Connect with us
Saturday,25-July-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

कर्नाटक सरकार ने रविवार को पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार करने का किया फैसला

Published

on

कर्नाटक सरकार ने शनिवार को भारी भीड़ को देखते हुए घोषणा की कि दिवंगत कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार रविवार सुबह किया जाएगा और समय बाद में तय किया जाएगा। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

“लोगों की इच्छा के अनुसार, अंतिम संस्कार कल (रविवार) को किया जाएगा, जिससे सभी को अंतिम दर्शन मिल सके। मैं प्रशंसकों से पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील करता हूं। पुलिस उनकी मदद के लिए यहां है। वे भी पुनीत के प्रशंसक हैं।”

बोम्मई ने कहा, “पुनीत की बेटी शाम 5.30 बजे से शाम 6 बजे के बीच बेंगलुरु पहुंच रही है। शाम को अंतिम संस्कार करना मुश्किल होगा। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए, सुबह अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया गया है। उनके बड़े भाइयों शिवराजकुमार और राघवेंद्र राजकुमार के साथ चर्चा के बाद निर्णय लिया गया है।”

उन्होंने आगे कहा, इसके अलावा, अंतिम संस्कार का समय तय करने के लिए रात में निर्णय लिया जाएगा।

पार्थिव शरीर को 11.7 किमी दूर स्थित कांतीरवा स्टूडियो ले जाया जाएगा, जहां पुनीत का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पहले तय हुआ था कि पुनीत की बड़ी बेटी के नई दिल्ली पहुंचते ही पार्थिव शरीर को जुलूस में कांतीरवा स्टूडियो ले जाया जाएगा, लेकिन इसमें बदलाव किया गया है।

मनोरंजन

बड़े पर्दे पर पहली बार खुद को देख इमोशनल हुईं डोनल बिष्ट, बोलीं– अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है

Published

on

टीवी अभिनेत्री डोनल बिष्ट कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म ‘एमआरपी’ से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया है। तेलुगु सिनेमा में अपना अनुभव शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि खुद को पहली बार बड़े पर्दे पर देखना उनके लिए एक यादगार पल में से एक था।

हैदराबाद में एमआरपी के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान अभिनेत्री ने खुद को बड़े पर्दे पर देखने के इमोशनल पल को याद करते हुए कहा, “एक अलग माध्यम और भाषा में काम करना मेरे लिए बेहद शानदार था। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री अपनी शानदार कहानियों और फिल्म निर्माताओं की वजह से दुनियाभर में अलग पहचान रखता है और ऐसी जगह से इतना प्यार मिलना मेरे लिए बहुत मायने रखता है।”

डोनल बिष्ट ने कहा कि हिंदीभाषी दर्शक भी तेलुगु फिल्मों को उतना ही प्यार देते हैं। मैं बहुत खुश हूं कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने मुझे खुले दिल से स्वीकार किया। मेरे मन में सिर्फ आभार है और मैं खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस करती हूं।

अभिनेत्री ने कहा, “मैंने टीवी और वेब प्लेटफॉर्म पर काम किया है, लेकिन खुद को पहली बार इतने बड़े पर्दे पर देखना बहुत भावुक कर देने वाला था। हर नया अवसर मुझे कुछ नया सिखाता है और इस फिल्म ने मुझे फिल्म निर्माण को एक नए नजरिए से समझने का मौका दिया। इससे मुझे एहसास हुआ कि एक कलाकार के तौर पर अभी मुझे बहुत कुछ सीखना है।”

डोनल ने यह भी कहा कि वह आगे भी हिंदी फिल्मों के साथ-साथ तेलुगु सिनेमा में काम करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, “फिल्मों की दुनिया में यह मेरा पहला कदम है और अब तक मिले हर प्यार और समर्थन के लिए मैं दिल से आभारी हूं। मैं उम्मीद करती हूं कि आगे भी ऐसे सार्थक प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनूं और एक कलाकार के रूप में लगातार आगे बढ़ती रहूं।”

Continue Reading

मनोरंजन

‘हॉनर ऑफ अशोक अवॉर्ड 2026’ मिलने पर भावुक हुए अनुपम खेर, लिखा- यह सबसे खास सम्मानों में से एक

Published

on

अभिनेता अनुपम खेर को प्रतिष्ठित हॉनर ऑफ अशोक अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए इस सम्मान के लिए आभार और खुशी व्यक्त की।

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनकी भतीजी वृंदा खेर नजर आ रही हैं। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “प्रतिष्ठित अशोक अवॉर्ड 2026 प्राप्त करके मैं खुद को बेहद सम्मानित और आभारी महसूस कर रहा हूं। अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, लेखक और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में मेरे सफर का यह सबसे विशेष सम्मानों में से एक है। पुरस्कार केवल उपलब्धि नहीं होता, बल्कि यह याद दिलाता है कि आपके काम ने लोगों के जीवन को छुआ है और आपकी जिम्मेदारियां पहले से अधिक बढ़ गई हैं।”

उन्होंने चार्ल्स वॉल्टर्स काउंसिल फॉर इनोवेशन एंड रिसर्च, एसोसिएशन ऑफ इंडियन ब्यूरोक्रेट्स तथा समारोह से जुड़े सभी अतिथियों और पदाधिकारियों का आभार जताते हुए लिखा कि उन पर जताए गए विश्वास के अनुरूप वह आगे भी पूरी ईमानदारी, लगन और विनम्रता के साथ काम करते रहेंगे।

उन्होंने आगे लिखा, “मेरा हमेशा से मानना रहा है कि हर पुरस्कार अपने साथ एक बड़ी जिम्मेदारी लेकर आता है। यह जिम्मेदारी केवल एक कलाकार के रूप में नहीं, बल्कि इस देश के नागरिक के रूप में भी है। मैं वादा करता हूं कि आगे भी अपना काम ईमानदारी, लगन और विनम्रता के साथ करता रहूंगा। इस सम्मान ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। मेरी ओर से पुरस्कार लेने के लिए वृंदा खेर आपका बहुत धन्यवाद। जय हिंद।”

यह सम्मान अनुपम खेर को समाज, राष्ट्र निर्माण और कला जगत में उनके निरंतर एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। कुछ कारणों से वह स्वयं पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो सके। ऐसे में दिल्ली में आयोजित समारोह में उनकी ओर से उनकी भतीजी वृंदा खेर ने यह सम्मान ग्रहण किया।

Continue Reading

मनोरंजन

अमिताभ बच्चन ने अस्पताल के अनुभव के जरिए बयां किया जिंदगी का कड़वा सच

Published

on

अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग के जरिए दर्शकों के बीच खास मौजूदगी रखते हैं। मेगास्टार ने मंगलवार को हॉस्पिटल में भर्ती होने, सर्जरी और आईसीयू के बारे में बात की। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसी स्थिति में इंसान पर शारीरिक और मानसिक रूप से गहरा असर पड़ता है।

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने पर्सनल ब्लॉग पर लिखा कि डिस्चार्ज के बाद घर का सफर अक्सर इलाज से भी मुश्किल होता है। उन्होंने लिखा, “अस्पताल में सर्जरी और आईसीयू में रहने के बाद, कुशल डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की देखरेख में इलाज पूरा होता है, फिर छुट्टी मिलती है और घर वापसी होती है, लेकिन घर लौटने के बाद का समय शारीरिक, मानसिक और व्यवहारिक रूप से सबसे कठिन होता है। आप एक सम्मानित चैंपियन होते हैं और फिर एक दिन हार आपके सामने आ जाती है। यह जिंदगी का सबसे मुश्किल समय हो सकता है।”

उन्होंने लिखा, “कुछ लोग इस दौर का हिम्मत से सामना करते हैं, जबकि कुछ हार मान लेते हैं और संघर्ष करते रहते हैं, वे साहस बनाए रखते हैं। वे हमेशा चैंपियन बने रहते हैं। जो ऐसा नहीं कर पाते, वे अपनी पुरानी सफलताओं को याद करते हुए जीवन में आगे बढ़ते हैं। यह हर व्यक्ति की अपनी निजी पसंद और फैसला होता है। दोनों में कुछ भी गलत नहीं है। स्वस्थ रहें, खुश रहें।”

हालांकि, मेगास्टार ने साफ तौर पर यह नहीं बताया है कि वह अपने बारे में बात कर रहे थे, या यह सिर्फ एक आम बात थी। अभिनेता फिलहाल, किसी भी तरह के गंभीर स्वास्थ्य समस्या ने नहीं जूझ रहे हैं।

एक्टर को आखिरी बार ‘कल्कि 2898 एडी’ में देखा गया था। इसमें अभिनेता ने ‘अश्वत्थामा’ का एक बेहद शक्तिशाली और ऐतिहासिक किरदार निभाया था। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस डिस्टोपियन साइंस-फिक्शन फिल्म में पौराणिक कथाओं और भविष्य की दुनिया का अद्भुत मिश्रण दिखाया गया था, जिसमें अश्वत्थामा भगवान विष्णु के दसवें अवतार (कल्कि) की रक्षा करते हैं।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र16 hours ago

राखी सावंत की सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ी बहस

खेल16 hours ago

जुर्गेन क्लॉप जर्मनी फुटबॉल टीम के कोच बने, 2030 तक होगा कार्यकाल

महाराष्ट्र17 hours ago

भिवंडी समाजवादी पार्टी के विधायक रईस शेख की अगुवाई में अमजदिया रोड से शांति नगर तक शांतिपूर्ण तिरंगा रैली खत्म हुई

राष्ट्रीय समाचार18 hours ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को किया संबोधित, इंडिया-ईयू एफटीए के क्रियान्वयन पर दिया जोर

राजनीति18 hours ago

अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से पूछा सवाल, सबूत नहीं तो फास्ट ट्रैक कोर्ट का क्या मतलब

महाराष्ट्र18 hours ago

मुंबई शिवाजी पार्क स्टूडेंट प्रोटेस्ट: महिला के साथ बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा, चार लेवल की कार्रवाई की मांग

राष्ट्रीय समाचार19 hours ago

नीट पेपर लीक केस: दिल्ली की अदालत ने आरोपी मनोज शिरुरे की जमानत याचिका को किया खारिज

मौसम23 hours ago

असम में बाढ़ : आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर चेतावनी जारी की

अपराध23 hours ago

450 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में ईडी का एक्शन, दिल्ली-यूपी-पंजाब में आठ ठिकानों पर छापेमारी

महाराष्ट्र23 hours ago

पीएम मोदी का बयान ‘पेपर लीक पर महज एक पट्टी’, 12 सालों में सिर्फ वादे और चुप्पी मिली: शिवसेना (यूबीटी)

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

केतन मर्डर केस : घंटों की पूछताछ में सिया के भाई का बयान- अगर बहन ने मना किया होता तो शादी ही रद्द कर देते

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

सोना इस हफ्ते 6 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.3 लाख के पार

महाराष्ट्र4 weeks ago

बेटे का पॉलिटिकल करियर बचाने की दौड़ शुरू हो गई, उद्धव ठाकरे को ‘माफी यात्रा’ शुरू करनी चाहिए, शिवसेना सेक्रेटरी किरण पावस्कर ने किया उद्धव पर हमला

महाराष्ट्र2 weeks ago

महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में गिरी इमारत के बाद बचाव जारी, 9 लोगों को बाहर निकाला गया

खेल2 weeks ago

मिकेल मेरिनो ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में यह कारनामा करने वाले बने विश्व के पहले खिलाड़ी

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

महाराष्ट्र3 weeks ago

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे अस्पताल में भर्ती, अत्यधिक थकान के बाद बिगड़ी तबीयत, हालत स्थिर

अपराध3 weeks ago

मुंबई: ईओडब्ल्यू ने 30 करोड़ के शेयर बाज़ार निवेश घोटाले में कार्रवाई की, आरोपी गिरफ़्तार, 1 करोड़ बरामद।

राष्ट्रीय समाचार1 week ago

ई20 पेट्रोल विवाद: उपभोक्ता के पक्ष में देश का पहला फैसला, रायपुर कोर्ट ने कंपनी को वाहन बदलने का दिया आदेश

रुझान