Connect with us
Saturday,17-October-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

पंजाब में 14 की जगह अब 20 फरवरी को मतदान

Published

on

भारतीय चुनाव आयोग ने सोमवार को पंजाब में 14 फरवरी को श्री गुरु रविदास जयंती के कारण राजनीतिक दलों के अनुरोध के बाद मतदान की तारीख बदलकर 20 फरवरी कर दी। चुनाव की तारीख के पुनर्निर्धारण पर एक विस्तृत बैठक के बाद, आयोग ने 8 जनवरी को घोषित मतदान कार्यक्रम में बदलाव किया।

पंजाब विधानसभा चुनाव के नए शेड्यूल के मुताबिक अब नोटिफिकेशन की तारीख 25 जनवरी (मंगलवार), 2022 होगी, नामांकन की आखिरी तारीख जनवरी 2022 (मंगलवार), स्क्रूटनी की तारीख- 2 फरवरी, 2022 (बुधवार), वापसी की तिथि 4 फरवरी (शुक्रवार) होगी और मतदान की तिथि 20 फरवरी, 2022 (रविवार) होगी। वोटों की गिनती 10 मार्च, 2022 (गुरुवार) को होगी।

चुनाव आयोग को राज्य सरकार, राजनीतिक दलों और अन्य संगठनों से कई अभ्यावेदन प्राप्त हुए, जिसमें श्री गुरु रविदास जी जयंती समारोह में भाग लेने के लिए पंजाब से वाराणसी में बड़ी संख्या में भक्तों की आवाजाही के संबंध में ध्यान आकर्षित किया गया, जो कि 16 फरवरी, 2022 को मनाया जाता है।

आयोग के ध्यान में यह लाया गया था कि उत्सव के दिन से लगभग एक सप्ताह पहले बड़ी संख्या में भक्त वाराणसी के लिए चलना शुरू कर देते हैं और मतदान का दिन 14 फरवरी, 2022 को रखने से बड़ी संख्या में मतदाता मतदान से वंचित रह जाएंगे। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा कि इसे देखते हुए, उन्होंने 16 फरवरी, 2022 के कुछ दिनों बाद चुनाव की तारीख को स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था।

इससे पहले, सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी, भाजपा और आम आदमी पार्टी ने आयोग से 14 फरवरी को मतदान स्थगित करने का अनुरोध किया था क्योंकि यह 16 फरवरी को श्री गुरु रविदास जयंती के करीब है। 13 जनवरी को कांग्रेस पार्टी द्वारा लिखित अनुरोध प्रस्तुत किया गया , इसमें कहा गया है कि अनुसूचित जाति के 20 लाख से अधिक मतदाता संत रविदास जी से संबंधित स्थानों पर धार्मिक यात्रा पर जाते हैं। पार्टी ने आगे कहा कि हर साल 10 से 16 फरवरी तक बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति के मतदाता वाराणसी आते हैं, इसलिए पंजाब में मतदान की निर्धारित तिथि को रविदास जयंती तक स्थगित कर दिया जाना चाहिए।

बाद में भाजपा और आम आदमी पार्टी ने भी चुनाव आयोग से इसी तरह का अनुरोध किया।

अंतरराष्ट्रीय समाचार

पाकिस्तान में महसूस हुए भूकंप के झटके, र‍िक्‍टर स्‍केल पर तीव्रता 5.8 दर्ज की गई

Published

on

पाक‍िस्‍तान में शन‍िवार सुबह भूकंप के झटके महसूस क‍िए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता र‍िक्‍टर स्‍केल पर 5.8 दर्ज की गई। भूकंप के चलते क‍िसी तरह के नुकसान के बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

एनसीएस के अनुसार, शन‍िवार सुबह 10:37 बजे लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस क‍िए। भूकंप का केंद्र मध्य बलूचिस्तान के शहर खुजदार के पास जमीन से 15 किलोमीटर नीचे गहराई में बताया गया। र‍िक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 दर्ज की गई। भूकंप के झटकों के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। हलचल महसूस होते ही लोग घरों से बाहर न‍िकलकर खुले स्‍थान की ओर भागे।

प‍िछले कुछ समय से पाक‍िस्‍तान के आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के कई दौर महसूस क‍िए गए हैं। खासकर अफगान‍िस्‍तान के क्षेत्र में। इस महीने कई बार अफगान‍िस्‍तान में भूकंप के झटके महसूस क‍िए गए। एक अक्‍टूबर को भी अफगान‍िस्‍तान में 5.3 तीव्रता के तेज झटके महसूस क‍िए गए थे। हालांक‍ि, इस भूकंप में क‍िसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है।

इससे पहले 7 सितंबर को सुबह 5 बजकर 36 म‍िनट पर भूकंप के झटके महसूस क‍िए गए थे। र‍िक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से 130 क‍िलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप से क‍िसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं आई।

इससे पहले अगस्‍त में ही पूर्वी नंगरहार प्रांत में लोगों ने भूकंप के झटकों का सामना क‍िया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई। इस दौरान तेज झटकों की वजह से 15 लोग घायल हुए थे।

इसी वर्ष जून महीने में भी अफगान‍िस्‍तान में भूकंप के झटके महसूस क‍िए गए। 27 जून को 7 बजकर 19 मिनट और 51 सेकेंड पर 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके लोगों ने महसूस क‍िए। इसका असर दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और उत्तर भारत के कई अन्य राज्यों में भी पड़ा। यहां भी लोगों ने झटके महसूस क‍िए।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

राहुल गांधी पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का हमला- ‘अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस’

Published

on

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश के ज्यादातर हिस्सों में, मुस्लिम तुष्टीकरण को छोड़कर, कांग्रेस पार्टी अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ रही है।

‘वोट चोरी’ के आरोपों के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की राहुल गांधी को रायबरेली पर चुनौती को लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “कांग्रेस पार्टी समझती है कि उत्तर प्रदेश में उसका कोई आधार नहीं है। सिर्फ उत्तर प्रदेश नहीं, बल्कि देश के ज्यादातर हिस्सों में, मुस्लिम तुष्टीकरण को छोड़कर, कांग्रेस पार्टी अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ रही है।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, “मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या समाजवादी पार्टी के बिना आप रायबरेली की सीट जीतने का सामर्थ्य रखते हैं या नहीं?”

शनिवार को अपने बयान में ब्रजेश पाठक ने आगे कहा, “जिस तरह से वे देश-विरोधी तत्वों के साथ मिलकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं, उससे साफ है कि सत्ता की भूख उन्हें सोने नहीं दे रही है। देश के सभी लोग चाहते हैं कि शांति व्यवस्था बनी रहे। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आगे बढ़ा है और इससे कांग्रेस पार्टी के पेट में दर्द है। कांग्रेस ने हमेशा देश को गर्त में धकेलने का काम किया। उसकी आर्थिक नीतियों ने देश को नुकसान पहुंचाया है।”

उपमुख्यमंत्री ने कहा, “सबसे बड़ी बात यह है कि संविधान विरोधी कृत्य कांग्रेस को कभी जीने नहीं देगा। जिस ढंग से 1975 में कांग्रेस ने आपातकाल लगाया, उसे लोग आज भी याद करके कराह उठते हैं।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत अपनी आर्थिक नीतियों को खुद तय करता है। आप देखेंगे तो वैश्विक चिंताओं और अव्यवस्थाओं के बावजूद भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की है। मैं उत्तर प्रदेश की जनता की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी का बहुत-बहुत आभार प्रकट करता हूं।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर भी ब्रजेश पाठक ने प्रहार किया। उन्होंने कहा, “अखिलेश यादव अपनी चिंता करें। उनका इंजन आपस में ही टकराता है। वे एक परिवार की कंपनी चलाते हैं। उन्हें राजनीति, सत्ता और लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं से क्या मतलब है।”

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

दिल्ली में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत, 4 घायल

Published

on

दिल्ली में अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हुए हैं। घायलों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि 17 अक्टूबर को रात लगभग 12:45 बजे द्वारका के सेक्टर-18 स्थित क्रेसेंट अपार्टमेंट रेड लाइट के पास एक सड़क हादसा हुआ। एक ट्रक ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी, जिन पर कुल चार लोग सवार थे। इस हादसे में गौरव पिता अरविंद देसवाल की सिर कुचल जाने के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन घायल लोगों को पीसीआर और एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने बताया कि गौरव को इंदिरा गांधी अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे ‘ब्रॉट डेड’ (मृत अवस्था में लाया गया) घोषित किया। शव को डीडीयू अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। हितेश (18) को इंदिरा गांधी अस्पताल से आगे के इलाज के लिए बड़े अस्पताल (हायर सेंटर) में रेफर कर दिया गया है। हर्षित पुत्र हेमंत (20) को पहले इंदिरा गांधी अस्पताल ले जाया गया, बाद में आगे के इलाज के लिए किसी बड़े अस्पताल (हायर सेंटर) में रेफर कर दिया गया। गंभीर हालत में ध्रुव (23) मैक्स अस्पताल में भर्ती है।

ट्रक चालक होतम सिंह (41) निवासी आगरा को पुलिस ने पकड़ लिया गया है। दुर्घटना में शामिल ट्रक और दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया गया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि डीबीजी रोड इलाके में एक डीटीसी बस के नीचे स्कूटी आ गई, जिससे स्कूटी पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने से पहले एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। फिलहाल अभी मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है।

Continue Reading
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय समाचार10 minutes ago

पाकिस्तान में महसूस हुए भूकंप के झटके, र‍िक्‍टर स्‍केल पर तीव्रता 5.8 दर्ज की गई

खेल29 minutes ago

हांगकांग सिक्सेस 2026: क्रुणाल पंड्या होंगे भारत के कप्तान, भुवनेश्वर की जगह खेजरोलिया को मौका

राष्ट्रीय समाचार36 minutes ago

राहुल गांधी पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का हमला- ‘अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस’

राष्ट्रीय समाचार46 minutes ago

दिल्ली में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत, 4 घायल

राष्ट्रीय समाचार58 minutes ago

लोकतंत्र में सरकार बदलना प्रक्रिया का हिस्सा : पी चिदंबरम

राजनीति1 hour ago

दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के अभिजीत दिपके को किया गिरफ्तार, अदालत में पेश किया जाएगा

राष्ट्रीय समाचार17 hours ago

ईडी की छह शहरों में कार्रवाई, 29 ठिकानों पर छापा, शेयर घोटाले का पर्दाफाश

राष्ट्रीय समाचार18 hours ago

एफएसएसएआई ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर रैडिसन ब्लू दिल्ली के संचालक, फ्लिपकार्ट और बिगबास्केट को जारी किए नोटिस

मनोरंजन18 hours ago

पति की फिल्म में कैमियो के लिए यामी ने ली थी इतनी फीस, बताया- कुछ चीजें अनमोल…

अंतरराष्ट्रीय समाचार18 hours ago

भारत-ब्रिटेन ने मिलकर जो हासिल किया, उस पर गर्व है: लिंडी कैमरन

अपराध1 week ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

बॉलीवुड2 weeks ago

टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला

राजनीति1 week ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार1 week ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को मिला सपोर्ट, सेंसेक्स 564 अंक चढ़ा; फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में तेजी

व्यापार2 weeks ago

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

राजनीति3 weeks ago

अखिलेश यादव का चुनावी ऐलान : सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन बहाल, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा

मनोरंजन4 weeks ago

अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी

खेल2 weeks ago

‘आपकी जीत बेहतरीन प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क की भावना का सबूत,’ गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मु ने टीम इंडिया को सराहा

मनोरंजन3 weeks ago

बर्थडे बॉय रणबीर कपूर पर बॉलीवुड ने बरसाया प्यार, मां नीतू और रवि दुबे ने भी दी बधाई

रुझान