Connect with us
Tuesday,12-May-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

‘द कमबैक गर्ल’ में कॉमेडी आइकन जोन रिवर की भूमिका निभाएंगी कैथरीन हैन

Published

on

अभिनेत्री कैथरीन हैन एक सीमित श्रृंखला ‘द कमबैक गर्ल’ में जोन रिवर की भूमिका निभाती नजर आएंगी। वैराइटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार यह शो वार्नर ब्रदर्स टेलीविजन, एटलस एंटरटेनमेंट और बर्लेंटी प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है।

रिवर के रूप में अभिनय करने के अलावा, हैन ‘द कमबैक गर्ल’ का कार्यकारी निर्माण भी करेंगी, उनके साथ ग्रेग बर्लेंटी निर्देशन, एक्यूटिव पड्र्यूसर होंगे, और कॉस्मो कार्लसन लेखन और कार्यकारी निर्माण करेंगे।

दो बार ब्लैक लिस्ट के पटकथा लेखक कार्लसन ने ‘द कमबैक गर्ल’ को एक विशिष्ट स्क्रिप्ट के रूप में लिखा था। परियोजना के पीछे एटलस एंटरटेनमेंट के रिचर्ड सकल और रॉबर्ट एमिडॉन के साथ, सकल और कार्लसन ने इसे बर्लेंटी प्रोडक्शंस के बर्लेंटी और सारा शेचटर के पास भी लाया है, जिन्होंने हस्ताक्षर किए।

गले पर एक नियमित एंडोस्कोपी के दौरान सांस लेने में दिक्कत के चलते 4 सितंबर को 81 साल की उम्र में रिवर की मृत्यु हो गई थी।

वह स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया में एक क्रांतिकारी शख्सियत थीं, खासकर एक महिला के रूप में और विशेष रूप से 1960 के दशक के दौरान, जब न्यूयॉर्क के कॉमेडी ²श्य में उनका सितारा उभरने लगा था।

उन्होंने 1960 के दशक के मध्य में ‘द कमबैक गर्ल’ में अपनी उपस्थिति का सिलसिला भी शुरू किया, जिसके कारण अंतत: वह 1980 के दशक में उस शो में जॉनी कार्सन की नियमित अतिथि मेजबान बन गईं।

हैन को ‘वांडा विजन’ के लिए एमी के लिए नामांकित किया गया था और जल्द ही वह ऐप्पल टीवी के ‘द श्रिंक नेक्स्ट डोर’ में दिखाई देंगी। उन्होंने हाल ही में रियान जॉनसन की ‘नाइव्स आउट 2’ पर फिल्मांकन पूरा किया है।

मनोरंजन

एक्ट्रेस ऐश्वर्रा सखुजा ने डायबिटीज मरीजों की हिम्मत को किया सलाम, कहा- यह सिर्फ चीनी कम खाने की जंग नहीं

Published

on

टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्रा सखुजा डायबिटीज टाइप-1 से पीड़ित हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से डायबिटीज को लेकर जागरूकता फैलाती रहती हैं। सोमवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर डायबिटीज मरीजों के संघर्ष के बारे में बताया और उनकी सराहना की।

ऐश्वर्रा सखुजा ने लिखा, “कुछ भी खाने से पहले सोचना पड़ता है। कहीं बाहर जाना हो तो पहले से तैयारी करनी पड़ती है। कभी शुगर बहुत कम हो जाए, तो खुद को तुरंत संभालना पड़ता है और ज्यादा हो जाए तो शरीर थका हुआ महसूस करता है। नींद टूट जाती है, मूड स्विंग होता है। शरीर में कमजोरी महसूस होती है।”

उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है जैसे हर समय अपने शरीर को संतुलित रखने की कोशिश चल रही हो। फिर भी डायबिटीज से जूझ रहे लोग हर सुबह उठते हैं और पूरे हौसले के साथ अपना दिन शुरू करते हैं।”

उन्होंने कहा, “इंसुलिन हमारे शरीर का बहुत जरूरी हार्मोन है। यह शरीर को ऊर्जा सही तरीके से इस्तेमाल करने में मदद करता है। इसे इंजेक्शन, पंप, दवाओं, शुगर चेक, खान-पान और लगातार सावधानी से संभालना आसान काम नहीं है। इसके लिए रोज अनुशासन, धैर्य, हिम्मत और मानसिक ताकत चाहिए होती है। डायबिटीज में कभी छुट्टी नहीं होती।

उन्होंने लिखा कि जो लोग इसे संभाल रहे हैं, वे खुद को सराहिए। उन्होंने कहा, “दुनिया सिर्फ आपकी दवा, मशीन या इंजेक्शन देखती है, लेकिन उसके पीछे एक मजबूत इंसान होता है। डायबिटीज संभालना कमजोरी और इंसुलिन लेना सिर्फ एक आदत नहीं है। यह हर दिन खुद को संभालने, जीने और मजबूत बने रहने की हिम्मत है।”

Continue Reading

मनोरंजन

कैटरीना कैफ के पहले ‘मदर्स डे’ पोस्ट पर करीना कपूर ने लुटाया प्यार

Published

on

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के पहले मदर्स डे पोस्ट पर प्यार भरा रिएक्शन दिया। कैटरीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मदर्स डे सेलिब्रेशन की कुछ बेहद खास और भावुक तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस पोस्ट पर करीना कपूर भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाईं।

कैटरीना के पोस्ट में उनके पति विक्की कौशल और बेटे विहान कौशल की तरफ से मिला एक प्यारा हाथ से लिखा नोट भी नजर आया। इस पोस्ट पर करीना कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘कैट’ और उन्होंने साथ में दो रेड हार्ट और रेनबो इमोजी शेयर किए। करीना उन पहले सितारों में शामिल रहीं जिन्होंने नई मां बनी कैटरीना पर प्यार बरसाया।

कैटरीना ने रविवार शाम अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मदर्स डे सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां शेयर कीं। पहली तस्वीर में हल्के गुलाबी रंग के गुलाबों का खूबसूरत गुलदस्ता और एक हैंडरिटन कार्ड दिखाई दिया। इस कार्ड पर लिखा था, “हैप्पी फर्स्ट मदर्स डे, माय लव। लव, विहान और पापा।”

दूसरी तस्वीर में कैटरीना ने अपने बेटे विहान कौशल की छोटी-सी झलक भी दिखाई। फोटो में नन्हे विहान के छोटे हाथ एक बेबी बुक पकड़े नजर आए। इस खास पोस्ट को शेयर करते हुए कैटरीना ने कैप्शन लिखा, “एक खुश मां का नजरिया।”

बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 7 नवंबर 2025 को अपने बेटे विहान कौशल के माता-पिता बने थे। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक संयुक्त पोस्ट शेयर कर यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। उस पोस्ट में लिखा गया था, “हमारा दिल पहले से कहीं ज़्यादा खुशियों से भरा है। हम खुद को बहुत खुशनसीब और आभारी महसूस कर रहे हैं, क्योंकि हम अपने नन्हे बेटे का इस दुनिया में स्वागत कर रहे हैं। हमें हमेशा आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत रहेगी।”

कैटरीना और विक्की ने 9 नवंबर 2021 को सवाई माधोपुर में एक निजी समारोह में शादी की थी। शादी से पहले दोनों करीब दो साल तक निजी तौर पर एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं करीना कपूर भी कई इंटरव्यू में कैटरीना की तारीफ करती नजर आ चुकी हैं, जिसमें ‘कॉफी विद करण’ भी शामिल है।

Continue Reading

मनोरंजन

‘जब दुनिया समझने में देर करती है, तब मां हमारी खामोशी भी पढ़ लेती है’, अनुपम खेर समेत कई फिल्मी हस्तियों ने शेयर की फीलिंग

Published

on

मदर्स डे पर फिल्मी सितारों ने अपनी मां के साथ जुड़ी यादें साझा कीं। किसी ने पुरानी तस्वीरों के जरिए अपने बचपन को याद किया, तो किसी ने भावुक संदेश लिखकर मां के प्रति अपना प्यार जाहिर किया। अनुपम खेर से लेकर संजय दत्त तक कई बॉलीवुड सितारों ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मां के साथ बिताए खास पलों की झलक दिखाई और लोगों का ध्यान खींचा।

अभिनेता अनुपम खेर ने मां दुलारी के साथ एक भावुक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में उनकी मां अलग-अलग अंदाज में नजर आ रही थीं। कहीं वह शर्माते हुए मुस्कुरा रही हैं, तो कहीं खुलकर हंसती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में मां-बेटे के बीच का गहरा रिश्ता साफ नजर आ रहा है। वीडियो के आखिर में अनुपम खेर अपनी मां को गले लगाते दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो के साथ अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, ”मां सिर्फ जन्म नहीं देती, बल्कि हमें हर दिन थोड़ा-थोड़ा बनाती भी है। अपनी हिस्से की नींद, खुशियां, इच्छाएं और कभी-कभी अपनी पूरी जिंदगी तक हमारे नाम कर देती है।”

अनुपम ने कहा, ”जब दुनिया हमें समझने में देर करती है, तब मां बिना कुछ कहे हमारी खामोशी भी पढ़ लेती है। उनकी दुआओं को इतनी ताकत होती है कि टूटा हुआ इंसान भी फिर से खड़ा हो जाता है। जिंदगी में अगर कोई रिश्ता पूरी तरह निस्वार्थ है, तो वो ‘मां’ है। आज मदर्स डे पर दुनिया की हर मां को प्रणाम और नमन और अपनी मां को… जिनकी वजह से हम मुस्कुरा रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं। जय माता की।”

वहीं अभिनेता सनी देओल ने भी अपनी मां के साथ बिताए खास पलों का एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में कई पुरानी और नई तस्वीरों को जोड़कर मां-बेटे के रिश्ते की खूबसूरत झलक दिखाई गई। इस वीडियो के जरिए सनी ने अपनी मां के प्रति अपना गहरा प्यार जाहिर किया और कैप्शन में लिखा, ‘लव यू मम्मा।’

अभिनेता संजय दत्त ने भी मदर्स डे पर अपनी दिवंगत मां और मशहूर अभिनेत्री नरगिस को याद किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कई पुरानी तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में संजय दत्त अपनी मां के साथ खूबसूरत पल बिताते दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ संजय दत्त ने बेहद भावुक संदेश लिखा, ”मम्मा, मुझे आपकी बहुत याद आती है और काश आप आज मेरे साथ होतीं। आपका प्यार और आशीर्वाद आज भी मेरे साथ है। लव यू मॉम।”

अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी अपनी मां की तस्वीर साझा कर उन्हें याद किया। उन्होंने लिखा, ”परिवार में हर अच्छी चीज की शुरुआत एक मां से होती है। उनके प्यार की वजह से ही हम किसी घर को परिवार कहते है। हैप्पी मदर्स डे।”

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने भी मदर्स डे पर एक खास वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वह अपनी मां और सास के साथ बिताए कई खूबसूरत पल दिखाती नजर आईं। इस पोस्ट के साथ रकुल ने लिखा, ”मेरी मां ने मुझे जिंदगी दी, जबकि मेरी सास ने मुझे एक नया और खूबसूरत परिवार दिया। मैं दोनों का धन्यवाद करती हूं। आपका बिना शर्त प्यार, मार्गदर्शन और हर परिस्थिति में साथ खड़े रहना मेरे जीवन की सबसे बड़ी ताकत है। जिंदगी में दो मांओं का प्यार मिलना किसी आशीर्वाद से कम नहीं है।”

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र17 hours ago

जलाशयों में पानी कम होने की वजह से मुंबई शहर में शुक्रवार, 15 मई से 10% पानी की कटौती होगी: नगर निगम प्रशासन

खेल18 hours ago

आर अश्विन की चाहत, भारतीय टी20 टीम में हो भुवनेश्वर कुमार की वापसी

मनोरंजन19 hours ago

एक्ट्रेस ऐश्वर्रा सखुजा ने डायबिटीज मरीजों की हिम्मत को किया सलाम, कहा- यह सिर्फ चीनी कम खाने की जंग नहीं

राजनीति20 hours ago

राहुल गांधी भारतीय राजनीति के सबसे ‘रिजेक्टेड माल’ : सीएम फडणवीस

मनोरंजन23 hours ago

कैटरीना कैफ के पहले ‘मदर्स डे’ पोस्ट पर करीना कपूर ने लुटाया प्यार

व्यापार23 hours ago

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

अंतरराष्ट्रीय समाचार24 hours ago

‘ट्रंप का पूरा कार्यकाल थेरेपी सेशन है’, ईरान के नए प्रस्ताव को खारिज करने पर ईरानी दूतावास ने कसा तंज

राजनीति24 hours ago

मुख्यमंत्री विजय ने तमिलनाडु विधानसभा में विधायक के तौर पर शपथ ली

महाराष्ट्र2 days ago

मुंबई में अब 12 की जगह 15 जोनल डीसीपी हैं, पांच नए पुलिस स्टेशन बनने के बाद नोटिफिकेशन जारी

राष्ट्रीय समाचार2 days ago

अंतरिक्ष एजेंसियों व तकनीकी साझेदारों से जुड़ेगी उच्च शिक्षा संस्थानों की रिसर्च

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई: नागपाड़ा के गैंगस्टर कालिया के एनकाउंटर का बदला लेने के लिए मुखबिर को मारा, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, कालिया का भतीजा और साथी गिरफ्तार

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

अपराध3 weeks ago

नासिक के बाद मुंबई में यौन उत्पीड़न के मामलों में लव जिहाद और कॉर्पोरेट जिहाद करने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कॉर्पोरेट जिहाद की बात से किया इनकार

अपराध2 weeks ago

मुंबई : हाथी दांत को 3.5 करोड़ रुपए में बेचने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

राजनीति4 weeks ago

यूसीसी प्रक्रिया पर टीएस सिंह देव का सरकार से सवाल—पहले कैबिनेट में मंजूरी, फिर जनता से राय, ये कैसी उल्टी प्रोसेस?

व्यापार4 weeks ago

सोने की चमक बढ़ी, चांदी का दाम 2.55 लाख रुपए हुआ

महाराष्ट्र7 days ago

अबू आसिम ने ईद-उल-अज़हा के दौरान जानवरों के ट्रांसपोर्टेशन में रुकावट डालने और उन्हें ज़ब्त करने पर रोक लगाने की मांग की

राजनीति4 weeks ago

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के फैसले से जनता दुखी: रामकृपाल यादव

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

ईरान ने बातचीत विफल होने के लिए यूएस को ठहराया दोषी, अमेरिका पर शर्तों को बदलने का लगाया आरोप

महाराष्ट्र3 weeks ago

लेंसकार्ट स्टोर के खिलाफ कार्रवाई की पुष्टि बीजेपी नेता नाजिया इलाही ने की

रुझान