Connect with us
Friday,08-May-2026
ताज़ा खबर

खेल

मेवेदर ने मैकग्रेगर पर तंज कसते हुए कहा, सोचा आप सर्वश्रेष्ठ को हराना चाहते हैं

Published

on

Floyd-Mayweather

दिग्गज मुक्केबाज फ्लॉयड मेवेदर ने यूएफसी फाइटर कोनोर मैकग्रेगर पर कटाक्ष किया है, जिन्होंने रविवार को ही अपने पेशेवर खेल से संन्यास की घोषणा करके सबको चौंका दिया। मेवेदर ने अपने करियर का अंत करने का फैसला लेने के लिए मैकग्रेगर की आलोचना की है। लेकिन साथ ही उन्होंने मैकग्रेगर को चेताते हुए कहा है कि अगर अब भी वह लौटने का फैसला करते हैं तो वह उन्हें फिर से हराने का इंतजार करेंगे।

अमेरिकी मुक्केबाज ने 2017 में 10 राउंड के एक मैच में मैकग्रेगर को मात दी थी।

मैकग्रेगर ने रविवार को ही अपने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था, ” हैप्पी रिटायरमेंट डैडी।”

मेवेदर ने उनके इस फोटो पर टिप्पणी करते हुए लिखा, ” अगर मैं गलत नहीं हूं, तो आपने माइक टायसन को नहीं बताया कि अगर हम दूसरी बार लड़ते तो आप मुझे हरा सकते थे? अब तुम संन्यास ले रहे हो! मैंने सोचा कि तुम सर्वश्रेष्ठ को हराना चाहते थे? खैर, अगर आप फिर से वापसी करते हैं तो मैं आपको फिर से हराने का इंतजार करूंगा।”

यह पहली बार नहीं है जब मैकग्रेगर ने संन्यास लेने का फैसला किया है। वह इससे पहले, दो बार संन्यास की घोषणा कर चुके थे।

मैकग्रेगर ने इसी साल जनवरी में अपना पिछला मुकाबला लड़ा था जब उन्होंने अमेरिकन फाइटर डोनाल्ड सेरोन को नॉकआउट कर दिया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

यूरोपा लीग: एस्टन विला ने फाइनल में बनाई जगह

Published

on

जॉन मैकगिन और एमिलियानो बुएंडिया के शानदार प्रदर्शन की बदौलत एस्टन विला ने यूईएफए यूरोपा लीग 2026 के फाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल के दूसरे लेग में विला ने नॉटिंघम फॉरेस्ट को 4-0 से हराया और 4-1 के कुल स्कोर के साथ फाइनल में जगह बनाई। एस्टन विला का सामना 20 मई को इस्तांबुल के बेसिकटास पार्क में फ्रीबर्ग से होगा।

विला पार्क में खेले गए मुकाबले में मैच की शुरुआत में नॉटिंघम फॉरेस्ट ने ओमारी हचिंसन के जरिए दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन जल्द ही एस्टन विला ने खेल पर नियंत्रण कर लिया। पॉ टोरेस का प्रयास गोलकीपर स्टीफन ऑर्टेगा ने शानदार तरीके से बार के ऊपर भेजा, जबकि यूरी टिलेमान्स और ओली वॉटकिंस भी शुरुआती मौकों को गोल में नहीं बदल सके।

पहला गोल आखिरकार वॉटकिंस ने किया। एमिलियानो बुएंडिया ने शानदार ड्रिब्लिंग करते हुए डिफेंस को छकाया और गेंद वॉटकिंस तक पहुंचाई, जिन्होंने आसान फिनिश के साथ टीम को बढ़त दिलाई। इस गोल के बाद विला का आत्मविश्वास और बढ़ गया। दूसरे हाफ में मेजबान टीम ने और तेजी दिखाई। पॉ टोरेस की शर्ट खींचने पर विला को पेनल्टी मिली, जिसे बुएंडिया ने शानदार तरीके से गोल में बदल दिया। इसके बाद कप्तान जॉन मैकगिन ने तीन मिनट के भीतर दो बेहतरीन गोल दागकर मैच पूरी तरह खत्म कर दिया। दोनों मौकों पर उन्होंने सटीक बाएं पैर के शॉट लगाए और स्टेडियम में मौजूद प्रशंसकों को जश्न मनाने का मौका दिया।

एस्टन विला के कोच उनाई एमरी ने जीत के बाद टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “मुझे गर्व है कि हमने यह मैच जिस तरह खेला। इस्तांबुल में फाइनल खेलना बेहद खास होगा। अब हमें इस पल का आनंद लेना चाहिए, लेकिन साथ ही फाइनल और प्रतिद्वंद्वी फ्रीबर्ग का पूरा सम्मान भी करना होगा।”

इस जीत के साथ एस्टन विला अब अपनी तीसरी यूरोपीय ट्रॉफी जीतने से सिर्फ एक कदम दूर है। 1982 में यूरोपियन कप जीतने वाली विला टीम 44 साल बाद किसी बड़े यूईएफए फाइनल में पहुंची है। क्लब ने आखिरी बड़ी ट्रॉफी 1996 में जीती थी और उसके बाद से चार फाइनल गंवाए थे।

Continue Reading

खेल

आईपीएल 2026: सबसे निचले पायदान पर मौजूद एलएसजी, मजबूत आरसीबी से होगा सामना

Published

on

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 50वां मैच गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

खराब फॉर्म से जूझ रही एलएसजी प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर मौजूद है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 9 में से 7 मैच गंवाए हैं। यह टीम लगातार छह मैच हारने के बाद इस मुकाबले में उतरेगी। इस टीम को अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म होने की कगार पर होने के कारण, टीम का लक्ष्य मेहमानों के खिलाफ एक दमदार प्रदर्शन करना होगा।

दूसरी तरफ, आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचने से चंद कदम दूर है। यह टीम 9 में से 6 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायादन पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ चार विकेट से मैच हारने के बाद इस मुकाबले में उतरेगी। टीम का लक्ष्य लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर अपनी बढ़त को और मजबूत करना और प्लेऑफ में जगह बनाने के और करीब पहुंचना होगा।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के मामले में आरसीबी का पलड़ा एलएसजी पर भारी है। आरसीबी ने इस टीम के खिलाफ अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें 5 जीत दर्ज की, जबकि सुपर जायंट्स सिर्फ दो बार ही मुकाबले को अपने नाम कर सकी है।

लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इससे पहले 15 अप्रैल को आमने-सामने आए थे, जहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रजत पाटीदार की शानदार पारी की बदौलत आरसीबी ने एलएसजी को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश लायर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा।

लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम: ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्करम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीत्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्टजे, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।

Continue Reading

खेल

आईपीएल 2026: सीजन की मजबूत टीमों में भिड़ंत, जानें कैसा रहा एसआरएच-पीबीकेएस का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड?

Published

on

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 49वें मैच में 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का सामना प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर मौजूद पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) से होगा। यह मैच बुधवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

आईपीएल 2025 की उपविजेता पंजाब किंग्स 9 में से 6 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर मौजूद है। इस टीम ने शुरुआती 7 मुकाबलों में 6 जीत दर्ज की, जबकि एक मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा, लेकिन अगले दो मुकाबलों में उसे लगातार हार का सामना करना पड़ा है।

दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद 10 में से 6 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। इस टीम ने खराब शुरुआत के बाद अपनी किस्मत पलटी और लगातार पांच मैच जीते। इसके बाद, इसी स्टेडियम में खेले गए अपने पिछले मैच में उन्हें तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद 11 अप्रैल को एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं, जिसमें एसआरएच को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। दोनों टीमों के बीच अब तक 25 मैच खेले गए हैं, जिसमें एसआरएच का पलड़ा भारी रहा है। इस टीम ने 17 मैच अपने नाम किए, जबकि पीबीकेएस ने 8 मुकाबले जीते हैं।

पंजाब किंग्स की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बरार, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद (विकेटकीपर), जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायल अविनाश, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम: ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, सलिल अरोड़ा, प्रफुल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स, ब्रायडन कार्स, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी, अनिकेत वर्मा, अमित कुमार, क्रेन्स फुलेट्रा।

Continue Reading
Advertisement
व्यापार51 minutes ago

वैश्विक अस्थिरता से फिर बढ़े सोने के दाम, चांदी 2.60 लाख रुपए के पार

खेल2 hours ago

यूरोपा लीग: एस्टन विला ने फाइनल में बनाई जगह

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

महाराष्ट्र एसएससी 2026 का परिणाम घोषित: कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.09% रहा।

राजनीति3 hours ago

पश्चिम बंगाल शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल : समिक भट्टाचार्य

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

जम्मू-कश्मीर एलजी को दूरसंचार सेवाओं पर नियंत्रण, केंद्र ने दी अधिकारों के इस्तेमाल की मंजूरी

राष्ट्रीय समाचार19 hours ago

भारत-वियतनाम साझेदारी से निर्यात, निवेश और विनिर्माण को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: उद्योग मंडल

राष्ट्रीय समाचार21 hours ago

भारत एआई के चलते टेक्नोलॉजी पर खर्च में अपने वैश्विक प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ देगा: रिपोर्ट

मनोरंजन22 hours ago

नोरा फतेही ने महिला आयोग के सामने मांगी माफी, अनाथ बच्चियों की शिक्षा का उठाया जिम्मा

अनन्य23 hours ago

कथित बांग्लादेशियों के जाली और फर्जी जन्म प्रमाण पत्रों की जांच शुरू; किरीट सोमैया के आरोपों के बाद मुंबई पुलिस हरकत में।

व्यापार24 hours ago

अमेरिका और ईरान में बातचीत के बीच भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई: नागपाड़ा के गैंगस्टर कालिया के एनकाउंटर का बदला लेने के लिए मुखबिर को मारा, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, कालिया का भतीजा और साथी गिरफ्तार

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

महाराष्ट्र4 weeks ago

महाराष्ट्र पुलिस के लिए भी अब हेलमेट पहनना अनिवार्य, डीजीपी ने जारी किया आदेश

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई: मालेगांव विस्फोट मामले में गिरफ्तारी के बाद 2008 में पुरोहित के करियर की प्रगति लगभग रुक गई थी।

महाराष्ट्र4 weeks ago

ग्रांट रोड के बार पर छापा: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

अपराध2 weeks ago

नासिक के बाद मुंबई में यौन उत्पीड़न के मामलों में लव जिहाद और कॉर्पोरेट जिहाद करने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कॉर्पोरेट जिहाद की बात से किया इनकार

अपराध2 weeks ago

मुंबई : हाथी दांत को 3.5 करोड़ रुपए में बेचने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई: ओबीसी नेता शब्बीर अंसारी ने छोटा सोनापुर कब्रिस्तान की जगह खाली करवाई, मौलाना मोइन मियां ने शोक सभा में दावा किया! छगन भुजबल ने कहा कि यह मुस्लिम पिछड़े वर्ग के लिए बहुत बड़ा नुकसान है

राजनीति3 weeks ago

यूसीसी प्रक्रिया पर टीएस सिंह देव का सरकार से सवाल—पहले कैबिनेट में मंजूरी, फिर जनता से राय, ये कैसी उल्टी प्रोसेस?

व्यापार3 weeks ago

सोने की चमक बढ़ी, चांदी का दाम 2.55 लाख रुपए हुआ

रुझान