Connect with us
Sunday,29-March-2026
ताज़ा खबर

राष्ट्रीय

छात्र रहें तैयार, आज एनटीए जारी करेगा नीट यूजी 2025 का रिजल्ट

Published

on

नई दिल्ली,14 जून। नीट यूजी की परीक्षा दे चुके लाखों छात्रों को परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। छात्रों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) शनिवार को नीट यूजी का परिणाम घोषित करेगा। नीट यूजी की परीक्षा दे चुके 20 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म होगा और वह एनटीए की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।

हालांकि, इस दौरान छात्रों को इस बात पर ध्यान देना होगा कि वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही परिणाम देखें। कई बार सोशल मीडिया पर चल रही फेक वेबसाइट के जाल में छात्र फंस जाते हैं। इसीलिए, किसी भी तरह के नोटिफिकेशन के लिए छात्र एनटीए की वेबसाइट को ही सर्च करें।

छात्रों को परीक्षा का परिणाम देखने के लिए सबसे पहले नीट की आधिकारिक वेबसाइट ‘नीटडॉटएनटीएडॉटएनआईसीडॉटइन’ पर जाना होगा। वेबसाइट के होमपेज पर नीट 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें। इसके बाद रिजल्ट देखें और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें। परीक्षा परिणाम जारी करने से पहले एनटीए ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर नीट यूजी परीक्षा 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है।

एनटीए ने बताया कि सभी उम्मीदवार अब आधिकारिक एनटीए वेबसाइट पर अंतिम उत्तर कुंजी देख सकते हैं। एनटीए की ओर से नीट यूजी की परीक्षा 4 मई को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 20 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। रिजल्ट के साथ ही मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और स्कोरकार्ड भी जारी किए जाएंगे।

कैंडिडेट अपना स्कोरकार्ड भी नीट की ऑफिशियल वेबसाइट से ही डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद एनटीए एक रिलीज भी जारी करेगा, जिसमें परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के बारे में एक लिस्ट होगी। इसके साथ ही ऑल इंडिया में टॉप करने वाले छात्र के बारे में जानकारी साझा की जाएगी।

राजनीति

ममता सरकार नहीं दे रही युवाओं को को रोजगार, उद्योगपति भी छोड़ रहे बंगाल : संजय सरावगी

Published

on

पटना, 28 मार्च : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले बिहार भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष संजय सरावगी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर युवाओं को रोजगार न देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में लोगों को रोजगार देने में सरकार असमर्थ है।

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने समाचार एजेंसी मीडिया से कहा, “पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कभी संतुष्ट नहीं होंगी। उनको अब भाजपा से डर लगने लगा है। इसीलिए टीएमसी एसआईआर और भाजपा नेताओं के नाम पर जनता में गलत जानकारी दे रही है लेकिन इससे कुछ होने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा कि बंगाल को उद्योगपति छोड़कर जा रहे हैं, कारोबार घट रहा है और रोजगार कम हो रहा है जबकि ममता बनर्जी केवल बांग्लादेश से आए घुसपैठियों की चिंता करती हैं। प्रदेश की जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है।

संजय सरावगी ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की सैन्य ताकत की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत अब दुनिया की चौथी सबसे शक्तिशाली सैन्य शक्ति बन गया है और पड़ोसी देशों सहित किसी भी देश के लिए भारतीय राष्ट्र का सामना करना चुनौतीपूर्ण हो गया है।

उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधान परिषद से इस्तीफे के बाद किसी पद पर बने रहने की संवैधानिक प्रक्रिया पर भी टिप्पणी की। सरावगी ने कहा कि जब कोई महत्वपूर्ण स्थिति उत्पन्न होगी, तो भाजपा, एनडीए और प्रधानमंत्री के साथ परामर्श करके निर्णय लिया जाएगा।

बिहार में बढ़ती हवाई कनेक्टिविटी को लेकर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ रही है। नोएडा में नए एयरपोर्ट का उद्घाटन हो रहा है जबकि बिहार के दरभंगा और पूर्णिया में भी नए एयरपोर्ट शुरू हो रहे हैं। इससे लोगों को इससे लाभ मिलने पर बधाई दी।

सरावगी ने प्रधानमंत्री द्वारा मुख्यमंत्रियों के साथ हालिया बैठक का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने डेढ़ घंटे से अधिक समय तक बैठक की और पेट्रोल-डीजल से अतिरिक्त उत्पाद शुल्क हटा दिया। इसके साथ ही उन्होंने जमाखोरी और कालाबाजारी जैसी समस्याओं पर भी चर्चा की, ताकि भारत में इनकी रोकथाम की जा सके।

बिहार भाजपा अध्यक्ष के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी की पहल से न केवल अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा बल्कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं भी मिलेंगी।

Continue Reading

राजनीति

गृह मंत्री शाह आज बंगाल में तृणमूल सरकार के खिलाफ ‘श्वेत पत्र’ जारी करेंगे

Published

on

amit

कोलकाता, 28 मार्च : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को पश्चिम बंगाल सरकार और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ ‘चार्जशीट’ या ‘श्वेत पत्र’ जारी करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री शनिवार को दोपहर 12 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे और उसी समय ‘श्वेत पत्र’ जारी करेंगे।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की राज्य समिति के एक सदस्य ने कहा कि ‘श्वेत पत्र’ में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार के तीन कार्यकालों के दौरान पश्चिम बंगाल में तुष्टीकरण की राजनीति के परिणामस्वरूप हुई विफलताओं, कुप्रशासन, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और कथित रूप से सुनियोजित हिंसा के उदाहरणों को उजागर किया जाएगा।

गृह मंत्री शाह शुक्रवार देर रात नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। उनकी विशेष उड़ान को रात करीब 11.40 बजे कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरना था, लेकिन उनकी उड़ान रात करीब 12.25 बजे हवाई अड्डे पर पहुंची।

हालांकि, भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण खराब मौसम की वजह से उनकी विशेष उड़ान हवाई अड्डे पर नहीं उतर सकी और काफी देर तक हवा में ही रही।

शहर में उनके आगमन से पहले ही शाह ने सवाल उठाया था कि पश्चिम बंगाल ही एकमात्र ऐसा राज्य क्यों है जहां चुनाव होने वाले हैं और विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) को लेकर इतने विवाद हुए हैं।

उनके अनुसार, केरल और तमिलनाडु जैसे दो अन्य चुनावी राज्यों में, जहां पश्चिम बंगाल की तरह गैर-भाजपा दलों का शासन है, पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर एक भी विवाद नहीं हुआ है।

शाह ने कहा था, “न तो वहां न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति करनी पड़ी, जैसा कि पश्चिम बंगाल में हुआ, और न ही किसी राजनीतिक दल ने पुनरीक्षण प्रक्रिया के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।”

संयोगवश, शाह का कोलकाता में कार्यक्रम शुक्रवार रात 11.30 बजे न्यायिक निर्णय के लिए भेजे गए मामलों की दूसरी पूरक सूची प्रकाशित होने के ठीक एक दिन बाद हो रहा है।

यह सूची भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) और पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय की वेबसाइटों पर उपलब्ध है।

हालांकि, दूसरी पूरक सूची का विवरण जिसमें संसाधित मामलों की कुल संख्या और कितने नामों को बाहर करने योग्य पाया गया है, उपलब्ध नहीं है, क्योंकि शनिवार सुबह तक ईसीआई द्वारा इस संबंध में कोई आधिकारिक आंकड़े मीडिया के साथ साझा नहीं किए गए थे।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

व्हाइट हाउस ने ईरान संकट पर पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत की सराहना की

Published

on

वाशिंगटन, 28 मार्च : व्हाइट हाउस ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच ईरान संकट को लेकर हुई बातचीत की तारीफ की। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं की गई कि इस बातचीत में एलन मस्क भी शामिल थे या नहीं।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने मीडिया से कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच अच्छे संबंध हैं और यह बातचीत उपयोगी रही।”

उन्होंने यह बात उस खबर के जवाब में कही, जिसमें दावा किया गया था कि दोनों नेताओं की बातचीत में एलन मस्क भी शामिल हुए थे। व्हाइट हाउस ने न्यूयॉर्क टाइम्स की इस रिपोर्ट की न तो पुष्टि की और न ही खंडन किया।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि दो अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, इस बातचीत में मस्क की मौजूदगी से संकेत मिलता है कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच रिश्ते फिर से बेहतर हो रहे हैं।

अखबार ने आगे कहा, “पिछले साल गर्मियों में दोनों के बीच तब खटास आ गई थी, जब मस्क ने सरकार में अपना पद छोड़ दिया था। उन्हें सरकार में कर्मचारियों की संख्या कम करने का काम सौंपा गया था। ऐसा लगता है कि हाल के महीनों में दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया है।”

खबरों के मुताबिक, इस बातचीत में पश्चिम एशिया की बिगड़ती स्थिति पर चर्चा हुई, खासकर होर्मुज स्ट्रेट को लेकर। यह एक अहम समुद्री मार्ग है, जहां से दुनिया की बड़ी मात्रा में तेल की आपूर्ति होती है। हाल के दिनों में ईरान से जुड़े घटनाक्रम और समुद्री आवाजाही में रुकावट की आशंका के कारण तनाव बढ़ा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा कि इस समुद्री मार्ग का खुला, सुरक्षित और सुचारु रहना पूरी दुनिया के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा, “हम इस मुद्दे पर शांति और स्थिरता बनाए रखने के प्रयासों के लिए संपर्क में रहने पर सहमत हुए हैं।”

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि एक निजी कारोबारी होने के बावजूद एलन मस्क का इस बातचीत में शामिल होना असामान्य है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि उन्हें क्यों जोड़ा गया या उन्होंने बातचीत में हिस्सा लिया या नहीं।

यह चर्चा ऐसे समय में हुई है जब होर्मुज स्ट्रेट को बंद किए जाने की आशंका बढ़ रही है। इस रास्ते से दुनिया के तेल का बड़ा हिस्सा गुजरता है। अगर यहां कोई रुकावट आती है, तो इसका सीधा असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है, खासकर उन देशों पर जो तेल आयात करते हैं।

Continue Reading
Advertisement
Abu Asim..
महाराष्ट्र20 hours ago

मुंबई : शिवाजी नगर में हुआ ग्रैंड “करियर गाइडेंस एंड काउंसलिंग सेशन 2026”, पढ़ाई के साथ-साथ स्किल्स भी सफलता की कुंजी हैं : अबू आसिम

महाराष्ट्र23 hours ago

लॉकडाउन की अफवाहें फैलाने वालों की खैर नहीं प्रधानमंत्री के साथ मीटिंग के बाद अब सख्त एक्शन का आदेश: देवेंद्र फडणवीस

अपराध23 hours ago

मुंबई में डिलीवरी वाहन से 27 गैस सिलेंडर चोरी, जांच जारी

महाराष्ट्र24 hours ago

मुंबई : एनसीबी के अमित घौटे और दो अन्य पर आत्महत्या के लिए उकसाने पर कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक की पत्नी की शिकायत पर नवी मुंबई में मामला दर्ज

अंतरराष्ट्रीय1 day ago

अबू धाबी: मिसाइल मलबे से लगी आग, 5 भारतीय समेत 6 घायल

अंतरराष्ट्रीय1 day ago

हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर मिसाइल हमले की जिम्मेदारी ली, आईडीएफ का दावा- सफलतापूर्वक किया नष्ट

व्यापार1 day ago

लगातार पांचवें हफ्ते गिरा शेयर मार्केट, वैश्विक तनाव और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से दबाव में बाजार

राजनीति1 day ago

ममता सरकार नहीं दे रही युवाओं को को रोजगार, उद्योगपति भी छोड़ रहे बंगाल : संजय सरावगी

अंतरराष्ट्रीय1 day ago

ईरान के बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट पर तीसरी बार हुआ हमला, आईएईए ने दी चेतावनी

अंतरराष्ट्रीय1 day ago

वेलफेयर फ्रॉड को रोकने के लिए अमेरिकी सरकार ने बनाया टास्क फोर्स

महाराष्ट्र2 days ago

लॉकडाउन लागू नहीं होगा… तेल की कीमतें भी नहीं बढ़ेंगी, अफवाह फैलाने वालों पर क्रिमिनल केस दर्ज होंगे: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंब्रा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नदीम खान उर्फ ​​बाबा खान के घर पर फायरिंग, पुलिस टीम पर भी हमला, मुंब्रा में अलर्ट… नदीम ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

व्यापार3 weeks ago

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 300 अंक गिरा, आईटी शेयरों में बढ़त

अपराध2 weeks ago

मुंबई सेंट्रल के रेलवे अस्पताल में महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई: पुर्तगाली लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, सनसनीखेज घटना से मुंबई शर्मसार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

व्यापार4 weeks ago

ईरान में चल रहे ‘बड़े सैन्य अभियानों’ के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व जाने वाली सभी उड़ानें कीं निलंबित

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई के लोगों को महायोति का बड़ा तोहफा… अब 500 स्क्वायर फीट तक के घरों पर कोई टैक्स नहीं, महानगरपालिका ने यह सीमा बढ़ाकर 700 स्क्वायर फीट कर दी है।

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

खामेनेई की मौत के बाद बदले की आग में जल उठा ईरान, मुख्य सलाहकार बोले-हमला कर अमेरिका भाग नहीं सकता

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने फोन पर की बात, मध्य पूर्व संघर्ष को कम करने पर जोर

राष्ट्रीय3 weeks ago

मुंबई में गैस संकट से 20 फीसदी होटल-रेस्टोरेंट बंद, पेट्रोलियम मंत्री से आपूर्ति सुचारू रखने की मांग

रुझान