Connect with us
Thursday,27-August-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

कीर्ति नागपुरे ने ‘प्यार का पहला नाम राधा मोहन’ में अपने किरदार को लेकर खोले कई राज

Published

on

टीवी एक्ट्रेस कीर्ति नागपुरे ने शो ‘प्यार का पहला नाम राधा मोहन’ में अपने किरदार के बारे में खुलकर बात की। अपन किरदार के बारे में बात करते हुए, कीर्ति ने कहा, मैं ‘प्यार का पहला नाम राधा मोहन’ में तुलसी की भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हूं। यह भूमिका अन्य भूमिकाओं से बेहद अलग है।

नागपुरे ने कहा कि यह पहली बार है जब मैं एक काल्पनिक भूमिका निभा रही हूं। मेरा मानना है कि हर भूमिका की एक अलग यात्रा होती है और उनके उद्देश्य भी अलग होते हैं।

एक्ट्रेस ने कहा कि शो में अपने किरदार को सुनने के बाद, मैंने तुरंत इसके लिए हां कह दी, क्योंकि यह एक अनोखा किरदार था। मुझे उम्मीद है कि लोग तुलसी के मेरे किरदार को खूब प्यार देंगे।

‘प्यार का पहला नाम राधा मोहन’ जी टीवी पर प्रसारित होता है।

मनोरंजन

नेपाल में बाढ़ की तबाही देख भावुक हुए अनुपम खेर, कहा- ‘ऐसे समय में शब्द बहुत छोटे पड़ जाते हैं’

Published

on

अभिनेता अनुपम खेर ने नेपाल में हुई प्राकृतिक तबाही पर गहरा दुख जताया है। नेपाल से सामने आ रही तस्वीरों और वीडियो ने उन्हें भी अंदर तक झकझोर दिया। इसमें कई लोगों की जान चली गई और बड़ी संख्या में लोगों के घर और रोजी-रोटी के साधन बर्बाद हो गए।

अनुपम खेर ने सोशल मीडिया के जरिए प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना की और लोगों से अपील की कि इस मुश्किल घड़ी में नेपाल के लोगों की मदद के लिए आगे आएं।

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने नेपाल में आई बाढ़ से सामने आई तस्वीरों को बेहद डरावना और दिल तोड़ने वाला बताया।

अभिनेता ने कहा, ”कुछ ही पलों में किसी इंसान की पूरी जिंदगी की मेहनत खत्म हो सकती है। घर, सामान, खेत और यहां तक कि अपने लोग भी एक झटके में छिन सकते हैं। इस बारे में सोचकर ही मुझे बहुत दुख हो रहा है।”

अनुपम ने पोस्ट में बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की। उन्होंने कहा, ”जिन लोगों ने अपने किसी करीबी को खोया है, उन्हें सांत्वना देने के लिए शायद कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं हो सकता। मैं उन लोगों के बारे में भी चिंतिंत हूं, जो इस समय अपने घरों से दूर हैं और यह नहीं जानते कि आगे क्या होगा। ऐसे समय में मेरा दिल उन सभी लोगों के साथ है, जो डर और अनिश्चितता के बीच जिंदगी गुजार रहे हैं।”

अनुपम ने अपने पोस्ट में उन जानवरों का भी जिक्र किया, जो बाढ़ के तेज बहाव में फंस गए। उन्होंने कहा, ”आपदा से घरों के साथ-साथ खेतों, जानवरों और लोगों की रोजी-रोटी को भी भारी नुकसान पहुंचा है। नेपाल से सामने आने वाले हर वीडियो में मुझे तबाही की अलग तस्वीर दिखाई दे रही है।”

वीडियो में अनुपम खेर ने कहा, ”तस्वीरें इतनी डरावनी हैं कि यह समझना भी मुश्किल है कि वहां मौजूद लोगों ने किस तरह के हालात का सामना किया होगा। हर वीडियो किसी न किसी दर्दनाक कहानी को सामने ला रहा है। जब किसी इंसान की जिंदगी इतनी बड़ी त्रासदी से गुजरती है, तब कहने के लिए शब्द बहुत छोटे पड़ जाते हैं।”

अभिनेता ने कहा, ”ऐसी स्थिति में आम लोग कम से कम प्रभावित लोगों को भावनात्मक सहारा दे सकते हैं। मेरी लोगों से अपील है कि वे नेपाल की मदद के लिए आगे आएं। इस समय जरूरत इस बात की है कि लोग अपनी क्षमता के अनुसार मदद करें और आपदा में फंसे लोगों को यह महसूस न होने दें कि वे अकेले हैं।”

अनुपम खेर ने नेपाल के साथ-साथ सीमा के दूसरी तरफ तिब्बत में प्रभावित लोगों के लिए भी प्रार्थना की। उन्होंने कहा, ”जो लोग अब भी मदद का इंतजार कर रहे हैं, उन तक जल्द से जल्द राहत पहुंचे। मेरी प्रार्थना है कि जो लोग अपने परिवार के सदस्यों को खोज रहे हैं, उन्हें उनके अपने लोग सुरक्षित मिल जाएं। जिन लोगों ने अपना घर और बाकी सब कुछ खो दिया है, उन्हें रहने के लिए जगह और जरूरी मदद मिल सके।”

अभिनेता ने अपने वीडियो में भारत की ओर से की जा रही मदद का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ”भारत सरकार अपनी तरफ से लोगों की मदद करने की पूरी कोशिश कर रही है। मुझे उम्मीद है कि दुनिया के दूसरे देश और लोग भी इस मुश्किल समय में नेपाल के साथ खड़े होंगे।”

Continue Reading

मनोरंजन

गुजरात के सीएम का 14 महिला विधायकों को राखी का तोहफा, उनके क्षेत्रों में 28 करोड़ की स्पेशल ग्रांट

Published

on

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को 14 महिला विधायकों द्वारा प्रतिनिधित्व किए जाने वाले निर्वाचन क्षेत्रों में सड़‌क और बुनियादी ढांचा कार्यों के लिए 28 करोड़ रुपये के विशेष विकास अनुदान की घोषणा की, जिसमें प्रत्येक विधायक को दो करोड़ रुपये मिलेंगे।

यह आवंटन एक स्पेशल ‘रक्षाबंधन तोहफे’ के तौर पर घोषित किया गया है और इसका मकसद संबंधित क्षेत्रों की जरूरी प्राथमिकताओं के आधार पर स्थानीय इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को सपोर्ट करना है।

सीएम भूपेंद्र पटेल ने अपने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखा, “पवित्र रक्षाबंधन त्योहार के मौके पर महिला विधायक बहनों के लिए स्पेशल तोहफा…।”

अधिकारियों ने बताया कि इन फंड्स का इस्तेमाल सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर और दूसरे डेवलपमेंट कामों के लिए किया जाएगा। इस फैसले में शामिल 14 महिला विधायकों में से नौ शहरी क्षेत्रों का और पांच ग्रामीण क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करती हैं।

उम्मीद है कि इन ग्रांट्स से विधायक सड़कों और उससे जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर में स्थानीय जरूरतों को पूरा करने वाले काम कर पाएंगी। राज्य सरकार ने कहा कि इन प्रोजेक्ट्स से क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए कनेक्टिविटी और आवाजाही आसान होगी।

इस आवंटन का मकसद स्थानीय इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को आगे बढ़ाना और महिला विधायकों को विकास की जरूरी जरूरतों को ज्‍यादा असरदार ढंग से पूरा करने में सक्षम बनाना भी है।

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब गुजरात रक्षाबंधन मना रहा है, जो पारंपरिक रूप से भाई-बहन के रिश्ते से जुड़ा त्योहार है। विधायकों को सीधा फायदा पहुंचाने के बजाय, यह स्पेशल ग्रांट उनके प्रतिनिधित्व वाले क्षेत्रों में डेवलपमेंट के कामों के लिए तय की गई है।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, ग्रांट के जरिए किए जाने वाले सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की पहचान हर क्षेत्र की प्राथमिकता वाली जरूरतों के हिसाब से की जाएगी। यह ग्रांट खास तौर पर सड़क और दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से जुड़ी है और इसका इस्तेमाल महिला विधायकों के संबंधित क्षेत्रों में कामों के लिए किया जाएगा।

इससे पहले दिन में समाज के अलग-अलग समुदायों और वर्गों की महिलाओं ने गांधीनगर के लोक भवन में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को राखी बांधी। सामाजिक संगठनों, चैरिटेबल संस्थाओं, ब्रह्माकुमारीज और दिव्यांगों के लिए काम करने वाले संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने इन समारोहों में हिस्सा लिया।

उन्होंने सीएम भूपेंद्र पटेल को राखी बांधी और उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की। सीएम ने इस मौके पर इकट्ठा हुई महिलाओं का स्वागत किया और उनका आशीर्वाद और शुभकामनाएं स्वीकार कीं।

Continue Reading

मनोरंजन

अमिताभ बच्चन ने शादीशुदा पुरुषों को दी मजेदार सलाह, बोले-‘विवाह की तिथि कभी मत भूलिएगा’

Published

on

मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों और दमदार एक्टिंग के लिए तो मशहूर हैं ही लेकिन उनकी हाजिरजवाबी भी लोगों को खूब पसंद आती है। जब भी उन्हें मौका मिलता है, वह अपनी बातों में ऐसा मजाक जोड़ देते हैं कि सामने बैठे लोग हंसने लगते हैं। इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में भी अमिताभ का यही अंदाज देखने को मिल रहा है।

शो में प्रतिभागियों के साथ बातचीत करते हुए वह कई बार अपनी जिंदगी और परिवार से जुड़े किस्से भी सुनाते हैं। हाल ही में एक कंटेस्टेंट से बात करते हुए उन्होंने शादीशुदा पुरुषों को ऐसी सलाह दी, जिसे सुनकर वहां मौजूद दर्शक हंस पड़े।

दरअसल, शो में अमिताभ एक कंटेस्टेंट से बात कर रहे थे। उन्होंने देखा कि कंटेस्टेंट को अपनी पहली मुलाकात और शादी की सालगिरह की तारीख अच्छी तरह याद थी। कंटेस्टेंट की इस बात से वह काफी प्रभावित हुए। इसके बाद उन्होंने मौके का फायदा उठाते हुए वहां मौजूद सभी पतियों और घर पर शो देख रहे शादीशुदा पुरुषों को एक जरूरी सलाह दे दी।

अमिताभ ने कहा, “जितने भी यहां पति लोग हैं, एक बात ध्यान से सुन लीजिए। जिस दिन आपका ब्याह हुआ था अपनी पत्नी के साथ, सारी दुनिया को भूल जाइए; उस डेट को कभी मत भूलिएगा। यह बहुत जरूरी तारीख है। पत्नियां कई बार पूछ सकती हैं कि आपको शादी की तारीख याद है या नहीं।”

अमिताभ ने कहा, ‘और कहीं आपने गलती कर दी, भाई साहब, तो जूता, चप्पल, और बेलन सब चल पड़ेंगे।’ उनकी यह बात सुनते ही शो का माहौल हंसी से भर गया।

अमिताभ कई बार अपनी शादीशुदा जिंदगी के किस्से साझा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने बताया था कि जब शूटिंग की वजह से उन्हें घर पहुंचने में देर होने वाली होती है, तो वह पहले से ही परिवार को इसकी जानकारी दे देते हैं। ऐसा करने से घर पहुंचने पर उनसे ज्यादा सवाल-जवाब नहीं होते।

बिग बी ने घर के काम को लेकर भी एक दिलचस्प बात बताई थी। उन्होंने कहा था कि अगर घर में स्टाफ नहीं होता, तो वह खुद घर के काम संभाल लेते हैं। हालांकि उन्हें खाना बनाना नहीं आता, ऐसे में कई बार वह जया से अपने लिए कुछ बनाने के लिए कह देते हैं।

Continue Reading
Advertisement
राजनीति10 hours ago

नेपाल बाढ़ त्रासदी में 160 से ज्यादा मौतें, भारत हर संभव मदद के लिए तैयार: संजय निरुपम

राष्ट्रीय समाचार10 hours ago

योगी सरकार को महिलाओं की याद देर से आई, योजनाएं जमीन पर दिखें: इमरान मसूद

महाराष्ट्र10 hours ago

महाराष्ट्र: सुप्रिया सुले पर ओबीसी प्रमाणपत्र के आरोप को लेकर मचा बवाल

मनोरंजन10 hours ago

नेपाल में बाढ़ की तबाही देख भावुक हुए अनुपम खेर, कहा- ‘ऐसे समय में शब्द बहुत छोटे पड़ जाते हैं’

मनोरंजन11 hours ago

गुजरात के सीएम का 14 महिला विधायकों को राखी का तोहफा, उनके क्षेत्रों में 28 करोड़ की स्पेशल ग्रांट

अंतरराष्ट्रीय समाचार11 hours ago

जापान दौरे के दौरान पीयूष गोयल ने अधिक निवेश और मजबूत औद्योगिक साझेदारियों का किया आह्वान, भारत-जापान आर्थिक सहयोग को मिली नई गति

राष्ट्रीय समाचार11 hours ago

नेपाल में 21 भारतीयों को बचाया गया, सभी तमिलनाडु से: विदेश मंत्रालय

महाराष्ट्र11 hours ago

मुंबई के लालबाग परेल में ईद मिलाद-उन-नबी जुलूस से लौटते समय हिंसा

मनोरंजन12 hours ago

अमिताभ बच्चन ने शादीशुदा पुरुषों को दी मजेदार सलाह, बोले-‘विवाह की तिथि कभी मत भूलिएगा’

राष्ट्रीय समाचार12 hours ago

2026 की दूसरी छमाही की शुरुआत में भारत में कई आर्थिक संकेतों ने दिखाई मजबूती : रिपोर्ट

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र में मछली पकड़ने पर 15 अगस्त तक पाबंदी, मंत्री नितेश राणे ने गोवा से मांगा सहयोग

मनोरंजन4 weeks ago

जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया और परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की तस्वीरें शेयर कीं

व्यापार3 weeks ago

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का पहली तिमाही में घाटा बढ़ा, 249 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

मनोरंजन3 weeks ago

‘खतरनाक स्टंट करने की हिम्मत देते हैं’, फरहाना भट्ट ने रोहित शेट्टी को बताया मजबूत सपोर्ट

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई: 8 साल के बच्चे के माता-पिता को टी-शर्ट से मिला सुराग, जोगेश्वरी से लापता बच्चा सुरक्षित माता-पिता को सौंपा गया, मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत का लक्ष्य 2030 तक 10,000 जीआई पंजीकरण और एफटीए के लिए वैश्विक बाजारों तक पहुंच बनाना

महाराष्ट्र2 weeks ago

महाराष्ट्र: टीईटी पेपर लीक मामले में पुलिस प्रशिक्षण संस्थान का संचालक गिरफ्तार, भिवंडी कोर्ट में किया जा सकता है पेश

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

ओडिशा पुलिस की बड़ी सफलता, 6 महीने में 17,590 गुमशुदा महिलाएं और बच्चे खोजे गए

राजनीति3 weeks ago

केजरीवाल के कार्यकाल में सरकार को भारी जीएसटी नुकसान, रिश्वत-वसूली के लिए नहीं की गई कार्रवाई: प्रवेश वर्मा

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

सरकारी योजनाओं के दम पर भारतीय विनिर्माण क्षेत्र की रफ्तार मजबूत, 10.88 प्रतिशत सीएजीआर से बढ़ रहा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर

रुझान