Connect with us
Thursday,09-April-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

कमल नाथ ने की शिवराज से मुलाकात, कृषि कानूनों पर हुई चर्चा

Published

on

Kamal-Nath-and-Shivraj

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान केंद्र सरकार के कृषि कानून और किसान आंदोलन पर चर्चा हुई। कमल नाथ के मीडिया समन्वय नरेंद्र सलूजा द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि, मुख्यमंत्री चौहान से सौजन्य मुलाकात के दौरान कमल नाथ ने किसान आंदोलन, तीन काले कृषि कानूनों, प्रदेश के विकास व जनहित के कई मुद्दों पर चर्चा की।

कमल नाथ ने कहा कि यह तीन कृषि कानून किसानो को बर्बाद कर देंगे, इसका राजनीति से परे हटकर हर किसान हितैषी व्यक्ति को विरोध करना चाहिये। हमारा देश कृषि प्रधान देश है। इन कानूनों से खेती, किसानी दोनो को भारी नुकसान होगा। आज हमारे किसान भाई दो माह से अधिक समय से इन कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। आज आवश्यकता है कि उनके संघर्ष में सभी उनका साथ दे।

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ इन मुददों के साथ प्रदेश के विकास व जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर मुख्यमंत्री चौहान से चर्चा की व आवश्यक सुझाव भी दिये।

राजनीति

बारामती उपचुनाव: सीएम फडणवीस ने महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख को किया फोन, शरद पवार ने खड़गे से की बात

Published

on

मुंबई, 9 अप्रैल : बारामती विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीति में अचानक बड़ा मोड़ आ गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुद आगे बढ़कर विपक्ष से बातचीत की है, जिससे इस चुनाव को लेकर हलचल और तेज हो गई है। गुरुवार को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन है, ऐसे में सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि चुनाव होगा या सुनेत्रा पवार की जीत बिना मुकाबले तय हो जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक, सीएम फडणवीस ने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल को सीधे फोन किया। इस बातचीत में उन्होंने कांग्रेस से अपील की कि वह अपने उम्मीदवार को वापस ले ले ताकि उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार का निर्विरोध चुनाव हो सके। सुनेत्रा पवार एनसीपी (अजीत पवार गुट) की उम्मीदवार हैं।

राज्य की राजनीति में इस तरह का कदम काफी चौंकाने वाला माना जा रहा है। ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब सत्ताधारी दल का कोई बड़ा नेता खुद विपक्ष के प्रदेश अध्यक्ष से संपर्क कर चुनाव में उम्मीदवार वापस लेने की मांग करे।

इधर, एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने भी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से इस मुद्दे पर बातचीत की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है और उसे अपना फैसला खुद लेना है, लेकिन अगर उनसे राय मांगी जाती है तो वह यही सुझाव देंगे कि यह चुनाव बिना मुकाबला हो। उन्होंने यह भी कहा कि यह सीट एक अनुभवी नेता के निधन के बाद खाली हुई है, इसलिए इसे सम्मानजनक तरीके से देखा जाना चाहिए।

दरअसल, यह उपचुनाव पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन के बाद हो रहा है। इसी वजह से कई नेता और पार्टियां चाहती हैं कि उनकी विरासत को सम्मान देते हुए चुनाव निर्विरोध कराया जाए।

इससे पहले एक अहम बैठक में सुनेत्रा पवार और एनसीपी के अन्य नेताओं ने सीएम फडणवीस से मुलाकात की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया था कि पूरा गठबंधन उनके साथ खड़ा है।

वहीं, कांग्रेस पहले इस सीट पर चुनाव लड़ने के अपने फैसले पर अड़ी हुई थी, लेकिन अब रुख बदलता नजर आ रहा है। कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने संकेत दिया है कि पार्टी अपना उम्मीदवार वापस ले सकती है। हालांकि अंतिम फैसला अभी हाईकमान की मंजूरी के बाद ही होगा।

Continue Reading

राजनीति

बंगाल की जनता को पीएम मोदी की 6 गारंटी- ‘हर रेप केस की खुलेगी फाइल, कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग’

Published

on

हल्दिया, 9 अप्रैल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता से भाजपा की जीत का आशीर्वाद मांगा है। उन्होंने बंगाल के हल्दिया में जनसभा के दौरान कहा कि बंगाल का ये चुनाव सामान्य नहीं है। ये बंगाल के वैभव को फिर से स्थापित करने का चुनाव है। ये विकसित बंगाल की नींव मजबूत करने का चुनाव है और इसका पहला व सबसे बड़ा कदम निर्मम सरकार की विदाई का होगा। इस दौरान, पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी सतीश चंद्र सामंता को याद करते हुए राज्य की जनता को 6 गारंटी दीं।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “गुलामी के कालखंड में सतीश चंद्र सामंता ने अंग्रेजों की सत्ता हिला दी थी। आज इसी धरती से मैं पश्चिम बंगाल को 6 गारंटियां देता हूं। पहली गारंटी-भाजपा सरकार बंगाल में भय की जगह भरोसा कायम करेगी और कानून पर भरोसा लौटाएगी। दूसरी गारंटी- भाजपा सरकार में सरकारी सिस्टम जनता की सेवा के लिए जवाबदेह होगा। तीसरी गारंटी- हर घोटाले, बेटियों के साथ हुए हर अन्याय और हर रेप केस की फाइल खुलेगी।”

उन्होंने अपनी चौथी गारंटी में कहा कि टीएमसी के राज में भी जिसने भी करप्शन किया है, उसकी जगह जेल में होगी। मंत्री हो या संतरी, कानून सबका हिसाब करेगा। टीएमसी का कोई गुंडा कानून से बचने वाला नहीं है। हम टीएमसी को जनता का पैसा नहीं खाने देंगे।

बंगाल की जनता को 5वीं गारंटी देते हुए पीएम मोदी ने कहा, “जो शरणार्थी हैं, उन्हें संविधान के तहत हर हक मिलेगा, लेकिन घुसपैठियों को खदेड़ा जाएगा। उन्हें भारत में नहीं रहने दिया जाएगा।” अपनी छठी गारंटी में उन्होंने कहा, “बंगाल के सभी सरकारी कर्मचारियों और सभी शिक्षकों व अन्य सेवाओं में जुटे कर्मचारियों के लिए भाजपा सरकार बनते ही 7वां वेतन आयोग लागू कराया जाएगा।”

पश्चिम बंगाल की जनता से अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इन्हीं गारंटियों को ध्यान में रखते हुए 23 अप्रैल को भारी मतदान करना है। हर बूथ पर भाजपा के उम्मीदवारों को विजयी बनाएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा, “हमारा सिद्धांत और मंत्र है ‘सबका साथ-सबका विकास’। हम इसके प्रति प्रतिबद्ध हैं। लेकिन बंगाल में एक और वादा करता हूं कि सबका साथ-सबका विकास और बंगाल में लुटेरों का हिसाब होगा।”

रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बंगाल ने इस बार हर विपरीत परिस्थिति को पराजित करने का फैसला कर लिया है। भाजपा की विजय, इस उत्साह और उमंग में दिखाई पड़ती है। ये परिवर्तन की आंधी है। ये ​टीएमसी की निर्मम सरकार के जाने का ऐलान है।

Continue Reading

राजनीति

तमिलनाडु चुनाव: विजय कराईकुडी में शुक्रवार को मांगेंगे वोट, पेड़ों और ट्रांसफार्मर पर पुलिस की खास नजर

Published

on

चेन्नई, 9 अप्रैल : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) प्रमुख विजय अपनी चुनावी रफ्तार तेज करने जा रहे हैं। विजय शुक्रवार को कराईकुडी में एक बड़े जनसंपर्क कार्यक्रम के जरिए मतदाताओं से सीधा संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

विजय का यह दौरा उनके राज्यव्यापी चुनाव अभियान का हिस्सा है, जिसमें वह लगातार विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। कराईकुडी के इस कार्यक्रम के दौरान वह चार सीटों (कराईकुडी, मनामदुरै, शिवगंगा और तिरुपथुर) में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगे।

विजय खासतौर पर कराईकुडी में पार्टी उम्मीदवार डॉ. डी.के. प्रभु के लिए वोट मांगेंगे। पार्टी नेताओं का मानना है कि इस रैली में बड़ी संख्या में लोग जुट सकते हैं और यह कार्यक्रम राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, कराईकुडी में थेवर प्रतिमा के पास दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच जनसभा आयोजित करने की अनुमति मांगी गई है। इसको लेकर चुनाव आयोग और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक शिवप्रसाद और कराईकुडी के सहायक पुलिस अधीक्षक आशीष पुनिया के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और अन्य जरूरी इंतजामों का जायजा लिया गया ताकि कार्यक्रम बिना किसी परेशानी के सफलतापूर्वक आयोजित हो सके। अधिकारियों ने उम्मीदवार डॉ. डीके प्रभु के साथ भी बैठक कर रैली की योजना और व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

टीवीके के प्रतिनिधियों के मुताबिक, कार्यक्रम की अनुमति कुछ शर्तों के साथ मिलने की संभावना है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और आचार संहिता का पालन हो सके।

बड़ी भीड़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और भी सख्त कर दी है। कार्यक्रम स्थल के आसपास ट्रांसफॉर्मर, बिजली के खंभों और ऊंचे पेड़ों के पास बैरिकेडिंग की गई है, ताकि कोई भी समर्थक या कार्यकर्ता उन पर चढ़ने की कोशिश न करे। इसके अलावा पुलिस बल की संख्या बढ़ा दी गई है और ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए अतिरिक्त जवान भी तैनात किए जाएंगे।

Continue Reading
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय35 minutes ago

बलूचिस्तान में पाकिस्तान का ड्रोन अटैक, एक की मौत और कई घायल

अंतरराष्ट्रीय40 minutes ago

भारत और आसियान ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की

राजनीति1 hour ago

बारामती उपचुनाव: सीएम फडणवीस ने महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख को किया फोन, शरद पवार ने खड़गे से की बात

राजनीति2 hours ago

बंगाल की जनता को पीएम मोदी की 6 गारंटी- ‘हर रेप केस की खुलेगी फाइल, कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग’

अंतरराष्ट्रीय2 hours ago

मैक्रों ने लेबनान में इजरायल के हमलों की आलोचना की, सभी देशों से शांति बनाए रखने पर दिया जोर

राष्ट्रीय3 hours ago

पश्चिम एशिया संकट के बीच डीजी शिपिंग का बड़ा कदम, निर्यातकों को राहत देने के निर्देश; नाविकों को सुरक्षित रहने की सलाह

राजनीति3 hours ago

तमिलनाडु चुनाव: विजय कराईकुडी में शुक्रवार को मांगेंगे वोट, पेड़ों और ट्रांसफार्मर पर पुलिस की खास नजर

राष्ट्रीय3 hours ago

ऑपरेशन सीवाई-हॉक-4: दिल्ली में साइबर और फाइनेंशियल फ्रॉड गिरोहों का भंडाफोड़, 113 आरोपी गिरफ्तार

अंतरराष्ट्रीय3 hours ago

भारत-अमेरिका वार्ता में व्यापार, प्रौद्योगिकी और रक्षा मामलों को अहम स्थान

अंतरराष्ट्रीय4 hours ago

भारत में बढ़ रहा है रक्षा बजट पर खर्च, आईएमएफ ने तेजी से बढ़ोतरी की उम्मीद जताई

महाराष्ट्र2 weeks ago

लॉकडाउन लागू नहीं होगा… तेल की कीमतें भी नहीं बढ़ेंगी, अफवाह फैलाने वालों पर क्रिमिनल केस दर्ज होंगे: देवेंद्र फडणवीस

अपराध4 weeks ago

मुंबई सेंट्रल के रेलवे अस्पताल में महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने फोन पर की बात, मध्य पूर्व संघर्ष को कम करने पर जोर

अंतरराष्ट्रीय2 weeks ago

व्हाइट हाउस ने ईरान संकट पर पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत की सराहना की

महाराष्ट्र3 days ago

मुंबई : जय श्री राम विवाद में 5 गिरफ्तार, आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, तनावपूर्ण स्थिति में शांति बनी हुई है।

राजनीति2 weeks ago

गृह मंत्री शाह आज बंगाल में तृणमूल सरकार के खिलाफ ‘श्वेत पत्र’ जारी करेंगे

अपराध2 weeks ago

मुंबई में डिलीवरी वाहन से 27 गैस सिलेंडर चोरी, जांच जारी

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

यूएई ने हबशान गैस प्लांट पर ईरान के हमले की कड़ी निंदा की, कुछ समय के लिए रोका गया ऑपरेशन

महाराष्ट्र2 weeks ago

अबू आसिम आज़मी ने महाराष्ट्र में हेट स्पीच से जुड़े अपराधों की घटनाओं पर चिंता जताई, विधानसभा में सख्त कार्रवाई की मांग की

अपराध3 weeks ago

मुंबई में अभिनेत्री निमिषा नायर की कैब का पीछा करने वाले दो युवक हिरासत में, पुलिस ने नोटिस देकर छोड़ा

रुझान