Connect with us
Saturday,09-May-2026
ताज़ा खबर

खेल

आईएसएल-7 : चेन्नइयन की चुनौती को ध्वस्त करने उतरेगा मुम्बई

Published

on

Mumbai-City-FC

मुम्बई सिटी एफसी आज बोम्बोलिम के जीएमसी स्टेडियम में दो बार के चैम्पियन चेन्नइयन एफसी से भिड़ेगी और उसका मकसद यह मैच जीतते हुए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन की अंक तालिका में टॉप स्पॉट बनाए रखना होगा। हाईलैंडर्स नाम से मशहूर नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी के हाथों अपने पहले मैच में मिली हार के बाद से स्पेनिश कोच सर्जियो लोबेरा की टीम ने स्टाइल में वापसी की और लगातार तीन मैच जीते।

सोमवार को जमशेदपुर एफसी के हाथों एटीके मोहन बागान की 1-0 से हार का मतलब यह है कि मुम्बई टॉप पर बना हुआ है और अब उसे शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत करने का अच्छा मौका मिल गया है।

मुम्बई सिटी एफसी ने सीजन की शुरुआत में कई अहम करार किए थे और अब उसे इसका फायदा मिलता दिख रहा है। मजबूत बेंच स्ट्रेंथ होने के कारण लोबेरा के पास खिलाड़ियों को रोटेट करने का मौका है।

मुम्बई का डिफेंस काफी मजबूत दिख रहा है और इसका सबूत यह है कि मुम्बई ने अब तक सिर्फ एक गोल खाया है और तीन क्लीन शीट हासिल करने में सफल रहा है।

इस बीच, दो बार की चैम्पियन चेन्नइयन एफसी खुद को काफी ट्रिकी सिचुएशन में पा रही है। उसने जमशेदपुर पर 2-1 से जीत के साथ नए सीजन का आगाज किया था लेकिन उसके बाद दो मैचों में उसे जीत नहीं मिली। इन दो मैचों में वह गोल भी नहीं कर पाई।

कोच साबा लाजलो का अटैक अच्छा है लेकिन वह मौकों को भुना पाने में नाकाम रही है। अब वह मुम्बई के खिलाफ जीत के साथ लय में लौटना चाहेगी।

खेल

आईपीएल 2026: आरआर या जीटी, जयपुर में किसके हाथ लगेगी बाजी? गुजरात का पलड़ा रहा है भारी

Published

on

आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जाना है। इस मैच के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। आरआर जहां जीत दर्ज कर टॉप-2 में पहुंचते हुए प्लेऑफ की संभावना और मजबूत कर लेगी, वहीं जीटी जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंचना चाहेगी।

राजस्थान रॉयल्स बहुत ही मजबूत और संतुलित टीम है। आरआर सीजन में 10 मैचों में 6 जीत से 12 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला हारने वाली आरआर अपने घरेलू मैदान पर जीटी के खिलाफ न सिर्फ जीत राह पर लौटना चाहेगी, बल्कि 14 अंक के साथ टॉप-2 में अपनी जगह बनाते हुए प्लेऑफ की राह मजबूत करना चाहेगी।

गुजरात टाइटंस का सीजन में सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। जब टीम से उम्मीदें कम होने लगती हैं, तो यह मजबूती से बाउंस बैक करती है। सीजन की शुरुआत लगातार 2 हार से करने वाली जीटी ने बाद के 3 मैच लगातार जीते। इसके बाद फिर लगातार 2 मैच हारी और फिर पिछला 3 मैच जीती है। आरआर के खिलाफ जीटी जीत का चौका लगाते हुए शीर्ष-4 में पहुंचना चाहेगी।

आरआर की तरह ही जीटी के भी 12 अंक हैं। जीत की स्थिति में जीटी के 14 अंक हो जाएंगे। हालांकि जीटी का रन रेट माइनस में है। इसलिए संभव है कि जीत के बाद भी टीम पांचवें स्थान पर ही रहे।

सीजन के पहले मुकाबले में जीटी को आरआर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। आरआर के लिए 211 रन के लक्ष्य को जीटी हासिल नहीं कर सकी थी और 6 रन से मैच हार गई थी। इस हार का बदला जीटी निश्चित रूप से जयपुर में आरआर से लेने की कोशिश करेगी।

दोनों ही टीमों के शीर्ष तीन बल्लेबाज मजबूत कड़ी हैं, जिस भी टीम के टॉप-3 से रन आएंगे। मैच का उनके पक्ष में जाना तय है। आरआर की टॉप-3 में वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल हैं, जबकि जीटी की टॉप-3 में कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर हैं।

दोनों टीमों के बीच अब तक 10 मैच खेले गए हैं, जिसमें 6 बार जीटी और 4 बार आरआर जीती है।

Continue Reading

खेल

यूरोपा लीग: एस्टन विला ने फाइनल में बनाई जगह

Published

on

जॉन मैकगिन और एमिलियानो बुएंडिया के शानदार प्रदर्शन की बदौलत एस्टन विला ने यूईएफए यूरोपा लीग 2026 के फाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल के दूसरे लेग में विला ने नॉटिंघम फॉरेस्ट को 4-0 से हराया और 4-1 के कुल स्कोर के साथ फाइनल में जगह बनाई। एस्टन विला का सामना 20 मई को इस्तांबुल के बेसिकटास पार्क में फ्रीबर्ग से होगा।

विला पार्क में खेले गए मुकाबले में मैच की शुरुआत में नॉटिंघम फॉरेस्ट ने ओमारी हचिंसन के जरिए दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन जल्द ही एस्टन विला ने खेल पर नियंत्रण कर लिया। पॉ टोरेस का प्रयास गोलकीपर स्टीफन ऑर्टेगा ने शानदार तरीके से बार के ऊपर भेजा, जबकि यूरी टिलेमान्स और ओली वॉटकिंस भी शुरुआती मौकों को गोल में नहीं बदल सके।

पहला गोल आखिरकार वॉटकिंस ने किया। एमिलियानो बुएंडिया ने शानदार ड्रिब्लिंग करते हुए डिफेंस को छकाया और गेंद वॉटकिंस तक पहुंचाई, जिन्होंने आसान फिनिश के साथ टीम को बढ़त दिलाई। इस गोल के बाद विला का आत्मविश्वास और बढ़ गया। दूसरे हाफ में मेजबान टीम ने और तेजी दिखाई। पॉ टोरेस की शर्ट खींचने पर विला को पेनल्टी मिली, जिसे बुएंडिया ने शानदार तरीके से गोल में बदल दिया। इसके बाद कप्तान जॉन मैकगिन ने तीन मिनट के भीतर दो बेहतरीन गोल दागकर मैच पूरी तरह खत्म कर दिया। दोनों मौकों पर उन्होंने सटीक बाएं पैर के शॉट लगाए और स्टेडियम में मौजूद प्रशंसकों को जश्न मनाने का मौका दिया।

एस्टन विला के कोच उनाई एमरी ने जीत के बाद टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “मुझे गर्व है कि हमने यह मैच जिस तरह खेला। इस्तांबुल में फाइनल खेलना बेहद खास होगा। अब हमें इस पल का आनंद लेना चाहिए, लेकिन साथ ही फाइनल और प्रतिद्वंद्वी फ्रीबर्ग का पूरा सम्मान भी करना होगा।”

इस जीत के साथ एस्टन विला अब अपनी तीसरी यूरोपीय ट्रॉफी जीतने से सिर्फ एक कदम दूर है। 1982 में यूरोपियन कप जीतने वाली विला टीम 44 साल बाद किसी बड़े यूईएफए फाइनल में पहुंची है। क्लब ने आखिरी बड़ी ट्रॉफी 1996 में जीती थी और उसके बाद से चार फाइनल गंवाए थे।

Continue Reading

खेल

आईपीएल 2026: सबसे निचले पायदान पर मौजूद एलएसजी, मजबूत आरसीबी से होगा सामना

Published

on

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 50वां मैच गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

खराब फॉर्म से जूझ रही एलएसजी प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर मौजूद है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 9 में से 7 मैच गंवाए हैं। यह टीम लगातार छह मैच हारने के बाद इस मुकाबले में उतरेगी। इस टीम को अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म होने की कगार पर होने के कारण, टीम का लक्ष्य मेहमानों के खिलाफ एक दमदार प्रदर्शन करना होगा।

दूसरी तरफ, आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचने से चंद कदम दूर है। यह टीम 9 में से 6 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायादन पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ चार विकेट से मैच हारने के बाद इस मुकाबले में उतरेगी। टीम का लक्ष्य लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर अपनी बढ़त को और मजबूत करना और प्लेऑफ में जगह बनाने के और करीब पहुंचना होगा।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के मामले में आरसीबी का पलड़ा एलएसजी पर भारी है। आरसीबी ने इस टीम के खिलाफ अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें 5 जीत दर्ज की, जबकि सुपर जायंट्स सिर्फ दो बार ही मुकाबले को अपने नाम कर सकी है।

लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इससे पहले 15 अप्रैल को आमने-सामने आए थे, जहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रजत पाटीदार की शानदार पारी की बदौलत आरसीबी ने एलएसजी को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश लायर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा।

लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम: ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्करम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीत्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्टजे, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।

Continue Reading
Advertisement
खेल22 minutes ago

आईपीएल 2026: आरआर या जीटी, जयपुर में किसके हाथ लगेगी बाजी? गुजरात का पलड़ा रहा है भारी

व्यापार52 minutes ago

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और रुपए की मजबूती के चलते इस हफ्ते चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी बढ़त

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 hours ago

ईरान से संदेश की उम्मीद और युद्धविराम पर नजर, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

भारत में एयरक्राफ्ट लीजिंग सेक्टर में 50 अरब डॉलर का बड़ा अवसर, लक्षद्वीप में जल्द शुरू होंगी सीप्लेन सेवाएं: राम मोहन नायडू

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 hours ago

व्हाइट हाउस में मनाया गया मदर्स डे : ट्रंप ने शोक संतप्त माताओं को किया सम्मानित, फैमिली पॉलिसी पर दिया जोर

महाराष्ट्र19 hours ago

मुंबई में लोकमान्य तिलक म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन जनरल हॉस्पिटल और केईएम हॉस्पिटल में लेटेस्ट इक्विपमेंट के साथ अलग-अलग डेडिकेटेड मेडिकल सुविधाओं का उद्घाटन

राष्ट्रीय समाचार21 hours ago

हैदराबाद के बस स्टैंड पर रात में गुप्त रूप से तैनात महिला पुलिसकर्मी के पास 40 पुरुष पहुंचे।

महाराष्ट्र21 hours ago

मुंबई: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का दाहिना हाथ सलीम डोला न्यायिक हिरासत में, आर्थर रोड में सलीम डोला की जान को खतरा? क्लाइंट को जेल में न रखने की याचिका खारिज

व्यापार21 hours ago

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के चलते शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 516 अंक लुढ़का

अंतरराष्ट्रीय समाचार23 hours ago

ईरान जल्द ही अमेरिका और इजरायल के खिलाफ लड़ाई में बड़ी जीत का जश्न मनाएगा: उपराष्ट्रपति आरेफ

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई: नागपाड़ा के गैंगस्टर कालिया के एनकाउंटर का बदला लेने के लिए मुखबिर को मारा, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, कालिया का भतीजा और साथी गिरफ्तार

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

महाराष्ट्र4 weeks ago

महाराष्ट्र पुलिस के लिए भी अब हेलमेट पहनना अनिवार्य, डीजीपी ने जारी किया आदेश

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई: मालेगांव विस्फोट मामले में गिरफ्तारी के बाद 2008 में पुरोहित के करियर की प्रगति लगभग रुक गई थी।

महाराष्ट्र4 weeks ago

ग्रांट रोड के बार पर छापा: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

अपराध2 weeks ago

नासिक के बाद मुंबई में यौन उत्पीड़न के मामलों में लव जिहाद और कॉर्पोरेट जिहाद करने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कॉर्पोरेट जिहाद की बात से किया इनकार

अपराध2 weeks ago

मुंबई : हाथी दांत को 3.5 करोड़ रुपए में बेचने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई: ओबीसी नेता शब्बीर अंसारी ने छोटा सोनापुर कब्रिस्तान की जगह खाली करवाई, मौलाना मोइन मियां ने शोक सभा में दावा किया! छगन भुजबल ने कहा कि यह मुस्लिम पिछड़े वर्ग के लिए बहुत बड़ा नुकसान है

राजनीति3 weeks ago

यूसीसी प्रक्रिया पर टीएस सिंह देव का सरकार से सवाल—पहले कैबिनेट में मंजूरी, फिर जनता से राय, ये कैसी उल्टी प्रोसेस?

व्यापार3 weeks ago

सोने की चमक बढ़ी, चांदी का दाम 2.55 लाख रुपए हुआ

रुझान