Connect with us
Thursday,18-June-2026
ताज़ा खबर

खेल

वनडे सीरीज: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं

Published

on

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ एडिलेड में जारी वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम इस मुकाबले में बगैर किसी बदलाव के उतरी है।

इस मुकाबले में टीम इंडिया की कोशिश जीत के साथ सीरीज में बराबरी करने की होगी। मेहमान टीम को पर्थ में खेले गए सीरीज के पहले मैच में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

भारत ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में निर्धारित 26 ओवरों के खेल तक 9 विकेट खोकर 136 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 21.1 ओवरों में 131 रन पर जीत दर्ज कर ली।

इस मुकाबले के साथ विराट कोहली और रोहित शर्मा ने लंबे वक्त के बाद भारतीय टीम में वापसी की, लेकिन फैंस को निराश कर गए। कोहली 8 गेंदों में खाता नहीं खोल सके, जबकि रोहित शर्मा ने 14 गेंदों में 8 रन की पारी खेली। फैंस को उम्मीद है कि इस मुकाबले में ‘रो-को’ शानदार वापसी करेंगे।

एडिलेड में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, लेकिन गुरुवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इस सीजन एडिलेड की पिच काफी हद तक बल्लेबाजों के अनुकूल रही है। उम्मीद की जा रही है कि दूसरे वनडे मुकाबले में भी ऐसा ही देखने को मिलेगा, हालांकि तेज गेंदबाजों को यहां पेस और उछाल मिल सकता है।

भारत ने पर्थ के मैदान पर अब तक कुल 15 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 9 में उसने जीत दर्ज की, जबकि 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। इस बीच एक मैच टाई रहा।

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, मिचेल स्टार्क, एडम जांपा, जोश हेजलवुड।

खेल

‘टीम के प्रदर्शन में कोई कमी नहीं थी’, डीआर कांगो के खिलाफ ड्रॉ के बाद रोनाल्डो ने किया पुर्तगाल का बचाव

Published

on

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल फुटबॉल टीम की शुरुआत निराशाजनक हुई है। टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में पुर्तगाल को डीआर कांगो के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। हालांकि, पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने टीम का बचाव किया है।

रोनाल्डो ने कहा कि डीआर कांगो के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पुर्तगाल टीम के प्रदर्शन में कोई कमी नहीं थी। रोनाल्डो खुद इस मुकाबले में कोई गोल नहीं कर सके। रोनाल्डो के तीनों शॉट गोल पोस्ट से बाहर चले गए। रोनाल्डो ने मैच के बाद पुर्तगाल के ‘स्पोर्ट टीवी’ से एक छोटी बातचीत में कहा, “कुछ भी कमी नहीं थी, फुटबॉल ऐसा ही है। हम जीत भी सकते थे।”

अपने करियर के छठे वर्ल्ड कप के पहले मैच में रोनाल्डो का एक भी शॉट गोल पोस्ट में नहीं पहुंचा। यह दूसरी बार भी है जब उन्होंने वर्ल्ड कप मैच में 90 मिनट तक टारगेट पर कोई शॉट नहीं मारा। रोनाल्डो के करियर का यह 23वां वर्ल्ड कप मैच था। वह फीफा विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे नंबर पर आ गए हैं। रोनाल्डो पुर्तगाल की तरफ से 10 बड़े इंटरनेशनल टूर्नामेंट (वर्ल्ड कप और यूरो कप) खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 33 शॉट खेले हैं, जिसमें से 11 शॉट टारगेट पर पहुंचे हैं।

पुर्तगाल ने डीआर कांगो के खिलाफ 75 प्रतिशत से ज्यादा समय तक गेंद पर कब्जा बनाए रखा, लेकिन टीम मुकाबले में दूसरा गोल करने में नाकाम रही। पुर्तगाल ने मैच में अपना पहला गोल छठे मिनट में किया। जोआओ नेवेस ने टीम के लिए पहला गोल दागा। हालांकि, फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में योआन वीसा ने डीआर कांगो की ओर से पहला गोल करते हुए स्कोर को पहले हाफ के अंत में बराबर कर दिया। इसके बाद डीआर कांगो के डिफेंस ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पुर्तगाल को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया।

पुर्तगाल के कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने रोनाल्डो के खराब प्रदर्शन का बचाव किया। उन्होंने कहा, “जब आपको गोल की जरूरत हो, तो रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी को बेंच पर बैठाने का कोई मतलब नहीं है।” उन्होंने कहा कि रोनाल्डो डिफेंडर्स को अपनी ओर खींचने का काम करते हैं, जिसकी वजह से बाकी खिलाड़ियों को गोल करने के लिए जरूरी जगह मिल पाती है। पुर्तगाल अब अगले मुकाबले में मंगलवार को उज्बेकिस्तान से भिड़ेगा।

Continue Reading

खेल

रिकॉर्ड बनाना नहीं, देश को वर्ल्ड कप जिताना अहम लक्ष्य: काइलियन एमबाप्पे

Published

on

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले ही मुकाबले में काइलियन एमबाप्पे का जलवा देखने को मिला। एमबाप्पे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेनेगल के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दो गोल दागे, जिसके बूते फ्रांस ने 3-1 से मैच को अपने नाम किया। दो गोल करने के साथ ही एमबाप्पे फ्रांस की ओर से ज्यादा इंटरनेशनल गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

काइलियन एमबाप्पे फ्रांस की ओर से खेलते हुए अब कुल 58 गोल कर चुके हैं। उन्होंने इस मामले में ओलिवियर गिरौद को पीछे छोड़ा, जिन्होंने टीम के लिए 57 गोल किए। हालांकि, मैच के बाद 27 वर्षीय एमबाप्पे ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य रिकॉर्ड बनाना नहीं, बल्कि अपने देश को वर्ल्ड कप जिताना है। उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं कि मेरा नाम फ्रांस के फुटबॉल इतिहास में याद रखा जाए। मेरी कोशिश है कि टीम फाइनल तक पहुंचे और वर्ल्ड कप जीते। रिकॉर्ड और उपलब्धियां मेरे करियर का हिस्सा हैं, लेकिन टीम की सफलता सबसे महत्वपूर्ण है।”

मैच की शुरुआत में सेनेगल ने फ्रांस को कड़ी टक्कर दी। पहले हाफ में सेनेगल के खिलाड़ी निकोलस जैक्सन और इस्माइला सार ने गोल करने के अच्छे मौके बनाए। एक समय ऐसा लगा कि सेनेगल बढ़त हासिल करने में सफल हो जाएगा, लेकिन फ्रांस के मजबूत डिफेंस ने सेनेगल के प्रयासों को एक के बाद एक करके विफल कर दिया।

पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ। हालांकि, दूसरे हाफ में फ्रांस ने अपना खेल पूरी तरह बदल दिया। टीम ने लगातार आक्रामक खेल दिखाया और सेनेगल के गोल पर दबाव बनाया। माइकल ओलिस के शानदार पास पर एमबापे ने पहला गोल करके फ्रांस को बढ़त दिलाई। इस गोल के साथ उन्होंने गिरौद के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

स्टॉपेज टाइम में एमबापे ने बॉक्स के बाहर से शानदार शॉट लगाकर दूसरा गोल किया और फ्रांस के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। मैच के अंतिम क्षणों में सेनेगल के युवा खिलाड़ी इब्राहिम मबाये ने सेनेगल की तरफ से एक गोल किया, लेकिन यह गोल टीम की हार को नहीं टाल सका, और फ्रांस ने मुकाबले को 3-1 से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही फ्रांस ने 2022 विश्व कप के पहले मैच में सेनेगल से मिली हार का हिसाब भी चुकता कर लिया।

एमबाप्पे फीफा विश्व कप के इतिहास में भी फ्रांस की तरफ से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। एमबाप्पे वर्ल्ड कप में अब 14 गोल कर चुके हैं। उन्होंने जस्ट फॉनटेन (13 गोल) को इस मामले में पीछे छोड़ा। एमबाप्पे लियोनेल मेसी से भी आगे निकल गए हैं। मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप में खेले 26 मुकाबलों में कुल 13 गोल किए हैं। एमबापे की नजर वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा 16 गोल करने वाले जर्मनी के महान खिलाड़ी मिरोस्लाव क्लोज के रिकॉर्ड पर होगी। एमबापे के नाम वर्ल्ड कप में फिलहाल 14 गोल हैं और वह इस रिकॉर्ड से सिर्फ दो गोल दूर हैं।

वहीं, सेनेगल के खिलाड़ी इब्राहिम मबाये ने भी इस मैच में इतिहास रचा। 18 साल और 142 दिन की उम्र में वह किसी अफ्रीकी देश के लिए वर्ल्ड कप में गोल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। मैच के बाद उन्होंने कहा कि उनकी टीम दूसरे हाफ में अपने खेल का स्तर बनाए नहीं रख सकी और टीम की छोटी गलतियों का पूरा फायदा फ्रांस ने उठाया।

Continue Reading

खेल

ईरान के कोच ने फीफा, अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- हमें तुरंत जाने के लिए कहा गया

Published

on

ईरान के हेड कोच आमिर घालेनोई ने फीफा विश्व कप ग्रुप जी के पहले मैच में न्यूजीलैंड के साथ 2-2 से ड्रॉ होने के बाद अपनी टीम के यात्रा योजना में अचानक हुए बदलाव पर निराशा जताई।

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में घालेनोई ने कहा, “उनकी टीम को अचानक बताया गया कि उन्हें लॉस एंजिल्स में मैच के तुरंत बाद मेक्सिको लौटना होगा। टीम को पहले बताया गया था कि वे मंगलवार लंच तक अमेरिका में रह सकती हैं, लेकिन जैसे ही मैच खत्म हुआ, ट्रिप प्लान बदल गया।”

घालेनोई ने कहा, “मैच के बाद उन्होंने कहा कि हमें तुरंत जाना होगा। हमें प्लेन में बैठकर तिजुआना में अपने कैंप में लौटने के लिए कहा गया है, और हम इससे परेशान हैं। वे हमें जल्दी वापस जाने के लिए मजबूर कर रहे हैं। वे हालात को और मुश्किल बना रहे हैं और मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं, लेकिन हम इसे अपना श्रेष्ठ करने से रोकने नहीं देंगे।”

कोच ने यह भी दावा किया कि टूर्नामेंट की तैयारी के दौरान ईरान को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा, “हमें मैच से दो रात पहले पहुंचना था, लेकिन उन्होंने इजाजत नहीं दी। हमें आज रात यहीं रुकना था और लंच टाइम पर लौटना था। मुझे लगता है कि हमारी टीम पूरे विश्व कप में सबसे ज्यादा परेशान है। हमारा फेडरेशन यहां नहीं है, हमारा मीडिया यहां नहीं है, हमारा मैनेजमेंट यहां नहीं है।”

ईरान के स्ट्राइकर मेहदी तारेमी ने हालात को बहुत बुरा मानते हुए कहा, “यह खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए बहुत चिंता की बात है। हम बस इस हालात से थक चुके हैं। यह बहुत बुरा है, और इसका असर हमारी टीम पर पड़ता है।”

वर्ल्ड कप में ईरान का शामिल होना अनिश्चितता की वजह से खराब हुआ है, जो मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध और उससे जुड़ी सुरक्षा चिंताओं से जुड़ा है। इस बीच, फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के बाद ईरान टीम के ड्रेसिंग रूम में जाकर खिलाड़ियों से मुलाकात की।

ईरान की यात्रा से जुड़ी चिंताएं ग्रुप स्टेज में भी जारी रह सकती हैं। उनका अगला ग्रुप जी मैच बेल्जियम के खिलाफ रविवार को सोफी स्टेडियम में होना है।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र8 hours ago

जनप्रतिनिधियों को शिंदे के काम पर पूरा भरोसा है, जबकि उद्धव ठाकरे के सांसदों को उनके नेतृत्व पर भरोसा नहीं था: मिलिंद देवड़ा

महाराष्ट्र9 hours ago

मुंबई नगर निगम और कस्टम विभाग ने माहिम किले के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए एमओयू पर साइन किए

महाराष्ट्र10 hours ago

एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर (वेस्टर्न सबअर्ब्स) डॉ. विपिन शर्मा ने हॉस्पिटल मैनेजमेंट और इन्फॉर्मेशन सिस्टम के कामकाज का रिव्यू किया।

राष्ट्रीय समाचार10 hours ago

टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित, कहा-प्रोसीजर और इमरजेंसी पावर के इस्तेमाल की होगी समीक्षा

खेल11 hours ago

‘टीम के प्रदर्शन में कोई कमी नहीं थी’, डीआर कांगो के खिलाफ ड्रॉ के बाद रोनाल्डो ने किया पुर्तगाल का बचाव

महाराष्ट्र12 hours ago

नवी मुंबई: अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर गुरुनाथ चाचकर हिरासत में, सफल अभियोजन के बाद एनसीबी ने आरोपी को हिरासत में लेने का आदेश दिया।

व्यापार12 hours ago

टाटा मोटर्स ने कमर्शियल वाहनों के दाम 2.5 प्रतिशत तक बढ़ाए, 1 जुलाई से लागू होंगी नई कीमतें

व्यापार13 hours ago

अमेरिकी फेड के फैसले के बाद कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट, सिल्वर 2.5 प्रतिशत से ज्यादा फिसला

राजनीति13 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एवियन में वर्ल्ड लीडर्स से मुलाकात की दिखाई झलक

राष्ट्रीय समाचार13 hours ago

बैंक ऑफ बड़ौदा में 65 प्रोफेशनल्स पदों पर आवेदन शुरू, 6 जुलाई तक आवेदन का अवसर

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 week ago

पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल में देश में क्या-क्या बदल गया, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गिनाईं उपलब्धियां

अंतरराष्ट्रीय1 week ago

फिसीपींस में भूकंप के बाद 37 हुई मृतकों की संख्या, 20 हजार लोग हुए विस्थापित

राजनीति2 weeks ago

मालवीय नगर अग्निकांड: पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा

व्यापार7 days ago

स्पेसएक्स के आईपीओ से एलन मस्क की संपत्ति 970 अरब डॉलर के पार पहुंची, दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने के करीब

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 week ago

फिलीपींस के विनाशकारी भूकंप में अब तक 47 की मौत, सैकड़ों घायल

राजनीति1 week ago

कर्नाटक: देवेगौड़ा के राज्यसभा नामांकन मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया मगरमच्छ के आंसू बहाने का आरोप

अपराध3 weeks ago

अग्रीपारा के हाई-प्रोफाइल घर में बड़े पैमाने पर एमडी ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, आरोपियों की जांच, कथित बांग्लादेशी पर भी शक, 51 करोड़ रुपये की एमडी जब्त

अंतरराष्ट्रीय2 weeks ago

मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: ईरान के समर्थन में उतरा इराकी ‘कताइब हिज्‍बुल्लाह’, अमेरिका को चेताया

महाराष्ट्र2 weeks ago

भाजपा सरकार मुसलमानों और विपक्ष को निशाना बना रही है, कानून से सज़ा देने के बजाय बुलडोज़र और एनकाउंटर चला रही है: अबू आसिम आज़मी

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

अंतहीन प्रक्र‍िया की ओर बढ़ रहा ईरान-अमेरिका समझौता, दोनों देश नई शर्तों के साथ कर रहे संशोधन की तैयारी

रुझान