Connect with us
Friday,24-April-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

यूपी के राज्यपाल से मिले राधा मोहन सिंह, अटकले तेज

Published

on

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। कयास है कि चुनाव से पहले पार्टी में बड़ा उलटफेर हो सकता है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह ने रविवार को योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट फेरबदल की अटकलों के बीच यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। हालांकि, सिंह ने इसे ‘शिष्टाचार भेंट’ बताया।

राज्यपाल के साथ अपनी मुलाकात के बारे में बोलते हुए राधा मोहन सिंह सिंह ने संवाददाताओं से कहा, “मैं उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को लंबे समय से जानता हूं और उनसे मुलाकात कई समय से मुलाकात नहीं हुई। आखिरकार, आज मैं उनसे शिष्टाचार के रूप में मिला, खासकर जब से वह उस राज्य की राज्यपाल हैं, जिसका मैं प्रभारी हूं।”

राजभवन का दौरा करने से पहले सिंह ने राज्य के भाजपा प्रमुख स्वतंत्र देव और जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह से मुलाकात की, जिससे अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की रणनीति पर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई।

सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष ने पिछले महीने राज्य के नेताओं से तीन दिन मुलाकात की थी, जिसके बाद दोनों नेताओं ने योगी आदित्यनाथ को सबसे मेहनती और कुशल मुख्यमंत्री बताते हुए उनका समर्थन किया था।

यह पूछे जाने पर कि क्या कैबिनेट फेरबदल पर चर्चा हुई। सिंह ने कहा, ” कुछ उपजाऊ दिमाग हैं जो अपनी खेती करते रहते हैं।”

उन्होंने मुख्यमंत्री का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी सरकार बहुत लोकप्रिय है।

राधा मोहन सिंह दिन में यूपी विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित से मुलाकात करेंगे।

इस बीच, स्वतंत्र देव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार में सात रिक्त पदों को उचित समय पर भरा जाएगा।

403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रमुख दलों में भाजपा के 309, सपा-49, बसपा-18 और कांग्रेस-7 के विधायक हैं।

बता दें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में होने हैं।

अंतरराष्ट्रीय समाचार

ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच युद्ध विराम को तीन सप्ताह के लिए बढ़ाने की घोषणा की

Published

on

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच युद्ध विराम को तीन सप्ताह के लिए बढ़ाने की घोषणा की। इसके साथ ही इसे एक “ऐतिहासिक” कदम बताया और वाशिंगटन में दोनों पक्षों के बीच संभावित सीधी बातचीत का संकेत दिया।

यह फैसला ओवल ऑफिस में हुई एक बैठक के बाद सामने आया, जिसमें दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। अमेरिका में लेबनान की राजदूत नादा हमादेह मोवाद और इजरायल के राजदूत येचिएल लीटर बैठक में शामिल थे।

ट्रंप ने कहा, “वे तीन सप्ताह के अतिरिक्त युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं, अब और गोलीबारी नहीं होगी। दोनों देशों के नेता आने वाले सप्ताह में वाशिंगटन का दौरा कर सकते हैं।”

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस कदम को “एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक क्षण” बताया और दोनों पक्षों को एक साथ लाने का श्रेय राष्ट्रपति की सीधी भागीदारी को दिया। उन्होंने कहा कि इस विस्तार से दोनों देशों को दीर्घकालिक समाधान खोजने के लिए अवसर मिलेगा।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि इजरायल और लेबनान दोनों को हिजबुल्लाह को लेकर एक जैसी सुरक्षा चिंता है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दोनों देश एक ही आतंकवादी संगठन के शिकार हैं, और आशा व्यक्त की कि युद्धविराम से दोनों देशों के बीच स्थायी शांति स्थापित हो सकती है।

इजरायली राजदूत येचिएल लीटर ने कहा कि इजरायल शांति और नागरिकों की सुरक्षा चाहता है। दोनों सरकारें एकजुट हैं और हिजबुल्लाह के प्रभाव से देश को मुक्त कराना चाहती हैं।”

लेबनान की राजदूत नादा हमादेह मोवाद ने अमेरिकी समर्थन का स्वागत करते हुए कहा, “आपकी मदद और समर्थन से हम लेबनान को फिर से स्थिर बना सकते हैं।

ट्रंप ने युद्धविराम के प्रयास को व्यापक क्षेत्रीय कूटनीति से जोड़ा, जिसमें ईरान से संबंधित अमेरिकी प्रयास भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, “इजरायल-लेबनान वार्ता, उन कुछ मुद्दों की तुलना में आसान होनी चाहिए जिन पर हम काम कर रहे हैं। दोनों पक्ष एक साझा खतरे के खिलाफ एकजुट हैं।”

ट्रंप ने दोहराया कि हमले की स्थिति में इजरायल को जवाबी कार्रवाई का अधिकार है। उन्होंने कहा, “इजरायल को अपनी रक्षा करनी होगी और वे करेंगे। कोई भी जवाबी कार्रवाई “सतर्क” और “सटीक” होगी।

राष्ट्रपति ने यह भी संकेत दिया कि सऊदी अरब जैसे क्षेत्रीय देश भविष्य की वार्ताओं में भूमिका निभा सकते हैं। सऊदी अरब “इससे बहुत खुश होगा” और शांति प्रयासों का समर्थन करेगा।

ट्रंप ने लेबनान में स्थिरता की संभावनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि बहुत अच्छी संभावना है कि वार्ता बहुत जल्दी फिर से शुरू हो सकती है।”

यह युद्धविराम विस्तार इजरायल-लेबनान सीमा पर लगातार तनाव के बीच हुआ है, जहां हिजबुल्लाह एक प्रमुख सशस्त्र समूह बना हुआ है। ईरान समर्थित यह समूह लंबे समय से क्षेत्रीय संघर्षों का केंद्र रहा है और इसे संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल द्वारा आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है।

इजरायल और लेबनान के बीच कोई औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं हैं और तकनीकी रूप से वे अभी भी युद्ध की स्थिति में हैं। अतीत में हुए युद्धविराम समझौते नाजुक रहे हैं। अक्सर तनाव को रोकने के लिए निरंतर अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता की आवश्यकता होती रही है।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

जम्मू-कश्मीर मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी, सोपोर में एक तस्कर गिरफ्तार

Published

on

100 दिवसीय नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत चल रहे व्यापक मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान को जारी रखते हुए सोपोर पुलिस ने कार्रवाई को और तेज कर दिया है। इसी कड़ी में फ्रूट मंडी पुलिस चौकी के अधिकार क्षेत्र में एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, बाग-ए-सुंदरी क्रॉसिंग पर नाका चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर स्पैस्मोप्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल और अल्प्राज़ोलम टैबलेट जैसे पदार्थ बरामद किए गए, जिन्हें जब्त कर लिया गया। इसके साथ ही तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान ज़ैद बशीर भट पुत्र बशीर अहमद भट निवासी अपर अशपीर के रूप में हुई है।

आरोपी के खिलाफ सोपोर पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही तस्कर के स्रोत और व्यापक संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

सोपोर पुलिस ने दोहराया कि निरंतर जागरूकता अभियानों के साथ-साथ, मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई पूरे जिले में जारी है, ताकि मादक पदार्थों के नेटवर्क को नष्ट किया जा सके और समाज को मादक पदार्थों के खतरे से बचाया जा सके। सोपोर पुलिस ने नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत एक सुरक्षित, स्वस्थ और नशामुक्त समाज सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

इसके पहले 20 अप्रैल को पुलवामा जिले में पुलिस ने दो बाइक सवारों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। नाका चेकिंग के दौरान पुलिस पोस्ट नेवा पुलवामा ने एक मोटरसाइकिल को रोका, जो हसनवानी से सिंगू नारबल की ओर आ रही। चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल की सीट के नीचे से हरे रंग का एक पॉलीथीन बैग बरामद किया गया। बैग की तलाशी लेने पर उसमें से हेरोइन जैसा दिखने वाला पदार्थ बरामद हुआ। हेरोइन का वजन लगभग 7.50 ग्राम था। दोनों व्यक्तियों ने अपने नाम मोहम्मद अल्ताफ लोन, निवासी तुरका वाघम और समीर अहमद डार, निवासी बटपोरा बताए। पुलिस स्टेशन पुलवामा में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading

महाराष्ट्र

मुंबई: नासिक टीसीएस मामले में निदा खान को निशाना बनाया जा रहा है, पुलिस इसकी छवि खराब कर रही है: सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन टिकले

Published

on

मुंबई नासिक टीसीएस केस का धर्म बदलने से कोई कनेक्शन नहीं है। इस केस में निदा खान को टारगेट किया गया है, जबकि वह एचआर हेड नहीं थीं, फिर भी मीडिया उन पर केस कर रहा है। नासिक केस धार्मिक भावनाएं भड़काने और धार्मिक नफरत, लव जिहाद या कॉर्पोरेट जिहाद का केस नहीं है। यह सिर्फ सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस है, लेकिन इसमें निदा खान को टारगेट किया गया है। इस तरह का गंभीर आरोप सोशल वर्कर तीस्ता सीतलवाड़ ने आज यहां मराठी पत्रकार संघ में एपीसीआर की तरफ से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया है। उन्होंने कहा कि मीडिया ने एक महिला की पहचान पब्लिक कर दी और अगर पुलिस ने यह बताया था, तो पुलिस को लेकर खबर दिखानी चाहिए थी। पीड़ित और शिकायत करने वाले से बात करने की कोशिश करनी चाहिए थी। ऐसे कई केस हैं जिनमें किसी पर भी कोई भी आरोप लगाया जा सकता है, लेकिन नासिक केस में ऐसा माहौल बनाया गया जो पूरी तरह से गलत है। नासिक के सोशल वर्कर निरंजन टाकले ने कहा कि पुलिस ने इस केस में किसी का पॉलिटिकल एजेंडा सेट करने की कोशिश की है, जबकि पुलिस को ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे पुलिस की इमेज खराब होती है। बदलापुर में क्या हुआ? अक्षय शिंदे का एनकाउंटर हुआ, जिसके बाद उसके हिसाब से बैनर लगाकर बदलापुर एजेंडा चलाया गया, जिसके बाद कोर्ट ने इसे मर्डर घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि इसी तरह सोमनाथ सूर्यवंशी के केस में भी उन पर कितनी हिंसा की गई, जिससे उनकी कस्टडी में मौत हो गई, कोर्ट ने केस दर्ज करने का भी ऑर्डर दिया है। इसके साथ ही नासिक केस में भी एक एजेंडा चलाया गया है और एक खास एजेंडे के तहत इस कंपनी TCS की एक एम्प्लॉई निदा खान को टारगेट किया गया। निदा खान एक छोटी एम्प्लॉई है लेकिन उसे एचआर हेड के तौर पर पेश किया गया। मीडिया ने उसका ट्रायल किया है। वाल्मीक कराड तब तक पुलिस के हाथ नहीं लगा जब तक उसने सरेंडर नहीं कर दिया। अशोक खराट के खिलाफ एक साल पहले केस दर्ज किया गया था लेकिन उसे अजित पवार की मौत के बाद अरेस्ट किया गया। पुलिस किसी का पॉलिटिकल एजेंडा सेट करने के लिए खुद को बदनाम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि नासिक मामले में जिस तरह से हो रहा है, उससे साफ है कि पुलिस की जांच को मीडिया ट्रायल के जरिए पब्लिक किया जा रहा है, जबकि इसमें धर्म बदलने का कोई जिक्र नहीं है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में एपीसीआर ने नासिक मामले में फैक्ट-फाइंडिंग रिपोर्ट भी पेश की है। इस कॉन्फ्रेंस में डॉल्फी डिसूजा, शाकिर शेख और अन्य लोग मौजूद थे।

Continue Reading
Advertisement
मनोरंजन1 minute ago

गृहणियों को ‘घर का सुपरस्टार’ मानते हैं अक्षय कुमार, उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाने की मंशा

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 hours ago

ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच युद्ध विराम को तीन सप्ताह के लिए बढ़ाने की घोषणा की

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

जम्मू-कश्मीर मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी, सोपोर में एक तस्कर गिरफ्तार

महाराष्ट्र18 hours ago

मुंबई: नासिक टीसीएस मामले में निदा खान को निशाना बनाया जा रहा है, पुलिस इसकी छवि खराब कर रही है: सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन टिकले

महाराष्ट्र20 hours ago

नेस्को म्यूजिक कॉन्सर्ट पार्टी में ड्रग्स सप्लाई करने वाली महिला का पर्दाफाश, महिला के अकाउंट में करोड़ों रुपये जमा, अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार

अंतरराष्ट्रीय समाचार21 hours ago

जयशंकर ने इंडिया-अफ्रीका समिट का लोगो किया लॉन्च, बोले- अफ्रीका के विकास के बिना हमारा विकास अधूरा

महाराष्ट्र21 hours ago

भिवंडी के लोगों का वादा पूरा हुआ… राज्य सरकार ने मेट्रो रूट 5 के रिवाइज्ड प्लान को मंजूरी दे दी है, विधायक रईस शेख ने कहा

खेल1 day ago

‘इकाना में बल्लेबाजी आसान नहीं थी, मेरा लक्ष्य साझेदारी बनाना और अंत तक खेलना था’: जडेजा

व्यापार1 day ago

शेयर बाजार वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेतों के बीच लाल निशान में खुला, कंज्यूमर सेक्टर पर दबाव

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 day ago

लेबनान में इजरायली हमले में एक और पीसकीपर की मौत, यूएन महासचिव गुटेरेस ने जताया दुख

महाराष्ट्र4 weeks ago

लॉकडाउन लागू नहीं होगा… तेल की कीमतें भी नहीं बढ़ेंगी, अफवाह फैलाने वालों पर क्रिमिनल केस दर्ज होंगे: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र2 weeks ago

महाराष्ट्र पुलिस के लिए भी अब हेलमेट पहनना अनिवार्य, डीजीपी ने जारी किया आदेश

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई: मालेगांव विस्फोट मामले में गिरफ्तारी के बाद 2008 में पुरोहित के करियर की प्रगति लगभग रुक गई थी।

महाराष्ट्र2 weeks ago

ग्रांट रोड के बार पर छापा: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई : जय श्री राम विवाद में 5 गिरफ्तार, आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, तनावपूर्ण स्थिति में शांति बनी हुई है।

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

व्हाइट हाउस ने ईरान संकट पर पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत की सराहना की

राजनीति4 weeks ago

गृह मंत्री शाह आज बंगाल में तृणमूल सरकार के खिलाफ ‘श्वेत पत्र’ जारी करेंगे

व्यापार3 weeks ago

ईरान के ऊपर अमेरिकी जेट विमान मार गिराए गए; बचाव कार्य जारी

राष्ट्रीय3 weeks ago

एचपीसीएल का सख्त एक्शन: सरकार की सख्ती के बीच एलपीजी से संबंधित अनियमितताओं के चलते 10 डिस्ट्रीब्यूटर को किया सस्पेंड

अपराध4 weeks ago

मुंबई में डिलीवरी वाहन से 27 गैस सिलेंडर चोरी, जांच जारी

रुझान