Connect with us
Wednesday,05-August-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

किसी ने भी सोनिया गांधी को हटाने की मांग नहीं रखी : बैठक के बाद बोले आजाद

Published

on

कांग्रेस में बैठकों के दौर के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने सोनिया गांधी से मुलाकात की। करीब डेढ़ घण्टे से अधिक चली बैठक में पार्टी को आगामी चुनाव में पार्टी को कैसे मजबूत करना है इसपर चर्चा हुई। पार्टी नेतृत्व पर उठ रहे सवालों पर गुलाम नबी आजाद ने कहा कि, कौन पार्टी का अध्यक्ष बनेगा वो उस वक्त तय किया जाएगा जब उसके चुनाव होंगे, इसका फैसला कार्यकर्ता करेंगे। हालांकि इस समय अध्यक्ष पद खाली नहीं है, सोनिया गांधी ने जब वकिर्ंग कमिटी में कहा कि, आप सभी लोग चाहें तो हम छोड़ देते हैं लेकिन हम सभी नेताओं ने मिलकर कहा कि आप जारी रखिये, हमें कोई समस्या नहीं लेकिन कुछ संघठन को ठीक करने के सुझाव भी हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस आलाकमान से बातचीत अच्छी हुई है। हम आये दिन आलाकमान से मुलाकात करते रहते हैं। संगठनों को मजबूत करने के लिए सोनिया गांधी की नेताओं से मुलाकात होती है। वकिर्ंग कमिटी की मीटिंग हुई थी और कमिटी से सुझाव मांगे थे। कैसे कांग्रेस को मजबूत को करना है और जहां जहां हारे हैं उसके क्या कारण हैं।

मैंने भी अपने सुझाव दिए थे, बैठक में बहुत सारे लोग सुझाव देते हैं तो हर सुझावों को लिखना संभव नहीं होता। हालांकि आगामी चुनावो में कैसी तैयारी की जाए, सभी कांग्रेस मिलकर अपने विरोधी पार्टियों का मुकाबला करेंगे।

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में पार्टी की करारी हार के बाद पार्टी के अंदर मंथन का दौर जारी है।

इससे पहले गुरुवार को भी जी 23 नेताओं के सदस्य भूपिंदर सिंह हुड्डा राहुल गांधी से मिले थे और दोनों नेताओं ने पार्टी संगठन के सुधार पर चर्चा की थी।

इसके बाद गुरुवार रात को भी जी 23 नेताओं की भी मुलाकात हुई थी। पार्टी के अंदर लगातार बदलाव के सुर तेज हो रहे हैं। आलाकमान लगातार इस मसले को हल करने के प्रयास में लगा हुआ है। जी-23 की ओर से पहली बार 2020 में सोनिया गांधी को चुनावी हार और पार्टी के घटते दबदबे के बारे में लिखा गया था।

महाराष्ट्र

मानखुर्द: शिवाजी नगर में इस्तेमाल न होने वाले टॉयलेट और वहां एक फ्री दवा की दुकान, महिलाओं के लिए जिम और किंडरगार्टन बनाया जाएगा: अबू आज़मी

Published

on

मुंबई: मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र में कई पब्लिक टॉयलेट बहुत खराब हालत में हैं (मरम्मत के लायक नहीं)। कई जगहों पर, इन टॉयलेट की स्थानीय नागरिकों को ज़रूरत नहीं है और वे इस्तेमाल नहीं होते। स्थानीय विधायक अबू आसिम आज़मी ने मांग की है कि ऐसे सभी बेकार और खराब टॉयलेट पर जल्द से जल्द बुलडोज़र चलाया जाए और इस ज़मीन का इस्तेमाल जनकल्याण के कामों के लिए किया जाए। विधायकआज़मी ने नागरिकों की सुविधा के लिए इन ज़मीनों पर एक ‘जेनेरिक मेडिकल शॉप’, सिर्फ़ महिलाओं के लिए एक मॉडर्न ‘जिम’ और बच्चों के लिए एक ‘किंडरगार्टन’ बनाने का अपना इरादा ज़ाहिर किया है। इस बारे में म्युनिसिपल कमिश्नर और ‘ ईस्ट’ वार्ड के एडमिनिस्ट्रेटिव अधिकारियों को लिखा गया है और यह ज़ोरदार मांग की गई है कि इस प्रस्ताव को जल्द से जल्द मंज़ूरी दी जाए। पब्लिक जगहों का इस्तेमाल लोगों के सीधे फ़ायदे के लिए किया जाना चाहिए। बेकार टॉयलेट हटाने और वहाँ मेडिकल और सोशल सुविधाएँ देने से इलाके की महिलाओं और बच्चों को बहुत फ़ायदा होगा। अगर प्रशासन तुरंत इजाज़त दे, तो हम असली काम शुरू कर देंगे।

Continue Reading

अपराध

1.30 करोड़ रुपए की सराफा लूट का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, पूरा लूटा गया माल बरामद

Published

on

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने महज तीन दिन के भीतर चांदी व्यापारी से हुई करोड़ों रुपए की लूट का सफल खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपए मूल्य का सोना और चांदी, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की बलेनो कार, एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बरामद आभूषणों की कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक होने के कारण मामले की सूचना आयकर विभाग (इनकम टैक्स) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भी भेजी जाएगी। डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि यह घटना 2 अगस्त 2026 की सुबह करीब 4:30 बजे थाना बीटा-2 क्षेत्र में जीरो प्वाइंट के पास हुई थी। दिल्ली के चांदनी चौक से एक सराफा व्यापारी सोने-चांदी के आभूषण आगरा में डिलीवरी के लिए लेकर जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने दुर्घटना का बहाना बनाकर व्यापारी की गाड़ी रुकवाई और तमंचे के बल पर आभूषणों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट ने तत्काल पांच विशेष टीमों का गठन किया। एसओजी ग्रेटर नोएडा, थाना बीटा-2 और थाना इकोटेक-1 पुलिस की संयुक्त टीम ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस ने एटीएस गोलचक्कर के पास से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकुर, अमित, सोहित बंसल, हिमांशु और कमलकांत के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया। घटना से करीब आठ दिन पहले आरोपी कमलकांत ने दिल्ली के चांदनी चौक स्थित सराफा बाजार में व्यापारियों की गतिविधियों की लगातार रेकी की थी। उसने अपने साथियों को सूचना दी कि एक विशेष कार में बड़ी मात्रा में आभूषण आगरा भेजे जाएंगे। इसके बाद सभी आरोपियों ने दो कारों के जरिए व्यापारी का पीछा किया और पूर्व निर्धारित योजना के तहत जीरो प्वाइंट के पास वारदात को अंजाम दिया।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि मुख्य साजिशकर्ता कमलकांत पहले से सराफा व्यापारियों के संपर्क में था और इसी जान-पहचान का फायदा उठाकर उसने पूरी योजना तैयार की। आरोपियों ने बताया कि फाइनेंस कंपनी में करीब एक करोड़ रुपए का नुकसान होने और रिश्तेदारों के कर्ज के दबाव के चलते उन्होंने लूट की साजिश रची थी।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 635 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए हैं, जिनमें पांच हार, दो मंगलसूत्र, 29 पेंडेंट, महिलाओं की 56 अंगूठियां, पुरुषों की 34 अंगूठियां, 18 लॉकेट और 42 जोड़ी झुमकियां शामिल हैं। इसके अलावा करीब 12.138 किलोग्राम चांदी, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की बलेनो कार तथा एक अवैध .315 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे लूटे गए माल की बरामदगी कर ली गई है। मामले में थाना बीटा-2 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है, साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह ने पहले भी कहीं इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय समाचार

न्यूजीलैंड: 15 साल बाद वेलिंगटन में बर्फबारी, कई प्रमुख राजमार्ग बंद

Published

on

एक तरफ जहां यूरोप के कई इलाके भीषण गर्मी की मार अब भी झेल रहे हैं वहीं ओशिनिया के द्वीपीय देश न्यूजीलैंड की राजधानी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। अंटार्कटिका से आई भीषण शीत लहर के प्रभाव से न्यूजीलैंड के बड़े हिस्से में भारी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वेलिंगटन में करीब 15 वर्षों बाद समुद्र तल तक बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि दक्षिणी शहर डुनेडिन में लोगों ने दुनिया की सबसे खड़ी सड़क पर स्कीइंग कर इस दुर्लभ मौसम का आनंद लिया।

स्थानीय मीडिया आउटलेट स्टफ के अनुसार, राजधानी वेलिंगटन में बर्फबारी से शहर सफेद चादर में ढक गया। लंबे समय बाद हुई इस बर्फबारी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए। सोशल मीडिया पर बर्फबारी की तस्वीरें और वीडियो भी तेजी से साझा किए जा रहे हैं।

दक्षिणी शहर डुनेडिन में भारी बर्फबारी के कारण कई स्कूल बंद कर दिए गए। बर्फ से ढकी दुनिया की सबसे खड़ी सड़क ‘बाल्डविन स्ट्रीट’ पर स्थानीय लोगों ने स्की और स्नोबोर्ड चलाकर मौसम का आनंद लिया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को देश के कई हिस्सों में तापमान शून्य से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे तक पहुंच गया। बर्फबारी और फिसलन के कारण कई प्रमुख राजमार्ग बंद कर दिए गए हैं, जबकि क्राइस्टचर्च हवाई अड्डे पर भी उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है। पुलिस ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

न्यूजीलैंड की मौसम एजेंसी ‘मेटसर्विस’ ने कहा है कि बुधवार को कुछ क्षेत्रों में मौसम में अस्थायी सुधार हो सकता है, लेकिन इसके बाद ठंड की एक और लहर आने की संभावना है। एजेंसी के मुताबिक, गुरुवार कई इलाकों में इस वर्ष की सबसे ठंडी सुबह हो सकती है।

इस बीच, राष्ट्रीय बिजली ग्रिड संचालक ‘ट्रांसपावर’ ने रिकॉर्ड बिजली मांग दर्ज होने की जानकारी दी है और सप्ताह के अंत तक बिजली आपूर्ति पर दबाव बने रहने की चेतावनी दी है।

Continue Reading
Advertisement
मनोरंजन6 hours ago

‘वह मुझे कभी बेटी तो कभी छोटी बहन की तरह मानते थे’, प्रदीप रावत को याद कर स्मृति खन्ना हुईं भावुक

महाराष्ट्र7 hours ago

मानखुर्द: शिवाजी नगर में इस्तेमाल न होने वाले टॉयलेट और वहां एक फ्री दवा की दुकान, महिलाओं के लिए जिम और किंडरगार्टन बनाया जाएगा: अबू आज़मी

अपराध8 hours ago

1.30 करोड़ रुपए की सराफा लूट का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, पूरा लूटा गया माल बरामद

अंतरराष्ट्रीय समाचार9 hours ago

न्यूजीलैंड: 15 साल बाद वेलिंगटन में बर्फबारी, कई प्रमुख राजमार्ग बंद

राष्ट्रीय समाचार9 hours ago

उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 152 अंक उछला

मनोरंजन9 hours ago

‘खतरनाक स्टंट करने की हिम्मत देते हैं’, फरहाना भट्ट ने रोहित शेट्टी को बताया मजबूत सपोर्ट

खेल10 hours ago

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश: स्टार्क के निशाने पर होगा कपिल देव और स्टेन का बड़ा रिकॉर्ड

राष्ट्रीय समाचार11 hours ago

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने से गोरखा समाज को मिले नौकरी और उच्च शिक्षा के अवसर

मनोरंजन11 hours ago

अजय देवगन और तनिषा मुखर्जी ने काजोल के जन्मदिन पर शेयर किए फनी मूमेंट्स

राजनीति12 hours ago

गृहमंत्री अमित शाह सदन का सम्मान करें और सवालों का जवाब दें : सुखदेव भगत

खेल4 weeks ago

मिकेल मेरिनो ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में यह कारनामा करने वाले बने विश्व के पहले खिलाड़ी

अपराध1 week ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

मनोरंजन3 weeks ago

रणदीप हुड्डा की बेटी न्योमिका की पहली चावल रस्म, परिवार के साथ मनाया खास जश्न

महाराष्ट्र4 weeks ago

महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में गिरी इमारत के बाद बचाव जारी, 9 लोगों को बाहर निकाला गया

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

सीजेपी प्रदर्शन हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अब तक 10 एफआईआर दर्ज

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

ई20 पेट्रोल विवाद: उपभोक्ता के पक्ष में देश का पहला फैसला, रायपुर कोर्ट ने कंपनी को वाहन बदलने का दिया आदेश

राजनीति2 weeks ago

टीएमसी के बागी सांसदों को बुलाने पर भड़का विपक्ष, सर्वदलीय बैठक से कांग्रेस, सपा और ‘आप’ का वॉकआउट

महाराष्ट्र2 weeks ago

महाराष्ट्र: वर्धा जिले में सड़क हादसे में छह की मौत, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने जताई संवेदना

महाराष्ट्र5 days ago

मुंबई: 8 साल के बच्चे के माता-पिता को टी-शर्ट से मिला सुराग, जोगेश्वरी से लापता बच्चा सुरक्षित माता-पिता को सौंपा गया, मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी

राजनीति3 weeks ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन यूरोपीय देशों के दौरे पर हुईं रवाना, भारत के साथ संबंधों को मिलेगी नई रफ्तार

रुझान