Connect with us
Wednesday,11-March-2026
ताज़ा खबर

अंतरराष्ट्रीय

आईपीएल 2021 : नारायण का कहर, कोलकाता ने बैंगलोर को 138 रनों पर रोका

Published

on

सुनील नारायण (4/21) की शानदार गेंदबाजी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने यहां शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को 138 रनों पर रोका। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने 20 ओवर में सात विकेट पर 138 रन बनाए। केकेआर को जीत के लिए 139 रन बनाने होंगे। केकेआर की ओर से नारायण के अलावा लॉकी फॉग्र्यूसन ने दो विकेट लिए।

इससे पहले, बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिकल और कप्तान विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी की।

देवदत्त शानदार फॉर्म में चल रहे थे और कोहली के साथ तेजी से रन बना रहे थे। इस बढ़ती साझेदारी को फॉग्र्यूसन ने देवदत्त को आउट कर तोड़ा। देवदत्त ने 18 गेंदों में दो चौकों की मदद से 21 रन बनाए।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीकर भरत, जिन्होंने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर टीम को मैच जीताया था। वह आज संघर्ष करते नजर आए।

कोहली और भरत के बीच 20 रनों की ही साझेदारी हुई थी कि नारायण ने भरत (9) को आउट कर आरसीबी को दूसरा झटका दे दिया।

कोहली एक छोड़ से लगातार पारी को आगे बढ़ा रहे थे और उनका साथ देने आए ग्लेन मैक्सवेल। दोनों ने जैसे ही टीम की पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया। नारायण के कोहली को आउट कर आरसीबी को कररा झटका दिया। कोहली ने 33 गेदों में पांच चौकों की मदद से 39 रन बनाए।

नारायण एक छोड़ से शानदार गेंदबाजी कर ही रहे थे और दूसरी छोड़ से वरुण चक्रवर्ती ने भी सधी हुई गेंदबाजी की, हालांकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला, पर उन्होंने चार ओवर में महज 20 रन देकर आरसीबी के बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका नहीं दिया।

कोहली के आउट होने के बाद एबी डिविलियर्स (11) मैदान पर आए और वह भी ज्यादा देर तक नहीं टिक सके और उन्हें भी नारायण ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया।

इसके बाद मैक्सवेल ने शहबाज अहमद के साथ पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की, पर केकेआर की शानदार गेंदबाजी के आगे मैक्सवेल (15) भी नहीं टिक पाए और उनका विकेट भी नारायण ने ही लिया। इसके बाद शहबाज (13) और डेनियल क्रिस्टियन (9) रन बनाकर आउट हुए, जबकि हर्षल पटेल आठ रन और जॉर्ज गार्टन बिना खाता खोले नाबाद रहे।

अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान: इमरान खान की बहन अलीमा बोलीं, ‘ईद में भाई को सरकार नहीं करेगी रिहा, तारीख याद रखेगी’

Published

on

इस्लामाबाद, 11 मार्च : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहनें अडियाला जेल के बाहर फिर से धरने पर बैठ गई हैं। तीनों को चेक पोस्ट पर रोका गया जिसके विरोध में उन्होंने धरना दिया। स्थानीय मीडिया ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के कार्यकर्ताओं को भी पीछे धकेल दिया, जो जेल की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे।

मंगलवार को जेल के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए, इमरान खान की अलीमा खान ने इसे बेहद निराशाजनक रवैया करार दिया। उन्होंने कहा कि कोर्ट के ऑर्डर के बावजूद परिवार के लोगों को पीटीआई संस्थापक से मिलने नहीं दिया गया।

पीटीआई के आधिकारिक एक्स हैंडल पर अलीमा खान की एक वीडियो क्लिप अपलोड की गई है, जिसमें वह गुस्से और हताशा में कह रही हैं कि उन्हें यकीन है कि भाई को ईद में भी रिहा नहीं किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में, अलीमा खान ने उन खबरों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि उनके भाई को ईद से पहले रिहा कर दिया जाएगा।

पाकिस्तान के प्रमुख अंग्रेजी दैनिक डॉन के अनुसार, अलीमा ने उन खबरों को लेकर पूछे गए सवाल पर जवाब दिया जिसमें इमरान खान को ईद में रिहा किए जाने का दावा किया गया था।

उन्होंने कहा, “वे उसे रिहा नहीं करना चाहते। आजकल जो दुनिया में हो रहा है उस पर ध्यान देंगे तो, और आपको पता चल जाएगा कि इमरान खान जेल में क्यों हैं? उनके साथ जो हो रहा है उसे तारीख (इतिहास) याद रखेगी।”

इससे पहले फरवरी में, जेल में बंद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेताओं ने पाकिस्तान के चीफ जस्टिस को एक पत्र लिखा था, जिसमें इमरान खान को कानूनी और मेडिकल मदद देने में कथित रुकावटों पर गंभीर चिंता जताई गई थी।

नेताओं ने चीफ जस्टिस याह्या अफरीदी को लिखे अपने खत में उनसे इस मामले में दखल देने की अपील की ताकि इस मामले में इंसाफ हो सके। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अफरीदी से यह भी अनुरोध किया कि वे इस मामले पर ध्यान दें और यह पक्का करें कि इमरान खान को कानून के मुताबिक निजी चिकित्सक, कानूनी सलाहकार और परिवार के लोगों से मिलने की इजाजत मिले।

पत्र में, पीटीआई नेताओं ने इमरान खान के इलाज की तुलना पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के 2019 में हुए मेडिकल ट्रीटमेंट से की। उन्होंने कहा कि तब की सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि नवाज शरीफ को लाहौर के सर्विसेज हॉस्पिटल ले जाया जाए और जब उनका प्लेटलेट काउंट कम था तो उन्हें सही मेडिकल केयर दी जाए। उन्होंने आगे कहा कि नवाज शरीफ के पर्सनल डॉक्टर मेडिकल बोर्ड की सभी मीटिंग में शामिल होते थे, उनका परिवार और वकील भी उनसे नियमित तौर पर मिलते थे।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

हम खाड़ी देशों पर हो रहे हमलों से सहमत नहीं: चीन

Published

on

बीजिंग, 11 मार्च : चीन ने खाड़ी देशों पर हो रहे हमलों को गलत बताया है। कहा है कि इसकी चपेट में आम लोग और गैर-सैन्य स्थल आ रहे हैं जो ठीक नहीं है इसलिए हम इससे असहमत हैं।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही।

प्रेस ब्रीफिंग में उन्होंने कहा कि नागरिकों और जरूरी इमारतों को निशाना बनाना गलत है और इससे इलाके में तनाव और बढ़ सकता है। हालांकि चीन ने अपने बयान में किसी देश का नाम नहीं लिया।

तेहरान पर अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले के बाद से ईरान अपने पड़ोसियों और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी एयरबेस को निशाना बना रहा है। इस हमले में कई गैर-सैन्य स्थलों पर भी ड्रोन हमले हो रहे हैं, जिनकी जद में आने से कई लोग घायल हुए हैं या उनकी जान जा रही है।

इस बीच, ईरान ने कहा है कि वह देश में मौजूद अमेरिका और इजरायल से जुड़े बैंकों और आर्थिक ठिकानों पर हमला कर सकता है। उसके मुताबिक ये उसके एक बैंक पर हुए हमले का जवाब होगा।

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) से जुड़े खातम अल-अनबिया मुख्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि दुश्मनों के हमले के बाद अब ईरान के पास जवाब देने का पूरा अधिकार है। उनका यह बयान स्टेट मीडिया ने प्रसारित किया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मौजूद अमेरिका और इजरायल से जुड़े बैंक और आर्थिक सेंटर्स ईरान के निशाने पर आ सकते हैं। आईआरजीसी ने आम लोगों को चेतावनी दी है कि बैंकों के आसपास न जाएं और उनसे कम से कम 1 किलोमीटर की दूरी बनाकर रखें।

अमेरिका-इजरायल और ईरान सैन्य संघर्ष के 12वें दिन ईरान ने दावा किया है कि उसने इजरायल के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा हमला शुरू कर दिया है।

ईरानी मीडिया के अनुसार ईरान अमेरिकी टेक कंपनियों के दफ्तरों और डेटा सेंटर्स पर भी हमला कर सकता है।

वहीं, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद बुधवार को एक प्रस्ताव पर वोटिंग करने वाली है। इसमें ईरान से अपील की गई है कि वो बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब, यूएई और जॉर्डन पर हमले बंद करे।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

भारत दुनिया में तेल की कीमतें स्थिर रखने में अमेरिका का बहुत बड़ा साथी: राजदूत सर्जियो गोर

Published

on

नई दिल्ली, 11 मार्च : अमेरिका के भारत में राजदूत सर्जियो गोर ने तेल की कीमतों को स्थिर रखने में भारत की भूमिका को अहम बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने भारत की रूस से तेल खरीद को ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए जरूरी बताया।

गोर ने लिखा कि भारत दुनिया में तेल की कीमतें स्थिर रखने में बहुत बड़ा साथी रहा है। अमेरिका मानता है कि रूस से भारत की लगातार तेल खरीद भी इसी कोशिश का हिस्सा है।

उन्होंने आगे लिखा, “भारत तेल के सबसे बड़े कंज्यूमर और रिफाइनर में से एक है और अमेरिकियों और भारतीयों के लिए मार्केट में स्थिरता लाने के लिए यूनाइटेड स्टेट्स और भारत का मिलकर काम करना जरूरी है।”

ये बयान ऐसे समय आया है जब ग्लोबल ऑयल मार्केट में ईरान संकट से बड़ी उठा पटक मची हुई है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने की वजह से तेल आपूर्ति पर खतरा मंडरा है और आशंका है कि कीमतें बढ़ सकती हैं।

भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा तेल कंज्यूमर और रिफाइनर है, इसलिए यहां की नीति वैश्विक बाजार पर असर डालती है।

इससे पहले व्हाइट हाउस ने प्रेस से कहा कि ईरान के खिलाफ चल रहे यूएस मिलिट्री कैंपेन से पैदा हुई दिक्कतों के बीच ग्लोबल एनर्जी मार्केट को स्थिर करने की एक बड़ी कोशिश के तहत डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को रूसी तेल खरीदने के लिए तत्कालीन छूट को मंजूरी दी है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि यह फैसला राष्ट्रपति, ट्रेजरी डिपार्टमेंट और नेशनल सिक्योरिटी टीम के सदस्यों के बीच बातचीत के बाद लिया गया।

लेविट ने एक सवाल के जवाब में कहा, “राष्ट्रपति और ट्रेजरी सेक्रेटरी और पूरी नेशनल सिक्योरिटी टीम इस फैसले पर इसलिए पहुंची क्योंकि भारत में हमारे सहयोगी अच्छे रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि यह तत्कालीन उपाय ईरान के संकट से पैदा हुई ग्लोबल तेल सप्लाई में रुकावटों को दूर करने के लिए किया गया है। लेविट ने आगे कहा, “जब हम ईरानियों की वजह से दुनिया भर में तेल सप्लाई के इस ‘टेम्पररी गैप’ (अस्थायी अंतर) को कम करने के लिए काम कर रहे हैं, तो हमने उन्हें तत्कालीन तौर पर रूसी तेल लेने की इजाजत दे दी है।”

लेविट ने बताया कि छूट मिलने से पहले ही शिपमेंट भेज दिए गए थे। व्हाइट हाउस के मुताबिक, प्रशासन को उम्मीद नहीं है कि इस व्यवस्था से मास्को को आर्थिक रूप से कोई खास फायदा होगा।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र3 hours ago

मुंबई: बॉर्डर पार से आतंकवादी गतिविधियों में शामिल वेबसाइट और सोशल मीडिया पर बैन लगना चाहिए। महाराष्ट्र विधानसभा में अबू आसिम की ज़ोरदार मांग, गोविंदी अयान शेख की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया सोर्स पर कार्रवाई की मांग।

महाराष्ट्र3 hours ago

मुंबई: भारतीय नगर निगम ने गोरेगांव (मग़रिबी) क्षेत्र में 13 अनाधिकृत दुकानों पर अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की।

महाराष्ट्र4 hours ago

गोवंडी : अयान शेख की गिरफ्तारी पर अबू आसिम आजमी ने एटीएस प्रमुख नोएल बजाज से मुलाकात की

महाराष्ट्र4 hours ago

गोरेगांव-मीलैंड लिंक रोड परियोजना: सुरंग की खुदाई के लिए टनल बोरिंग प्लांट के स्पेयर पार्ट्स को ‘शाफ्ट’ में उतारने की प्रक्रिया शुरू हो गई है: भूषण गगरानी

अंतरराष्ट्रीय4 hours ago

पाकिस्तान: इमरान खान की बहन अलीमा बोलीं, ‘ईद में भाई को सरकार नहीं करेगी रिहा, तारीख याद रखेगी’

अंतरराष्ट्रीय5 hours ago

हम खाड़ी देशों पर हो रहे हमलों से सहमत नहीं: चीन

अंतरराष्ट्रीय6 hours ago

भारत दुनिया में तेल की कीमतें स्थिर रखने में अमेरिका का बहुत बड़ा साथी: राजदूत सर्जियो गोर

राजनीति6 hours ago

बिहार में हो रहे विकास के कार्य, प्रदेश अब और आगे बढ़ेगा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

आपदा7 hours ago

तमिलनाडु में एलपीजी की कमी से एक लाख रेस्तरां बंद होने के कगार पर: वेंकटसुब्बू

अंतरराष्ट्रीय8 hours ago

ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, कहा-होर्मुज जलमार्ग में बारूदी सुरंगें बिछाने का प्रयास किया तो सैन्य परिणाम भुगतने होंगे

महाराष्ट्र4 days ago

मुंब्रा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नदीम खान उर्फ ​​बाबा खान के घर पर फायरिंग, पुलिस टीम पर भी हमला, मुंब्रा में अलर्ट… नदीम ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

व्यापार2 weeks ago

भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद, डिफेंस स्टॉक्स उछले

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई साइबर फ्रॉड: 55 बैंक अकाउंट से फ्रॉड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, संदिग्ध इक्विपमेंट, बैंक बुक और दूसरे डॉक्यूमेंट्स जब्त

खेल3 weeks ago

टी20 विश्व कप: ग्रुप स्टेज में इन चार छोटी टीमों का प्रदर्शन रहा दमदार, जिम्बाब्वे ने किया सबसे ज्यादा प्रभावित

अपराध3 weeks ago

सेंट्रल एंड वेस्टर्न रेलवे (आरपीएफ) ने रेलवे डिब्बों और परिसरों में अवैध प्रचार सामग्री चिपकाने के आरोप में ‘बंगाली बाबा’ को गिरफ्तार किया।

व्यापार2 weeks ago

ईरान में चल रहे ‘बड़े सैन्य अभियानों’ के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व जाने वाली सभी उड़ानें कीं निलंबित

अंतरराष्ट्रीय2 weeks ago

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को ‘नष्ट’ करने का दावा किया

व्यापार2 weeks ago

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 350 अंक फिसला, आईटी शेयरों में बढ़त

दुर्घटना4 weeks ago

भयानक! डोम्बिवली का 12वीं कक्षा का छात्र पहली बोर्ड परीक्षा के बाद मुंबई की लोकल ट्रेन से गिर गया, उसकी मौत हो गई।

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई अजित पवार प्लेन क्रैश: पुलिस ने केस दर्ज करने से मना कर दिया मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन ने विधायक की केस दर्ज करने की मांग खारिज कर दी

रुझान