Connect with us
Monday,13-April-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

सपा का प्रदर्शन: अखिलेश के घर पर पुलिस का पहरा, कार्यकर्ताओं से झड़प, लिए गए हिरासत में

Published

on

समाजवादी पार्टी ने विधानमंडल सत्र से पहले बुधवार से 18 सितंबर तक हर रोज भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का निर्णय लिया है। इसी क्रम में आज प्रदर्शन से पहले ही सपा विधायकों के घर के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। प्रदेश कार्यालय से लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आवास तक पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया। सपा नेताओं को घरों में कैद कर दिया गया। इससे नाराज कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे।

पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया है। इस घटनाक्रम पर सपाइयों में आक्रोश है। सपा ने कहा कि विधायकों को घर से निकलने नहीं दिया जा रहा है। पार्टी ने इसकी घोर निंदा की है। वहीं अखिलेश यादव ने ट्वीट कर योगी सरकार पर हमला बोला है।

प्रदेश कार्यालय से लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आवास तक बड़ी संख्या में पुलिस लगा दी गई। कार्यालय के बाहर सपाइयों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने सपाइयों को हिरासत में लेकर ईको गार्डेन भेज दिया।

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, भर्तियों में धांधली, स्वास्थ्य सेवाओं में भ्रष्टचार, गरीब के घरों पर चल रहे बुलडोजर, किसानों की दुर्दशा के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगने आज विधानसभा जा रहे हैं। सपा विधायक लेकिन पुलिस सपा विधायकों को घरों से निकलने नहीं दे रही। घोर निंदनीय।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि हम शांति पूर्वक विधान भवन में जाकर धरना देना चाह रहे हैं। पुलिस ने हमको बताया कि आपको हाउस अरेस्ट किया गया है। रात 3:00 बजे से ही यहां पुलिस खड़ी की गई है। लोकल चौकी इंचार्ज ने बताया कि हाउस अरेस्ट हैं और कहीं नहीं जा सकते।

इसी तरह कई अन्य विधायकों और एमएलसी के घरों के बाहर भी पुलिस का सख्त पहरा है।

सपा विधायक रविदास मल्होत्रा ने कहा कि सपा ने विधानभवन में धरना करने की घोषणा की थी पर सरकार हमारी आवाज को दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है। पुलिसकर्मी बीती रात से ही मेरे घर के बाहर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें मीडिया से बात करने से भी रोका गया।

वहीं लखनऊ कमिश्नर ने कहा कि लखनऊ में धरना-प्रदर्शन के लिए ईको गार्डेन चिन्हित है। विधानसभा पर धरने से लोगों को दिक्कत होती। धरने से सुरक्षा भी प्रभावित होती। उन्होंने कहा कि पुलिस हाईकोर्ट के निदेशरें का पालन कर रही है। ईको गार्डेन में धरना-प्रदर्शन करें कोई दिक्कत नहीं है।

दरअसल, समाजवादी पार्टी इस बार विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले ही पांच दिन का धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। 14 सितंबर से 18 सितंबर तक विधान भवन में चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष पार्टी के विधानसभा व विधान परिषद सदस्य धरना देंगे। इस आंदोलन में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी एक दिन धरने पर बैठेंगे। लेकिन धरने से पहले पुलिस सक्रिय हो गई। नजरबंद की कार्रवाई शुरू हो गई। इस पर सपाइयों में आक्रोश है। सपा ने कहा कि विधायकों को घर से निकलने नहीं दिया जा रहा है। पार्टी ने इसकी घोर निंदा की है।

लखनऊ पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि किसी भी सपा नेता को अरेस्ट नहीं किया गया है। सिर्फ विधानसभा की तरफ जाने से रोका गया था। अब सभी सपा नेताओं को ईको गार्डन की तरफ भेजा गया है।

महाराष्ट्र

मुंबई के डोंगरी में मौलाना खालिद अशरफ और उनके बेटों पर हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार, तनाव शांत

Published

on

मुंबई के डोंगरी में मौलाना सैयद खालिद अशरफ, जिन्हें खालिद मियां के नाम से भी जाना जाता है, पर हुए हमले के बाद मुंबई ने हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है और चार आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। खालिद अशरफ और उनके बेटे पर हुए हमले से मुंबई में तनाव फैल गया। उनके समर्थक बड़ी संख्या में पुलिस स्टेशन पहुंच गए। इसके बाद आज उलेमा अहले सुन्नत वल जमात ने भी खालिद अशरफ पर हुए हमले के मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आज उलेमा अहले सुन्नत और ऑल इंडिया जमात-उल-उलेमा ने मुंबई पुलिस कमिश्नर देविन भारती से मुलाकात की और पुलिस की कार्रवाई पर संतुष्टि जताई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। हजरत मौलाना मोइनुद्दीन अशरफ, जिन्हें मोइन मियां के नाम से भी जाना जाता है, के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने देविन भारती से मुलाकात की। मौलाना खालिद अशरफ ने कहा कि मुझे ड्रग डीलरों ने निशाना बनाया है। साथ ही, जब इन ड्रग डीलरों ने मुझ पर और मेरे बेटे पर हमला किया, तो उन्होंने कहा था कि यह वही मौलाना हैं जो ड्रग्स के खिलाफ आंदोलन चलाते हैं। इसलिए मौलाना खालिद अशरफ ने पुलिस कमिश्नर से रिक्वेस्ट की है कि आलिमों पर हमला करना पूरी तरह से गलत है, ऐसे में इन गुंडों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए। उन्होंने पुलिस एक्शन पर खुशी भी जताई और आलिमों और शहर के बुजुर्गों का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगा कि मैं इस मुश्किल की घड़ी में अकेला हूं, इसलिए आप सभी का शुक्रिया। इसके साथ ही मौलाना खालिद अशरफ ने मुरीदों और उनसे जुड़े लोगों से रिक्वेस्ट की कि वे सब्र और संयम दिखाएं, इतना ही नहीं, उकसावे से भी बचें। जो हमारे चाहने वाले और चाहने वाले हैं, वे निश्चित रूप से कुछ गलत नहीं करेंगे। उलेमा ड्रग डीलरों के निशाने पर

हजरत मौलाना मोइनुद्दीन अशरफ, जिन्हें मोइन मियां के नाम से भी जाना जाता है, ने आज खालिद अशरफ पर हुए हमले को लेकर पुलिस कमिश्नर देविन भारती से मुलाकात की और बताया कि अब उन्हें उलेमा और सफेदपोश ड्रग डीलर टारगेट कर रहे हैं। इसका मकसद आम जनता में दहशत फैलाना है। इसलिए मौलाना मोइन मियां ने पुलिस से रिक्वेस्ट की है कि ऐसे ड्रग डीलरों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए जो उलेमा को टारगेट करते हैं। उन्होंने कहा कि मौलाना खालिद अशरफ ने भिवंडी में ड्रग्स के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था, जिसका असर मुंबई के ड्रग डीलरों पर भी पड़ा है। इसके साथ ही, ड्रग डीलरों का एक रैकेट चल रहा है, जो ड्रग डीलरों के खिलाफ अभियान चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें बदनाम करते हैं। इसलिए ऐसे ड्रग डीलरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। मोइन मियां ने कहा कि पुलिस द्वारा ड्रग डीलरों के खिलाफ की गई कार्रवाई निश्चित रूप से संतोषजनक है, लेकिन ऐसे ड्रग डीलरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी समय की जरूरत है। प्रतिनिधिमंडल में रजा अकादमी के प्रमुख सईद नूरी, मौलाना एजाज कश्मीरी और मौलाना अनीस अशरफी भी शामिल थे। डोंगरी पुलिस ने मौलाना खालिद अशरफ पर हमला करने के आरोप में मजीद लाला पठान, राहील पठान, साहिल पठान और पेरू को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। हमलावरों ने मौलाना खालिद अशरफ और उनके बेटों पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे वह अभी भी घायल हैं।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

‘मेक इन इंडिया’ को बड़ा बढ़ावा: भारत में तेजस फाइटर जेट इंजन का रिपेयर सेंटर बनाने के लिए जीई एयरोस्पेस और भारतीय वायुसेना ने किया समझौता

Published

on

‘मेक इन इंडिया’ पहल को मजबूती देते हुए अमेरिकी कंपनी जीई एयरोस्पेस ने सोमवार को भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के साथ एक नया समझौता किया है। इसके तहत भारत में एफ404-आईएन20 इंजन के लिए रिपेयर और मेंटेनेंस सुविधा (डिपो) स्थापित की जाएगी, जो एचएएल के तेजस फाइटर जेट को शक्ति प्रदान करते हैं।

यह नई सुविधा भारत में ही बनाई जाएगी और इसका संचालन भारतीय वायु सेना करेगी, जबकि जीई एयरोस्पेस तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा।

इस कदम का उद्देश्य भारत की स्वदेशी रक्षा मेंटेनेंस क्षमता को मजबूत करना और दूसरे देशों पर निर्भरता को कम करना है।

जब यह सुविधा चालू हो जाएगी, तो इंजन की मरम्मत और रखरखाव में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा, जिससे तेजस फाइटर जेट की उपलब्धता बेहतर होगी।

समझौते के तहत यह डिपो पूरी तरह से भारतीय वायु सेना के स्वामित्व और संचालन में रहेगा। वहीं जीई एयरोस्पेस तकनीकी विशेषज्ञता, प्रशिक्षण, सपोर्ट स्टाफ और जरूरी स्पेयर पार्ट्स व विशेष उपकरण उपलब्ध कराएगा।

जीई एयरोस्पेस की डिफेंस एंड सिस्टम्स सेल्स और बिजनेस डेवलपमेंट की वाइस प्रेसिडेंट रीटा फ्लेहर्टी ने कहा कि यह साझेदारी भारत की सशस्त्र सेनाओं को मजबूत करने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि इस नई सुविधा से तेजस बेड़े के लिए एफ404-आईएन20 इंजनों की उपलब्धता बेहतर होगी और भारतीय वायु सेना को समय पर आधुनिक तकनीक मिल सकेगी।

जीई एयरोस्पेस ने भारत के रक्षा क्षेत्र में अपनी व्यापक मौजूदगी का भी जिक्र किया। कंपनी के इंजन इंडियन नेवी के पी-8I समुद्री निगरानी विमान और एमएच-60आर हेलीकॉप्टरों के साथ-साथ भारतीय वायु सेना के एएच-64 अपाचे हेलीकॉप्टरों में भी इस्तेमाल होते हैं।

इसके अलावा, कंपनी के एलएम2500 मरीन गैस टर्बाइन का उपयोग आईएनएस विक्रांत और पी-17 शिवालिक क्लास फ्रिगेट्स में भी किया गया है।

कंपनी पिछले 40 वर्षों से भारत के एविएशन सेक्टर का हिस्सा रही है। पुणे में इसका मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और देश के 13 पार्टनर्स इसके ग्लोबल सप्लाई चेन से जुड़े हुए हैं, जिससे भारत में इसकी मौजूदगी और मजबूत हुई है।

Continue Reading

राजनीति

कांग्रेस ने विशेष सत्र से पहले जारी किया तीन-लाइन का व्हिप, सांसदों को सदन में अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश

Published

on

संसद के विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को लोकसभा में अपने सांसदों के लिए तीन-लाइन का व्हिप जारी किया। इसमें सांसदों से 16 से 18 अप्रैल तक संसद में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है।

कांग्रेस ने अपने नोटिस में कहा, “6, 17 और 18 अप्रैल को लोकसभा में चर्चा और मतदान के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए जाएंगे। लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे 16, 17 और 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे से सदन के स्थगित होने तक अनिवार्य रूप से सदन में उपस्थित रहें और पार्टी के रुख का समर्थन करें।”

इससे पहले, सत्तारूढ़ भाजपा और सहयोगी पार्टी जदयू अपने सांसदों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी कर चुकी हैं।

बता दें कि 16 अप्रैल से संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है। इस सत्र में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023’ में संशोधन विधेयक पेश किया जाएगा। कांग्रेस ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ में संशोधन पेश करने के समय को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठा रही है।

सोमवार को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाति जनगणना को टालने और पटरी से उतारने की कोशिश कर रहे हैं। उनके मुताबिक, जिस तरह और जिस समय संसद का विशेष सत्र बुलाया जा रहा है, उससे सरकार की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं।

उन्होंने कहा कि इस समय असली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, बल्कि परिसीमन है। उन्होंने अपने एक लेख में लिखा, “महिला आरक्षण की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में असली चिंता, जल्दबाजी में किए गए परिसीमन से उत्पन्न होने वाले जोखिम और असमानताएं हैं।”

सोनिया गांधी ने यह भी कहा कि परिसीमन की कोई भी प्रक्रिया, जिसमें लोकसभा की सदस्य संख्या में वृद्धि शामिल हो, उसे केवल गणितीय रूप से ही नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से भी न्यायसंगत होना चाहिए।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र5 hours ago

मुंबई के डोंगरी में मौलाना खालिद अशरफ और उनके बेटों पर हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार, तनाव शांत

मनोरंजन6 hours ago

पहली बार रियलिटी शो में हुई थी तारा सुतारिया और फराह खान की मुलाकात, ओपेरा गाकर जीता था सबका दिल

राष्ट्रीय समाचार7 hours ago

‘मेक इन इंडिया’ को बड़ा बढ़ावा: भारत में तेजस फाइटर जेट इंजन का रिपेयर सेंटर बनाने के लिए जीई एयरोस्पेस और भारतीय वायुसेना ने किया समझौता

राजनीति8 hours ago

कांग्रेस ने विशेष सत्र से पहले जारी किया तीन-लाइन का व्हिप, सांसदों को सदन में अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश

अंतरराष्ट्रीय समाचार9 hours ago

विदेश मंत्री एस. जयशंकर का यूएई दौरा सम्पन्न, व्यापक रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर रहा जोर

खेल9 hours ago

आईपीएल 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर बनाई जगह

राजनीति10 hours ago

हमारे देश की संसद एक नया इतिहास रचने के करीब : पीएम मोदी

राजनीति10 hours ago

बंगाल में मुसलमानों की गरिमा पर सवाल उठाने वाले को बर्दाश्त नहीं करेंगेः ओवैसी

अंतरराष्ट्रीय समाचार10 hours ago

ईरान का विश्वास हासिल करना ही अमेरिका के लिए मौजूदा स्थिति से निकलने का रास्ता: बाकेर कालिबाफ

अंतरराष्ट्रीय समाचार11 hours ago

ईरान ने बातचीत विफल होने के लिए यूएस को ठहराया दोषी, अमेरिका पर शर्तों को बदलने का लगाया आरोप

महाराष्ट्र2 weeks ago

लॉकडाउन लागू नहीं होगा… तेल की कीमतें भी नहीं बढ़ेंगी, अफवाह फैलाने वालों पर क्रिमिनल केस दर्ज होंगे: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र1 week ago

मुंबई : जय श्री राम विवाद में 5 गिरफ्तार, आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, तनावपूर्ण स्थिति में शांति बनी हुई है।

अंतरराष्ट्रीय2 weeks ago

व्हाइट हाउस ने ईरान संकट पर पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत की सराहना की

राजनीति2 weeks ago

गृह मंत्री शाह आज बंगाल में तृणमूल सरकार के खिलाफ ‘श्वेत पत्र’ जारी करेंगे

व्यापार1 week ago

ईरान के ऊपर अमेरिकी जेट विमान मार गिराए गए; बचाव कार्य जारी

अपराध2 weeks ago

मुंबई में डिलीवरी वाहन से 27 गैस सिलेंडर चोरी, जांच जारी

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

यूएई ने हबशान गैस प्लांट पर ईरान के हमले की कड़ी निंदा की, कुछ समय के लिए रोका गया ऑपरेशन

अपराध3 weeks ago

मुंबई में अभिनेत्री निमिषा नायर की कैब का पीछा करने वाले दो युवक हिरासत में, पुलिस ने नोटिस देकर छोड़ा

महाराष्ट्र3 weeks ago

अबू आसिम आज़मी ने महाराष्ट्र में हेट स्पीच से जुड़े अपराधों की घटनाओं पर चिंता जताई, विधानसभा में सख्त कार्रवाई की मांग की

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

ईरानी हमले के बाद हालात का जायजा लेने पहुंचे राष्ट्रपति हर्जोग, ईरान को कड़ी चेतावनी दी

रुझान