राजनीति
केशव बोले, ‘आतंकियों का समर्थन करने वाली सपा बन जाएगी समाप्त पार्टी’
गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर के प्रवेश द्वार पर पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने वाले अहमद मुर्तजा अब्बासी को लेकर सपा मुखिया के अखिलेश यादव के बयान पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने निशाना साधा और कहा कि समाजवादी पार्टी आतंकवादियों का समर्थन करती है। ये जल्द ही समाप्त पार्टी बन जाएगी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी पर बयान को लेकर गुरूवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी आतंकवादियों का समर्थन करती है। ये जल्द ही समाप्त पार्टी बन जाएगी।
उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी का हमेशा से आतंकवादियों से गहरा रिश्ता है। उन्होंने 2013 के आतंकी हमलों के मामले वापस ले लिए थे। गोरखनाथ मंदिर पर हमला सामान्य नहीं है, यह बहुत गंभीर है। मैं आतंकवादियों का मनोबल बढ़ाने के उनके प्रयासों की निंदा करता हूं। अखिलेश यादव को जानलेवा हमले के मामले में एक आरोपित पर खुलेआम टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। वह पूर्व सीएम हैं, हमारे सुरक्षाकर्मियों ने उसे आतंकवादी संगठनों से जुड़े होने के बाद अपनी जान जोखिम में डालकर पकड़ लिया। उनका बयान निंदनीय है।
दरअसल अखिलेश यादव ने गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आरोपी के बारे में सवाल पूछने पर जवाब दिया था कि भाजपा के लोग किसी भी चीज को बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत करते हैं। अहमद मुर्तजा के पिता का कहना है कि उसे मानसिक बीमारियां हैं। हमें इस पर भी ध्यान देना चाहिए।
इसके बाद केषव मौर्या ने ट्वीटर के माध्यम से लिखा कि गोरखनाथ मंदिर में हमला करने वाला आतंकवादी है कि अपराधी जांच और तथ्यों के आधार पर जांच एजेंसी तय करेगी, परंतु मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति ने अखिलेश यादव का बयान जनता की सुरक्षा का मजाक बनाना है, आतंकवादी,अपराधी कौन है यह सपा नहीं तय करेगी। सपा मतलब अपराध आतंक का साथ।
गौरतलब है कि गोरखनाथ मंदिर के बाहर बीते दिनों पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि भाजपा बेवजह किसी भी बात को तूल देती है। उन्होंने हमले के आरोपित अहमद मुर्तजा अब्बासी के मानसिक रोगी होने पर ध्यान देने की बात कही थी। अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा था कि उनके (आरोपित मुर्तजा अब्बासी) के पिता ने कहा कि वह मनोरोग से पीड़ित है। मुझे लगता है कि हमें उस पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। भाजपा तो एक ऐसी पार्टी है जो स्थिति को बढ़ा चढ़ाकर पेश करती है। बीते रविवार देर शाम 30 वर्षीय अहमद मुर्तजा अब्बासी ने गोरखनाथ मंदिर परिसर की सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों पर हमला किया था। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने जानलेवा हमले की घटना को आतंकी साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि हमलावर अहमद मुर्तजा अब्बासी के पास से बरामद लैपटॉप व मोबाइल फोन से जो दस्तावेज बरामद हुआ हैं, उससे आतंकी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि एटीएस के एडीजी नवीन अरोड़ा और एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने गोरखपुर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
राजनीति
सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर बंसुरी स्वराज ने लिखा, “समय आगे बढ़ता रहता है पर कुछ खालीपन कभी नहीं भरता”

भाजपा सांसद बंसुरी स्वराज ने गुरुवार को अपनी मां सुषमा स्वराज को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि समय आगे बढ़ता रहता है लेकिन कुछ रिक्त स्थान कभी नहीं भर पाते।
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मां सुषमा स्वराज। समय आगे बढ़ता रहता है, लेकिन कुछ खालीपन कभी नहीं भरते। आपकी यादें, आपकी शिक्षाएं और आपने मुझमें जो मूल्य स्थापित किए हैं, वे हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन करते हैं। आपकी सातवीं पुण्यतिथि पर आपको मेरी सादर श्रद्धांजलि। ओम शांति।”
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भारत की सबसे सम्मानित राजनीतिक नेताओं में से एक हैं, जिन्हें उनकी विशिष्ट सार्वजनिक सेवा, सशक्त भाषण कला और शासन के प्रति दयालु दृष्टिकोण के लिए याद किया जाता है।
14 फरवरी, 1952 को हरियाणा के अंबाला में जन्मीं स्वराज ने पंजाब विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की और कम उम्र से ही छात्र राजनीति में सक्रिय रूप से भाग लेने लगीं। उन्होंने जनता पार्टी से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की और 1977 में हरियाणा विधानसभा के लिए चुनी गईं, जहां वे राज्य सरकार में सबसे कम उम्र की मंत्रिमंडल मंत्रियों में से एक बनीं।
उन्होंने 1984 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ज्वाइन किया और धीरे-धीरे पार्टी में आगे बढ़ते हुए कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक और संसदीय पदों पर आसीन हुईं। अपने करियर के दौरान, उन्होंने लोकसभा और राज्यसभा दोनों की सदस्य के रूप में कार्य किया और सूचना एवं प्रसारण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और संसदीय कार्य सहित कई महत्वपूर्ण मंत्री पद संभाले थे।
1998 में, स्वराज ने दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनकर इतिहास रच दिया, हालांकि उनका कार्यकाल संक्षिप्त ही रहा। बाद में वे भाजपा की सबसे प्रमुख राष्ट्रीय नेताओं में से एक बनकर उभरीं और 2009 से 2014 तक लोकसभा में विपक्ष की नेता रहीं।
उनका सबसे उल्लेखनीय कार्यकाल 2014 से 2019 के बीच रहा, जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में भारत की विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया। इस दौरान, उन्होंने विदेश मंत्रालय को अधिक सुलभ बनाने के लिए व्यापक प्रशंसा अर्जित की और अक्सर विदेशों में कठिनाइयों का सामना कर रहे भारतीयों की सहायता के लिए सोशल मीडिया का उपयोग किया। उनकी त्वरित प्रतिक्रियाओं और नागरिक केंद्रित कूटनीति ने भारत की वैश्विक छवि को बढ़ाया और उन्हें सभी राजनीतिक दलों के बीच प्रशंसा प्राप्त हुई।
2016 में किडनी स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों का सामना करने के बावजूद, स्वराज जनसेवा के प्रति समर्पित रहीं। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव न लड़ने का फैसला किया और उसी वर्ष के अंत में सक्रिय राजनीति से विमुख हो गईं।
सुषमा स्वराज का निधन 6 अगस्त, 2019 को हृदयाघात के कारण हुआ। राष्ट्र के प्रति उनके अपार योगदान को मान्यता देते हुए, उन्हें 2020 में मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उनकी विरासत राजनीतिक नेताओं और नागरिकों की पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।
राष्ट्रीय समाचार
नीट पेपर लीक केस : सुप्रीम कोर्ट में 19 अगस्त को अगली सुनवाई, केंद्र के हलफनामे पर मांगा जवाब

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले की सुनवाई को लेकर राउज एवेन्यू की फास्ट ट्रैक कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट दोनों ने इस मुद्दे पर अहम टिप्पणियां कीं।
राऊज एवेन्यू कोर्ट के फास्ट ट्रैक जज अजय गुप्ता ने सुनवाई के दौरान कहा, “इस केस में हर एक मिनट बहुत कीमती है। मेरी चिंताओं को समझिए।” उन्होंने सभी वकीलों से अपील की कि वे सुबह 10 बजे तक कोर्ट में पहुंच जाएं। साथ ही, जज ने निर्देश दिया कि न्यायिक हिरासत में जेल में बंद आरोपियों को भी समय पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेश किया जाए ताकि सुनवाई में देरी न हो।
वहीं नीट-यूजी 2026 पेपर लीक से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने केंद्र सरकार द्वारा दाखिल हलफनामे पर याचिकाकर्ताओं से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई अब 19 अगस्त को होगी। सुनवाई के दौरान बेंच ने कहा, “हलफनामे में कई ऐसी बातें हैं जिन पर विचार और चर्चा की जाएगी।”
याचिकाओं में परीक्षा कराने वाली संस्था एनटीए की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि कोर्ट केंद्र सरकार को निर्देश दे कि एनटीए को बदला जाए या उसकी जगह एक नई संस्था बनाई जाए।उनकी मांग है कि नई संस्था तकनीकी रूप से मजबूत हो, ज्यादा सुरक्षित हो और स्वतंत्र तरीके से काम कर सके ताकि भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाएं न हों।
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर कहा है कि परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित बनाने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं। सरकार के मुताबिक 2026 में बने नए कानून के तहत अब पेपर लीक या नकल जैसे अपराधों में 10 साल तक की जेल और 5 करोड़ रुपए तक का जुर्माना हो सकता है।
इसके अलावा इन्फोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में एक टास्क फोर्स भी बनाई गई है। यह टास्क फोर्स मौजूदा परीक्षा सिस्टम में सुधार के सुझाव देगी।
महाराष्ट्र
मानखुर्द: शिवाजी नगर में इस्तेमाल न होने वाले टॉयलेट और वहां एक फ्री दवा की दुकान, महिलाओं के लिए जिम और किंडरगार्टन बनाया जाएगा: अबू आज़मी

मुंबई: मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र में कई पब्लिक टॉयलेट बहुत खराब हालत में हैं (मरम्मत के लायक नहीं)। कई जगहों पर, इन टॉयलेट की स्थानीय नागरिकों को ज़रूरत नहीं है और वे इस्तेमाल नहीं होते। स्थानीय विधायक अबू आसिम आज़मी ने मांग की है कि ऐसे सभी बेकार और खराब टॉयलेट पर जल्द से जल्द बुलडोज़र चलाया जाए और इस ज़मीन का इस्तेमाल जनकल्याण के कामों के लिए किया जाए। विधायकआज़मी ने नागरिकों की सुविधा के लिए इन ज़मीनों पर एक ‘जेनेरिक मेडिकल शॉप’, सिर्फ़ महिलाओं के लिए एक मॉडर्न ‘जिम’ और बच्चों के लिए एक ‘किंडरगार्टन’ बनाने का अपना इरादा ज़ाहिर किया है। इस बारे में म्युनिसिपल कमिश्नर और ‘ ईस्ट’ वार्ड के एडमिनिस्ट्रेटिव अधिकारियों को लिखा गया है और यह ज़ोरदार मांग की गई है कि इस प्रस्ताव को जल्द से जल्द मंज़ूरी दी जाए। पब्लिक जगहों का इस्तेमाल लोगों के सीधे फ़ायदे के लिए किया जाना चाहिए। बेकार टॉयलेट हटाने और वहाँ मेडिकल और सोशल सुविधाएँ देने से इलाके की महिलाओं और बच्चों को बहुत फ़ायदा होगा। अगर प्रशासन तुरंत इजाज़त दे, तो हम असली काम शुरू कर देंगे।
-
दुर्घटना11 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
