Connect with us
Thursday,01-October-2026
ताज़ा खबर

अंतरराष्ट्रीय

दक्षिण अफ्रीका ने भारत पर किया क्लीन स्वीप, आखिरी वनडे में 4 रनों से दी मात

Published

on

न्यूलैंड्स में रविवार को खेले गए सीरीज के आखिरी और रोमांचक वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 4 रनों हरा दिया, जिससे तीन मैचों की सीरीज में प्रोटियाज ने भारत पर क्लीन स्वीप किया। दक्षिण अफ्रीका के 288 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम 49.2 ओवरों में 283 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से विराट कोहली (65) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी और एंडिले फेहलुकवायो ने तीन-तीन सफलताएं अपने नाम कीं। वहीं ड्वेन प्रिटोरियस ने दो विकेट अपने नाम किए, जबकि केशव महाराज और सिसांडा मगला ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शुरुआत में ही कप्तान केएल राहुल के रूप में झटका लगा, जब एनगिडी ने उन्हें 9 रनों पर जन्नेमैन मलान के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद, तीसरे नंबर पर आए विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने मिलकर पारी को संभाला और टीम के लिए महत्वपूर्ण स्कोर बनाते चले गए।

धवन ने 58 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जिससे भारत का स्कोर 19वें ओवर में एक विकेट विकेट के नुकसान पर 100 के पार हो गया। दूसरी छोर पर कोहली ने भी अच्छे शॉट लगाए। लेकिन दोनों के बीच होती इस लंबी साझेदारी (98) को फेहलुकवायो ने तोड़ा, जब धवन पांच चौके और एक छक्के की मदद से 61 रन बनाकर आउट हो गए। इस समय तक 22 ओवरों में भारत ने दो विकेट खोकर 116 रन बनाए लिए थे।

वहीं, भारत को जल्द ही तीसरा झटका फेहलुकवायो ने तब दिया, जब ऋषभ पंत बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया। चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर ने कोहली के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। इस बीच, कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया और दोनों के बीच 38 रनों की साझेदारी हुई। लेकिन 32वें ओवर में कोहली पांच चौके की मदद से 65 रन बनाकर महाराज की गेंद पर आउट हो गए। इस समय भारत का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 154 रन लिए थे और अब जीतने के लिए 134 रनों की जरूरत थी।

इसके बाद छठे नंबर पर आए सूर्यकुमार यादव ने श्रेयस के साथ मिलकर लक्ष्य का पीछा करना शुरू किया। लेकिन जल्द ही सिसांडा की गेंद पर श्रेयस (26) भी पवेलियन लौट गए। अब भारत की स्थिति खराब होने लगी, क्योंकि एक के बाद एक विकेट गिरते चले जा रहे थे। भारतीय टीम ने 38 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 200 रन पूरे कर लिए थे।

इस बीच, सूर्यकुमार ने चार चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाकर आउट हो गए। जल्द ही जयंत यादव (2) भी चलते बने। इस समय तक भारत ने 42 ओवरों में सात विकेट खोकर 227 रन बना लिए थे, टीम को अभी भी जीतने के लिए 61 रनों की जरूरत थी। सातवें स्थान पर आए दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह ने मिलकर भारत को लक्ष्य के करीब पहुंचने की कोशिश की। इस दौरान, चाहर ने पांच चौके और दो चक्कों की मदद से 54 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बुमराह (12) भी पवेलियन लौट गए। युजवेंद्र चहल (2) रन बना कर आउट हो गए, जिससे भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई और 49.2 ओवरों में 283 रन पर ही ऑलआउट हो गई। तीसरे वनडे में साउथ अफ्रीका ने जीतने के साथ सीरीज भी 3-0 से अपने नाम कर ली।

इससे पहले, बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम की शुरुआत खराब रही, क्योंकि उन्होंने 34 रनों पर ही दो विकेट खो दिए। इस दौरान, सलामी बल्लेबाज जन्नेमैन मलान (1) को चाहर ने पंत के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद, सातवें ओवर में कप्तान टेम्बा बावुमा (8) भी कप्तान राहुल द्वारा रन आउट हो गए। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और एडेन मार्करम ने पारी को संभालते हुए टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। लेकिन मार्करम (15) भी डीकॉक के साथ 36 रनों की साझेदारी करने के बाद चाहर की गेंद पर पवेलियन लौट गए। इस समय तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 12.2 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 70 रन हो चुका था।

इसके बाद आए रस्सी वैन डेर डूसन ने डीकॉक के साथ लड़खड़ाती पारी को संभाला। 19वें ओवर में डीकॉक ने 59 गेंदों में अपना 28वां अर्धशतक पूरा कर लिया। 23 ओवरों के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 129 रन पहुंच गया। दोनों खिलाड़ियों ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ तेज गति से रन जोड़े। इस बीच, डीकॉक ने 108 गेंदों में अपने करियर का 17वां शतक जड़ दिया।

डीकॉक और डूसन ने मिलकर कई लंबी-लंबी बाउंड्री लगाई। लेकिन डीकॉक 12 चौके और दो छक्के की मदद से 124 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर आउट हो गए, जिससे दोनों के बीच 143 गेंदों पर 144 रनों की साझेदारी का अंत हो गया।

इसके बाद, डूसन भी जल्द चार चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाकर चहल के शिकार बन गए। प्रोटियाज का स्कोर 37 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 219 रन थे। क्रीज में डेविड मिलर और एंडिले फेहलुकवायो मौजूद थे। इस बीच, फेहलुकवायो (4) रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, मिलर ने आखिरी के कुछ ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। दूसरी छोर से ड्वेन प्रिटोरियस ने उनका साथ दिया। दोनों के बीच 43 गेंदों में 44 रनों की साझेदारी हुई, जिसके बाद प्रिटोरियस 20 रन बनाकर आउट हो गए।

केशव महाराज (6), मिलर (39) और सिसांडा मगला (0) भी जल्द आउट होकर पवेलियन लौट गए, जिससे साउथ अफ्रीका की टीम 49.5 ओवरों में 287 रनों पर सिमट गई थी। भारत की ओर से सबसे ज्यादा प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि युजवेंद्र चहल ने एक विकेट लिया।

अंतरराष्ट्रीय

कुवैत ने नेतन्याहू की सीरिया यात्रा को बताया ‘संप्रभुता का उल्लंघन’

Published

on

कुवैत ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सीरिया दौरे पर घोर आपत्ति की है। कड़ी निंदा करते हुए इसे “अवैध प्रवेश” करार दिया है। कुवैत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह कदम सीरिया की संप्रभुता और उसकी क्षेत्रीय अखंडता का गंभीर उल्लंघन है।

विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक बयान में कहा कि वह “अपने भाई सीरियाई अरब गणराज्य की भूमि में इजरायली प्रधानमंत्री के अवैध प्रवेश” की कड़े शब्दों में निंदा करता है।

बयान में कहा गया कि नेतन्याहू का सीरिया में प्रवेश देश की संप्रभुता और उसकी भूमि की अखंडता का “घोर उल्लंघन” है। मंत्रालय ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का भी उल्लंघन बताया।

कुवैत ने सीरिया में इजरायल की लगातार घुसपैठ और सैन्य कार्रवाइयों पर भी चिंता जताई। मंत्रालय के मुताबिक, सीरियाई क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां क्षेत्र में तनाव बढ़ा रही हैं और सुरक्षा एवं स्थिरता को कमजोर कर रही हैं।

कुवैत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि सीरिया में इजरायल की लगातार कार्रवाइयां क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। उसने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से ऐसे कदमों के खिलाफ रुख अपनाने और सीरिया की संप्रभुता का सम्मान सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

यह बयान पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच आया है, जहां सीरिया में इजरायल की सैन्य गतिविधियों को लेकर अरब देशों की ओर से लगातार आपत्तियां सामने आती रही हैं। कुवैत ने अपने बयान में सीरिया की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के सम्मान को अंतरराष्ट्रीय कानून का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

दरअसल, नेतन्याहू रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज और आईडीएफ के डिप्टी चीफ-ऑफ-स्टाफ मेजर-जनरल तामिर यदाई के साथ बुधवार को इजरायली कब्जे वाले दक्षिणी सीरिया में सैनिकों से मिलने गए थे। इस दौरान उन्होंने दावा किया था कि अपने दम के बल पर इजरायल ने रणनीतिक रूप से अहम स्थलों पर सफलतापूर्वक कब्जा कर रखा है। दक्षिणी सीरिया में, इजरायली सैनिक एक तथाकथित सुरक्षा क्षेत्र में तैनात हैं; वे दिसंबर 2024 में लंबे समय तक शासक रहे बशर अल-असद के सत्ता से हटने के बाद देश के अंदरूनी इलाकों में आगे बढ़े थे।

इजरायल उस इलाके में मौजूद है जो पहले संयुक्त राष्ट्र की निगरानी वाला बफर जोन था; यह जोन 1974 से इजरायल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स में इजरायली और सीरियाई सेनाओं को अलग करता था।।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

मुंबई पहुंचे अमेरिकी राजदूत गोर ने की सीएम फडणवीस से मुलाकात, भारत-यूएस संबंधों को मजबूत करने पर हुई चर्चा

Published

on

भारत में अमेरिका के राजदूत ने मंगलवार को मबारष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की। गोर मुंबई में आयोजित इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) राष्ट्रीय सम्मेलन 2026 में शामिल हुए।

सीएम फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सर्जियो संग मुलाकात की जानकारी दी। तस्वीरें साझा करते हुए कहा, ” मुंबई पहुंचे भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर का स्वागत करते हुए खुशी हुई। हमने भारत-यूएस संबंधों को मजबूत करने और बेहतर सहयोग के मौके तलाशने पर अच्छी चर्चा की।”

इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) नेशनल कन्वेंशन 2026 को गोर ने संबोधित भी किया। इस सम्मेलन का मुख्य विषय ‘रीडिफाइनिंग द इंडिया-यूएस कॉम्प्रीहेंसिव स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप’ (भारत-अमेरिका व्यापक रणनीतिक साझेदारी को पुनर्परिभाषित करना) है।

गोर ने इस सम्मेलन को खास बताया। उन्होंने कहा, “सच में हम समय की एक खास दहलीज पर खड़े हैं। सिर्फ दो दशकों में, हमारे द्विपक्षीय व्यापार ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो लगभग 20 बिलियन डॉलर से बढ़कर 240 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो गया है। यह 12 गुना बढ़ोतरी अचानक नहीं हुई है। कोई भी सेक्टर चुन लें, आप पाएंगे कि अमेरिका और भारत उसे पूरा करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “चाहे वह एआई हो, टेक्नोलॉजी हो, एयरोस्पेस हो, डिफेंस हो, या एनर्जी हो, दोनों देश रिकॉर्ड स्तर पर मिलकर काम कर रहे हैं, बाकी दुनिया से हम आगे हैं। यह गहरे, अटूट भरोसे को दिखाता है। 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार 500 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का हमारा साझा मकसद हमारे सामने मौजूद मौके के बड़े पैमाने को दिखाता है। यह बेजोड़ क्षमता दर्शाता है।”

गोर के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत पर पूरा भरोसा है। आगे बोले, “राष्ट्रपति ट्रंप भारत पर भरोसा करते हैं, और उन्होंने पहले दिन से ही इस रिश्ते को बरकरार रखने पर काफी मेहनत की। अपने दूसरे दौर के कुछ ही हफ्तों में, उन्होंने और पीएम मोदी ने एक भरोसे की पहल शुरू की, जिससे रिश्ते बदल गए और एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, डिफेंस और ज़रूरी चीजों में कोऑपरेशन को तेज करने के लिए स्ट्रेटेजिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया।”

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

ईरान का दावा: अमेरिकी हमलों में 14 लोगों की मौत

Published

on

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि बुधवार से शुरू हुए अमेरिकी हमलों में 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 78 लोग घायल हुए हैं। मंत्रालय के अनुसार, ये हमले ईरान के पांच प्रांतों में किए गए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता होसैन केरमनपौर ने बताया कि घायलों में से 47 अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि बाकी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं और राहत कार्यों को तेज कर दिया गया है।

इस बीच, ईरानी सेना ने दावा किया कि उसने खाड़ी क्षेत्र स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों और रणनीतिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते हुए बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले किए हैं।

ईरानी सेना के अनुसार, इन हमलों में कुवैत में पैट्रियट मिसाइल रक्षा प्रणाली, कतर में प्रारंभिक चेतावनी (अर्ली वार्निंग) सैटेलाइट एंटीना साइट, और बहरीन में अमेरिकी सेना के ईंधन भंडारण टैंकों को निशाना बनाया गया। सेना का कहना है कि इन अभियानों में विभिन्न प्रकार के बड़ी संख्या में ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

ईरानी सशस्त्र बलों ने एक बयान में कहा कि वे “अमेरिकी राष्ट्रपति के उद्देश्यों को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे” और देश की सुरक्षा तथा इस्लामी क्रांति के आदर्शों की रक्षा के लिए अपने अभियान जारी रखेंगे।

हालांकि, ईरान के इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। अमेरिका, बहरीन, कतर और कुवैत की ओर से भी इन कथित ड्रोन हमलों और संभावित नुकसान को लेकर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

अमेरिका ने बुधवार रात ईरान पर फिर एयरस्ट्राइक की। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने भी दावा किया कि उसने ईरान के करीब 90 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इनमें एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइल-ड्रोन स्टोरेज साइट, सैन्य लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं।

Continue Reading
Advertisement
राजनीति4 hours ago

आध्यात्मिक नेताओं ने बाबा रामदेव के इस बयान का स्वागत किया है कि भारतीय मुसलमान धर्म-परिवर्तित हैं; उनका कहना है कि सनातन परंपरा प्राचीन है।

महाराष्ट्र4 hours ago

मालेगांव 2006 बम धमाका मामला: सुप्रीम कोर्ट ने मामले से डिस्चार्ज किए गए मुस्लिम आरोपियों के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट की टिप्पणियों पर रोक लगाई

महाराष्ट्र4 hours ago

नेहरू साइंस सेंटर से नेहरू प्लैनेटेरियम तक फ्लाईओवर और सबवे परियोजना 31 जनवरी 2027 तक पूरी की जाए, अभिजीत बांगर के निर्देश।

राष्ट्रीय समाचार8 hours ago

हम मिलकर आतंकवाद से कैसे लड़ सकते हैं, इसकी बेहतरीन मिसाल कैप्टन स्मित ने पेश की: इजरायली राजदूत

राष्ट्रीय समाचार8 hours ago

शाहजहांपुर: मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या, जलाए शव, इलाके में सनसनी

राजनीति8 hours ago

वोटर लिस्ट से नाम हटाने की साजिश का आरोप, सीएम शिवकुमार बोले-फॉर्म 7 के फर्जी आवेदनों पर नजर रखें

बॉलीवुड8 hours ago

टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला

अंतरराष्ट्रीय समाचार8 hours ago

भारत के दो नगीने नीरजा और स्मित: जान पर खेलकर इंसानियत को जिंदा रखा, अपने-पराए का भेद मिटाया

व्यापार1 day ago

मुंबई के रियल एस्टेट बाजार ने सितंबर में बनाया नया रिकॉर्ड, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन 12,600 के पार; 14 वर्षों में सबसे ऊंचा स्तर

व्यापार1 day ago

वित्त मंत्री सीतारमण से बैठक के बाद व्यापारियों ने वापस लिया ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान

महाराष्ट्र4 weeks ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

राजनीति3 weeks ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से की मुलाकात, स्थायी शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

खेल2 weeks ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

अपराध4 weeks ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

खेल4 weeks ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत में एथेनॉल आपूर्ति 895 करोड़ लीटर पहुंची, अनाज-आधारित स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत: इंडस्ट्री डेटा

मनोरंजन3 weeks ago

अदनान सामी का कहना है कि एक पाकिस्तानी के तौर पर भारत में काम मिलना कभी मुश्किल नहीं था: ‘भारतीय नागरिकता मिलने के बाद बहुत कुछ बदल गया’

मनोरंजन2 weeks ago

‘बिग बॉस 20’ में एक तरफ अरिश्फा का गुस्सा, दूसरी तरफ रीति तिवारी के आंसू, बोलीं- ‘मेरे खिलाफ गए तो लड़ूंगी’

मनोरंजन4 weeks ago

‘मिर्जापुर: द मूवी’ रिलीज पर इमोशनल हुए अली फजल, टीम और फैंस का जताया आभार

रुझान