अंतरराष्ट्रीय समाचार
नबीला सैयद ने भारतीय-अमेरिकी ‘दोस्त’ को चुनावी जीत पर धन्यवाद दिया
अमेरिका में 8 नवंबर को हुए मध्यावधि चुनाव में भारतीय मूल की अमेरिकी महिला नबीला सैय्यद ने इलिनोइस सीट पर चुनाव जीतकर इतिहास रचा है। मध्यावधि चुनाव में अपनी जीत के बाद उन्होंने अपनी भारतीय-अमेरिकी अभियान प्रबंधक और दोस्त अनुषा थोटकुरा को धन्यवाद दिया।
हाल ही में कॉलेज से स्नातक और हिजाब पहनी भारतीय-अमेरिकी मुस्लिम महिला ने रिपब्लिकन उम्मीदवार क्रिस बोस को शिकस्त दी। सैयद ने मंगलवार को ट्वीट किया, इस अभियान की कहानी मेरी अविश्वसनीय मित्र और अभियान प्रबंधक अनुषा थोटकुरा के बिना नहीं कही जा सकती।
वह इस चुनाव को जीतने वाली अबतक की सबसे कम उम्र की महिला सदस्य बन गई हैं। उन्होंने अपनी दोस्त का जिक्र करते हुए ट्वीट किया- जब हम 9 साल पहले हाई स्कूल में डिबेट (बहस) के दौरान मिले थे, तो मैंने कभी नहीं सोचा था हम एक साथ इतना कुछ करेंगे। जॉर्जिया में दरवाजे खटखटाने से लेकर सीनेट को पलटने से लेकर स्कूल बोर्ड रेस में काम करने तक..और अब, यह ऐतिहासिक अभियान।
24 वर्षीय थोटकुरा, सिटीजन एक्शन में कार्यक्रम निदेशक हैं, जो इलिनोइस-आधारित राजनीतिक गठबंधन है, जिसने उचित करों, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य इलाज, सेवानिवृत्ति सुरक्षा के लिए अभियानों का नेतृत्व किया है। कोविड -19 महामारी के दौरान सैयद और थोटकुरा ने इसे पर विचार किया। पलाटाइन में जन्मी सैयद ने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले से स्नातक की हैं, उनके पास राजनीति विज्ञान और व्यवसाय में डिग्री है।
सैयद के अनुसार, थोटकुरा ‘पहली’ और ‘एकमात्र’ थी जिसने उसे इस चुनाव की रेस में शामिल होने के लिए कहा..और उसने न केवल मुझे दौड़ने (चुनाव लड़ने) के लिए कहा, बल्कि उसने इस विजयी अभियान को प्रबंधित किया..हम जानते थे कि यह एक डेमोक्रेट के लिए कठिन लड़ाई होगी, मेरे जैसी रंग की 23 वर्षीय महिला के लिए ये मुश्किल होगा, लेकिन अनुषा ने इस जिले में कुछ देखा और उसने मुझमें कुछ देखा।
चुनाव प्रचार के दौरान, उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, करों और समान अधिकारों सहित समुदाय के लिए सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर वादा किया। थोटकुरा को अभियान की रणनीति निर्धारित करने, वेबसाइट बनाने, अभियान टीम को डिजाइन करने और प्रबंधित करने का काम सौंपा गया था, जिसे उसने अपनी नौकरी और पढ़ाई के साथ संतुलित किया।
सैयद ने लिखा, अनुषा एक ऐसे अभियान का नेतृत्व करना चाहती थी जो मतदाताओं से यथासंभव वास्तविक रूप से जुड़ा हो..ऐसा कुछ भी नहीं है जो अनुषा नहीं कर सकती। उसने कहा कि शुरू में वह राजनीति से अलग हो गई थी, लेकिन धीरे-धीरे फिर वह राजनीति की तरफ रुख किया और खासकर 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प की जीत के बाद।
सक्रिय राजनीति में आने से पहले, सैयद ने स्कूल बोर्ड के चुनाव के लिए अभियान प्रबंधक के रूप में काम किया और चुनाव के विभिन्न पहलुओं पर गैर-लाभकारी संस्थाओं के साथ काम किया था, जिसमें अभियान के लिए धन जुटाना शामिल था।
थोटकुरा ने सैयद को जवाब में लिखा, एक उम्मीदवार खोजें जो आपको प्रेरित करे जिस तरह से नबीला सैयद ने मुझे प्रेरित किया, बाकी सब आसान है।
हाल ही में समाप्त मध्यावधि परिणामों से पता चला है कि सैयद की तरह मुस्लिम अमेरिकी राजनीति में मुख्य धारा में हैं, काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस के विश्लेषण के अनुसार, उन्होंने स्थानीय, राज्य और संघीय मध्यावधि चुनावों में कम से कम 83 सीटें जीतीं।
लगभग 150 मुस्लिम अमेरिकी इस साल चुनावी रेस में शामिल हुए थे, जिसमें 23 राज्यों में 51 राज्य विधायी उम्मीदवार शामिल थे।
अंतरराष्ट्रीय समाचार
इजरायल का दावा, ‘हवाई हमले में हिज्बुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर की मौत’

इजरायली सेना ने रविवार को दावा किया कि दक्षिणी लेबनान में किए गए हवाई हमले में हिज्बुल्लाह के बद्र रीजनल डिवीजन के एक वरिष्ठ कमांडर की मौत हो गई। लेबनानी मीडिया के अनुसार इस हमले में 4 लोगों की मौत हुई है।
इजरायली सेना ने एक बयान में कहा कि अबू हसन अला की शनिवार देर रात दीर अल-जहरानी पर हुए हमले में मौत हो गई। इजरायल ने इस हमले को दक्षिणी लेबनान में अपने सैनिकों को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमलो का “जवाब” बताया। उस हमले में तीन सैनिक घायल हो गए थे।
लेबनान की सरकारी नेशनल न्यूज एजेंसी ने कहा कि इजरायली लड़ाकू विमानों ने दो मंजिला इमारत पर हमला किया, जिसमें चार लोग मारे गए और पांच घायल हो गए।
शनिवार को ही, अंसार गांव पर इजरायली एयरस्ट्राइक में सात लोग मारे गए थे, जो 2024 में हुए सीजफायर के बाद सबसे भीषण हमला था।
इसे लेकर, इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने एक बयान जारी किया था। कहा था कि उसने दक्षिणी लेबनान में रात भर किए हवाई हमलों में हिज्बुल्लाह की एलीट राडवान फोर्स के एक कमांडर को मार गिराया।
आईडीएफ ने कहा कि मारे गए शख्स की पहचान अली समीर अल-हज हसन के तौर पर हुई है, जो यूनिट में बटालियन कमांडर के पद पर तैनात थे।
इसमें यह भी कहा गया कि नबातिह जिले के अंसार शहर में हिजबुल्लाह हेडक्वार्टर में कमांडर को मार गिराया गया; यह हमला “सिक्योरिटी जोन” में काम कर रही इजरायली सेना के खिलाफ हिजबुल्लाह के हमले के जवाब में किया गया था।
इस बीच, लेबनान में यूनाइटेड नेशंस इंटरिम फोर्स (यूएनआईएफआईएल) की प्रवक्ता कैंडिस अर्दील ने कहा है कि दक्षिणी लेबनान में एक इंटरनेशनल मौजूदगी जरूरी बनी हुई है।
अर्दील ने बताया कि यूएन सेक्रेटरी-जनरल एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सामने विचार के लिए तीन विकल्प रखे हैं।
अर्दील ने कहा कि यूएनआईएफआईएल के शांति सैनिक दक्षिणी लेबनान में मौजूद हैं और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1701 को लागू करने में पार्टियों का समर्थन करते रहेंगे, जो उनके अनुसार दक्षिणी लेबनान में स्थिरता की नींव है।
अंतरराष्ट्रीय समाचार
अमेरिका: 24 घंटे के भीतर दो जगह गोलीबारी, पार्क में खेल रहे बच्चों पर भी हमला

अमेरिका में 24 घंटों के भीतर दो जगह गोलीबारी हुई। वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के बाद केंटकी स्थित एक पार्क पर हमला हुआ। केंटकी राज्य में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
वर्जीनिया में शनिवार तड़के तो केंटकी में शनिवार शाम हमला हुआ। केंटकी के लेक्सिंगटन पुलिस प्रमुख लॉरेंस वेदर्स के अनुसार, शनिवार शाम (स्थानीय समयानुसार) को चार्ल्स यंग पार्क में एक हमला हुआ, जहां पांच लोगों को गोली लगी।
घायलों में 4 साल का एक बच्चा, 14 साल का किशोर और दो व्यस्क शामिल हैं। वेदर्स ने कहा कि सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, शनिवार रात लेक्सिंगटन के डाउनटाउन में बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद रही, और आस-पास की कई सड़कें बंद कर दी गईं, क्योंकि अधिकारी अपनी जांच जारी रखे हुए हैं।
अधिकारियों ने किसी संदिग्ध या मृतक के बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की है। कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
वहीं, शनिवार को एक अलग घटना में, वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में हुई शूटिंग में पांच लोग घायल हो गए, जिसके कारण कैंपस को कुछ समय के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया। यूनिवर्सिटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि शूटिंग में “कई संदिग्ध” शामिल थे और कैंपस को पूरी तरह से बंद कर दिया गया।
जब पुलिस सुबह करीब 1:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) यूनिवर्सिटी के रेजिडेंस हॉल के बाहर मौके पर पहुंची, तो उन्होंने देखा कि पांच लोग गोली लगने से घायल हैं। पीड़ितों को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। यूनिवर्सिटी ने बाद में एक बयान में कहा कि एक व्यक्ति की हालत गंभीर थी, जबकि बाकी लोगों की हालत गंभीर थी।
बयान के मुताबिक, कैंपस का लॉकडाउन हटा लिया गया है, जबकि काउंटी और कैंपस पुलिस दोनों गोलीबारी की जांच कर रही हैं।
यह तुरंत साफ नहीं हो पाया कि किसी संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया या नहीं।
वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी चेस्टरफील्ड, वर्जीनिया में है। सीबीएस न्यूज से जुड़े डब्ल्यूटीवीआर ने बताया कि नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत सोमवार से होने वाली थी।
इस बीच, अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के ह्यूस्टन काउंटी के एक हाई स्कूल में बुधवार को हुई शूटिंग में दो छात्र घायल हो गए। इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया।
अंतरराष्ट्रीय समाचार
भारत ने भूकंपग्रस्त कोलंबिया की तरफ बढ़ाया मदद का हाथ, राहत सामग्री की पहली खेप भेजी

कोलंबिया में आए भयानक भूकंप के बाद भारत ने शुक्रवार को राहत सामग्री भेजी है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, भारत ने कोलंबिया को 20 मीट्रिक टन राहत सामग्री की पहली खेप भेजी।
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने इस मुश्किल समय में कोलंबिया के लोगों के साथ भारत की एकजुटता दिखाई और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भूकंप के बाद चल रहे रिकवरी के कामों में मदद के लिए कोलंबिया को 20 एमटी राहत सप्लाई की पहली खेप भेजी गई। इस मदद में दवाएं और मेडिकल इक्विपमेंट, कुछ समय के लिए रहने की जगह और साफ-सफाई में मदद और आपदा के बाद जरूरी दूसरी चीजें शामिल हैं। भारत इस मुश्किल समय में कोलंबिया के लोगों के साथ एकजुटता में खड़ा है।”
बता दें, सोमवार को कोलंबिया में आए 7.3-तीव्रता के भूकंप में 281 लोगों की जान चली गई, 3,971 लोग घायल हुए, जबकि 391 लोग अभी भी लापता हैं।
कोलंबियाई जियोलॉजिकल सर्विस के मुताबिक, भूकंप पश्चिमी कोलंबिया में सुबह 7:34 बजे (स्थानीय समय) आया था। भूकंप का केंद्र सैन जोस डेल पालमार के पास था और यह 96 किलोमीटर की गहराई में आया था।
न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल यूनिट फॉर डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट ने कहा कि कोलंबिया में भूकंप से 15 डिपार्टमेंट और 426 म्युनिसिपैलिटी में 44,936 परिवार और 102,105 लोग प्रभावित हुए हैं।
इसमें आगे बताया गया कि भूकंप से 10,677 घर तबाह हो गए हैं, जबकि 65,841 दूसरे घरों को नुकसान हुआ है। इससे पहले मंगलवार को विदेश मंत्री जयशंकर ने भूकंप में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की।
विदेश मंत्री जयशंकर ने एक्स पर लिखा, “कोलंबिया में भूकंप से हुई दुखद मौतों और तबाही से बहुत दुखी हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति दिल से संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। साथ ही घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। भारत हर संभव मदद देने के लिए तैयार है।”
-
दुर्घटना12 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
