Connect with us
Sunday,06-September-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को मिला लोजपा, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा का समर्थन

Published

on

draupadi murmu

सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा का साथ मिला है। लोजपा (रामविलास) के प्रमुख और जमुई के सांसद चिराग पासवान ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने की प्रशंसा भी की है।

सूत्रों के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चिराग पासवान को फोन करके राजग की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के लिए समर्थन भी मांगा है।

राजनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चाहते हैं कि चिराग पासवान राजग में ही रहें।

चिराग पासवान ने बुधवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर यह घोषणा कर दी है कि उनकी पार्टी एनडीए प्रत्याशी का समर्थन देगी।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “आदिवासी समाज से आने के बावजूद भी द्रौपदी मुर्मू ने आज जो मुकाम हासिल किया है यह उनकी काबिलियत एवं संघर्ष का ही परिणाम है। समाज के वंचित वर्ग से देश के सर्वोच्च पद की दावेदारी करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणादायक है।”

उन्होंने आगे लिखा, “राजग के द्वारा द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाना हमारे लिए गर्व की बात है। देश में ऐसा पहली बार होगा जब एक आदिवासी समाज से आने वाली बेटी देश के सर्वोच्च पद का दायित्व ग्रहण करेगी। लोजपा (रामविलास) भाजपा के इस फैसले का पूर्ण रूप से समर्थन करती है।”

इधर, बिहार सरकार में शामिल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) ने भी राष्ट्रपति चुनाव में राजग प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा की है। हम के प्रमुख जीतन राम मांझी ने राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाए जाने पर मुर्मू को शुभकामनाएं भी दी है।

उन्होंने कहा कि ये गर्व का क्षण है जब लगातार दूसरी बार हमारे बीच से कोई राष्ट्रपति बनने जा रहा है। हम के बिहार में चार विधायक हैं।

विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को प्रत्याशी बनाया है।

राष्ट्रीय समाचार

मणिपुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो उग्रवादी ढेर, दो अन्य घायल

Published

on

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी के कम से कम दो उग्रवादी मारे गए और दो अन्य घायल हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय सेना और असम राइफल्स ने पहाड़ी चुराचांदपुर जिले के हेंगलेप सब-डिविजन के तहत फाइबोंग गांव में उग्रवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली खास खुफिया जानकारी के आधार पर एक संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया। सुरक्षा बलों ने यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी कैंप पर नजर रखी और घेराबंदी शुरू की, तभी कैंप के सदस्यों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी और सैनिकों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की।

अधिकारी ने कहा कि गोलीबारी में कैंप के दो सदस्य मारे गए और दो घायल हो गए। कैंप की तलाशी में विदेश में बनी दो एमए राइफल (5.56 एमएम) एक एके-56 राइफल (7.62 एमएम) एक लाथोड गन (40 एमएम) सात लाथोड ग्रेनेड, 15 एके मैगजीन, 371 एके-56 राउंड, 601 एमए राइफल राउंड, 172 एसएलआर राउंड, 15 कॉम्बैट यूनिफॉर्म, 7 गोला-बारूद पाउच, 5 बैकपैक, 3 कॉम्बैट बैग और 5 जोड़ी जंगल शूज बरामद हुए।

इस बीच, आसपास के जंगलों में तलाशी अभियान चल रहा है। अलग-अलग ऑपरेशनों में, खास खुफिया जानकारी के आधार पर स्पीयर कॉर्प्स की टुकड़ियों ने मणिपुर पुलिस के साथ मिलकर दक्षिणी असम के जिरीबाम में 20 किलोग्राम के तीन इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किए। इन विस्फोटक उपकरणों को नष्ट कर दिया गया, जिससे जानमाल के बड़े खतरे को सफलतापूर्वक टाल दिया गया।

रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि यह संयुक्त ऑपरेशन क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए समर्पित सुरक्षा बलों की अटूट सतर्कता, ऑपरेशन के लिए तैयारी और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतरीन तालमेल को दर्शाता है।

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने हाल ही में प्रतिबंधित यूकेएनए उग्रवादी संगठन के स्वयंभू प्रमुख को चुराचांदपुर जिले से गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ के आधार पर भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित यूकेएनए के स्वयंभू प्रमुख, जिसकी पहचान आरसी सिंगसन के तौर पर हुई है। उसे चुराचांदपुर जिले के ओल्ड गेलमोल गांव से गिरफ्तार किया गया। यह जिला मिजोरम के साथ अंतर-राज्यीय सीमा और म्यांमार के साथ बिना बाड़ वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार उग्रवादी नेता से मिली जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने उसी जिले के थिंगचावम गांव के जंगली इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और संचार उपकरण बरामद किए।

जब्त किए गए हथियारों में मैगजीन के साथ एक एके-47 राइफल, मैगज़ीन के साथ एक 9 एमएम पिस्तौल, तीन इम्प्रोवाइज़्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) और दो बाओफेंग रेडियो कम्युनिकेशन सेट शामिल हैं।

Continue Reading

राजनीति

पीएम मोदी के जन्मदिन पर गुजरात में एक महीने तक चलेगा ‘सेवा समर्पण’ अभियान, रविवार को हुआ कार्यशाला का आयोजन

Published

on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके 25 साल के जन-सेवा कार्य के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित कर रही है। इसी क्रम में गुजरात में एक महीने तक ‘सेवा समर्पण’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए रविवार को कर्णावती महानगर में एक कार्यशाला आयोजित की गई।

इस कार्यालय में गुजरात भाजपा के अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने आने वाले कार्यक्रमों की सफलता के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन दिया। इस कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रोहन गुप्ता भी उपस्थित रहे।

गुजरात में भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके 25 साल के जन-सेवा कार्य के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा समर्पण’ कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसके तहत 13 कार्यक्रम तय किए गए हैं, जिनमें एक लाख दीये जलाना, नुक्कड़ नाटक और सुशासन को बढ़ावा देने के लिए सभी 48 वार्डों में विभिन्न गतिविधियां शामिल हैं।

इन कार्यक्रमों में 17 सितंबर को 1 लाख दीप प्रज्वलन का आयोजन अलग-अलग सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ और आगेवानों की भागीदारी से किया जाएगा। सभी 48 वार्डों में नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न गतिविधियां 30 दिनों तक चलेंगी।

भाजपा अहमदाबाद शहर के महासचिव उमंग नायक ने कहा कि आने वाले दिनों में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक शहर और देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ये कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनकी 25 साल की सेवा और समर्पण को मनाने के लिए होंगे। उसी के अंतर्गत कर्णावती महानगर में आज का कार्यक्रम रखा गया है।

भाजपा नेता उमंग नायक ने कहा, “13 वर्ष मुख्यमंत्री के रूप में और 12 वर्ष प्रधानमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी जी ने जन-सेवा की है। हमारा उनके इस जन समर्पण भाव को जन-जन तक पहुंचाने का उद्देश्य है।”

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय समाचार

अमेरिका: कैलिफोर्निया में 4 सीटर प्लेन क्रैश, 2 की मौत और दो घायल

Published

on

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के फ्रेस्नो शहर में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान सवार दो बच्चों की मौत हो गई जबकि दो व्यस्क घायलावस्था में अस्पताल पहुंचाए गए। मृतकों और घायलों की पहचान की स्थानीय प्रशासन ने जाहिर नहीं की है।

समाचार एजेंसी सिंहुआ ने रविवार को इसकी जानकारी दी। बताया कि विमान शनिवार दोपहर (स्थानीय समयानुसार) हादसे का शिकार हुआ। हादसे के बाद आग की ऊंची लपटें उठीं। स्थानीय प्रशासन को आग फैलने की चिंता थी लेकिन उस पर काबू पा लिया गया। फ्रेस्नो काउंटी शेरिफ कार्यालय ने एक बयान में कहा कि बचाव दल को “सैन जोकिन नदी के किनारे एक ऊंची जगह पर आग की लपटों में घिरा एक फिक्स्ड-विंग सिंगल-इंजन विमान मिला।” रिपोर्ट के अनुसार, “दमकलकर्मियों ने आग बुझा दी और उसे आस-पास के घरों तक फैलने से रोक दी।”

बयान के अनुसार, विमान में चार लोग सवार थे। घटनास्थल पर ही दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया और गंभीर हालत में दो वयस्कों को अस्पताल ले जाया गया।

अमेरिकी नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने दुर्घटना स्थल पर जांचकर्ता को रवाना कर दिया। शेरिफ कार्यालय ने घटनास्थल पर लोगों की आवाजाही रोकने और जांचकर्ताओं के लिए सबूत सुरक्षित रखने के लिए एक सुरक्षा घेरा बना दिया है।

वहीं, स्थानीय मीडिया वेबसाइट द यूएस सन ने बताया कि पीड़ितों की पहचान और उनके आपसी रिश्ते के बारे में अभी कोई जानकारी जाहिर नहीं की गई है।

अमेरिका की जानी मानी ऊर्जा कंपनी पीजीएंडई के आउटेज पेज के अनुसार, आस-पास के घरों की बिजली कुछ समय के लिए चली गई थी, लेकिन अब उसे बहाल कर दिया गया है।

नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने पुष्टि की है कि उसने इस जानलेवा हादसे की जांच शुरू कर दी है। एजेंसी ने बताया कि पीड़ित ‘ग्रुमन अमेरिकन एविएशन कॉर्पोरेशन एए-5’ विमान में सवार थे, जो चार सीटों वाला सिंगल-इंजन विमान है।

Continue Reading
Advertisement
व्यापार4 minutes ago

अगले हफ्ते कच्चे तेल, अमेरिकी रोजगार आंकड़ों और बढ़ती बॉन्ड यील्ड समेत इन कारकों पर रहेगी बाजार की नजर

व्यापार14 minutes ago

‘रोग एआई’ एजेंट्स ने जर्मन वेबसाइट पर किया कब्जा, ओपनएआई ने कहा- फ्रेमवर्क पर कर रहे काम

मनोरंजन33 minutes ago

‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर स्वरा भास्कर के बयान से भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- ‘उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था’

राष्ट्रीय समाचार39 minutes ago

मणिपुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो उग्रवादी ढेर, दो अन्य घायल

राजनीति1 hour ago

पीएम मोदी के जन्मदिन पर गुजरात में एक महीने तक चलेगा ‘सेवा समर्पण’ अभियान, रविवार को हुआ कार्यशाला का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 hour ago

अमेरिका: कैलिफोर्निया में 4 सीटर प्लेन क्रैश, 2 की मौत और दो घायल

खेल2 hours ago

ला लीगा: एथलेटिक बिलबाओ ने एटलेटिको मैड्रिड को 3-0 से हराया, विलियम्स ने दागा सीजन का अपना पहला गोल

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

लगातार तीसरे सप्ताह एफआईआई ने की बिकवाली, डीआईआई ने खरीदारी जारी रखकर संभाला बाजार

मनोरंजन3 hours ago

एक्टर्स को स्क्रीन पर किसी खास उम्र का किरदार निभाने की नहीं होती चिंता : मनोज बाजपेयी

राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

बिहार में बाढ़ का असर बढ़ा, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, राहत कार्य जारी

व्यापार4 weeks ago

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का पहली तिमाही में घाटा बढ़ा, 249 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

महाराष्ट्र4 days ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 week ago

जापान: 11 साल बाद जन्मदर में मामूली सुधार, इस साल छह महीने में 3.42 लाख बच्चों का जन्म

महाराष्ट्र4 weeks ago

महाराष्ट्र: टीईटी पेपर लीक मामले में पुलिस प्रशिक्षण संस्थान का संचालक गिरफ्तार, भिवंडी कोर्ट में किया जा सकता है पेश

राजनीति4 weeks ago

केजरीवाल के कार्यकाल में सरकार को भारी जीएसटी नुकसान, रिश्वत-वसूली के लिए नहीं की गई कार्रवाई: प्रवेश वर्मा

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

सरकारी योजनाओं के दम पर भारतीय विनिर्माण क्षेत्र की रफ्तार मजबूत, 10.88 प्रतिशत सीएजीआर से बढ़ रहा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर

अपराध2 days ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

राजनीति2 weeks ago

तमिलनाडु: दो दिन अवकाश के बाद फिर शुरू होगी विधानसभा की कार्यवाही, छह विभागों के अनुदान पर होगी चर्चा

खेल2 days ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

खेल2 weeks ago

दूसरा टेस्ट: बल्लेबाजी के दौरान पंत की कलाई पर लगी चोट, छोड़ना पड़ा मैदान

रुझान