राजनीति
हर जिले में शुरू करें 100 बेड का पोस्ट कोविड वॉर्ड : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
कोविड के संक्रमण से ठीक हुए लोगों की सेहत को लेकर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिक्रमंद हैं। करीब तीन हफ्ते पहले ही उन्होंने हर जिला हॉस्पिटल में पोस्ट कोविड केयर सेंटर बनाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में आज गुरुवार को अपने बस्ती दौरे के दौरान उन्होंने सभी जिलों में सौ बेड का पोस्ट कोविड वॉर्ड शुरू करने का निर्देश दिया।
बस्ती मंडल की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलो में 1 जून से 18 से 44 वर्ष आयु के लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जाएगा । 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के अभिभावकों, न्यायिक अधिकारियों, सरकारी कर्मचारियों तथा मीडिया के प्रतिनिधियों को टीका लगाने के लिए अलग से काउंटर खोले जायेंगे। उन्होने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे एक-एक सीएचसी/पीएचसी गोद लें और वहां नियमित रूप से विजिट करें। अधिकारियों को निर्देश दिया कि टीकाकरण, सैनिटाइजेशन तथा फागिंग की सूचना जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराएं जिससे वे इसका सत्यापन कर सकें।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि प्रत्येक जिले में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन एवं फागिंग, निगरानी समिति द्वारा स्क्रीनिंग एवं दवा किट वितरण, कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर द्वारा फील्ड में किए जा रहे कार्य का सत्यापन तथा कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए अस्पतालों की तैयारी को प्राथमिकता दें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात को देखते हुए इंसेफेलाइटिस डेंगू, चिकुनगुनियां आदि बीमारियों से सुरक्षा के लिए भी समुचित प्रबन्ध किए जाएं । इसके लिए हर गांव एवं वार्ड में दिन में सैनिटाइजेशन तथा रात में फागिंग किया जाय। मच्छरों के लार्वा को खत्म करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने ग्रामीणों को खुले में शौच न करने तथा शौचालय का उपयोग करने को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
योगी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर को रोकने में सभी ने अच्छा कार्य किया है, लेकिन तब भी हमें सतर्क रहना होगा। यह एक महामारी है इसलिए सामान्य बीमारी से इसकी तुलना करना उचित नहीं है। प्रदेश के सभी जिलों को आक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर जिले में प्लांट स्वीकृत किया गया है, उस पर काम भी चल रहा है। उन्होने निर्देश दिया कि प्रत्येक आक्सीजन प्लांट के लिए एक नोडल अधिकारी नामित करें, जो कार्यदायी संस्था से समन्वय स्थापित करके इसको शीघ्र स्थापित कराए । सरकार ब्लैक फंगस से निपटने के लिए विशेष प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि सीएचसी/पीएचसी पर अभी ओपीडी शुरू नहीं की जाएंगी, लेकिन जिला अस्पताल में नानकोविड अस्पताल संचालित करके गंभीर रोगों के मरीजो का इलाज किया जायेगा । अन्य लोग टेली कन्सल्टेन्सी के माध्यम से डाक्टरों से परामर्श कर सकते हैं । साथ ही महिला एवं बच्चों के लिए अलग से अस्पताल संचालित किए जाने पर उन्होंने जोर दिया । सभी सीएचसी/पीएचसी में साफ-सफाई, रंगाई-पोताई अगले एक सप्ताह में कराने और सभी उपकरण एंव मशीन सही कराने के निर्देश दिए । उन्होंने जिले के अस्पतालों में जिलाधिकारी तथा मेडिकल कालेज में वहां के प्रधानाचार्य, पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति के संबंध में कार्रवाई शुरू करने को कहा । पैरामेडिकल स्टाफ, नर्स को मेडिकल कालेज से सम्पर्क करके टेनिंग दिलाए जाने की बात भी कही। उन्होंने वेंटीलेटर संचालित करने के लिए आईटीआई के छात्रों को ट्रेंड करने के निर्देश दिए।
जिले में कोई भूखा न रहे लिहाजा कम्युनिटी किचन का संचालन हो जिससे अस्पतालों में भर्ती मरीजों के परिजन, मजदूर, स्ट्रीट वेंडर, पल्लेदार एवं फुटपाथ पर रह कर गुजारा करने वालों को दो वक्त का शुद्ध ताजा भोजन मिल सके।
महाराष्ट्र
मुंबई में मसाला दुकान से चोरी करने के आरोप में कर्मचारी यूपी से गिरफ्तार, कैश बरामद

पुलिस ने दावा किया है कि उसने मुंबई के काला चौकी इलाके में एक मसाले की दुकान से 13,86,200 रुपये चुराने वाले एक कर्मचारी चोर को यूपी के अयोध्या से गिरफ्तार किया है। काला चौकी इलाके में मसाले की दुकान पर 8 दिनों से जमा किए गए पैसे अनाज में रखे गए थे और अगले दिन शिकायतकर्ता दुकान मालिक ने अनाज में पैसे ढूंढे लेकिन नहीं मिले। उसके बाद उसने पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस ने जांच की तो पाया कि दुकान पर काम करने वाला कर्मचारी सुबह से गायब था, जिससे पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने अजय कुमार श्याम सुंदर को यूपी के अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से 10 लाख रुपये से ज्यादा कैश बरामद किया। इस ऑपरेशन को मुंबई पुलिस कमिश्नर देविन भारती के निर्देश पर डीसीपी रागसुधा ने सुलझाया और पुलिस ने आरोपी को यूपी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
महाराष्ट्र
मुंबई: ‘ई’ वार्ड में दो टंकी मौलाना शौकत अली मार्ग पर फर्नीचर विक्रेताओं के खिलाफ बेदखली की कार्रवाई

मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के ‘ई’ वार्ड डिपार्टमेंट ने हाल ही में ‘ई’ डिपार्टमेंट के तहत मौलाना शौकत अली मार्ग पर पुराने फर्नीचर बेचने वालों और दूसरे कब्ज़ों के खिलाफ कार्रवाई की। यह कार्रवाई डिप्टी कमिश्नर (ज़ोन 1) चंदा जाधव के गाइडेंस और असिस्टेंट कमिश्नर आनंद कंकल की लीडरशिप में की गई। ‘ई’ डिपार्टमेंट में मौलाना शौकत अली मार्ग पर, खासकर मुरलीदेवरा आई हॉस्पिटल से जेजे हॉस्पिटल सिग्नल तक के इलाके में, कब्ज़ों की वजह से पैदल चलने वालों को बहुत परेशानी हो रही थी। पैदल चलने वालों को फुटपाथ के बजाय सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था, जिससे उनकी जान खतरे में पड़ रही थी। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए, म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के ‘ई’ डिवीजन की कंजर्वेशन और कब्ज़ा हटाने वाली टीमों ने मुंबई पुलिस के साथ मिलकर एक कैंपेन चलाया। इस बेदखली ऑपरेशन के दौरान, फर्नीचर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। फुटपाथ पर पड़े पुराने फर्नीचर को जेसीबी की मदद से मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके साथ ही, टूटे हुए फर्नीचर के कचरे को भी तुरंत हटा दिया गया। फुटपाथ पर किए गए सभी कब्ज़ों को हटा दिया गया। इसके अलावा, इलाके में बिना इजाज़त के फेरीवालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। जिससे सड़क पूरी तरह से ट्रैफिक के लिए खुल गई।
इस अभियान में 1 जेसीबी, 4 मजदूर, 3 अधिकारी और 2 इंजीनियर शामिल हुए। इसके अलावा, नागपारा पुलिस स्टेशन के 9 कर्मचारियों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। इस बीच, मुंबई नगर निगम का ‘ई’ डिवीजन इस मौके पर एक बार फिर साफ कर रहा है कि बिना इजाज़त के कंस्ट्रक्शन और बिना इजाज़त के फेरीवालों के खिलाफ रेगुलर कार्रवाई जारी रहेगी।
खेल
‘मैंने जितनी भी सेंचुरी देखी हैं, उनमें से यह सबसे बेहतरीन’, जयवर्धने ने तिलक की शतकीय पारी को सराहा

मुंबई इंडियंस (एमआई) के हेड कोच महेला जयवर्धने ने गुजरात टाइटन्स (जीटी) के खिलाफ सोमवार को मिली 99 रनों की बड़ी जीत के बाद टीम के ऑलराउंड प्रदर्शन की तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने तिलक वर्मा की आईपीएल में पहली सेंचुरी को अब तक की सबसे बेहतरीन शतकीय पारी बताया।
गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एक समय पर मुंबई इंडियंस 44 के स्कोर पर 3 विकेट खोकर मुश्किल में नजर आ रही थी। हालांकि, इसके बाद तिलक वर्मा ने चौथे विकेट के लिए नमन धीर के साथ 52 रनों की साझेदारी निभाई। वहीं, कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर उन्होंने 38 गेंदों में 81 रनों की शानदार साझेदारी निभाई, जिसके चलते मुंबई इंडियंस 199 रनों के टोटल तक पहुंचने में सफल रही।
मुंबई इंडियंस द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में हेड कोच महेला जयवर्धने ने कहा, “हम मुश्किल में थे, लेकिन हमने खुद को उससे उबारा। हमने सब्र रखा और वह स्कोर (199/5) बनाने के लिए बहुत अच्छी बल्लेबाजी की।” उन्होंने शुरुआती झटकों के बाद मिडिल ऑर्डर के दिखाए गए धैर्य की ओर इशारा किया।
तिलक वर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 101 रनों की नाबाद पारी खेली और आईपीएल में अपना पहला शतक लगाया। युवा बल्लेबाज की तारीफ करते हुए जयवर्धने ने कहा, “हमने कुछ ओवरों को बड़ा बनाया। मैंने जितनी भी सेंचुरी देखी है, उनमें से तिलक की यह शतकीय पारी सबसे बेहतरीन रही।” एमआई के कोच ने गेंदबाजों को भी जीत का श्रेय दिया।
उन्होंने युवा तेज गेंदबाज कृष भगत के प्रयासों की तारीफ की। इसके साथ ही अश्विनी कुमार की गेंदबाजी को भी सराहा। उन्होंने कहा, “कृष (कृष भगत) ने शुरुआत में शानदार प्रयास किया। टीम में वापसी कर रहे अश्विनी का प्रदर्शन भी बहुत बढ़िया रहा।” जयवर्धने ने बड़ी जीत में फील्डिंग के रोल को भी अहम बताया। उन्होंने कहा कि टीम ने बड़े मैदान पर शायद सबसे बेहतरीन फील्डिंग करने का प्रयास किया।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र10 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
न्याय2 years agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
-
अपराध4 years agoबिल्डर पे लापरवाही का आरोप, सात दिनों के अंदर बिल्डिंग खाली करने का आदेश, दारुल फैज बिल्डिंग के टेंट आ सकते हैं सड़कों पे
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
