Connect with us
Saturday,17-October-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस का 80 वर्ष की आयु में निधन

Published

on

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस का सोमवार को मैंगलोर में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। वह राज्यसभा के एक मौजूदा सदस्य थे। फर्नांडिस इस साल 20 जुलाई को अपना नियमित व्यायाम करते समय दुर्घटनावश गिर जाने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें मैंगलोर के एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था।

बताया जा रहा है कि जुलाई में अपने आवास पर योग का अभ्यास करने के दौरान सिर में लगी चोट के बाद ऑस्कर फर्नांडिस का इलाज चल रहा था।

उनका जन्म 27 मार्च 1941 को उडुपी में हुआ था।

डॉक्टरों ने उनके सिर में एक क्लोट (खून का थक्का जमना) निकालने के लिए उनका ऑपरेशन किया था। हालांकि, वह बेहोशी की स्थिति से कभी वापस नहीं आ पाए। फर्नांडिस का नियमित अंतराल पर डायलिसिस भी हो रहा था। उनके परिवार में पत्नी, बेटा और एक बेटी है।

फर्नांडिस को ब्रदर ऑस्कर के नाम से जाना जाता था और वे कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी के करीबी थे। उन्होंने यूपीए सरकार में केंद्रीय परिवहन, सड़क और राजमार्ग, श्रम और रोजगार मंत्री के रूप में कार्य किया था।

वह कर्नाटक के उडुपी संसदीय क्षेत्र से पांच बार लोकसभा सांसद रह चुके थे और उन्हें कांग्रेस द्वारा राज्यसभा के लिए नामित किया गया था। एक स्कूल शिक्षक के बेटे होने के नाते, वह गांधी परिवार का विश्वास जीतकर कांग्रेस पार्टी में मान्यता के सर्वोच्च पद तक पहुंचे। उन्होंने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के संसदीय सचिव के रूप में भी कार्य किया था।

उन्होंने एआईसीसी महासचिव के रूप में भी कार्य किया और उन्हें विभिन्न स्थितियों को संभालने को लेकर पार्टी के लिए एक संकटमोचक के रूप में जाना जाता था।

कांग्रेस के एक स्थानीय नेता ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार के अलावा कर्नाटक के कई प्रमुख कांग्रेस नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फर्नांडिस को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

कांग्रेस नेता के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा, “श्री ऑस्कर फर्नांडीस जी के परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। यह मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। वह कांग्रेस पार्टी में हम में से कई लोगों के लिए एक मार्गदर्शक और संरक्षक थे। उन्हें याद किया जाएगा और उनके योगदान के लिए प्यार से उनका स्मरण किया जाएगा।”

कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख और महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक बरगद का पेड़ गिर गया है। उन्होंने कहा, “ऑस्कर फर्नांडिस जी एक मार्गदर्शक, संरक्षक और संगठन निर्माता थे, जो कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जुड़े थे और वे बदले में उनसे प्यार करते थे। शायद उनके जैसा कोई नहीं होगा। शाश्वत कांग्रेसी को हमारी भावभीनी श्रद्धांजलि।”

फर्नांडिस ने 1972 में उडुपी नगर परिषद के पार्षद के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था।

राजनीति

दिल्ली की कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जारी किया जमानती वारंट, मानहानि केस में कार्रवाई

Published

on

दिल्ली की साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 के मानहानि केस में जमानती वारंट जारी किया है। यह केस विकास सांकृत्यायन उर्फ विकास पांडे ने दायर किया था।

शिकायतकर्ता के वकील ने कोर्ट को बताया कि नोटिस तामील करने गए प्रोसेस सर्वर की रिपोर्ट के अनुसार ध्रुव राठी का घर बंद मिला। इसके बाद कोर्ट ने वारंट जारी किया और मामले की अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को तय की है।

इससे पहले 12 अक्टूबर को भी दिल्ली की कोर्ट ने ध्रुव राठी को फ्रेश और दस्ती (हाथों-हाथ दिए जाने वाले) समन जारी किए थे। यह मामला केस नंबर 5786/2018 से जुड़ा है। इसकी शुरुआत मई 2018 में ध्रुव राठी द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो “भाजपा आईटी सेल पार्ट-2” से हुई थी।

शिकायतकर्ता विकास संकृत्यायन ‘आई सपोर्ट नरेंद्र मोदी’ नामक सोशल मीडिया पेज के फाउंडर हैं। वीडियो में ध्रुव राठी ने आरोप लगाया था कि विकास पांडे भाजपा आईटी सेल में सीनियर पद पर हैं और उन्होंने महावीर प्रसाद नामक एक व्यक्ति को फेक न्यूज फैलाने से जुड़े बयानों को वापस लेने के लिए 50 लाख रुपए की पेशकश की थी।

इस मामले में ध्रुव राठी को पहली बार जुलाई 2019 में साकेत कोर्ट ने समन भेजा था लेकिन नोटिस कई सालों तक तामील नहीं हो पाए क्योंकि ध्रुव राठी मुख्य रूप से विदेश में रहते हैं। हालिया आदेश में साकेत जिला कोर्ट के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने फ्रेश समन तब जारी किया जब शिकायतकर्ता के वकील ने अर्ली हियरिंग के लिए अर्जी दी। वकील ने बताया था कि ध्रुव राठी फिलहाल भारत आए हुए हैं और हरियाणा के गुरुग्राम में एक घर में रह रहे हैं।

मौजूदा समय में ध्रुव राठी लंदन में हैं। इस बात की जानकारी शनिवार को यूट्यूबर ध्रुव राठी ने एक्स पर पोस्ट के जरिए दी।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय समाचार

जी-20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : ट्रंप

Published

on

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस ने इस साल अमेरिका की मेजबानी में होने वाली जी20 बैठकों में शाम‍िल होने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि अगर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आते हैं, तो उनका स्वागत किया जाएगा।

व्हाइट हाउस से रवाना होने से पहले पत्रकारों ने ट्रंप से पूछा कि क्या पुतिन जी20 बैठक में शामिल होने वाले हैं। इस पर ट्रंप ने कहा, “नहीं, उन्होंने सिर्फ शाम‍िल होने इच्‍छा जताई है। मुझे नहीं पता कि पुतिन खुद आएंगे या नहीं लेकिन अगर वे आते हैं तो मैं जरूर उनका स्वागत करूंगा।”

ईंधन की कीमतों से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए ट्रंप ने खुद जी20 का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जी20 बैठकों में रूस के प्रतिनिधि पहले भी शामिल होते रहे हैं।

अमेरिका 2026 में जी20 की अध्यक्षता कर रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो 30 और 31 अक्टूबर को जॉर्जिया के अटलांटा में जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेंगे। इसके बाद 14 और 15 दिसंबर को ट्रंप फ्लोरिडा के मियामी स्थित ट्रंप नेशनल डोरल में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे।

रूस और भारत दोनों जी20 के सदस्य हैं। इससे पहले भारत ने सितंबर 2023 में नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी।

ट्रंप ने कहा कि वह चीन और रूस दोनों के साथ परमाणु समझौता करना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने माना कि उन्हें नहीं लगता कि ऐसा इस साल हो पाएगा।

यूक्रेन युद्ध को लेकर जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह भूल गए हैं कि युद्ध की शुरुआत पुतिन ने की थी, तो उन्होंने कहा, “देखिए, मुझे सभी बातें पता हैं। किसी समय मैं सारी जानकारी सार्वजनिक करूंगा। मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह युद्ध खत्म होना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “औसतन हर महीने करीब 25,000 सैनिक मारे जा रहे हैं। पिछले महीने यह संख्या 32,000 थी। मैं दोनों पक्षों से बात करता हूं। मुझे लगता है कि दोनों इस युद्ध को खत्म करना चाहते हैं और मेरा पूरा ध्यान इसी पर है कि यह युद्ध समाप्त हो।”

जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या अमेरिका ने यूक्रेन की ओर से ‘स्टारशील्ड’ के इस्तेमाल पर कोई प्रतिबंध लगाया है, तो उन्होंने साफ कहा, “नहीं, हमने ऐसा बिल्कुल नहीं किया है।”

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय समाचार

पाकिस्तान में महसूस हुए भूकंप के झटके, र‍िक्‍टर स्‍केल पर तीव्रता 5.8 दर्ज की गई

Published

on

पाक‍िस्‍तान में शन‍िवार सुबह भूकंप के झटके महसूस क‍िए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता र‍िक्‍टर स्‍केल पर 5.8 दर्ज की गई। भूकंप के चलते क‍िसी तरह के नुकसान के बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

एनसीएस के अनुसार, शन‍िवार सुबह 10:37 बजे लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस क‍िए। भूकंप का केंद्र मध्य बलूचिस्तान के शहर खुजदार के पास जमीन से 15 किलोमीटर नीचे गहराई में बताया गया। र‍िक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 दर्ज की गई। भूकंप के झटकों के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। हलचल महसूस होते ही लोग घरों से बाहर न‍िकलकर खुले स्‍थान की ओर भागे।

प‍िछले कुछ समय से पाक‍िस्‍तान के आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के कई दौर महसूस क‍िए गए हैं। खासकर अफगान‍िस्‍तान के क्षेत्र में। इस महीने कई बार अफगान‍िस्‍तान में भूकंप के झटके महसूस क‍िए गए। एक अक्‍टूबर को भी अफगान‍िस्‍तान में 5.3 तीव्रता के तेज झटके महसूस क‍िए गए थे। हालांक‍ि, इस भूकंप में क‍िसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है।

इससे पहले 7 सितंबर को सुबह 5 बजकर 36 म‍िनट पर भूकंप के झटके महसूस क‍िए गए थे। र‍िक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से 130 क‍िलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप से क‍िसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं आई।

इससे पहले अगस्‍त में ही पूर्वी नंगरहार प्रांत में लोगों ने भूकंप के झटकों का सामना क‍िया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई। इस दौरान तेज झटकों की वजह से 15 लोग घायल हुए थे।

इसी वर्ष जून महीने में भी अफगान‍िस्‍तान में भूकंप के झटके महसूस क‍िए गए। 27 जून को 7 बजकर 19 मिनट और 51 सेकेंड पर 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके लोगों ने महसूस क‍िए। इसका असर दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और उत्तर भारत के कई अन्य राज्यों में भी पड़ा। यहां भी लोगों ने झटके महसूस क‍िए।

Continue Reading
Advertisement
खेल51 minutes ago

भारत बनाम वेस्टइंडीज: चिन्नास्वामी में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? आखिरी मैच में दो सुपर ओवर से निकला था नतीजा

मनोरंजन1 hour ago

माथे पर टीका लगाने से फराह खान ने किया इनकार, वीडियो वायरल होते ही हुईं ट्रोल

राजनीति2 hours ago

दिल्ली की कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जारी किया जमानती वारंट, मानहानि केस में कार्रवाई

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 hours ago

जी-20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : ट्रंप

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 hours ago

पाकिस्तान में महसूस हुए भूकंप के झटके, र‍िक्‍टर स्‍केल पर तीव्रता 5.8 दर्ज की गई

खेल3 hours ago

हांगकांग सिक्सेस 2026: क्रुणाल पंड्या होंगे भारत के कप्तान, भुवनेश्वर की जगह खेजरोलिया को मौका

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

राहुल गांधी पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का हमला- ‘अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस’

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

दिल्ली में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत, 4 घायल

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

लोकतंत्र में सरकार बदलना प्रक्रिया का हिस्सा : पी चिदंबरम

राजनीति4 hours ago

दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के अभिजीत दिपके को किया गिरफ्तार, अदालत में पेश किया जाएगा

अपराध1 week ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

बॉलीवुड2 weeks ago

टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला

राजनीति1 week ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार1 week ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को मिला सपोर्ट, सेंसेक्स 564 अंक चढ़ा; फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में तेजी

व्यापार2 weeks ago

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

राजनीति3 weeks ago

अखिलेश यादव का चुनावी ऐलान : सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन बहाल, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा

मनोरंजन4 weeks ago

अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी

खेल2 weeks ago

‘आपकी जीत बेहतरीन प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क की भावना का सबूत,’ गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मु ने टीम इंडिया को सराहा

मनोरंजन3 weeks ago

बर्थडे बॉय रणबीर कपूर पर बॉलीवुड ने बरसाया प्यार, मां नीतू और रवि दुबे ने भी दी बधाई

रुझान