000 से अधिक कर्मचारियों पर जुर्माना… एयरलाइन ने कर्मचारी यात्रा नीति के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग का पता लगाया

namaaz
अनन्य1 hour ago

मुंबई : मलाड रेलवे स्टेशन पर नमाज़ का वीडियो वायरल होने के बाद 3 हॉकरों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज

व्यापार1 day ago

मुनाफावसूली और डॉलर की मजबूती के चलते इस हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों आई गिरावट, गोल्ड 0.73 प्रतिशत फिसला

महाराष्ट्र1 day ago

महाराष्ट्र के बजट में माइनॉरिटीज़ को नज़रअंदाज़ किया गया: मनोज जमसटकर

महाराष्ट्र1 day ago

धर्मांतरण विरोधी और धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक को राज्य विधानमंडल की संयुक्त चयन समिति को भेजा जाना चाहिए और विधेयक पर जन सुनवाई होनी चाहिए: रईस शेख

अंतरराष्ट्रीय1 day ago

ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अपने और ओबामा के शासन में की गई कार्रवाई पर शेयर किए मीम्स

राजनीति1 day ago

प्रधानमंत्री देश की जनता को लेकर चिंतित, तेल-गैस की नहीं होगी किल्लतः संजय सरावगी

राजनीति1 day ago

जहां बंद होता है कांग्रेस वालों के दिमाग का ताला, वहां से शुरू होता है हमारा काम : प्रधानमंत्री मोदी

महाराष्ट्र1 week ago

मुंब्रा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नदीम खान उर्फ ​​बाबा खान के घर पर फायरिंग, पुलिस टीम पर भी हमला, मुंब्रा में अलर्ट… नदीम ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई साइबर फ्रॉड: 55 बैंक अकाउंट से फ्रॉड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, संदिग्ध इक्विपमेंट, बैंक बुक और दूसरे डॉक्यूमेंट्स जब्त

व्यापार2 weeks ago

भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद, डिफेंस स्टॉक्स उछले

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई: पुर्तगाली लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, सनसनीखेज घटना से मुंबई शर्मसार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

व्यापार1 week ago

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 300 अंक गिरा, आईटी शेयरों में बढ़त

व्यापार2 weeks ago

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 350 अंक फिसला, आईटी शेयरों में बढ़त

खेल3 weeks ago

टी20 विश्व कप: ग्रुप स्टेज में इन चार छोटी टीमों का प्रदर्शन रहा दमदार, जिम्बाब्वे ने किया सबसे ज्यादा प्रभावित

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को ‘नष्ट’ करने का दावा किया

अपराध3 weeks ago

सेंट्रल एंड वेस्टर्न रेलवे (आरपीएफ) ने रेलवे डिब्बों और परिसरों में अवैध प्रचार सामग्री चिपकाने के आरोप में ‘बंगाली बाबा’ को गिरफ्तार किया।

व्यापार2 weeks ago

ईरान में चल रहे ‘बड़े सैन्य अभियानों’ के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व जाने वाली सभी उड़ानें कीं निलंबित

रुझान