Connect with us
Sunday,27-September-2026
ताज़ा खबर

बॉलीवुड

माधुरी दीक्षित : प्लैनेट मराठी ओटीटी मराठी भाषा के कंटेंट को वैश्विक बनाएगा

Published

on

हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने कहा है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म ने उनके लिए व्यक्तिगत रूप से और मराठी भाषा के कंटेंट के लिए भी दुनिया खोल दी है। ओटीटी प्लेटफॉर्म के लॉन्च पर फिल्म निर्माता और प्लैनेट मराठी के सीएमडी अक्षय बर्दापुरकर के साथ बातचीत में, माधुरी ने कहा, “जहां ऑफलाइन कंटेंट एक ही एक्शन में दो सौ लोगों तक पहुंचती है, डिजिटल प्लेटफॉर्म आपके लिए दुनिया खोलती हैं। मेरा मानना है कि प्लैनेट मराठी ओटीटी वह उपकरण है जो मराठी भाषा को वैश्विक बना सकता है।”

विस्टास मीडिया कैपिटल कंपनी, प्लैनेट मराठी ओटीटी ने 31 अगस्त को पहली बार विशेष रूप से मराठी ओटीटी प्लेटफॉर्म का अनावरण किया। माधुरी ने एक बटन टैप किया और प्लेटफॉर्म जीवंत हो गया, जिससे दुनिया भर में 1,000 से अधिक घंटे की द्विभाषी सामग्री सुलभ हो गई।

लॉन्च इवेंट में, माधुरी ने कहा कि उन्हें मराठी सिनेमा की उपलब्धियों पर गर्व है और उन्होंने मराठी कंटेंट के लिए एक ओटीटी प्लेटफॉर्म बनाने के लिए बर्दापुरकर के दृष्टिकोण की सराहना की।

बातचीत के दौरान बर्दापुरकर ने खुलासा किया कि प्लैनेट मराठी ओटीटी सहित उनका सारा काम प्रतिकूलताओं का परिणाम रहा है। उन्होंने कहा, “जब भी जीवन मेरे सामने एक चुनौती पेश करता है, तो मैं उन चुनौतियों का समाधान खोजने और उनमें अवसर खोजने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देता हूं। अपने लिए एक समस्या को हल करने से मुझे अक्सर जनता के लिए स्केलेबल समाधान बनाने में मदद मिलती है।”

बदार्पुरकर ने प्रभावशाली मराठी फिल्में बनाने के साथ शुरुआत की, जो वैश्विक सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ के बराबर थीं। इसके बाद वह फिल्म निर्माण में मानसिकता में बदलाव लाने के लिए आगे बढ़े और इस यात्रा ने उन्हें प्लैनेट मराठी ओटीटी शुरू करने के लिए प्रेरित किया।

बर्दापुरकर ने कहा, “यह हमेशा मराठी दर्शकों के हर वर्ग के लिए आशाजनक कंटेंट और सार्थक मनोरंजन लाने का प्रयास करेगा। इस एप के लॉन्च के साथ, हमारी पेशकश अब दुनिया भर में हर उस उपयोगकर्ता तक पहुंच जाएगी जो मराठी कंटेंट देखना पसंद करता है। मनोरंजन का अनुभव भी रोमांचक होने वाला है।”

उद्घाटन समारोह में कई मराठी दिग्गज शामिल हुए। इनमें अमृता खानविलकर, सोनाली कुलकर्णी, प्रसाद ओक, सिद्धार्थ जाधव, संजय जाधव, तेजस्विनी पंडित, प्राजक्ता माली, सयाली संजीव, गायत्री दातार, सचित पाटिल, भार्गवी चिरमुले, सुरभि हांडे, निखिल चव्हाण, भाग्यश्री मिलिंद, दीप्ति देवी, सोनाली खरे, सुशांत शेलार, अभिजीत पांसे और रेशम श्रीवर्धनकर शामिल हैं।

अपने लॉन्च के साथ, प्लेनेट मराठी ओटीटी एप ने पांच रोमांचक मूल शो का अनावरण किया। शो हैं: ‘सोपा नसता कही’, एक रोमांटिक कॉमेडी, ‘हिंग पुस्तक तलवार’, दोस्तों के एक समूह के बारे में एक हल्की कॉमेडी, बाप-बेटे के रिश्ते के बारे में एक भावनात्मक पारिवारिक नाटक ‘बाप बीप बाप’, अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए संघर्ष कर रहे धोखाधड़ी के आरोपी व्यक्ति के बारे में एक क्राइम थ्रिलर ‘जॉबलेस’, और फंतासी थ्रिलर, ‘परीस’, जिसकी कहानी अंधविश्वास और अलौकिक तत्वों के इर्द-गिर्द घूमती है।

प्लैनेट मराठी ओटीटी एप लाइन-अप में फिल्में, वेब शो, नाटक, संगीत और बहुत कुछ शामिल हैं। एप के आईओएस और एंड्रॉइड वर्जन दुनिया भर में उपलब्ध होंगे। इसकी सबसे अच्छी विशेषता यह है कि कंटेंट ताजा मूल, मनोरंजक और इस तरह से क्यूरेट की गई है कि दर्शक इसे तुरंत पसंद करते हैं। इन सबसे ऊपर, प्लेनेट मराठी ने इन सभी पेशकशों को एक सब्सक्रिप्शन पैकेज में के तहत लाया गया है, जिसकी कीमत सिर्फ एक रुपये प्रतिदिन है।

फिल्मी खबरे

’36 साल से यही रूटीन’, अक्षय कुमार ने बताया क्यों नहीं लेना चाहते हैं रिटायरमेंट

Published

on

मुंबई, 11 जून: अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम के दौरान अक्षय कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान रवीना के प्रोफेशनलिज्म और मजबूत नैतिकता की भी तारीफ की। साथ ही, अपने रिटायरमेंट के प्लान पर मजेदार खुलासे किए।

ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम के दौरान जब मीडिया ने अक्षय से रिटायरमेंट प्लान को लेकर सवाल किए, तो अभिनेता ने अपने अंदाज में जवाब देते हुए बताया, “जब मैं रोज सुबह 4 बजे उठता हूं, तो सिर्फ 5 सेकंड के लिए मन में आता है कि अब रिटायरमेंट ले लूं, लेकिन अगले ही पल याद आता है कि मुझे शूटिंग पर जाना है। वहां पर पूरी टीम मेरी इंतजार कर रही होगी। बस, इसी ‘कश्मकश’ में जिंदगी चल रही है। अगले दिन फिर से वही रूटीन शुरू हो जाता है और ऐसा करते-करते मुझे 36 साल बीत चुके हैं।”

उन्होंने आगे हंसते हुए कहा, “अगर मैं रिटायर हो भी गया, तो घर पर बैठकर ज्यादा से ज्यादा क्या करूंगा। इलेक्ट्रिशियन का काम हाथ आ जाएगा, या फिर कुत्तों घुमाने चला जाऊंगा। ऐसे ही घर के सारे काम मेरे हिस्से आ जाएंगे। मुझे लगता है कि उन सब कामों को करने से बेहतर है कि मैं फिल्मों में एक्टिंग करता रहूं।”

अभिनेता ने अपनी बात को रखते हुए बताया कि उन्हें रिटायरमेंट शब्द से नफरत हैं। उन्होंने कहा, “अगर आपको एक लंबी और सेहतमंद जिंदगी जीनी है, तो कभी काम करना बंद मत कीजिए और हमेशा एक्टिव रहिए।”

अभिनेता अक्षय कुमार ने आगे पुराने दिनों को याद करते हुए अभिनेत्री रवीना टंडन की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि समय कैसे बदल गया है; उनकी पुरानी साथी कभी बॉलीवुड में हीरोइन के तौर पर राज करती थीं, लेकिन अब वह हीरोइन की मां बन गई हैं। अक्षय कुमार ने रवीना की बेटी राशा थडानी की ओर इशारा किया।

एक्टर ने रवीना के प्रोफेशनलिज्म और मजबूत नैतिकता की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, “मैं आपको रवीना के बारे में बताना चाहता हूं कि वह हमेशा से बहुत प्रोफेशनल रही हैं। मुझे आज भी याद है, मैं एक फिल्म की शूटिंग कर रहा था और सूरज डूबने वाला था। सूरज डूबने में बस 25-30 मिनट बचे थे। ग्रीन रूम बहुत दूर था और उन्हें जल्दी से कपड़े बदलकर आना था। यह नामुमकिन लग रहा था। लेकिन मुझे याद है, वह जनरेटर वैन में गईं और जल्दी से कपड़े बदलकर वापस आ गईं।”

दिवंगत अभिनेता पंकज धीर को याद करते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि जैसा सभी जानते हैं, फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ पंकज धीर की आखिरी फिल्म थी। आज इस खास मौके पर पूरी टीम उन्हें बहुत मिस कर रही है।

Continue Reading

फिल्मी खबरे

‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी ने फिर मचाया धमाल

Published

on

मुंबई, 11 जून: अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर मेकर्स ने गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर ट्रेलर की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

4 मिनट 10 सेकंड के इस ट्रेलर में बेहतरीन कलाकारों की बड़ी टोली नजर आती है, जो दर्शकों को हंसी और रोमांच का डबल डोज देने वाली है। ट्रेलर की शुरुआत परेश रावल से होती है, जो एक फिल्म बनाना चाहते हैं। इसके बाद फिल्म के सभी कलाकारों का परिचय कराया जाता है और फिर जंगल में शूटिंग शुरू होती है।

इसके बाद परेश रावल अपनी टीम को समझाते हैं कि उनकी फिल्म आर्मी पर आधारित है, जिसके लिए उन्हें पहले इसकी ट्रेनिंग करवाई जाएगी। इसी दौरान लारा दत्ता की एंट्री होती है और प्रशिक्षण के बीच कलाकारों की मजेदार नोकझोंक देखने को मिलती है।

पूरा ट्रेलर काफी मनोरंजक नजर आता है। इसमें भरपूर कॉमेडी और मजेदार उथल-पुथल देखने को मिल रही है। अपने दमदार एक्शन और शानदार कॉमिक टाइमिंग के साथ अक्षय कुमार प्रभाव छोड़ते नजर आते हैं। वहीं, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, तुषार कपूर और जैकी श्रॉफ भी अपने-अपने किरदारों में बेहद मजेदार दिखाई देते हैं।

फिल्म में बड़ा मोड़ तब आता है, जब परेश रावल की पूरी टीम एक गांव पहुंच जाती है। गांव के लोगों को लगता है कि सेना के जवान उन्हें बचाने आए हैं। इसी दौरान रवीना टंडन की एंट्री होती है।

ट्रेलर की खास बात यह है कि इसमें मुख्य कलाकारों की वास्तविक जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प और मजेदार संदर्भ भी शामिल किए गए हैं। साथ ही, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी को लंबे समय बाद पर्दे पर एक साथ देखना दर्शकों के लिए खास आकर्षण माना जा रहा है।

यह लोकप्रिय ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है, जिसका निर्देशन अहमद खान ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, कृष्णा अभिषेक, तुषार कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी और रवीना टंडन समेत कई कलाकार नजर आएंगे।

यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Continue Reading

फिल्मी खबरे

‘ आयुष्मान खुराना ने फैमिली संग नेपाल की वादियों का उठाया लुत्फ, पत्नी ताहिरा ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Published

on

मुंबई, 10 जून: अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपने परिवार के साथ नेपाल में छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। बुधवार को उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने इंस्टाग्राम पर इस खूबसूरत ट्रिप की कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में आयुष्मान, ताहिरा और उनके बच्चे प्रकृति के सुंदर नजारों के बीच मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

पहली तस्वीर में आयुष्मान और ताहिरा नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ तस्वीरों में ताहिरा हरे-भरे नजारों में आनंद लेती नजर आ रही हैं, तो कुछ में वे अपने आयुष्मान बच्चों के साथ लुत्फ उठा रहे हैं।

ताहिरा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “कैरोसेल की आखिरी तस्वीर वही है, जिसे हर कोई सबसे ज्यादा पसंद कर रहा है और नौवीं तस्वीर लेने से पहले कैमरे के लेंस को साफ करने की जरूरत थी।”

ताहिरा और आयुष्मान की वैकेशन की तस्वीरें फैंस समेत सेलेब्स भी खूब पसंद कर रहे हैं। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने कमेंट सेक्शन पर लिखा, “खूबसूरत नारी।” अभिनेत्री ऐश्वर्या सुष्मिता ने लिखा, “फिर भी धुंधली तस्वीर ही सबसे खूबसूरत लगती है।”

ताहिरा कश्यप भले ही आयुष्मान खुराना की पत्नी के नाम से पहचानी जाती हैं, लेकिन वे एक भारतीय लेखिका, फिल्म निर्माता और स्तन कैंसर जागरूकता पैरोकार भी हैं। उन्होंने कई किताबें लिखी हैं, जिनमें ‘क्रैकिंग द कोड: माय जर्नी इन बॉलीवुड’ और ‘द 12 कमांडमेंट्स ऑफ बीइंग ए वुमन’ शामिल हैं। इसके अलावा ताहिरा ने शॉर्ट फिल्में जैसे ‘टॉफी’ (2018) और ‘पिन्नी’ (2020) बनाई हैं। उन्होंने फीचर फिल्म ‘शर्मा जी की बेटी’ (2024) का भी निर्देशन किया है।

फीचर फिल्म ‘शर्मा जी की बेटी’ एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जो मध्यमवर्गीय महिलाओं और किशोरियों के सपनों, चुनौतियों और जीवन के अनुभवों को दर्शाती है। इसमें साक्षी तंवर, दिव्या दत्ता और सैयामी खेर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसमें टीनेज लड़कियों के पीयर प्रेशर, करियर-ओरिएंटेड महिलाओं की उलझनों और पितृसत्तात्मक समाज की रूढ़ियों को रेखांकित किया गया है। फिल्म में सभी मुख्य महिला पात्रों का उपनाम ‘शर्मा’ है, जो अलग-अलग उम्र और पृष्ठभूमि से आती हैं।

Continue Reading
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय समाचार14 hours ago

‘ईरान के खिलाफ युद्ध में भागीदारी के ल‍िए यूरोप की जवाबदेही तय होनी चाह‍िए’, नाटो महासचिव के बयान पर बाघेई

खेल14 hours ago

जोश इंगलिस की उंगली में फ्रैक्चर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर

राष्ट्रीय समाचार15 hours ago

रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका: स्टेशन मास्टर सहित 1,465 पदों पर आवेदन शुरू, 15 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

मनोरंजन16 hours ago

‘ये सबसे घटिया डिस था’, मनोज तिवारी की बेटी की सलमान ने लगाई क्लास

खेल16 hours ago

टीम से बाहर रहने पर मैंने बहुत मेहनत की, मुझे साबित करना था कि मैं सबसे अच्छी खिलाड़ी हूं: शेफाली वर्मा

मनोरंजन17 hours ago

‘आप मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं’, नानी के नाम एक्टर राघव जुयाल का भावुक पोस्ट

व्यापार17 hours ago

एसबीआई में 207 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, 5 अक्टूबर तक करें अप्लाई

महोत्सव17 hours ago

गणेश प्रतिमा हटाए जाने को लेकर भाजपा ने कर्नाटक सरकार की आलोचना की

राष्ट्रीय समाचार17 hours ago

रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ की तैयारियों के लिए दिल्ली सरकार ने बनाईं तीन समितियां, मंत्रियों-विधायकों को मिली जिम्मेदारी

खेल18 hours ago

हार्दिक पांड्या हुए नई इंजरी का शिकार, ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ नहीं खेलेंगे वनडे सीरीज

महाराष्ट्र4 weeks ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

राजनीति2 weeks ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से की मुलाकात, स्थायी शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

खेल2 weeks ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

खेल4 weeks ago

प्रीमियर लीग: फर्नांडीस की हैट्रिक, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इप्सविच को 5-2 से हराया

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

जापान: 11 साल बाद जन्मदर में मामूली सुधार, इस साल छह महीने में 3.42 लाख बच्चों का जन्म

अपराध3 weeks ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

खेल3 weeks ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

भारत में एथेनॉल आपूर्ति 895 करोड़ लीटर पहुंची, अनाज-आधारित स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत: इंडस्ट्री डेटा

व्यापार4 weeks ago

सोने में बड़ी तेजी की संभावना, बुल केस में साल के अंत तक 5,600 डॉलर और चांदी 120 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है: रिपोर्ट

रुझान