मनोरंजन
स्टार एलेक्जेंड्रा डैडारियो ने न्यू ऑरलियन्स में ब्बॉयफ्रेंड से की शादी
हॉलीवुड अभिनेत्री एलेक्जेंड्रा डेडारियो अपने प्रेमी एंड्रयू फॉर्म के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं, इस बात की जानकारी पीपुल की रिपोर्ट से सामने आई है। अभिनेत्री एलेक्जेंड्रा डेडारियो को ‘बेवॉच’ और ‘टेक्सास चेनसॉ 3डी’ में अपने काम के लिए पहचाना जाता है।
दोनों स्टार ने न्यू ऑरलियन्स में शादी की है।
एलेक्जेंड्रा ने ‘वोग’ को बताया, “मुझे डेनिएल फ्रेंकल की पोशाक से प्यार हो गया। मैंने इंस्टाग्राम पर उनका अनुसरण किया। उन्होंने मुझे एक संदेश भेजा और हमने बातचीत की और जब मैं उनके स्टूडियो में गई, तो मुझे बस हर चीज में सुंदर लगा। मैंने अपनी पोशाक को चुना, क्योंकि ऐसा लगा कि यह न्यू ऑरलियन्स में है और यह सही विकल्प था लुइसियाना गर्मी के लिए।”
‘पीपुल’ ने नोट किया कि पोशाक, जिसे स्कारलेट कहा जाता है, जो की काफी मंहगी होने के साथ साथ खुबसूरत और आरामदायक थी, जो कि अपने दिन पर जोड़े ने अपने लिए चुना था।
डैडारियो ने कहा कि उनकी शादी आकस्मिक रूप से न्यू ऑरलियन्स के प्रतिष्ठित संरक्षण हॉल में हुई थी।
‘पीपल’ आगे कहता है, “न्यू ऑरलियन्स मूल योजना भी नहीं थी। अभिनेत्री इटली में शादी करना चाहती थी, ताकि वह तीन दिनों तक इतालवी शराब पी सके।”
डैडारियो और फॉर्म (53), महामारी के दौरान संयोग से मिले, जब वे न्यूयॉर्क में सड़क पर एक-दूसरे से टकरा गए। इसके बाद 2021 के अंत में उन्होंने सगाई कर ली थी।
मनोरंजन
‘मेरे प्रिय गुरु अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं’, 84वें बर्थडे पर चिरंजीवी ने दी खास अंदाज में बधाई

मेगास्टार चिरंजीवी ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को उनके 84वें जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दी। चिरंजीवी ने अमिताभ को अपना ‘सबसे प्रिय गुरु जी’ बताते हुए सिनेमा के प्रति उनके प्यार और अपने काम के प्रति समर्पण की तारीफ की। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि अमिताभ की उपलब्धियां ही नहीं बल्कि उनका सरल स्वभाव भी उन्हें खास बनाता है।
चिरंजीवी ने अमिताभ बच्चन के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों दिग्गज अभिनेता एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों के बीच का सम्मान साफ दिखाई दे रहा है। चिरंजीवी ने इस तस्वीर के साथ पोस्ट करते हुए लिखा, ”मेरे सबसे प्रिय गुरु अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। सिनेमा के प्रति आपका प्यार और अपने काम के प्रति आपका सम्मान हमेशा मेरे लिए प्रेरणा रहा है।”
उन्होंने आगे लिखा, ”आपकी बड़ी उपलब्धियों से बढ़कर आपका अपनापन और विनम्रता आपको खास बनाती है। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य, ढेर सारी खुशियों और ऐसे कई यादगार सालों की कामना करता हूं, जिनमें आप वही करते रहें, जिससे आपको लगाव है। पूरे प्यार और सम्मान के साथ, सर।”
बता दें कि अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी। वहीं, उनके फैंस भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘हैप्पी बर्थडे अमिताभ बच्चन’ ट्रेंड कर रहा है।
चिरंजीवी और अमिताभ बच्चन की बात करें, तो दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता काफी पुराना है। साल 2019 में चिरंजीवी और अमिताभ ने ऐतिहासिक फिल्म ‘सई रा नरसिम्हा रेड्डी’ में साथ में काम किया था। इस फिल्म में अमिताभ ने गोसाई वेंकन्ना का किरदार निभाया था, जो चिरंजीवी के किरदार के गुरु थे।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, चिरंजीवी अमिताभ बच्चन से इस रोल के बारे में बात करने से थोड़ा झिझक रहे थे। ऐसे में उन्होंने जया बच्चन की मदद ली और उनके जरिए अमिताभ तक अपनी बात पहुंचाई। अमिताभ ने बिना देर किए फिल्म में काम करने के लिए हामी भर दी।
मनोरंजन
जन्मदिन विशेषः दोस्ती के लिए बने नेता, फिर छोड़ दी राजनीति, जानें अमिताभ के सियासी करियर की कहानी

सदी के महानायक और बिग बी अमिताभ बच्चन का 11 अक्टूबर को जन्म दिन है। 11 अक्टूबर 1942 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में जन्मे अमिताभ बच्चन प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार हरिवंश राय बच्चन के बेटे हैं। बॉलीवुड में सफलता के ऊंचे पायदान को छूने वाले बिग बी राजनीति में भी हाथ आजमा चुके हैं, हालांकि यहां उनकी पारी सिनेमा जैसी हिट साबित नहीं हुई थी।
फिल्मों में ‘एंग्री यंग मैन’ के तौर पर सिस्टम से लड़ने वाले अमिताभ बच्चन ने असल जिंदगी में भी राजनीति का रुख किया था। 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने बचपन के दोस्त राजीव गांधी को भावुक रूप से समर्थन देने के लिए कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। 1984 में अपने जिगरी दोस्त राजीव गांधी के कहने पर उन्होंने इलाहाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने 8वें लोकसभा चुनाव में अपने गृहनगर इलाहाबाद (अब प्रयागराज) सीट से चुनाव लड़ा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज राजनेता हेमवती नंदन बहुगुणा को एकतरफा मुकाबले में ऐतिहासिक मतों के अंतर से हराया, जो चुनावी इतिहास की सबसे बड़ी जीतों में से एक थी।
जब अमिताभ बच्चन का राजनीतिक करियर शीर्ष पर था, तभी 1987 में देश के चर्चित बोफोर्स घोटाले में उनका और उनके भाई अजिताभ बच्चन का नाम आया। हालांकि उन पर लगे सभी आरोप झूठे साबित हुए, लेकिन मीडिया ट्रायल और विपक्षी दलों के विरोध से परेशान होकर उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किए बिना जुलाई 1987 में लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। साल 2012 में उन्हें इस मामले में पूरी तरह क्लीन चिट मिल गई थी।
इस्तीफा देने के बाद अमिताभ बच्चन ने सक्रिय राजनीति से हमेशा के लिए तौबा कर ली और दोबारा कभी कोई चुनाव नहीं लड़ा। उस दौरान अमिताभ बच्चन की कंपनी एबीसीएल मुश्किल दौर से गुजर रही थी और गांधी परिवार से कोई मदद न मिलने पर अमर सिंह ने उनकी आर्थिक मदद की। अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं। जया बच्चन साल 2004 से लगातार समाजवादी पार्टी (सपा) की ओर से राज्यसभा सांसद के रूप में राजनीति में सक्रिय हैं। इसके अलावा, दिवंगत नेता अमर सिंह के साथ उनकी करीबी के चलते एक समय उनका झुकाव अप्रत्यक्ष रूप से समाजवादी पार्टी की तरफ देखा गया था।
एक इंटरव्यू में राजनीति और चुनाव लड़ने के बारे में बॉलीवुड के शहंशाह ने कहा था, “मेरा वह फैसला भावनात्मक था। मैं एक दोस्त की मदद करना चाहता था इसलिए राजनीति में आया। राजनीति में आने के बाद पता चला यहां भावनाओं के लिए कोई जगह नहीं है। मुझे लगा कि मैं यह नहीं कर सकता और इसलिए राजनीति छोड़ दी।”
मनोरंजन
राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं

साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली शनिवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स ने न सिर्फ जन्मदिन की बधाई बल्कि, उनके लंबे स्वास्थ्य की कामना भी की।
अभिनेता महेश बाबू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर निर्देशक की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह हंसते हुए नजर आ रहे हैं। महेश बाबू ने निर्देशक के साथ काम करने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, “आपको अब तक का सबसे यादगार जन्मदिन मुबारक हो एसएस राजामौली सर। हम साथ में जिस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं वह जल्दी आए, क्योंकि अब मैं इसका और इंतजार नहीं कर सकता हूं।”
अभिनेता जूनियर एनटीआर ने फिल्ममेकर एसएस राजामौली को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि वह अपनी फिल्मों से लगातार एक नया मुकाम हासिल करते हैं और फिर खुद ही उसे पार कर जाते हैं।
एक्टर ने राजामौली के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की, जिसमें पर्दे के पीछे की उनकी दोस्ती की झलक देखने को मिली। तस्वीर में जूनियर एनटीआर पीछे से राजामौली को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों इस पल में काफी खुश दिख रहे हैं।
राजामौली ने काले रंग के कपड़े पहने हुए हैं और मुस्कुरा रहे हैं, जबकि जूनियर एनटीआर उनके कंधे पर झुके हुए प्यार से उन्हें पकड़े हुए हैं। जूनियर एनटीआर ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो उस शख्स को, जो लगातार ऊंचाइयां बढ़ाता है और फिर खुद ही उसे पार कर जाता है। लव यू जक्कन्ना एसएस राजामौली।”
अभिनेता रामचरण ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए निर्देशक को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर नोट शेयर कर फिल्म वारणसी को लेकर उत्सुकता जाहिर की। उन्होंने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे एसएस राजामौली गारू। आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और कई और सालों तक भारतीय सिनेमा का नाम रोशन करने की कामना करता हूं। वाराणसी के साथ आप जो शानदार फिल्म बना रहे हैं, उसे देखने का बेसब्री से इंतजार है।”
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र2 years agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र2 years agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
राजनीति2 years agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल2 years agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
