Connect with us
Tuesday,13-October-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

अपने ही शहर में टूरिस्ट बनीं श्रद्धा कपूर, मुंबई की सड़कों से लेकर खाने तक की दिखाई झलक

Published

on

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी सादगी और चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी छोटी-छोटी झलकियां साझा करती रहती हैं। कभी वह अपने परिवार के साथ बिताए पलों की तस्वीरें दिखाती हैं, तो कभी अपने सफर और पसंदीदा चीजों से फैंस को रूबरू कराती हैं।

अब श्रद्धा ने अपने ही शहर मुंबई को एक टूरिस्ट की नजर से देखने की कोशिश की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए, जिनमें वह मुंबई की गलियों में घूमती और शहर के अलग-अलग रंगों को महसूस करती नजर आ रही हैं।

श्रद्धा कपूर की ओर से इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। पोस्ट में एक तस्वीर उनकी गाड़ी के अंदर की है, जिसमें वह सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। इसके अलावा वह एक रेस्टोरेंट में बैठी हुई भी दिखाई दे रही हैं। एक अन्य तस्वीर में खाने से सजी पूरी टेबल नजर आ रही है, जिसमें टेस्टी खानों से भरी थालियां रखी हुई हैं।

इसके साथ ही उन्होंने गाड़ी से बनाए गए दो वीडियो भी साझा किए। पहले वीडियो में मुंबई का हाईवे दिखाई देता है। सामने चौड़ी सड़क और उसके दोनों ओर ऊंची-ऊंची इमारतें नजर आ रही हैं। दूसरे वीडियो में सड़क किनारे लगा हुआ कपड़ों का बाजार दिखाई देता है। इस बाजार में काफी भीड़ नजर आ रही है और लोग दुकानों पर खरीदारी करते दिख रहे हैं। इस पोस्ट के साथ श्रद्धा ने लिखा, “खुद की सिटी में टूरिस्ट बने हो कभी?”

श्रद्धा कपूर के फिल्मी सफर की बात करें तो उन्होंने साल 2010 में फिल्म ‘तीन पत्ती’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि उन्हें असली पहचान साल 2013 में आई फिल्म ‘आशिकी 2’ से मिली। इस फिल्म में उन्होंने आरोही का किरदार निभाया था और उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद वह ‘एक विलेन’ में नजर आईं, जिसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख थे। उन्होंने ‘हैदर’, ‘एबीसीडी 2’, ‘बागी’, ‘रॉक ऑन 2’, ‘ओके जानू’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ और ‘स्त्री’ जैसी फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए।

‘स्त्री’ में उनका रहस्यमयी किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया। इसके बाद वह ‘साहो’, ‘छिछोरे’, ‘बागी 3’ और ‘तू झूठी मैं मक्कार’ जैसी फिल्मों का हिस्सा बनीं। वहीं ‘स्त्री 2’ की सफलता ने भी श्रद्धा कपूर की लोकप्रियता को नई ऊंचाई दी।

मनोरंजन

पहले क्रश से सालों बाद मिलने की बेचैनी, दर्शन रावल के गाने ‘जाने किस मोड़ पे’ में दिखेगा प्यार का रंग

Published

on

अक्सर हम जिंदगी में आगे तो बढ़ जाते हैं, लेकिन कुछ रिश्ते और उनसे जुड़ी यादें दिल में हमेशा बनी रहती हैं। इसी तरह की भावनाओं को ‘जाने किस मोड़ पे’ गाना पेश करता है। यह गाना अपकमिंग फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का नया ट्रैक है, जिसे सिंगर दर्शन रावल ने गाया है।

उन्होंने बताया कि गाने में पुराने रिश्तों से दोबारा जुड़ने की खुशी, मन में उठने वाली हल्की बेचैनी और बीते दिनों को फिर से जीने का एहसास है।

दर्शन रावल ने कहा, ”मुझे इस गाने की सबसे खास बात इसका पुरानी यादों से जुड़ा एहसास और इसमें छिपी उम्मीद लगी। मैं चाहता हूं कि गाना सुनने वाले लोग भी अपनी जिंदगी के उन खास पलों को याद करें, जिनका उनके दिल में आज भी अलग स्थान है। कभी-कभी किसी ऐसे इंसान से दोबारा मिलने का ख्याल भी अपने आप में खास होता है, जो कभी हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा रहा हो। ऐसे में मन में कई सवाल उठते हैं कि इतने समय बाद मिलने पर कैसा लगेगा और क्या पहले जैसा अपनापन महसूस होगा।”

गाने के म्यूजिक कंपोजर रोचक कोहली ने भी इसके पीछे की भावना के बारे में बात की। उन्होंने कहा, “यह एक ऐसे सफर की तरह है, जिसमें इंसान को पता नहीं होता कि आखिर में उसके लिए क्या इंतजार कर रहा है। म्यूजिक के जरिए हमने उस उत्साह और घबराहट को दिखाने की कोशिश की है, जो कई साल बाद अपने पहले क्रश से मिलने पर महसूस होती है। दर्शन रावल की आवाज गाने में गर्मजोशी और एक अलग एहसास लेकर आती है, जबकि गीतकार गुरप्रीत सैनी के बोल इस भावना को और खूबसूरती से सामने रखते हैं।”

गीतकार गुरप्रीत सैनी ने कहा, ”’जाने किस मोड़ पे’ प्यार की उम्मीद और जिंदगी में अनजाने तरीकों से मिलने वाले रिश्तों की कहानी कहता है। मैंने गाने के बोल बेहद आसान रखे हैं, ताकि वे फिल्म के किरदारों की भावनाओं से मेल खा सकें। फिल्म की कहानी में किरदार स्कूल रीयूनियन के लिए एक साथ आगे बढ़ते हैं। हर किसी के मन में दोस्ती के साथ रोमांस की भी एक उम्मीद है। गाने में जवानी, दोस्ती और रोमांस का खूबसूरत मेल है, जिसे रोचक के म्यूजिक ने जीवंत बना दिया है।”

फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ के मेकर्स ने हाल ही में इस गाने को रिलीज किया है। इसमें स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्या, तुषार छिब्बर और सरगुन कौर लूथरा नजर आ रहे हैं। सभी इस फिल्म के जरिए डेब्यू कर रहे हैं। गाने को टी-सीरीज म्यूजिक पर रिलीज किया गया है।

लव फिल्म्स के बैनर तले पेश की जा रही फिल्म का निर्देशन अनुज सैनी ने किया है। फिल्म को लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Continue Reading

मनोरंजन

इमरान खान के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की मांग, किरीट सोमैया ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र

Published

on

महाराष्ट्र भाजपा नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने अभिनेता इमरान खान के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करने की मांग की है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय और ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन को पत्र लिखकर अपील की कि इमरान खान को फिलहाल भारत छोड़ने से रोका जाए। सोमैया का कहना है कि 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए प्रदर्शन के मामले में दर्ज एफआईआर की जांच और उनकी ओर से दी गई शिकायत पर जांच पूरी होने तक इमरान का भारत में रहना जरूरी है।

सोमैया ने गृह मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन को लिखे पत्र में कहा कि इमरान खान 10 अक्टूबर को अगस्त क्रांति मैदान में हुए प्रदर्शन में शामिल हुए थे। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर किया गया था। इसके लिए जरूरी अनुमति नहीं ली गई थी और मुंबई पुलिस ने मौके पर इमरान समेत कई लोगों को हिरासत में लिया था। इस घटना के संबंध में मुंबई के गावदेवी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज है और इसमें इमरान खान का नाम भी शामिल है।

पत्र में सोमैया ने दावा किया है कि इमरान खान अमेरिका के नागरिक हैं और उनके पास ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड है। उन्होंने लिखा कि इमरान भारत के बाहर जा सकते हैं और अगर जांच पूरी होने से पहले वह देश छोड़ देते हैं, तो आगे की जांच, बयान दर्ज करने और कानूनी प्रक्रिया में परेशानी आ सकती है। इसी आधार पर उन्होंने गृह मंत्रालय से इमरान के भारत छोड़ने पर रोक लगाने के लिए आदेश जारी करने और ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन से उनके खिलाफ एलओसी जारी करने का अनुरोध किया है।

सोमैया ने अपने पत्र में इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट, 2025 की धाराओं का हवाला भी दिया है। उन्होंने कहा कि इस कानून के तहत केंद्र सरकार कुछ परिस्थितियों में किसी विदेशी नागरिक के भारत छोड़ने पर रोक लगाने का आदेश दे सकती है। उन्होंने ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन से कहा कि अगर इमरान भारत छोड़ने की कोशिश करते हैं, तो इसकी जानकारी गावदेवी पुलिस स्टेशन को दी जाए।

दरअसल, यह पूरा मामला 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए प्रदर्शन से जुड़ा है। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर था। इमरान खान, उनकी पार्टनर लेखा वॉशिंगटन और उनकी कजिन जायन मैरी खान भी प्रदर्शन के दौरान वहां मौजूद थे। मुंबई पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान 400 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया था, जिसमें इमरान खान भी शामिल थे। बाद में उन्हें और अन्य लोगों को छोड़ दिया गया।

Continue Reading

मनोरंजन

कैसे अलका याग्निक बनीं 90 के दशक की बड़ी गायिका, रमेश तौरानी ने बताया अनुराधा पौडवाल का कनेक्शन

Published

on

हिंदी सिनेमा में 90 का दशक संगीत के मामले में बेहद खास रहा। इस दौर में कुमार सानू, उदित नारायण, सोनू निगम, अलका याग्निक और अनुराधा पौडवाल जैसे गायकों के गाने लोगों की जुबान पर चढ़े रहते थे।

संगीत निर्माता रमेश तौरानी ने उस दौर को याद करते हुए बताया है कि कैसे अनुराधा पौडवाल के एक फैसले से अलका याग्निक को फायदा पहुंचा था और वह हिंदी फिल्मों की सबसे व्यस्त सिंगर्स में शामिल हो गईं थी।

रमेश तौरानी हाल ही में संगीतकार कुमार सानू के साथ ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा के पॉडकास्ट ‘गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज’ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 90 के दशक के हिंदी फिल्म संगीत और उस दौर के गायकों की लोकप्रियता पर बात की। अलका याग्निक के करियर में आए बदलाव के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, ”उस समय लता मंगेशकर और आशा भोसले पहले से ही स्थापित नाम थीं। जब मैं संगीत तैयार करता था, तब लता मंगेशकर मेरी पहली पसंद होती थीं। इसके बाद अलका याग्निक और अनुराधा पौडवाल का नाम आता था।”

तौरानी ने कहा, ”90 के दशक में अनुराधा पौडवाल को नई लता मंगेशकर और अलका याग्निक को नई आशा भोसले के तौर पर देखा जाने लगा था। अनुराधा पौडवाल ने जब फिल्मों के लिए गाना बंद कर टी-सीरीज पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया, तो इसका सीधा फायदा अलका याग्निक को मिला। अलका को अलग-अलग तरह के गाने मिलने लगे। उन्हें सोलो के साथ डुएट गाने और शायरी वाले गीत गाने के मौके भी मिले।”

तौरानी ने कहा, ”उस दौर में कुमार सानू, उदित नारायण और सोनू निगम जैसे गायकों के बीच अलका याग्निक को सबसे ज्यादा गाने मिल रहे थे। इस तरह वह हिंदी फिल्म संगीत की सबसे प्रमुख आवाजों में शामिल हो गईं।”

बता दें कि अनुराधा पौडवाल 80 के दशक के आखिरी वर्षों और 90 के दशक की शुरुआत में हिंदी फिल्म संगीत की प्रमुख गायिकाओं में शामिल थीं। ‘आशिकी’, ‘दिल है कि मानता नहीं’ और ‘साजन’ जैसी फिल्मों के गानों ने उनकी लोकप्रियता को काफी बढ़ाया था। उनकी आवाज रोमांटिक गीतों के लिए खूब पसंद की जाती थी।

दूसरी ओर, अलका याग्निक ने ‘कयामत से कयामत तक’, ‘साजन’ और ‘फूल और कांटे’ जैसी फिल्मों के गानों से लोकप्रियता हासिल की।

Continue Reading
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय समाचार4 seconds ago

चीन ने भारत के लद्दाख मैप को बताया गैरकानूनी, 28 स्थानों पर जताया अपना दावा

अपराध23 minutes ago

राजस्थान में श्रीगंगानगर में विस्फोटक और हथियार बरामद, दो गिरफ्तार

महाराष्ट्र35 minutes ago

राहुल गांधी का खुद को भगवान शिव से जोड़ना बदतमीजी है : एकनाथ शिंदे

मनोरंजन55 minutes ago

पहले क्रश से सालों बाद मिलने की बेचैनी, दर्शन रावल के गाने ‘जाने किस मोड़ पे’ में दिखेगा प्यार का रंग

व्यापार1 hour ago

एलटीसीजी पर चर्चाओं से भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी; सेंसेक्स 1,109 अंक चढ़ा

खेल2 hours ago

शुभमन गिल और शेफाली वर्मा ने पुरुष और महिला वर्ग में जीता आईसीसी ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ पुरस्कार

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

बिहार : पूर्वी चंपारण में कथित भूमाफिया के ठिकाने पर छापेमारी, 27 लाख नकद और हथियार बरामद

मनोरंजन4 hours ago

इमरान खान के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की मांग, किरीट सोमैया ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र

राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

आज तकनीक, डेटा, ज्ञान और नवाचार ही शक्ति के नए स्रोत, ‘पावर टू एम्पावर’ ही नए युग की सबसे बड़ी ताकत: पीएम मोदी

महाराष्ट्र4 hours ago

महाराष्ट्र में मतदाता सूची पर दावे-आपत्तियों की समय सीमा बढ़ी, अब 26 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन : सीएम फडणवीस

बॉलीवुड2 weeks ago

टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला

अपराध4 days ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

खेल4 weeks ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

राजनीति3 days ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

मनोरंजन4 weeks ago

‘बिग बॉस 20’ में एक तरफ अरिश्फा का गुस्सा, दूसरी तरफ रीति तिवारी के आंसू, बोलीं- ‘मेरे खिलाफ गए तो लड़ूंगी’

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को मिला सपोर्ट, सेंसेक्स 564 अंक चढ़ा; फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में तेजी

राजनीति2 weeks ago

अखिलेश यादव का चुनावी ऐलान : सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन बहाल, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा

व्यापार2 weeks ago

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

मनोरंजन3 weeks ago

अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी

अपराध3 weeks ago

पंजाब में 47 किलो हेरोइन और अवैध हथियारों के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, सीमा पार से जुड़े तार

रुझान