Connect with us
Thursday,07-May-2026
ताज़ा खबर

व्यापार

मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला

Published

on

मुंबई, 27 अक्टूबर: मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। सुबह 9:16 पर, सेंसेक्स 168 अंक या 0.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 84,380 और निफ्टी 60 अंक या 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,859 पर था।

बाजार में लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 339 अंक या 0.57 प्रतिशत की मजबूती के साथ 59,570 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 81 अंक की तेजी के साथ 18,334 पर था।

बाजार की तेजी का नेतृत्व बैंकिंग शेयरों की ओर से किया जा रहा है। शुरुआती सत्र में निफ्टी बैंक 0.43 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा था। इसके अलावा, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.37 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 0.87 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 1.00 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी 0.28 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज 0.83 प्रतिशत और निफ्टी सर्विसेज 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।

बाजार का रुझान सकारात्मक है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 1,175 शेयर हरे निशान में, जबकि 611 शेयर लाल निशान में थे।

सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एलएंडडी, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक, टाइटन और पावर ग्रिड टॉप गेनर्स थे। इन्फोसिस, बीईएल, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, इटरनल, सन फार्मा और एचयूएल टॉप लूजर्स थे।

वैश्विक बाजारों में तेजी का रुझान है। टेक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सोल हरे निशान में थे। केवल जकार्ता के बाजार लाल निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार भी शुक्रवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद थे।

दूसरी तरफ, सोना-चांदी भी गिरावट के साथ खुले। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना 1.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,076 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47.88 डॉलर प्रति औंस पर था।

राष्ट्रीय समाचार

भारतीय कंपनियां अमेरिका में 20.5 अरब डॉलर से अधिक का निवेश करने के लिए तैयार: सर्जियो गोर

Published

on

भारतीय कंपनियां अमेरिका में टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, फार्मा और अन्य क्षेत्रों में 20.5 अरब डॉलर से ज्यादा निवेश करने की योजना बना रही है। यह बयान बुधवार को भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की ओर से दिया गया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गौर ने लिखा कि एक ही दिन में 12 भारतीय कंपनियों ने 1.1 अरब डॉलर के नए निवेश की घोषणा की। साथ कहा कि यह निवेश अमेरिका में नौकरियां पैदा कर रहा है और दोनों देशों के बीच आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत बना रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि यह निवेश इस बात का प्रमाण है कि जब दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र आपस में व्यापार करते हैं, तो सभी को लाभ होता है।

अमेरिकी राजदूत का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत और अमेरिका कई मोर्चों पर आर्थिक संबंधों को मजबूत कर रहे हैं, और दोनों देशों की मौजूदा सरकारें तेजी से द्विपक्षीय व्यापार, रक्षा सहयोग और प्रौद्योगिकी साझेदारी को आगे बढ़ा रही हैं।

हालांकि, गौर ने उन 12 कंपनियों के नाम का ऐलान नहीं किया, जिन्होंने अमेरिका में निवेश का ऐलान किया है।

अमेरिकी सरकार के आधिकारिक डेटा के मुताबिक, अमेरिका का भारत के साथ व्यापार घाटा मार्च 2026 में 3.8 अरब डॉलर रहा है, जो कि पिछले साल की समान अवधि के घाटे 7.4 अरब डॉलर से 48.64 प्रतिशत कम है।

अमेरिकी सरकार की ओर से बताया गया कि मार्च 2026 में अमेरिका का भारत को निर्यात बढ़कर 4.3 अरब डॉलर हो गया है। वहीं, भारत से आयात 8.4 अरब डॉलर रहा है।

भारत के साथ आयात-निर्यात में अंतर कम होने के बावजूद अमेरिका के व्यापार घाटे में बढ़ोतरी हुई है। मार्च में वस्तुओं और सेवाओं का कुल व्यापार घाटा बढ़कर 60.3 अरब डॉलर हो गया, जो फरवरी के संशोधित 57.8 अरब डॉलर से 2.5 अरब डॉलर अधिक है।

Continue Reading

व्यापार

2026 की पहली तिमाही में एप्पल आईफोन 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बना : रिपोर्ट

Published

on

एप्पल आईफोन 17 इस साल की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च अवधि) में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है। यह जानकारी मंगलवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

काउंटरपॉइंट रिसर्च के विश्लेषण के अनुसार, आईफोन 17 सीरीज ने शीर्ष तीन स्थान हासिल करते हुए बाजार में अपना दबदबा कायम रखा, जबकि सैमसंग की गैलेक्सी ए सीरीज के पांच मॉडल्स शीर्ष 10 में शामिल हुए।

शीर्ष 10 स्मार्टफोन ने तिमाही के दौरान वैश्विक यूनिट बिक्री का 25 प्रतिशत हिस्सा हासिल किया, जो किसी भी पहली तिमाही में शीर्ष 10 स्मार्टफोन का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। यह एप्पल के लेटेस्ट लाइनअप की मजबूत मांग और बढ़ते कंपोनेंट लागतों के कारण मास-मार्केट सेगमेंट में एंड्रॉयड निर्माताओं पर बढ़ते दबाव के कारण संभव हुआ।

काउंटरपॉइंट रिसर्च के वरिष्ठ विश्लेषक हर्षित रस्तोगी ने कहा,“उच्च बेस स्टोरेज, बेहतर कैमरा रिजॉल्यूशन और एडवांस डिस्प्ले रिफ्रेश रेट जैसे प्रमुख अपग्रेड के कारण आईफोन 17 अपने पिछले मॉडल से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है, जिससे यह प्रो वेरिएंट के करीब पहुंच गया है।”

रस्तोगी ने आगे कहा, “चीन और अमेरिका जैसे प्रमुख बाजारों में इस डिवाइस ने दोहरे अंकों की वार्षिक वृद्धि दर्ज की, और दक्षिण कोरिया में इस तिमाही के दौरान लगभग तीन गुना वृद्धि दर्ज की।”

वहीं,आईफोन 17 प्रो मैक्स और आईफोन 17 प्रो ने भी एडवांस कैमरा, बैटरी और डिजाइन सुविधाओं के साथ कड़ी टक्कर दी।

एंड्रॉइड डिवाइसों में, सैमसंग का गैलेक्सी ए07 4जी सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन बनकर उभरा, जिसकी मुख्य वजह मध्य पूर्व, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका जैसे उभरते बाजारों में इसकी मजबूत मांग थी। इस मॉडल के विस्तारित सॉफ्टवेयर और सुरक्षा समर्थन ने भी किफायती खरीदारी करने वालों के बीच इसकी लोकप्रियता को बढ़ाया।

रिपोर्ट में बताया गया है कि पहली तिमाही सैमसंग का फ्लैगशिप गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा शीर्ष 10 में मामूली अंतर से जगह बनाने से चूक गया, हालांकि इसकी शुरुआती बिक्री अपने पिछले मॉडल की तुलना में बेहतर रही, जिसे प्राइवेसी डिस्प्ले और एआई अपग्रेड जैसी नई सुविधाओं का समर्थन मिला।

काउंटरपॉइंट रिसर्च के वरिष्ठ विश्लेषक कर्ण चौहान ने कहा, “बाजार की बदलती परिस्थितियों के जवाब में, निर्माता प्रीमियम पोर्टफोलियो पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, और मात्रा के बजाय मूल्य को प्राथमिकता दे रहे हैं।”

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

मध्य पूर्व में तनाव के बीच सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

Published

on

gold

मध्य पूर्व में तनाव के बीच सोने और चांदी में मंगलवार को सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है और दोनों कीमती धातु हल्की गिरावट के साथ लाल निशान में थे।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट सुबह 9:50 पर 14 रुपए या 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 1,49,325 रुपए पर था।

अब तक के कारोबार में सोने ने 1,49,325 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,49,950 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।

चांदी का 3 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 673 रुपए या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,43,222 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,42,907 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,43,927 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,540 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.42 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 73.21 डॉलर प्रति औंस थी।

मध्य पूर्व में लगातार तनाव बढ़ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उनकी सेना ने ईरान के 7 छोटे जहाजों को डुबो दिया है।

ट्रंप ने बताया कि यह हमला उस समय किया गया था, जब यह छोटे जहाज होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर हमला कर रही थीं। हालांकि, ईरान ने कोई जवाब नहीं दिया है, लेकिन दावा है कि हॉर्मुज पर उसका ही कंट्रोल है।

दूसरी तरफ, वैश्विक अस्थिरता के बीच डॉलर के मुकाबले रुपए में लगातार कमजोरी देखी जा रही है। इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) के डेटा के मुताबिक, डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोरी के साथ खुला और फिर इसमें और गिरावट देखी गई। फिलहाल यह 26 पैसे की कमजोरी के साथ 95.33 पर बंद हुआ है।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र17 hours ago

नगर निगम कमिश्नर का निर्देश, गर्मी से बचने के लिए सफाई कर्मचारियों के लिए पोस्ट पर ओरल रिहाइड्रेशन पाउडर और पीने का पानी उपलब्ध कराया जाए।

महाराष्ट्र18 hours ago

मुंबई: गर्मियों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, नागरिकों से गर्मियों में सार्वजनिक जगहों पर कचरा और दूसरा कचरा न जलाने की अपील

खेल19 hours ago

आईपीएल 2026: सबसे निचले पायदान पर मौजूद एलएसजी, मजबूत आरसीबी से होगा सामना

राजनीति20 hours ago

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद केंद्र की योजनाओं को मिलेगा बढ़ावा, अब लागू होने की उम्मीद

मनोरंजन20 hours ago

रणदीप हुड्डा ने अपने पुश्तैनी घर और गांव के जीवन की झलक दिखाई

राष्ट्रीय समाचार22 hours ago

भारतीय कंपनियां अमेरिका में 20.5 अरब डॉलर से अधिक का निवेश करने के लिए तैयार: सर्जियो गोर

अंतरराष्ट्रीय समाचार23 hours ago

ईरान अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे में बातचीत के लिए तैयार: राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान

राजनीति23 hours ago

ममता बनर्जी और कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र का अपमान कर रहे: एन रामचंद्र राव

राजनीति23 hours ago

राहुल गांधी का भाजपा पर तंज, कहा-वोट चोरी से सीटें चुराई जाती हैं तो कभी पूरी सरकार

महाराष्ट्र2 days ago

अबू आसिम ने ईद-उल-अज़हा के दौरान जानवरों के ट्रांसपोर्टेशन में रुकावट डालने और उन्हें ज़ब्त करने पर रोक लगाने की मांग की

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई: नागपाड़ा के गैंगस्टर कालिया के एनकाउंटर का बदला लेने के लिए मुखबिर को मारा, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, कालिया का भतीजा और साथी गिरफ्तार

महाराष्ट्र1 week ago

मुंबई में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

महाराष्ट्र4 weeks ago

महाराष्ट्र पुलिस के लिए भी अब हेलमेट पहनना अनिवार्य, डीजीपी ने जारी किया आदेश

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई: मालेगांव विस्फोट मामले में गिरफ्तारी के बाद 2008 में पुरोहित के करियर की प्रगति लगभग रुक गई थी।

महाराष्ट्र4 weeks ago

ग्रांट रोड के बार पर छापा: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

अपराध2 weeks ago

नासिक के बाद मुंबई में यौन उत्पीड़न के मामलों में लव जिहाद और कॉर्पोरेट जिहाद करने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कॉर्पोरेट जिहाद की बात से किया इनकार

अपराध2 weeks ago

मुंबई : हाथी दांत को 3.5 करोड़ रुपए में बेचने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई: ओबीसी नेता शब्बीर अंसारी ने छोटा सोनापुर कब्रिस्तान की जगह खाली करवाई, मौलाना मोइन मियां ने शोक सभा में दावा किया! छगन भुजबल ने कहा कि यह मुस्लिम पिछड़े वर्ग के लिए बहुत बड़ा नुकसान है

राजनीति3 weeks ago

यूसीसी प्रक्रिया पर टीएस सिंह देव का सरकार से सवाल—पहले कैबिनेट में मंजूरी, फिर जनता से राय, ये कैसी उल्टी प्रोसेस?

व्यापार3 weeks ago

सोने की चमक बढ़ी, चांदी का दाम 2.55 लाख रुपए हुआ

रुझान