राष्ट्रीय
आईटेल ने विजन 3 टर्बो 6 जीबी रैम, 18 वॉट फास्ट चार्जिग के साथ 7,699 रुपये में किया लॉन्च
10,000 रुपये से कम के भारत के नंबर 1 मोबाइल ब्रांड आईटेल ने गुरुवार को एक और प्रोडक्ट ‘विजन 3 टर्बो’ लॉन्च किया, जो 6 जीबी टर्बो रैम और 18 वॉट फास्ट चार्जिग तकनीक के साथ 7,699 रुपये में आता है, जो इसे सेगमेंट में पहला स्मार्टफोन बनाता है। इस पेशकश के साथ, कंपनी ने कहा कि इसका उद्देश्य भारत में टियर 2, 3 शहरों और नीचे के बाजारों में प्रीमियम, किफायती स्मार्टफोन में बदलाव को बढ़ावा देना है, जो नए युग के उपभोक्ताओं की आकांक्षाओं को पूरा करता है जो गति, प्रदर्शन और सामथ्र्य की तलाश करते हैं।
आईटेल इंडिया के सीईओ अरिजीत तालापात्रा ने एक बयान में कहा, “प्रौद्योगिकी उपभोक्ताओं को टियर 2 और उससे नीचे के बाजारों में तेजी से पहुंच गई है। हम डेटा खपत में भारी वृद्धि, और मनोरंजन वरीयता, स्वाद, आदतों और मीडिया ग्रहणशीलता में बदलाव देख रहे हैं।”
तालापात्रा ने आगे कहा, “आईटेल में, हम इन बाजारों में भारतीय उपभोक्ताओं में बदलाव के लिए नवाचार, आधुनिक सुविधाओं, बहुत सारे मूल्यवर्धन और सबसे महत्वपूर्ण रूप से सस्ती कीमत पर अगली पीढ़ी के प्रोडक्ट्स लाकर प्रासंगिक होने की कोशिश कर रहे हैं।”
अपने प्रमुख एसपी विजन 3 के साथ उपभोक्ताओं से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिलने के बाद, आईटेल ने अपने प्रीमियम किफायती एसपी विजन 3 टर्बो को 3 जीबी प्लस 3 जीबी टर्बो रैम के साथ 18वॉट फास्ट चार्जिग के साथ लॉन्च किया है, जो उपयोगकर्ताओं के लिए निर्बाध मोबाइल अनुभव प्रदान करने के लिए स्पीड में काफी सुधार करता है।
तालापात्रा ने कहा, “विजन 3 टर्बो उपरोक्त अंतर्²ष्टि का प्रमाण है क्योंकि यह स्मार्टफोन हमारे उपभोक्ताओं को प्रीमियम और बेहतर गुणवत्ता के साथ-साथ बेहतरीन फीचर्स देकर उनकी आकांक्षाओं को पूरा करता है। हमारे बाजार और उपभोक्ता अंर्तदृष्टि ने हमें इस पीढ़ी की जरूरतों को समझने में मदद की है जो भीतरी इलाकों और टियर 2, 3 और नीचे के शहरों में रहते हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “विजन 3 टर्बो का उद्देश्य अर्ध-शहरी और ग्रामीण उपभोक्ताओं के जीवन को बदलना है जो प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करना चाहते हैं। हमने विजन 3 टर्बो के साथ अपने वादे को पूरा करने के लिए अत्यंत समर्पण के साथ काम किया है। विस्तार योग्य टर्बो रैम, हाई रोम क्षमता, शक्तिशाली बैटरी और बड़ी स्क्रीन के साथ, यह डिवाइस निश्चित रूप से हमारे उपभोक्ताओं की प्रौद्योगिकी आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है।”
विजन 3 टर्बो 3 जीबी प्लस 3 जीबी टर्बो रैम के साथ आता है, जो पूरी तरह से स्पीड में सुधार करने के लिए निष्क्रिय मेमोरी को सक्रिय कर सकता है और उपयोगकर्ता को एक शानदार अनुभव प्रदान कर सकता है।
18 वॉट फास्ट चार्जिग टेक्नोलॉजी सपोर्ट चार्जिग समय को 50 प्रतिशत तक कम कर सकता है, जिससे यह इस प्राइस सेगमेंट में अपनी तरह का पहला ऑफर है। 20 मिनट का फ्लैश चार्ज भी फोन को 3 घंटे का टॉकटाइम देता है।
साथ ही, विजन 3 टर्बो 64 जीबी रोम का समर्थन करता है, जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है, जिससे उपभोक्ताओं को उनकी पसंदीदा फिल्म, वेब सीरीज या वीडियो शूट करने के लिए पर्याप्त जगह देता है।
विजन 3 टर्बो रिवर्स चार्जिग के साथ 5000 एमएएच की इन-बिल्ट ली-पॉलीमर बैटरी द्वारा संचालित है। इंटेलिजेंट पॉवर मैनेजमेंट के साथ, बिल्ट-इन एआई पॉवर मास्टर बैटरी बैकअप को 20 प्रतिशत तक बढ़ा देता है।
विजन 3 टर्बो में प्रीमियम, बड़ी 6.6-इंच एचडी प्लस आईपीएस वाटरड्रॉप डिस्प्ले है, जो स्टाइल और परफॉर्मेस का एक आदर्श संयोजन प्रदान करता है। 8.85 मिमी स्लिम यूनीबॉडी डिजाइन स्मार्टफोन को आकर्षक बनाता है।
फोन तीन कलर ऑप्शन्स- मल्टी ग्रीन, ज्वेल ब्लू और डीप ओशन ब्लू में उपलब्ध है।
विजन 3 में 8 एमपी का एआई डुअल रियर कैमरा और 5 एमपी का सेल्फी कैमरा भी है, जो उपभोक्ताओं को बेहतरीन फोटोग्राफी का अनुभव प्रदान करता है।
विजन 3 टर्बो वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर के सेवा आश्वासन के साथ भी आता है, जहां उपभोक्ता बिना किसी लागत या शून्य लागत पर खरीद के 100 दिनों के भीतर टूटी हुई स्क्रीन के मुफ्त वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट का लाभ उठा सकते हैं। कार्लकेयर भारत भर में 1100 से अधिक के सर्विस नेटवर्क के साथ ट्रांसियन होल्डिंग्स का विशिष्ट सेवा ब्रांड है।
राष्ट्रीय
मुंबई पुलिस ने अंधेरी ईस्ट से लापता महिला को सुरक्षित बरामद किया

police
मुंबई, 18 मार्च : मुंबई की अंधेरी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने एक 52 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को सुरक्षित बरामद कर लिया और उसे उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया है। महिला की वापसी से परिवारवालों ने राहत की सांस ली है।
दरअसल, मुंबई पुलिस के कमिश्नर देवेन भारती के निर्देश पर लापता महिलाओं और बच्चों का पता लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अंधेरी पुलिस ने 15 दिन की कड़ी मेहनत के बाद 52 साल की रत्ना धर्मेंद्र यादव को खोज निकाला, जो कि पिछले कई दिनों से लापता थीं।
रत्ना अंधेरी ईस्ट के सैवादी इलाके से गायब हुई थीं। उनकी बेटी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और उसी के आधार पर लापता होने का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद अंधेरी पुलिस ने उनकी खोजबीन के लिए एक स्पेशल अभियान चलाया।
पुलिस की टीम ने हर छोटे-बड़े रास्ते, कॉलोनी और आस-पड़ोस की जगहों पर छानबीन की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के सहारे पता चला कि रत्ना अस्थायी तौर पर चेंबूर के एक होमलेस शेल्टर में रह रही थीं।
जांच के दौरान पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि रत्ना मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और बोल नहीं सकती थीं। ऐसे में उन्हें सुरक्षित ढंग से ढूंढना और वहां से लाना आसान काम नहीं था। पुलिस ने बहुत धैर्य और समझदारी से काम लिया और आखिरकार उन्हें सुरक्षित उनके परिवार के पास पहुंचा दिया।
उनकी बेटी और परिवार ने मुंबई पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने जो मेहनत और लगन दिखाई, उससे उन्हें रत्ना की खोज में बहुत मदद मिली। इसके लिए उनका परिवार मुंबई पुलिस का आभारी है।
पुलिस का कहना है कि उनके द्वारा लापता महिलाओं और बच्चों का पता लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस तरह के मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की टीमें जल्द से जल्द लापता लोगों की खोज में लग जाती हैं। इस क्रम में रत्ना को भी सुरक्षित बरामद कर उनके परिवार को सौंप दिया गया।
राष्ट्रीय
ईरान में युद्ध लंबा चला तो बढ़ सकती हैं वैश्विक चुनौतियां, फिलहाल भारत पर कोई असर नहीं: एन चंद्रशेखरन

जमशेदपुर, 3 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध और वैश्विक परिस्थितियों को लेकर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यदि ईरान में युद्ध लंबा खिंचता है तो इसका असर वैश्विक व्यापार और आपूर्ति व्यवस्था पर पड़ सकता है।
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा की 187वीं जयंती के अवसर पर जमशेदपुर पहुंचे थे। इस दौरान टाटा स्टील परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में उन्होंने संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित की और शहरवासियों को संस्थापक दिवस की शुभकामनाएं दीं।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट क्षेत्र से टाटा समूह को लाइमस्टोन सहित अन्य कच्चे माल का आयात होता है। समूह का कारोबार वैश्विक स्तर पर फैला हुआ है, ऐसे में किसी भी लंबे युद्ध का प्रभाव सप्लाई चेन, माल की डिलीवरी, लॉजिस्टिक्स और सस्टेनेबिलिटी पर पड़ सकता है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल इस युद्ध का टाटा समूह या भारत पर कोई सीधा असर नहीं पड़ा है।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि टाटा समूह के कर्मचारी विश्व भर में मैन्युफैक्चरिंग, सर्विसेज, होटल और अन्य क्षेत्रों में कार्यरत हैं। ऐसे में सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुरक्षा समूह की सर्वोच्च प्राथमिकता है और कंपनी इस दिशा में सतर्कता के साथ आवश्यक कदम उठा रही है।
रोजगार के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि नई इकाइयों की स्थापना और विस्तार योजनाओं के कारण रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले पांच-छह वर्षों में समूह के कर्मचारियों की संख्या लगभग 7 लाख तक थी, लेकिन अब बढ़कर 11 लाख तक पहुंच चुकी है। वहीं आने वाले 5-6 साल में इसे 15 लाख तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही महिला कर्मचारियों की भागीदारी 28-30 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।
आईटी क्षेत्र पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि नई तकनीकों के आगमन से रोजगार को लेकर आशंकाएं स्वाभाविक हैं, लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से स्टील, ऑटोमोबाइल, फाइनेंस और अन्य क्षेत्रों में नए अवसर उत्पन्न होंगे। इसका सकारात्मक लाभ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को भी मिलेगा।
इस अवसर पर टाटा स्टील के सीईओ टी वी नरेन्द्रन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय
नए आधार वर्ष के साथ भारत की जीडीपी वृद्धि दर मजबूत बने रहने की उम्मीद

GDP
नई दिल्ली, 27 फरवरी : नई जीडीपी सीरीज (बेस ईयर 2022-23) शुक्रवार को जारी होने वाली है। इससे पहले सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) द्वारा गठित एक उप-समिति ने जीडीपी अनुमानों के लिए नई सीरीज में जीएसटी डेटा के अधिक उपयोग की सिफारिश की है।
उप-समिति की यह रिपोर्ट राष्ट्रीय खातों के बेस ईयर को वित्त वर्ष 2022-23 में संशोधित करने की प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसे एमओएसपीआई ने शुरू किया है।
2011-12 सीरीज में जीएसटी डेटा का उपयोग तिमाही राष्ट्रीय खातों और वार्षिक राष्ट्रीय खातों के कुछ क्षेत्रों में किया गया था।
भारत अब जीडीपी का बेस ईयर 2011-12 से बदलकर 2022-23 कर रहा है। इसके साथ ही उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) का बेस भी 2024 में अपडेट किया जाएगा, जिसका उद्देश्य अर्थव्यवस्था की मौजूदा संरचना को बेहतर तरीके से दिखाना है, जिसमें डिजिटल कारोबार और सेवा क्षेत्र की बढ़ती हिस्सेदारी शामिल है।
इस बदलाव में असंगठित क्षेत्र के बेहतर आकलन और जीएसटी जैसे नए डेटा स्रोतों का इस्तेमाल शामिल है। इसके अलावा ई-वाहन (वाहन पंजीकरण) और प्राकृतिक गैस की खपत से जुड़े आंकड़ों को भी शामिल किया जाएगा। नई पद्धति से भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर सकता है।
पहले अग्रिम अनुमान के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में जीडीपी वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जिसमें मुख्य योगदान घरेलू मांग का होगा।
एसबीआई रिसर्च के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 8 से 8.1 प्रतिशत के बीच रह सकती है। वैश्विक चुनौतियों के बावजूद घरेलू अर्थव्यवस्था ने मजबूत रफ्तार बनाए रखी है। अक्टूबर-दिसंबर 2025 (चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही) के उच्च-आवृत्ति आंकड़े भी आर्थिक गतिविधियों में मजबूती दिखाते हैं।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में प्रतिकूल बेस इफेक्ट के बावजूद जीडीपी वृद्धि दर 8.3 प्रतिशत तक रह सकती है।
वित्त वर्ष 2025-26 के दूसरे अग्रिम जीडीपी अनुमान, पिछले तीन वित्त वर्षों के जीडीपी आंकड़े और नए बेस 2022-23 के अनुसार त्रैमासिक जीडीपी आंकड़े शुक्रवार को जारी किए जाएंगे।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र9 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
न्याय2 years agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
-
अपराध4 years agoबिल्डर पे लापरवाही का आरोप, सात दिनों के अंदर बिल्डिंग खाली करने का आदेश, दारुल फैज बिल्डिंग के टेंट आ सकते हैं सड़कों पे
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
अपराध3 years agoपिता की मौत के सदमे से छोटे बेटे को पड़ा दिल का दौरा
